ताज़ा खबरें

हमें मान्यता प्रदान करें ताकि सभी समाचार प्रसारकों को, वह सदस्य हो या नहीं, बाध्यकारी कार्यक्षेत्र के भीतर लाया जा सकेः एनबीए ने सुदर्शन मामले में दायर हलफनामे में कहा
हमें मान्यता प्रदान करें ताकि सभी समाचार प्रसारकों को, वह सदस्य हो या नहीं, बाध्यकारी कार्यक्षेत्र के भीतर लाया जा सकेः एनबीए ने सुदर्शन मामले में दायर हलफनामे में कहा

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामे में सुझाव दिया है कि उसकी आचार संहिता को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के 'प्रोग्राम कोड' के नियम 6 में शामिल किया जाना चाहिए और एनबीए की सदस्यता के बावजूद, सभी समाचार प्रसारकों के लिए बाध्यकारी बनाया जाए। एनबीए ने यह हलफनामा शुक्रवार को अदालत के निर्देशों के जवाब में दायर किया है, जिसमें मांग की गई थी कि कैसे समाचार प्रसारण मानक प्राधिकरण (एनबीएसए) के स्व-नियामक तंत्र को मजबूत किया जा सकता है और...

राज्य सभा ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 पास किया
राज्य सभा ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 पास किया

राज्यसभा ने शनिवार को महामारी संबंधी बीमारियों से स्वास्थ्य कर्मियों के बचाव के लिए महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 ध्वनि मत से पारित कर दिया।पहले से ही एक अध्यादेश के रूप में लागू यह विधेयक, इस तरह की बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार की शक्तियों के दायरे को और भी बढ़ाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विधेयक को पेश करते हुए कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को अक्सर बदनाम किया जाता था। उनके व्यक्ति, संपत्ति और स्वास्थ्य सुविधा पर हमलों के उदाहरण...

राज्य सभा ने आईबीसी के तहत कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए विधेयक पारित किया
राज्य सभा ने आईबीसी के तहत कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए विधेयक पारित किया

राज्यसभा ने आज ध्वनि मत से इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी (दूसरा संसोधन) विधेयक, 2020 पारित कर दिया। एक अध्यादेश के रूप में पहले से ही लागू विधेयक, IBC कोड 2016 में संशोधन करता है और अस्थायी रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) को निलंबित करता है।विधेयक पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि यह विधेयक असाधारण आर्थिक स्थिति, COVID-19 महामारी के कारण के दौरान कंपनियों के सामने आने वाले वित्तीय तनाव को कम करने के लिए, 25 मार्च, 2020 से एक वर्ष...

अगर एक चैनल मुस्लिमों द्वारा  OBC का लाभ लेने पर आपत्ति जताता है तो इसे सांप्रदायिक नहीं कहा जा सकता : सुदर्शन टीवी के लिए श्याम दीवान ने दलील दी
"अगर एक चैनल मुस्लिमों द्वारा OBC का लाभ लेने पर आपत्ति जताता है तो इसे सांप्रदायिक नहीं कहा जा सकता" : सुदर्शन टीवी के लिए श्याम दीवान ने दलील दी

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ द्वारा दिए गए स्थगन आदेश पर विवाद करते हुए, चैनल ने कहा है कि यह शो "खोजी पत्रकारिता" से बना है, जो आतंकवादी जुड़े संगठनों के "अवैध विदेशी धन" को यूपीएससी के लिए कोचिंग संस्थानों के लिंक का खुलासा करता है जो अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम करते हैं।चैनल के लिए पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने तर्क दिया कि एडिटर-इन-चीफ का मानना ​​है कि यह शो खोजी पत्रकारिता से जुड़े ठोस तथ्यों पर आधारित है और सच्चाई को अपने दर्शकों तक पहुंचाना मीडिया का कर्तव्य है।...

स्टाम्प ड्यूटी के अभाव में दस गुना जुर्माने की प्रावधान यांत्रिक तरीके से नहीं लगेगाः सुप्रीम कोर्ट
स्टाम्प ड्यूटी के अभाव में "दस गुना जुर्माने" की प्रावधान यांत्रिक तरीके से नहीं लगेगाः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भारतीय स्टाम्प अधिनियम की धारा 40 (1) (बी) के तहत निर्धारित दस गुना जुर्माना यांत्रिक रूप से नहीं लगाया जा सकता है।जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की बेंच ने कहा कि वंचित करने के लिए धोखाधड़ी या छल या अनुचित समृद्धि जैसे कारण किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए प्रासंगिक कारक हैं कि धारा 40 (1) (बी) के तहत दंड की सीमा क्या होनी चाहिए।धारा 40 (1) (बी) के अनुसार, यदि कलेक्टर की राय है कि ऐसा उपकरण ड्यूटी से संबंधित है और इसकी विधिवत स्टाम्प नहीं...

