हाईकोर्ट
विवाह के लिए धर्म परिवर्तन करने वालों को विरासत और भरण- पोषण जैसे कानूनी परिणामों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए : दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि विवाह के उद्देश्य से धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को इससे जुड़े कानूनी परिणामों के बारे में पूरी जानकारी दी जानी चाहिए और धर्म परिवर्तन के मामलों में पालन किए जाने वाले कई निर्देश जारी किए हैं ।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि धार्मिक और उससे जुड़े प्रभावों की विस्तृत समझ प्रदान करके, व्यक्ति को धर्मांतरण के बाद उसकी कानूनी स्थिति में संभावित बदलावों के बारे में अवगत कराया जाना चाहिए।अदालत ने कहा कि विवाह के उद्देश्य से धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में...
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान में 'गज़वा-ए-हिंद' की स्थापना के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत दी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में UAPA Act आरोपी (मोहम्मद अरकम) को जमानत दे दी, जिसे भारत में 'गज़वा-ए-हिंद' की स्थापना के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रूप से भाग लेने के आरोप में सितंबर, 2022 में गिरफ्तार किया गया।जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव-I की खंडपीठ ने उन्हें जमानत दे दी, क्योंकि उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा अभी भी लंबित है। इसके जल्द पूरा होने की कोई संभावना नहीं है। इस तथ्य के साथ कि अपीलकर्ता का कोई आपराधिक इतिहास और उसका नाम नहीं...
केंद्र सरकार एपोस्टिल कन्वेंशन से बंधी हुई है, अन्य देशों के एपोस्टिल दस्तावेज़ पर अविश्वास नहीं कर सकती: इलाहाबाद हाइकोर्ट
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने माना कि केंद्र सरकार विदेशी सार्वजनिक दस्तावेजों (Apostille Conventio) के लिए वैधीकरण (Ligalisation) की आवश्यकता को समाप्त करने वाले 5 अक्टूबर 1961 के कन्वेंशन से बंधी है, क्योंकि भारत इसका हस्ताक्षरकर्ता है। न्यायालय ने माना कि सरकार एपोस्टिल कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने वाले देशों द्वारा जारी किए गए एपोस्टिल दस्तावेजों पर अविश्वास नहीं कर सकती है।विदेशी सार्वजनिक दस्तावेजों के लिए वैधीकरण की आवश्यकता को समाप्त करने वाला 5 अक्टूबर, 1961 का कन्वेंशन, जिसे एपोस्टिल कन्वेंशन के...
OIC कार्ड देने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं: इलाहाबाद हाइकोर्ट
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने माना कि किसी विदेशी नागरिक को भारत की विदेशी नागरिकता देने के लिए नागरिकता अधिनियम 1955 (Citizenship Act) और उसके तहत बनाए गए नियमों के तहत बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है।जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने OIC कार्ड मांगने वाले भारतीय मूल के विदेशी नागरिक के मामले से निपटते समय कहा,“नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 7 (ए) में ओसीआई के अनुदान का प्रावधान है, जिसे किसी भी व्यक्ति को जारी किया जा सकता है, जो भारतीय मूल के नागरिक का बच्चा या पोता या...
डीएम की निगेटिव रिपोर्ट वीज़ा और नागरिकता के लिए दावे का फैसला नहीं करती, सक्षम अधिकारियों द्वारा तय किया जाना चाहिए: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना कि जिला मजिस्ट्रेट की निगेटिव रिपोर्ट वीजा और नागरिकता के दावे का फैसला नहीं करती। आगे कहा गया कि अधिकारियों को गुण-दोष के आधार पर यह निर्णय लेना होगा।जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस शिव शंकर प्रसाद की खंडपीठ ने कहा:"प्राधिकरणों को मौजूदा दावे और उनके समक्ष लंबित दावे पर निर्णय लेने का अधिकार है। हम इस स्तर पर केवल जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर याचिकाकर्ता के मामले को बंद नहीं कर सकते।"याचिकाकर्ता/ब्राज़ीलियाई नागरिक ने वीज़ा विस्तार के...
दिल्ली हाईकोर्ट ने अदालत के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वादी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला शुरू किया
दिल्ली हाइकोर्ट ने हाल ही में कार्यवाही में शामिल होकर और अदालत की गरिमा को कम करने वाली अपमानजनक टिप्पणी करके "अदालत का दुरुपयोग" करने के लिए वादी के खिलाफ स्वत: संज्ञान अवमानना मामला शुरू किया।जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने इसे "स्पष्ट रूप से अवमाननापूर्ण" बताते हुए वर्तमान में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में रह रही अनीता कुमारी गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि क्यों न उन्हें अदालत की अवमानना अधिनियम, 1971 (Contempt Of Court 1971) के तहत दंडित किया जाए।अदालत ने FRRO को यह भी निर्देश दिया कि यदि...
