ताज़ा खबरें
एससीएससी की सिफारिशों के बावजूद टीडीसैट के सदस्य की नियुक्ति क्यों नहीं हुई ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका में केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, जहां एक आवेदक ने दूरसंचार विवाद और निपटान अपीलीय ट्रिब्यूनल (टीडीसैट) के सदस्य के पद पर अपनी नियुक्ति के लिए निर्देश मांगा था।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने आवेदक की नियुक्ति नहीं करने के कारणों को स्पष्ट करते हुए जवाब दायर करने के लिए संघ को समय दिया। "अदालत को उन कारणों से अवगत कराया जाना चाहिए जिन्हें एससीएससी (खोज सह चयन समिति) द्वारा की गई सिफारिश के बावजूद मई 2020 की रिक्ति अधिसूचना के अनुसरण में...
सीनियर एडवोकेट डेसिग्नेशन प्रक्रिया : 10-20 साल की प्रैक्टिस के प्रत्येक साल के लिए एक अंक दिया जाना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया सीनियर एडवोकेट डेसिग्नेशन के लिए आवेदनों का आकलन करते समय हाईकोर्ट को 10 से 20 साल की प्रैक्टिस में रहने वाले वकील के लिए फ्लैट 10 अंक आवंटित करने के बजाय 10 से 20 साल की प्रैक्टिस वाले वकीलों को प्रत्येक साल की प्रैक्टिस के लिए एक अंक आवंटित करना चाहिए।जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने यह स्पष्टीकरण जारी करते हुए सीनियर एडवोकेट इंदिरा जयसिंह द्वारा दायर एक आवेदन में प्रार्थना की अनुमति दी।पीठ ने कहा,"हम स्थिति को...
बाल तस्करी मामलों के पीड़ितों की गवाही की वर्चुअल रिकॉर्डिंग को प्राथमिकता दें: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट्स से कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अंतर-राज्यीय बाल तस्करी के मामलों में बाल पीड़ितों/गवाहों की गवाही की वर्चुअल रिकॉर्डिंग से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट्स को निर्देश दिया कि वे रिमोट पॉइंट पर बच्चों के साक्ष्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रिकॉर्डिंग को प्राथमिकता दें। विशेष रूप से उन बाल तस्करी के मामलों में जिनकी पहचान उनके समक्ष लंबित होने के रूप में की गई है।कोर्ट ने कहा,"ट्रायल कोर्ट्स को निर्देश दिया जाता है कि वे पीड़ितों/गवाहों के साक्ष्य को दूरस्थ बिंदुओं पर ... वीसी के माध्यम से...
[हनुमान चालीसा विवाद] मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को जमानत दी
मुंबई की स्पेशल कोर्ट (Mumbai Special Court) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackery) के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का जाप करने पर देशद्रोह की प्राथमिकी में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके पति विधायक रवि राणा (Ravi Rana) को जमानत दी।23 अप्रैल को, खार पुलिस ने राणा को आईपीसी की धारा 153 (ए) (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), और 124 ए (देशद्रोह) के अलावा बॉम्बे पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत...
कोर्ट एक बार आदेश पारित कर दे तो नियोक्ताओं को उसे उसी तरह से स्वीकार करना होगा जैसे वह है, भले ही वह उसे पसंद करते हों या नहीं करते हों: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक बार यह कोर्ट या कोई और कोर्ट एक आदेश पारित कर दे तो नियोक्ताओं को उसे स्वीकार करना ही होगा, भले ही वह उन्हें पसंद हो या न हो। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने यह भी कहा कि नियोक्ताओं को कोर्ट के आदेश को वैसे ही लागू करना होगा, जैसे वे हैं।पीठ ने अपने आदेश में कहा, "हम प्रतिवादी संख्या दो को सावधान करते हैं कि इस न्यायालय के आदेश का पालन करते समय प्रतिशोध की कोई भावना नहीं होगी और उसे एक मॉडल नियोक्ता के रूप में कार्य करना चाहिए और इस...
सिर्फ किसी आपराधिक मामले में जानकारी छिपाने का मतलब यह नहीं है कि नियोक्ता मनमाने ढंग से कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर सकता है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी दिए गए मामले में केवल सामग्री/झूठी जानकारी को छिपाने का मतलब यह नहीं है कि नियोक्ता मनमाने ढंग से कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त/ मुक्त कर सकता है।जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, "जिस व्यक्ति ने सामग्री जानकारी को छुपाया है या झूठी घोषणा की है, उसे वास्तव में नियुक्ति या सेवा में निरंतरता प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन कम से कम उसे मनमाने ढंग से व्यवहार न करने का अधिकार है और सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के तथ्यों के संबंध में...