[मोटर वाहन दुर्घटना दावा] स्थायी अक्षमता के मामलों में भविष्य की संभावनाओं के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट
[मोटर वाहन दुर्घटना दावा] स्थायी अक्षमता के मामलों में भविष्य की संभावनाओं के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मोटर दुर्घटना के परिणामस्वरूप होने वाली स्थायी अक्षमता के मामलों में भविष्य की संभावनाओं के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जा सकता है। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस एस रविंद्र भट की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के साथ असहमति जताई कि "भविष्य की संभावनाओं" के लिए आय में वृद्धि केवल मौत के मामले में दी जा सकती है, चोट के लिए नहीं। यह कहा गया है कि न्यायालयों को एक रूढ़िवादी या अदूरदर्शी दृष्टिकोण को नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि इसके बजाय, जीवन की...

अगर उन्होंने कुछ मूर्खतापूर्ण कहा है, तो हम इसे अनदेखा कर देंगे: जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुरेश चव्हाणके के ट्वीट पर अवमानना की अर्जी पर कहा
"अगर उन्होंने कुछ मूर्खतापूर्ण कहा है, तो हम इसे अनदेखा कर देंगे": जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुरेश चव्हाणके के ट्वीट पर अवमानना की अर्जी पर कहा

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुदर्शन टीवी के एडिटर-इन-चीफ सुरेश चव्हाणके के खिलाफ अदालत द्वारा उनके शो 'बिंदास बोल' का प्रसारण रोकने का आदेश पारित करने के बाद उनके ट्वीट्स के लिए स्वत: संज्ञान आपराधिक अवमानना का मुकदमा दायर करने की याचिका को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। याचिकाकर्ता फिरोज इकबाल खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चौधरी ने कहा कि उन्होंने चव्हाणके के खिलाफ अदालत के आदेश के जवाब में उनके ट्वीट के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने की याचिका दायर...

बार-बार अर्जियां दायर करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग: सुप्रीम कोर्ट ने आदर्श घोटाला मामले के अभियुक्त पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
बार-बार अर्जियां दायर करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग: सुप्रीम कोर्ट ने आदर्श घोटाला मामले के अभियुक्त पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार अंतरिम जमानत याचिकाएं दायर करने के लिए आदर्श घोटाला मामले के आरोपी राज कुमार मोदी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट की खंडपीठ ने मेडिकल के आधार पर अंतरिम जमानत को बढ़ाने संबंधी अर्जी खारिज करते हुए कहा कि बार-बार अर्जियां दायर करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।मोदी को 15 जून 2020 को सुप्रीम कोर्ट से मां की गम्भीर बीमारी के नाम पर दो महीने की अवधि के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। उसके...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों द्वारा फीस जमा करने के लिए एक उचित समय अवधि प्रदान करने की मांग करने वाली याचिका पर लॉ स्टूडेंट से कहा: हाईकोर्ट जाइए
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों द्वारा फीस जमा करने के लिए एक उचित समय अवधि प्रदान करने की मांग करने वाली याचिका पर लॉ स्टूडेंट से कहा: "हाईकोर्ट जाइए"

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को याचिकाकर्ता को स्वतंत्रता दी कि वह उच्च न्यायालय में उस याचिका को दाखिल करे जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है कि एक सर्कुलर जारी कर भारत भर में सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों को छात्रों द्वारा फीस जमा करने के लिए एक उचित समय अवधि प्रदान की जाए और इसके साथ-साथ उनके द्वारा की गई सभी शिकायतों का पता लगाने के लिए एक सामान्य निवारण तंत्र को अपनाया जाए।जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर...

