मुख्य सुर्खियां
वास्तविक नुकसान/क्षति के बिना केवल अनुबंध के उल्लंघन के मामले में अनुबंध अधिनियम की धारा 73, 74 के तहत कोई मुआवजा नहीं: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाया है कि अनुबंध के उल्लंघन के मामले में, भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 73 और 74 के तहत कोई मुआवजा नहीं दिया जा सकता है, जब तक कि इस तरह के उल्लंघन के परिणामस्वरूप विपरीत पक्ष को वास्तविक नुकसान या क्षति न हो।न्यायमूर्ति पी.बी. सुरेश कुमार और न्यायमूर्ति सीएस सुधा ने कहा कि 'नुकसान या क्षति' शब्द अनिवार्य रूप से इंगित करेगा कि उल्लंघन की शिकायत करने वाले पक्ष को वास्तव में कुछ नुकसान या क्षति का सामना करना पड़ा होगा।कोर्ट ने कहा, "धारा 73, 74 के तहत और...
जांच के बिना अतिरिक्त साक्ष्य की अस्वीकृति प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन: आईटीएटी
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) की दिल्ली बेंच ने फैसला सुनाया है कि बिना जांच के अतिरिक्त सबूतों को खारिज करना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।निर्धारिती द्वारा दायर अतिरिक्त साक्ष्य और निर्धारण अधिकारी की रिमांड रिपोर्ट पर विचार करने के बाद बीआरआर कुमार (लेखाकार सदस्य) और शक्तिजीत डे (न्यायिक सदस्य) की दो सदस्यीय पीठ ने इस मुद्दे को नए सिरे से निर्णय के लिए आयुक्त (अपील) की फाइल में बहाल कर दिया है।ट्रिब्यूनल ने आयुक्त (अपील) को निर्देश दिया है कि निर्धारिती को सुनवाई का उचित अवसर...
पैन एम हाईजैक-आतंकी हमला: क्या पत्नी की मौत के कारण पति को मिले मुआवजे पर आय के रूप में टैक्स लगाया जा सकता है?: गुजरात हाईकोर्ट विचार करेगा
गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) इस पर विचार करने के लिए तैयार है कि क्या आतंकवादी हमले में पत्नी की मौत के कारण पति को मिले मुआवजे पर आय के रूप में टैक्स लगाया जा सकता है।न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति निशा ठाकोर की खंडपीठ ने इस सवाल पर विचार किया कि क्या मुआवजे के रूप में प्राप्त होने वाली किसी चीज पर आय के रूप में कर लगाया जा सकता है।क्या है पूरा मामला?वर्तमान मामले में, याचिकाकर्ता की पत्नी पैन अमेरिकन वर्ल्ड एयरवेज की उड़ान 73 [5 सितंबर, 1986 को] के यात्रियों में से एक थी, जो...
संपत्ति कुर्क करने का अधिकार जिला मजिस्ट्रेट को, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त को नहीं: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना कि संपत्ति को अटैच करने का अधिकार जिला मजिस्ट्रेट के पास है, न कि न कि बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त के पास।जस्टिस एसपी संदेश की सिंगल बेंच ने कहा कि बीबीएमपी के आयुक्त के पास विशेष जेएमएफसी (बिक्री कर) न्यायालय के आदेश के अनुसार संपत्ति को कुर्क करने का कोई अधिकार नहीं है और इसे सीआरपीसी की धारा 421 (1) (बी) के तहत जिला कलेक्टर के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए।याचिकाकर्ता/निर्धारिती, स्वामित्व संस्था खानपान व्यवसाय में लगी हुई है। याचिकाकर्ता कर्नाटक बिक्री कर एक्ट,...
एनजीटी ने यूपी में अवैध तरीके से भूजल दोहन को लेकर पेप्सिको और कोका-कोला पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यूपी में अवैध तरीके से भूजल दोहन को लेकर पेप्सिको और कोका-कोला पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्रिब्यूनल ने इन मल्टी-नेशनल कंपनियों पर पर्यावरण मुआवजे के रूप में जुर्माना लगाया है।एमजीटी ने कोका कोला की निर्माता और बॉटलिंग कम्पनी मून बेवरेजेज और पेप्सी की निर्माता और बॉटलिंग कम्पनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड को लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन और एनओसी की मियाद खत्म होने के बावजूद भूजल दोहन और भूजल रिचार्ज करने के लिए किसी तरह का एहतियात नहीं बरतने का दोषी...
केरल हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच निलंबित करने की दिलीप की याचिका खारिज की
केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने मंगलवार को अभिनेता दिलीप की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 2017 के यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच को निलंबित करने की मांग की गई थी।न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी को 15 अप्रैल तक जांच पूरी करनी चाहिए।अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखने से पहले तीन दिनों की अवधि में सभी पक्षों को विस्तार से सुना था।2017 में, एक लोकप्रिय अभिनेत्री का अपहरण कर लिया गया था और एक साजिश के तहत चलती गाड़ी में बलात्कार किया गया था। कथित तौर पर...
