ताज़ा खबरें
लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स से गैर-जरूरी सामानों की आपूर्ति नहीं की जाएगी, गृह मंत्रालय ने संशोधित अधिसूचना जारी की
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ई-कॉमर्स को 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन के दौरान कुछ गतिविधियों में दी जाने वाली छूट की सूची से कुछ गतिविधियों को बाहर करके रविवार को एक संशोधित अधिसूचना जारी की। इस संशोधित सूची के अनुसार ई-कॉमर्स द्वारा गैर-जरूरी सामानों की आपूर्ति 3 मई तक विस्तारित लॉकडाउन की अवधि के दौरान निषिद्ध रहेगी। ई-कॉमर्स के माध्यम से खाद्य पदार्थों, फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों जैसे आवश्यक सामानों की डिलीवरी की 24 मार्च को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुमति दी गई थी। 15 अप्रैल...
ज़ूम, स्काइप जैसे विदेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी
आरएसएस के पूर्व विचारक केएन गोविंदाचार्य ने लॉकडाउन की अवधि के बीच, भारतीय अदालतों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के लिए "विदेशी" सॉफ्टवेयर के उपयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। एक अंतरिम आवेदन के माध्यम से गोविंदाचार्य ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया कि विदेशी सॉफ्टवेयर जैसे कि ज़ूम, व्हाट्सएप, स्काइप, आदि का उपयोग सरकारी डेटा को विदेश में स्थानांतरित करने के लिए जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है और इस प्रकार नियम के संरक्षण के लिए पर्याप्त कानूनी और...
COVID लॉकडाउन के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने कामगारों को 100 फीसदी वेतन देने के सरकारी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
29 मार्च और 31 मार्च, 2020 के उस सरकारी आदेश (GO) को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों, अनुबंध कर्मचारियों, दिहाड़ी श्रमिकों और अन्य श्रमिकों को पूर्ण वेतन का भुगतान करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं, भले ही कारखाने चालू न हों। "... 29 मार्च, 2020 को सरकार के गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 10 (2XI) के तहत जारी किए गए आदेश N0.40-3 / 2020-DMI (ए) में केवल खंड iii में अतिरिक्त उपाय की सीमित सीमा तक, की...
COVID-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने वाले प्रवासी मज़दूरों को अपने गांव जाने की इजाजत मिले : सुप्रीम कोर्ट में याचिका
देश भर में फंसे लाखों प्रवासी कामगारों के मौलिक अधिकार के जीवन के प्रवर्तन के लिए केंद्र और राज्यों को उनके गृहनगर और गांवों में सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता, आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व डीन जगदीप एस छोकर और वकील गौरव जैन ने प्रार्थना की है कि लॉकडाउन के विस्तार के मद्देनज़र, विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को आवश्यक परिवहन सेवाएं प्रदान की जाएं जो अपने घर लौटना चाहते हैं।वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका में...
कश्मीरी छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का कोई भी प्रथम दृष्टया मामला नहीं : कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में हुबली में गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का कोई भी प्रथम दृष्टया मामला सामने नहीं आया है। न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "शिकायतकर्ता की शिकायत किसी भी ऐसी सामग्री का खुलासा नहीं करती है जिसे एक घटक के रूप में माना जा सकता है जो याचिकाकर्ताओं के खिलाफ अपराध का गठन करता है।"न्यायाधीश ने यह भी देखा कि अभियोजन पक्ष को "एक बड़ी तस्वीर" और...
" एक बार गिरवी, हमेशा के लिए गिरवी" : गिरवी को वापस छुड़ाने का अधिकार कानून द्वारा ज्ञात प्रक्रिया से ही समाप्त होगा : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1978 में दायर एक मुकदमे को खारिज करते हुए यह सिद्धांत लागू किया कि किसी गिरवी चीज को वापस छुड़ाने का अधिकार केवल कानून द्वारा ज्ञात प्रक्रिया से ही समाप्त हो सकता है।न्यायमूर्ति मोहन एम शांतनागौदर और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "यह सभी गिरवी रखी गई चीजों के लिए लागू कानूनी सिद्धांत से निकलता है -" एक बार कोई गिरवी, हमेशा एक गिरवी, "पीठ ने सिद्धांत को इस प्रकार समझाया, "यह अच्छी तरह से तय है कि बंधक विलेख के तहत इसे छुड़ाने का अधिकार समाप्त हो...
केरल हाईकोर्ट ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहनों को निजी बांड पर छोड़ने के दिशानिर्देश दिए
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक सामान्य आदेश पारित किया, जिसमें लॉकडाउन दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों को वाहन मालिक के स्टेशन हाउस ऑफिसर के समक्ष निजी बांड निष्पादन करने और संबंधित दस्तावेज़ जैसे लाइसेंस, आरसी बुक और बीमा प्रमाण पत्र की प्रतियां जमा करने पर वाहन छोड़ने का निर्देश दिया गया। जस्टिस राजा विजयराघवन और जस्टिस टीआर रवि की एक पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में यह नोट करने के बाद कि 24 मार्च के बाद से हजारों वाहनों को जब्त कर लिया गया...
शारदा घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया टायकून रमेश गांधी की ज़मानत अर्ज़ी पर केंद्र को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मीडिया टायकून रमेश गांधी की जमानत याचिका पर केंद्र को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस बी.आर. गवई की एक पीठ ने रमेश गांधी की नियमित जमानत की याचिका पर सुनवाई की। रमेश गांधी शारदा घोटाले के आरोप में 4 साल और 8 महीने हिरासत में हैं। रमेश गांधी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह पेश हुए और उन्होंने कहा कि घोटाले में उनके क्लाइंट की संलिप्तता के बारे में सीबीआई का रुख उन्हें "किंगपिन" के रूप में पेश करने के रूप में...
झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत के लिए रखी शर्त-पीएम केयर्स में 35000 रुपए जमा करें और आरोग्य सेतु ऐप डाउन लोड करें
झारखंड हाईकोर्ट ने एक पूर्व सांसद और पांच अन्य को इस शर्त पर जमानत दी है कि वे पीएम केयर्स फंड में 35,000 रुपए जमा करेंगे। साथ ही पैसे जमा करने का प्रमाण भी कोर्ट में पेश करेंगे। जस्टिस अनुभा रावत चौधरी ने अपने आदेश में याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि रिहा होने के तुरंत बाद वे 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोड करें और COVID 19 की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि छह याचिकाकर्ताओं, भाजपा के पूर्व सांसद...
COVID19: ' रोग के लक्षण न दिखाने वालों की टेस्टिंग हो' : सुप्रीम कोर्ट में सरकार की टेस्टिंग रणनीति बदलने की याचिका
सुप्रीम कोर्ट में एक नई जनहित याचिका दायर कर केंद्र सरकार को COVID19 प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों में स्पर्शोन्मुखी ( रोग के लक्षण ना रखने वाले) व्यक्तियों को शामिल करने के लिए वर्तमान परीक्षण मानदंडों की समीक्षा करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि "पूलिंग विधि" को शामिल किया जाना चाहिए जिसमें स्पर्शोन्मुखी और रोगसूचक दोनों व्यक्तियों के नमूनों को पूल किया जाए, जिससे 'परीक्षणित' आबादी में तेजी से वृद्धि होगी...
लॉकडाउन : गृह मंत्रालय ने कुछ और गतिविधियों में राहत देते हुए संशोधित आदेश जारी किए
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान 20 अप्रैल से कुछ गतिविधियों में छूट देने की सूची में कुछ और सेवा और वस्तुओं को जोड़ते हुए इस संदर्भ में संशोधित आदेश जारी किया है। वित्त क्षेत्र में, नॉन-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) जिनमें हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFCs) और माइक्रो फाइनेंस इन्सिट्यूएशंस (NBFC-MFI) शामिल हैं, न्यूनतम कर्मचारियों के साथ, और सहकारी साख समितियों को इस सूची में जोड़ा गया है। 15 अप्रैल को प्रकाशित गतिविधियों में दी जाने वाली सूची में बैंकिंग ऑपरेशन पहले से ही शामिल थे। वन...
टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग एप, मोबाइल कंपनियां लॉकडाउन की अवधि में ग्राहकों को मुफ्त सेवा दें, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
रिलायंस, भारती एयरटेल, TataSky, Netflix, Vodafone, Amazon Retail और इसी तरह की सेवाएं देने वाले अन्य सेवा देने वाली कंपनियों को निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि के दौरान फोन कॉलिंग, डेटा के इस्तेमाल, सैटेलाइट टीवी इस्तेमाल और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुफ्त और निर्बाध सेवाएं देने की मांग की गई है। अधिवक्ता मनोहर प्रताप द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि ये निर्देश आवश्यक हैं क्योंकि बहुत...
'लॉकडाउन के बहाने मीडिया कंपनियां कर रही हैं छंटनी और वेतन में कटौती' : नेशनल एलायंस ऑफ जर्नलिस्ट ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
पत्रकारों की कुछ यूनियन ने उन सभी मीडिया संस्थानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है, जिन्होंने देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी कर दी है या उन पर कम वेतन लेने के लिए दबाव बनाया है। अखबारों के नियोक्ताओं और मीडिया सेक्टर पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने कर्मचारियों के प्रति अमानवीय और गैरकानूनी व्यवहार कर रहे हैं। इस याचिका में मांग की गई है कि लाॅकडाउन की घोषणा के बाद ,नौकरी से हटाने के लिए जारी नोटिस ,वेतन कटौती, इस्तीफे के लिए नियोक्ताओं को...
लॉकडाउन उल्लंघन के लिए IPC की धारा188 के तहत दर्ज FIR रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP ने सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका
लॉकडाउन दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण को अवैध बताते हुए, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ विक्रम सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ता ने, थिंक-टैंक सेंटर फॉर अकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टेमेटिक चेंज (CASC) के अध्यक्ष की क्षमता में, प्रस्तुत किया है कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 195 के प्रावधानों और कई न्यायिक मिसालों के अनुसार, IPC की धारा 188 के तहत कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।...
COVID-19 के पीड़ितों का असुरक्षित और "ऑफ-लेबल" हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन व एजीथ्रोमाइसीन से करने पर डॉक्टर ने SC में दाखिल की याचिका
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर गंभीर रूप से बीमार COVID 19 रोगियों के लिए उपचार दिशानिर्देशों में तत्काल बदलाव करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। डॉ कुणाल साहा द्वारा याचिका दायर की गई है और इसमें कहा गया है कि 31 मार्च, 2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद COVID 19 से पीड़ित गंभीर रोगियों का ICU में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन (HCQ) और एजीथ्रोमाइसीन (AZM) के साथ असुरक्षित और "ऑफ-लेबल" तरीके से इलाज किया जा रहा है जिससे निर्दोष...



