दिल्ली कोर्ट ने श्रीलंकन एयरलाइंस के मैनेजर (प्रबंधक) को अपनी सहकर्मी को प्रताड़ित करने का दोषी ठहराया
दिल्ली कोर्ट ने श्रीलंकन एयरलाइंस के मैनेजर (प्रबंधक) को अपनी सहकर्मी को प्रताड़ित करने का दोषी ठहराया

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को श्रीलंकाई एयरलाइंस के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक (भारत) को अपने अधीनस्थ कर्मचारी को प्रताड़ित करने का दोषी पाया।ललित डिसिल्वा के खिलाफ सजा का आदेश अभियोजन पक्ष के एकमात्र गवाही के आधार पर पारित किया गया था। अदालत ने यह आदेश यह देखने के बाद दिया कि एयरलाइंस में सेल्स एक्जीक्यूटिव की गवाही "पूरी तरह से सुसंगत" थी। महानगर मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने अपने आदेश में कहा:"निर्भरता को उसके द्वारा प्रदान की गई अभियोजन पक्ष की एकमात्र गवाही पर रखा जा सकता है, यदि गवाही...

खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं.. किसी के प्रति बैर भाव नहीं हैं: सुदर्शन टीवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
"खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं.. किसी के प्रति बैर भाव नहीं हैं": सुदर्शन टीवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

अखिल भारतीय सेवाओं में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विवादास्पद कार्यक्रम 'बिंदास बोल' का बचाव करते हुए सुदर्शन न्यूज टीवी ने दावा किया है कि वह "नागरिकों और सरकार को राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी गतिविधियों के बारे में जगाने के लिए खोजी पत्रकारिता... कर रहा है।" चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके ने अपनी ओर से जो हलफनामा प्रस्तुत किया है, उसमें आगे कहा है कि उनका किसी भी समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है और यह भी चार एपिसोड जो प्रसारित किए गए हैं उनमें कोई...

National Uniform Public Holiday Policy
सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग पीठें स्थापित करने के विचार का सुप्रीम कोर्ट ने ही समर्थन नहीं किया हैः कानून मंत्रालय

कानून और न्याय मंत्रालय ने दोहराया है कि सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग पीठें स्थापित करने की उसकी कोई योजना नहीं है, क्योंकि प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने ही समर्थन नहीं दिया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में बताया, "देश के विभिन्न हिस्सों में सुप्रीम कोर्ट की पीठ स्थापना करने के लिए कई प्रस्तुतिकरण प्राप्‍त होते रहे हैं। विधि आयोग ने अपनी 229 वीं रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया था कि दिल्ली में एक संवैधानिक पीठ का गठन किया जाए और चार कैसेसन बेंचों की स्‍थापना दिल्‍ली स्थित...

सुप्रीम कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के शादी से पहले निजी विवरण को सार्वजनिक करने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम के शादी से पहले निजी विवरण को सार्वजनिक करने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

उस प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें विवाह से पहले विवाह के 30 दिनों से पहले, अपने निजी विवरणों को जांच के लिए सार्वजनिक करने की आवश्यकता होती है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के उस प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें विवाह से पहले विवाह के 30 दिनों से पहले, अपने निजी विवरणों को जांच के लिए सार्वजनिक करने की आवश्यकता होती है।मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और...

विलम्ब और लिमिटेशन पर विचार करते वक्त अभियुक्त को उसके अपील के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
विलम्ब और लिमिटेशन पर विचार करते वक्त अभियुक्त को उसके अपील के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि विलम्ब और निर्धारित समय सीमा (लिमिटेशन) पर विचार करते वक्त अभियुक्त को उसके अपील के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।इस मामले में अभियुक्त को हत्या का दोषी ठहराया गया था और और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोषी ने उड़ीसा हाईकोर्ट के समक्ष अपील फाइल की थी। हाईकोर्ट ने अपील फाइल करने में 1192 दिनों की देरी को आधार बनाकर उसे खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में मेरिट के आधार पर विचार नहीं किये जाने के तथ्य का संज्ञान लेते हुए...

इलाहाबाद HC में जज के तौर पर नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम में सिफारिश न करने पर UP के 7 न्यायिक अफसरों की याचिका पर SC ने नोटिस जारी किया
इलाहाबाद HC में जज के तौर पर नियुक्ति के लिए SC कॉलेजियम में सिफारिश न करने पर UP के 7 न्यायिक अफसरों की याचिका पर SC ने नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए 14 अगस्त, 2020 की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश में उत्तर प्रदेश राज्य से कुछ न्यायिक अधिकारियों को शामिल न करने को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।एडवोकेट अरुणा गुप्ता के माध्यम से राज्य के सात न्यायिक अधिकारियो द्वारा दायर की गई याचिका में कॉलेजियम से उनके मामलों में पुनर्विचार के लिए आग्रह किया है। उन्होंने प्रस्तुत किया है कि जबकि हाईकोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी, सुप्रीम कोर्ट...