मुख्य सुर्खियां

क्या विरोध स्थल का आयोजन करना UAPA के लिए पर्याप्त है? दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश के मामले में दिल्ली पुलिस से हाईकोर्ट ने पूछा
'क्या विरोध स्थल का आयोजन करना UAPA के लिए पर्याप्त है?' दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश के मामले में दिल्ली पुलिस से हाईकोर्ट ने पूछा

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या विरोध स्थल का आयोजन करना किसी व्यक्ति के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त है।जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शलिंदर कौर की खंडपीठ ने एसपीपी अमित प्रसाद से यह सवाल किया, जो 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिकाओं का विरोध कर रहे थे।खंडपीठ ने कहा,“समस्या केवल यही है। क्या आपका मामला यह है कि केवल विरोध स्थल स्थापित करना ही...

संभल मस्जिद विवाद | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 फरवरी तक ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई, UOI, यूपी सरकार से जवाब मांगा
संभल मस्जिद विवाद | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 25 फरवरी तक ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई, UOI, यूपी सरकार से जवाब मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंदौसी की शाही जामा मस्जिद को हिंदू मंदिर को नष्ट करने के बाद बनाए जाने के दावे वाले मुकदमे में संभल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर 25 फरवरी तक रोक लगा दी।जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने चंदौसी (संभल) में शाही जामा मस्जिद समिति द्वारा दायर एक दीवानी पुनर्विचार याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिसमें 19 नवंबर को पारित ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी।इसमें एक एडवोकेट आयुक्त को मस्जिद का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद को मंदिर को...

सांप्रदायिक उन्माद के कारण हिंदू और मुस्लिम परिवारों के बीच हाथापाई हुई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों परिवारों के खिलाफ क्रॉस FIR खारिज करने से किया इनकार
'सांप्रदायिक उन्माद' के कारण हिंदू और मुस्लिम परिवारों के बीच हाथापाई हुई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों परिवारों के खिलाफ क्रॉस FIR खारिज करने से किया इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में हिंदू और मुस्लिम परिवारों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज की गई दो क्रॉस FIR खारिज करने से इनकार कर दिया, क्योंकि दोनों परिवारों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई थी।जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस राजेश पाटिल की खंडपीठ ने कहा कि दोनों समुदायों के बीच 'सांप्रदायिक उन्माद' के कारण हाथापाई हुई। इस तरह दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करवाए।जजों ने 4 जनवरी को सुनाए गए आदेश में कहा,"ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों समुदायों के बीच सांप्रदायिक उन्माद के कारण...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जस्टिस शेखर यादव के VHP कार्यक्रम में दिए गए भाषण के लिए महाभियोग प्रस्ताव के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जस्टिस शेखर यादव के VHP कार्यक्रम में दिए गए भाषण के लिए महाभियोग प्रस्ताव के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 55 सांसदों द्वारा राज्यसभा महासचिव को प्रस्तुत किए गए महाभियोग प्रस्ताव के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें जस्टिस शेखर यादव द्वारा 8 दिसंबर को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद (कानूनी प्रकोष्ठ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण के लिए महाभियोग प्रस्ताव की मांग की गई थी।जस्टिस अताउ रहमान मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने एडवोकेट अशोक पांडे द्वारा दायर जनहित याचिका को मौखिक रूप से यह टिप्पणी करने के बाद खारिज कर दिया कि वह जनहित याचिका...

S.21 POCSO Act | डॉक्टर पीड़ित की उम्र की पुष्टि करने या अपराध होने का पता लगाने के लिए जिम्मेदार नहीं: मद्रास हाईकोर्ट
S.21 POCSO Act | डॉक्टर पीड़ित की उम्र की पुष्टि करने या अपराध होने का पता लगाने के लिए जिम्मेदार नहीं: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही कहा किसी डॉक्टर की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वह गर्भपात के लिए लाई गई पीड़िता की उम्र का 'सत्यापन' करे या 'पता लगाए', ताकि POCSO अधिनियम के तहत अपराध को रिपोर्ट किया जा सके। POCSO अधिनियम की धारा 19 के अनुसार, किसी व्यक्ति को यह कानूनी दायित्व है कि जब उसे पता चले कि अधिनियम के तहत कोई अपराध किया गया है तो वह संबंधित अधिकारियों को सूचित करे। धारा 21 यौन अपराध की रिपोर्ट करने या रिकॉर्ड करने में विफल रहने की सजा से संबंधित है।हाईकोर्ट ने एसआर टेसी जोस और अन्य बनाम केरल...