समझौता डिक्री को वापस लेने की मांग वाला आवेदन उस कोर्ट के समक्ष दायर किया जा सकता है जिसने इसे मंजूरी दी थी: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि एक समझौता डिक्री को वापस लेने की मांग करने वाला एक आवेदन इस आधार पर कि यह धोखाधड़ी और मिलीभगत से ग्रस्त है, उस न्यायालय के समक्ष दायर किया जा सकता है जिसने डिक्री को मंजूरी दी थी।इस मामले में, वादी ने समझौता डिक्री पारित करने वाली अदालत के समक्ष सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के साथ पठित आदेश 23 नियम 3 के तहत एक आवेदन दायर किया।उन्होंने तर्क दिया कि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया है और न ही इसके समर्थन में अदालत के सामने पेश हुए थे और उनकी ओर से पेश...
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषियों की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक विकलांग अधिकार कार्यकर्ता की याचिका पर नोटिस जारी किया है जिसमें मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान सांकेतिक भाषा के दुभाषिए उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की गई है।न्यायमूर्ति अब्दुल नज़ीर और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने जनहित याचिका में निर्देश जारी किया है जिसमें विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार राज्य और राज्य सरकार के अन्य मंत्री, प्रधान मंत्री, केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों, सभी के मुख्यमंत्रियों द्वारा आयोजित सभी...
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के वैक्सीनेशन के केंद्र के फैसले को बरकरार रखा, क्लीनिकल ट्रायल डेटा को सार्वजनिक करने के निर्देश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोविड-19 के खिलाफ बच्चों के वैक्सीनेशन के केंद्र सरकार के नीतिगत फैसले को बरकरार रखा। हालांकि, इसने सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए नियामक अधिकारियों द्वारा पहले से ही अनुमोदित वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षणों के प्रासंगिक चरणों के महत्वपूर्ण निष्कर्ष और परिणाम, यदि पहले से ही सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, जल्द से जल्द सार्वजनिक किए जाएं।वैक्सीनेशन के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के पूर्व सदस्य डॉ जैकब पुलियल, याचिकाकर्ता ने...
कोविशील्ड और कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंज़ूरी देने में कोई जल्दबाजी नहीं की गई : सुप्रीम कोर्ट
अपने इस फैसले में कि कोविड-19 वैक्सीनेशन नीति पर सरकार उचित है, सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि प्रासंगिक डेटा की गहन समीक्षा के बिना, कोविशील्ड और कोवैक्सीन को जल्दबाजी में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंज़ूरी दी गई थी।अदालत ने कहा कि पारदर्शिता की कमी के आधार पर वैक्सीन को विनियामक अनुमोदन प्रदान करते समय विशेषज्ञ निकायों द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं को चुनौती स्वीकार नहीं की जा सकती है।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा कि विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) और...
सह- दोषियों की लंबित अपील प्रासंगिक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर 2 महीने के भीतर फैसला लेने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह मौत की सजा पाने वाले बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर 2 महीने के भीतर इस तथ्य से प्रभावित हुए बिना फैसला करे कि मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में अन्य दोषियों द्वारा दायर अपीलें लंबित हैं।कोर्ट ने 24 मार्च को 2013 को राष्ट्रपति के समक्ष दायर दया याचिका पर कार्रवाई में देरी को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय को 30 अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था, जिसमें विफल रहने पर गृह सचिव और सीबीआई के निदेशक (अभियोजन)...
एमपी सिविल जज (प्री) एग्जाम के साथ टकराव के कारण हरियाणा जेएस (मेन्स) एग्जाम स्थगित करने की याचिका: सुप्रीम कोर्ट चार मई को सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हरियाणा सिविल सेवा (ज्यूडिशल ब्रांच) - 2021 के मैन एग्जाम को स्थगित करने की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई को चार अगस्त तक स्थगित कर दी। इस याचिका में हरियाणा सिविल सेवा (ज्यूडिशल ब्रांच) - 2021 के मैन एग्जाम और मध्य प्रदेश सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की घोषित तिथि को लेकर टकराव (क्लैश) हो रहा था। इसी के मद्देनजर, याचिकाकर्ता ने हरियाणा सिविल सेवा (ज्यूडिशल ब्रांच- 2021 के मैन एग्जाम को स्थगति करने की मांग की।जस्टिस विनीत सरन...
कोर्ट/ट्रिब्यूनल अपर्याप्त स्टांप वाले दस्तावेज को तब तक जब्त नहीं कर सकता जब तक कि इसे उसके सामने रिकॉर्ड में पेश नहीं किया जाता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट या ट्रिब्यूनल अपर्याप्त स्टांप के लिए एक दस्तावेज को तब तक जब्त नहीं कर सकता, जब तक कि उसे उसके सामने रिकॉर्ड पर पेश नहीं किया जाता है।मौजूदा मामले में, मूल ऋण समझौते जिसमें मध्यस्थता खंड शामिल था, को मध्यस्थ कार्यवाही के दरमियान प्रस्तुत नहीं किया गया। मध्यस्थ न्यायाधिकरण ने मध्यस्थता में आगे की कार्यवाही से पहले मूल ऋण समझौते में स्टांप शुल्क के निर्धारण के लिए इसे स्टांप कलेक्टर, महाराष्ट्र के पास ले जाने का निर्देश दिया।ट्रिब्यूनल ने दावे को खारिज नहीं किया,...