गुजरात हाईकोर्ट ने सेवा कर/जीएसटी भुगतान संबंधित नोटिस के खिलाफ वकीलों को अंतरिम राहत दी
गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने वकीलों को अंतरिम राहत देते हुए जीएसटी/सेवा कर भुगतान के संबंध में सीजीएसटी (केंद्रीय माल और सेवा कर) विभाग के नोटिस के संबंध में वकीलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी है।न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति निशा एम ठाकोर की पीठ ने यह अंतरिम आदेश पारित किया क्योंकि उसने पिछले साल उड़ीसा उच्च न्यायालय के एक आदेश पर ध्यान दिया था जिसमें जीएसटी आयुक्त को जीएसटी में सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया था कि राज्य में...
एनडीपीएस अधिनियम की धारा 50 के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी के अभियुक्त के अधिकार का उल्लंघन हुआ : गुजरात हाईकोर्ट ने बरी करने के आदेश को बरकरार रखा
गुजरात हाईकोर्ट ने अपीलकर्ता-प्राधिकारियों की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के बरी करने के आदेश की पुष्टि करते हुए माना कि यह एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के उल्लंघन का मामला है। गुजरात हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी करने के निचली अदालत के आदेश की पुष्टि इस आधार पर की कि प्रतिवादी-अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी लेने के अपने अधिकार से अवगत नहीं कराया गया, जिससे एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का उल्लंघन हुआ।जस्टिस एसएच वोरा और जस्टिस संदीप भट्ट की बेंच ने कहा," जांच अधिकारी पूर्व सूचना पर कार्रवाई करते...
'अपीलकर्ता को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दोषी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने हाल ही में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA Act), 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए अपीलकर्ता को जमानत देने से इनकार कर दिया।कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों पर अंतिम सुनवाई के बाद के चरण में विचार किया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमठ और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल की खंडपीठ निचली अदालत द्वारा यूएपीए की धारा 16 (बी), 18 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की...
विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बारह दिन बाद एक विशेष अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 23 फरवरी, 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था।विशेष न्यायाधीश आरएस रोकाडे ने मलिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पिछली रिमांड पर सुनवाई के दौरान ईडी ने स्पष्ट किया कि मलिक ने कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर को कुर्ला संपत्ति के लिए 1999-2005 के बीच 5 लाख रुपये का भुगतान किया।हालांकि, उनकी ईडी...
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम- यदि कोई प्रथम दृष्टया अपराध नहीं बनता है तो अग्रिम जमानत दी जा सकती है: गुजरात हाईकोर्ट
गुजरात हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 323, 332, 504, 506(2), 114 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(2)(5-ए) के तहत अपराधों के लिए जमानत आवेदन को रद्द करने के खिलाफ दायर एक आपराधिक अपील स्वीकार कर लिया है।जस्टिस बीएन करिया की खंडपीठ ने कहा है कि अपीलकर्ता ने यहां शिकायतकर्ता की जाति के बारे में किसी भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था और शिकायतकर्ता की जाति से भी अवगत नहीं था।मामले यह था कि शिकायतकर्ता और एक अन्य व्यक्ति रात के समय जीईबी के सब-स्टेशन...
एओ अधिक कर वसूलने के लिए निर्धारिती की अज्ञानता का फायदा नहीं उठा सकता: कर्नाटक हाईकोर्ट ने संशोधित आईटीआर दाखिल में 6 साल की देरी को माफ किया
कर्नाटक हाईकोर्ट की एक पीठ ने संशोधित आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में 6 साल की देरी को माफ कर दिया है।जस्टिस सुनील एस यादव की एकल पीठ ने कहा है कि परिपत्र संख्या 014 (एक्सएल -35), 11.04.1955 का इरादा ऐसा नहीं था कि देय कर नहीं लगाया जाना चाहिए या निर्धारण के मामले में किसी पर कोई एहसान किया जाना चाहिए, या जहां जांच के लिए बुलाया जाता है, उन्हें नहीं किया जाना चाहिए।जो भी वैध कर है उसका आकलन किया जाना चाहिए और उसे एकत्र किया जाना चाहिए। सर्कुलर का उद्देश्य केवल इस बात पर जोर देना है कि कर...
माता-पिता से अपेक्षित है कि उन प्राइवेट स्कूलों को किश्तों का भुगतान करें, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद फीस स्ट्रक्चर का सेटलमेंट किया हैः राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर ने पाया कि माता-पिता से यह अपेक्षित था कि वे आवश्यक शुल्क या कम से कम कुछ किश्तों का भुगतान करें, यदि उनके बच्चे उन निजी स्कूलों में नामांकित हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फीस स्ट्रक्चर का सेटलमेंट किया है।इस मामले में याचिकाकर्ता प्रतिवादी संख्या एक-कैम्ब्रिज कोर्ट हाईस्कूल के छात्र हैं। प्रतिवादी स्कूल ने कथित तौर पर याचिकाकर्ताओं को 03.03.2022 से शुरू होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित कर दिया है। उनके माता-पिता ने अधिकारियों को कई अभ्यावेदन...