भोपाल गैस त्रासदी: हाईकोर्ट ने मीडिया से पिथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान पर फर्जी खबरें न प्रकाशित करने को कहा
भोपाल गैस त्रासदी: हाईकोर्ट ने मीडिया से पिथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे के निपटान पर फर्जी खबरें न प्रकाशित करने को कहा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार (6 जनवरी) को मीडिया को आदेश दिया कि वह पीथमपुर संयंत्र में यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट पदार्थ के निपटान के बारे में कोई भी फर्जी खबर या गलत सूचना प्रकाशित न करे।चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ ने कहा,"मीडिया को कोई भी फर्जी खबर प्रकाशित नहीं करनी चाहिए, जिससे अपशिष्ट पदार्थ के निपटान के बारे में जनता में भय और भ्रम पैदा हो।"3 दिसंबर, 2024 को दिए गए अपने अंतिम आदेश में न्यायालय ने कहा था कि भोपाल गैस त्रासदी को 40 साल बीत चुके हैं लेकिन अब बंद...

उड़ीसा हाईकोर्ट ने प्रथम अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन चैम्पियनशिप की मेजबानी की
उड़ीसा हाईकोर्ट ने प्रथम अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन चैम्पियनशिप की मेजबानी की

उड़ीसा हाईकोर्ट ने 4 और 5 जनवरी, 2025 को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक में चीफ जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह के संरक्षण में प्रथम अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2025 की मेजबानी की।इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न हाईकोर्ट के जजों के बीच सौहार्द बढ़ाने तथा न्यायिक पदाधिकारियों के बीच खेल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। यह हाल ही में संपन्न चीफ जस्टिस के सम्मेलन की थीम को आगे बढ़ाने का भी एक प्रयास है।इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन 4 जनवरी, 2025 को चीफ जस्टिस सिंह ने...

Sambhal Row | मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के सर्वेक्षण आदेश को चुनौती दी
Sambhal Row | मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के सर्वेक्षण आदेश को चुनौती दी

चंदौसी (संभल) स्थित शाही जामा मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 19 नवंबर को पारित ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी, जिसमें एडवोकेट कमिश्नर को मस्जिद का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था। इसमें दावा किया गया कि मस्जिद का निर्माण मंदिर को नष्ट करके किया गया था।यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब एडवोकेट कमिश्नर ने पिछले सप्ताह सीलबंद लिफाफे में ट्रायल कोर्ट को सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, उक्त रिपोर्ट के आधार पर कोई भी अंतरिम या अंतिम प्रभावी आदेश...

मंदिर का मुकदमा निराधार हो जाएगा: अजमेर शरीफ दरगाह पर पीएम मोदी की चादर चढ़ाने के खिलाफ अजमेर कोर्ट में याचिका
मंदिर का मुकदमा निराधार हो जाएगा: अजमेर शरीफ दरगाह पर पीएम मोदी की चादर चढ़ाने के खिलाफ अजमेर कोर्ट में याचिका

अजमेर की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया गया, जिसमें 13वीं सदी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने पर रोक लगाने के लिए अस्थायी निषेधाज्ञा की मांग की गई।यह आवेदन अजमेर कोर्ट में पहले से लंबित मुकदमे में दायर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि अजमेर शरीफ दरगाह का निर्माण शिव मंदिर के अवशेषों पर किया गया था।हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने यह मुकदमा और यह आवेदन दायर किया है।आवेदन में तर्क दिया गया कि...

बच्चों के सोशल मीडिया, गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए माता-पिता की सहमति ज़रूरी: मसौदा Digital Personal Protection Rules में प्रस्ताव
बच्चों के सोशल मीडिया, गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए माता-पिता की सहमति ज़रूरी: मसौदा Digital Personal Protection Rules में प्रस्ताव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार (3 जनवरी) को डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत मसौदा नियमों को सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए अधिसूचित किया।मसौदे में अन्य बातों के अलावा, बच्चों के व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने के लिए डेटा-फ़िड्यूशियरी के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। डेटा-फ़िड्युसरी में सोशल मीडिया मध्यस्थ, ई-कॉमर्स कंपनियाँ, गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म आदि शामिल हैं।नियमों में कहा गया:"डेटा फ़िड्युसरी यह सुनिश्चित करने के लिए उचित तकनीकी और...