किसी को भी वैक्सीन लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, वैक्सीन जनादेश अनुपातहीन : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी व्यक्ति की शारीरिक अखंडता के अधिकार में वैक्सीनेशन से इनकार करने का अधिकार शामिल है।कोर्ट ने यह भी माना कि कोविड-19 महामारी के संदर्भ में विभिन्न राज्य सरकारों और अन्य अधिकारियों द्वारा लगाए गए वैक्सीन जनादेश "आनुपातिक नहीं हैं।कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर कोई पर्याप्त डेटा पेश नहीं किया गया है ताकि यह दिखाया जा सके कि गैर-वैक्सीनेशन वाले व्यक्तियों से...
'नौकरशाहों के लिए राजनीतिक तटस्थता अनिवार्य' : सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृति के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए "कूलिंग ऑफ पीरियड" लगाने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक "कूलिंग ऑफ पीरियड" लगाकर नौकरशाहों को सेवानिवृत्ति या सेवा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने के लिए दाखिल एक रिट याचिका को खारिज कर दिया।जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस ए एस बोपन्ना की पीठ ने चुनाव लड़ने के लिए नौकरशाहों के लिए कोई "कूलिंग ऑफ पीरियड" होना चाहिए या नहीं, यह सवाल संबंधित विधानमंडल पर छोड़ दिया।रिट याचिका विवेक कृष्ण द्वारा दायर की गई थी जो व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने तर्क दिया कि चुनाव लड़ने के लिए...
बीमा अनुबंध के किसी अस्पष्ट शब्द की व्याख्या 'कॉन्ट्रा प्रोफेरेंटम' नियम के तहत बीमाधारक के पक्ष में की जानी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि पहले किसी बीमा अनुबंध में एक अस्पष्ट शब्द को इसकी संपूर्णता में पढ़कर सामंजस्यपूर्ण रूप से समझा जाना चाहिए और यदि अभी भी ये अस्पष्ट है तो कॉन्ट्रा प्रोफेरेंटम के नियम को लागू किया जाना चाहिए और इस शब्द की व्याख्या पॉलिसी का मसौदा बनाने वाले के खिलाफ की जानी चाहिए, यानी बीमाधारक के पक्ष में।जस्टिस यू यू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पी एस नरसिम्हा ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए दायर एक अपील की अनुमति दी, जो बीमाकर्ता के पक्ष...
देश भर में 33 लाख चेक मामले लंबित, पांच महीने में सात लाख लंबित मामले बढ़े : एमिकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत मामलों की त्वरित सुनवाई के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लिए गए मामले में एमिकस क्यूरी ने बताया कि पिछले 5 महीने में चेक अनादर (cheque dishonour) के लंबित मामलों में 7,37,124 से अधिक की वृद्धि हुई है।एमिकस ने बताया कि अधिनियम के तहत लंबित मामलों की संख्या पिछले साल नवंबर में 26,07,166 से बढ़कर 13 अप्रैल, 2022 तक 33,44,290 हो गई है।यह प्रस्तुत किया गया कि 8 नवंबर 2021 को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एनआई अधिनियम के मामले अदालतों में...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (25 अप्रैल, 2022 से 29 अप्रैल, 2022 ) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।वक्फ एक्ट - समर्पण के सबूत के अभाव में एक जर्जर ढांचे को धार्मिक स्थल की मान्यता नहीं दी जा सकती : सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि 'समर्पण' या 'उपयोगकर्ता' या 'अनुदान' के सबूत के अभाव में, जिसके जरिए वक्फ अधिनियम, 1995 की धारा 3 (आर) के संदर्भ में एक जीर्ण दीवार या प्लेटफॉर्म को...
हाईकोर्ट के कामकाज में क्षेत्रीय भाषाएं अमल में लाने में बहुत सारी बाधाएं : सीजेआई एनवी रमना
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना ने शनिवार को कहा कि देश के हाईकोर्टों के कामकाज में क्षेत्रीय भाषाएं अमल में लाने ( implementation) में बहुत सारी अड़चनें हैं।केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के साथ आयोजित एक ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सीजेआई ने कहा कि कई बाधाएं हैं क्योंकि कभी-कभी मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश, अलग अलग राज्यों से होने के कारण, स्थानीय भाषा से परिचित नहीं होते।सीजेआई ने इसे 'गंभीर मुद्दा' बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनके आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की एक...
केंद्रीय कानून मंत्री ने राज्यों से न्यायाधीशों और न्यायालयों के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को राज्य सरकार से न्यायाधीशों और अदालत परिसरों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, क्योंकि न्याय के स्वतंत्र और निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए अदालतों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण आवश्यक है।मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए मंत्री ने कहा:"न्याय का स्वतंत्र और निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि अदालत परिसर सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण...




![[हनुमान चालीसा विवाद] मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को जमानत दी [हनुमान चालीसा विवाद] मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा को जमानत दी](https://hindi.livelaw.in/h-upload/2022/05/04/500x300_416564-416215-april-28-ranadjpg.jpg)