गौरी लंकेश हत्याकांड: कर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक को निजी अस्पताल में आरोपी का इलाज कराने का निर्देश दिया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक को पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी के टी नवीन कुमार को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने और इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।जस्टिस के नटराजन की एकल पीठ ने याचिका की अनुमति देते हुए 31 दिसंबर, 2021 के विशेष न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।उन्होंने कहा,"जेल अधीक्षक को कोलंबिया एशिया अस्पताल एचएसआर रोड, बेंगलुरु में याचिकाकर्ता को उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उक्त अस्पताल परप्पना अग्रहारा जेल से 7.7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। याचिकाकर्ता को...
जुलाई से दिसंबर, 2021 के दौरान किशोर के साथ वयस्क के रूप में व्यवहार करने के लिए किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई: दिल्ली हाईकोर्ट को बताया गया
दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया गया है कि एक जुलाई से 31 दिसंबर, 2021 की अवधि में एक किशोर के साथ वयस्क के रूप में व्यवहार किए जाने के संबंध में शहर के किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।अदालत ने पिछले महीने दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सचिव को निर्देश दिया था कि वह 2012 के दिशानिर्देशों और निर्देशों के अनुपालन और कानून का उल्लंघन करने वाले किशोरों और बच्चों के संबंध में, जिन्हें वयस्क जेलों में बंद किया गया है, एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कोर्ट ऑन इट्स...
धारा 377 आईपीसी तब भी आकर्षित होती है, जब योनि के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में यौन इरादे से पेनेट्रेशन होता है: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 377 के दायरे को विस्तृत करते हुए माना है कि यह अपराध उस स्थिति में भी आकर्षित होता है, जहां यौन इरादे से किसी व्यक्ति के शरीर के किसी अन्य भाग में भी पेनेट्रेशन किया जाता है।जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि धारा 375 आईपीसी (बलात्कार/ लिंग-योनि प्रवेश) के तहत जो विचार किया गया है, उसके अलावा यौन इरादे से शरीर के किसी हिस्से में प्रवेश की स्थिति में धारा 377 आकर्षित होती है।उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के इस फैसले से यह भी स्पष्ट...
"प्रशासनिक पक्ष पर विचार": दिल्ली हाईकोर्ट ने 'वर्चुअल सुनवाई' को आदर्श के रूप में अपनाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में सभी न्यायालयों में वर्चुअल कोर्ट की सुनवाई को एक आदर्श के रूप में अपनाने की मांग की गई।याचिकाकर्ता मुजीब उर रहमान ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट की सुनवाई बेहद सुविधाजनक और समय बचाने वाली है। इसलिए, अदालत को इसे सभी जिला अदालतों के साथ-साथ हाईकोर्ट में एक आदर्श के रूप में अपनाने पर विचार करना चाहिए।चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासनिक स्तर पर...
जनहित याचिका क्षेत्राधिकार को लागू करने के लिए उचित तथ्य और साक्ष्य कोर्ट के समक्ष रखे जाने चाहिए: राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने कहा कि एक जनहित क्षेत्राधिकार में अदालत का दरवाजा खटखटाने वाला नागरिक को आगे की जांच के लिए अदालत के समक्ष पूर्ण शोध और आवश्यक तथ्य पेश करना चाहिए।वर्तमान मामले में, याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रतिवादी क्रमांक 2, अर्थ क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कुप्रबंधन के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए थे।मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी और न्यायमूर्ति रेखा बोराना की खंडपीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा,"एक जनहित क्षेत्राधिकार में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाला नागरिक को...
कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किया कि पीड़ित को पॉक्सो मामलों से संबंधित सभी जमानत कार्यवाही की सूचना दी जाए
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण नियम, 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निर्देश जारी किए। निर्देश विशेष रूप से उन मामलों के लिए जारी किया गया है, जिनमें जहां अभियुक्तों को जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी और जस्टिस सूरज गोविंदराज की खंडपीठ ने एक पीड़िता की मां की ओर से दायर जनहित याचिका का निपटारा करते हुए कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता है कि पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध...
जनहित याचिका क्षेत्राधिकार को लागू करने के लिए उचित तथ्य और साक्ष्य न्यायालय के समक्ष रखे जाने चाहिए: राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि जनहित क्षेत्राधिकार में अदालत का दरवाजा खटखटाने वाला नागरिक आगे की जांच के लिए अदालत के समक्ष पूर्ण शोध करने और आवश्यक तथ्य पेश करने के लिए अधिक कर्तव्य है।वर्तमान मामले में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रतिवादी नंबर दो अर्थ क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कुप्रबंधन के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए।चीफ जस्टिस अकील कुरैशी और जस्टिस रेखा बोराना की खंडपीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा,"एक जनहित क्षेत्राधिकार में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाला नागरिक आगे की जांच के लिए न्यायालय...


