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के खिलाफ जालसाजी का मामला बंद, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के खिलाफ जालसाजी का मामला बंद, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दी

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के खिलाफ 'जालसाजी' का मामला बंद कर दिया है, जो उनके अलग हुए पति अभिनव कोहली द्वारा 2021 में दर्ज कराया गया था।जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस डॉ नीला गोखले की खंडपीठ ने तिवारी को हाईकोर्ट के समक्ष अपनी रिट याचिका वापस लेने की अनुमति दी, जिसके आधार पर सिल्वर स्क्रीन एक्ट्रेस ने कोहली द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR रद्द करने की मांग की थी।18 दिसंबर को, जब मामला सामने आया तो अतिरिक्त लोक अभियोजक मनीषा...

पत्नी के शरीर पर पति स्वामित्व का दावा नहीं कर सकता, निजता और उसकी सहमति सर्वोपरि; अंतरंग कृत्यों का वीडियो साझा करना विश्वासघात: इलाहाबाद हाईकोर्ट
पत्नी के शरीर पर पति स्वामित्व का दावा नहीं कर सकता, निजता और उसकी सहमति सर्वोपरि; अंतरंग कृत्यों का वीडियो साझा करना विश्वासघात: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में कहा कि पतियों के लिए विक्टोरियन युग की पुरानी मानसिकता को त्यागने और यह समझने का समय आ गया है कि पत्नी का शरीर, निजता और अधिकार उसके अपने हैं और पति के नियंत्रण या स्वामित्व के अधीन नहीं हैं। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि पति से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी पत्नी के भरोसे, विश्वास और निष्ठा का सम्मान करे। कोर्ट ने कहा पति और पत्नी के अंतरंग संबंधों के वीडियो साझा करना दोनों के बंधनों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्निहित ‌निजता का उल्लंघन है।जस्टिस विनोद...

गोविंद पानसरे हत्याकांड मामले में ट्रायल की निगरानी नहीं करेंगे: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, मामले में रोजाना सुनवाई का आदेश दिया
गोविंद पानसरे हत्याकांड मामले में ट्रायल की निगरानी नहीं करेंगे: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, मामले में रोजाना सुनवाई का आदेश दिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (2 जनवरी) को कहा कि वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता गोविंद पानसरे की हत्या मामले में ट्रायल की निगरानी जारी नहीं रखेगा, जिनकी अगस्त 2013 में कथित तौर पर दक्षिणपंथी चरमपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।जस्टिस अजय गडकरी और कमल खता की खंडपीठ ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र तावड़े द्वारा दायर एक आवेदन का निपटारा करते हुए कहा कि आज की तारीख में जिस एकमात्र पहलू की जांच की जा रही है, उसमे फरार आरोपियों का ठिकाना है।पीठ ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा,“इसके लिए इस अदालत...

जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया
जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति ने जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया।जस्टिस बराड़ ने 10 अप्रैल, 2023 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में शपथ ली।श्री मुक्तसर साहिब जिले के फुलेवाला गांव से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस बराड़ ने 2009 से 2014 तक पंजाब के एडिशनल एडवोकेट के रूप में कार्य किया।उन्होंने पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंजाब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सहित विभिन्न राज्य...

ओडिशा सरकार ने राज्य विधि आयोग का पुनर्गठन किया, जस्टिस विश्वनाथ रथ को अध्यक्ष नियुक्त किया
ओडिशा सरकार ने राज्य विधि आयोग का पुनर्गठन किया, जस्टिस विश्वनाथ रथ को अध्यक्ष नियुक्त किया

राज्य सरकार ने मार्च, 2016 में राज्य राजपत्र में प्रकाशित लॉ विभाग में ओडिशा सरकार के संकल्प के अनुसरण में ओडिशा राज्य विधि आयोग (OSLC) का पुनर्गठन किया।ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस विश्वनाथ रथ को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सीनियर एडवोकेट सूर्य प्रसाद मिश्रा और सौर चंद्र महापात्रा को भी सदस्य के रूप में पैनल में शामिल किया गया है। एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य और सरकार के प्रधान सचिव (लॉ विभाग) मानस रंजन बारिक पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।आयोग का मुख्यालय राजधानी भुवनेश्वर में...