दिल्ली LG ने DCPCR का फंड नहीं रोका, कोई प्रेस रिलीज जारी नहीं की गई: दिल्ली हाइकोर्ट में बताया
दिल्ली हाइकोर्ट में सूचित किया गया कि उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना द्वारा दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) की फंडिंग रोकने के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया गया।जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद के निर्देश पर एलजी के वकील ने यह दलील दी।जस्टिस प्रसाद "सरकारी धन के दुरुपयोग" के आरोपों पर जांच और विशेष ऑडिट होने तक बाल अधिकार निकाय द्वारा उसके फंड को रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।वकील ने प्रस्तुत किया कि DCPCR की फंडिंग को रोकने के लिए एलजी द्वारा कभी कोई आदेश पारित नहीं किया गया...
पत्नी की नौकरी का हवाला देकर पति बच्चों के भरण-पोषण के दायित्व से नहीं बच सकते: झारखंड हाइकोर्ट
झारखंड हाइकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि पिता अपने बच्चों का भरण-पोषण करने के लिए उत्तरदायी है। भले ही उनकी पत्नी किसी भी नौकरी में हों।जस्टिस सुभाष चंद ने कहा,“जहां तक भरण-पोषण आवेदन में याचिकाकर्ता पत्नी की आय का सवाल है, माना जाता है कि उसे प्रति माह 12 से 14 हजार रुपये मिल रहे हैं और वह अपना और दोनों नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। अगर पत्नी निभा सिंह की सैलरी को भी ध्यान में रखा जाए तो दोनों बच्चों के पिता की जिम्मेदारी भी दोनों बच्चों के भरण-पोषण की है।”पिता ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश...
गुजरात हाइकोर्ट ने '2008' अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषी को मौत की सजा की पुष्टि की सुनवाई के लिए वकील नियुक्त करने का निर्देश दिया
गुजरात हाइकोर्ट ने साबरमती केंद्रीय जेल के अधिकारियों को 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले के 38 दोषियों में से एक को मौत की सजा की पुष्टि के लिए वकील शामिल करने का निर्देश जारी किया।अदालत ने कहा कि यदि दोषी वकील नियुक्त करने में सक्षम नहीं है तो कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उसकी ओर से वकील नियुक्त करने का आदेश पारित किया जा सकता है।जस्टिस एवाई कोगजे और जस्टिस समीर जे. दवे की खंडपीठ ने यह आदेश तब पारित किया, जब उन्हें बताया गया कि मौत की सजा पाए 38 दोषियों में से केवल एक ने अभी...
पति-पत्नी के रूप में साथ रहने वाले पक्ष भरण-पोषण का आदेश देने के लिए पर्याप्त, CrPc की धारा 125 के तहत विवाह के पुख्ता प्रमाण की आवश्यकता नहीं: झारखंड हाइकोर्ट
महिला को भरण-पोषण का अनुदान रद्द करने के लिए दायर पुनर्विचार आवेदन खारिज करते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने कहा कि CrPc की धारा 125 के तहत कार्यवाही में विवाह के दस्तावेजी साक्ष्य की आवश्यकता नहीं है, खासकर जब साक्ष्य रिकॉर्ड पर हो। आवेदक प्रतिवादी के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा है।जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने कहा,''विवाह के दस्तावेजी साक्ष्य पर सभी मामलों में जोर नहीं दिया जा सकता। खासकर CrPc की धारा 125 के तहत कार्यवाही में, यदि दोनों पक्ष पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहते हैं तो विवाह की धारणा...
सोशल मीडिया पोस्ट केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनावों के संचालन पर संदेह व्यक्त करना आईपीसी की धारा 505 के तहत अपराध नहीं: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि केवल सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्वतंत्र और निष्पक्ष विधान सभा चुनावों के संचालन पर संदेह व्यक्त करने से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) के तहत अपराध नहीं किया जा सकता।संवाददाता इस मामले में याचिकाकर्ता ने लहार विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संबंध में संदेह जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया।उक्त पोस्ट को अपमानजनक और सार्वजनिक शरारत के समान मानते हुए नायब तहसीलदार द्वारा याचिकाकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और 188 के...
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर अवमानना याचिका में फेसबुक, यूट्यूब को नोटिस जारी किया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने यूट्यूब और फेसबुक के अधिकारियों को उनके खिलाफ दायर अवमानना याचिका में कारण बताओ नोटिस जारी किया। उक्त याचिका में आरोप लगाया गया कि दोनों इंटरनेट कंपनियां हिंदू आध्यात्मिक नेता आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के हाईकोर्ट के पिछले महीने के आदेश का पालन करने में विफल रहीं।जस्टिस राज मोहन सिंह की पीठ ने उत्तरदाताओं [Google LLC के प्रबंध निदेशक ईशान चटर्जी, Google LLC (यूट्यूब) के निवासी शिकायत अधिकारी सूरज राव, फेसबुक के उपाध्यक्ष और प्रबंध...
दिल्ली हाइकोर्ट ने पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले अवमानना मामले में पुलिसकर्मी की सजा खारिज की
दिल्ली हाइकोर्ट ने 2021 में निर्माण कार्य के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के लिए अवमानना मामले में पुलिस अधिकारी की सजा रद्द कर दी।जस्टिस मिनी पुष्करणा ने पुलिस के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को जारी अवमानना का नोटिस भी खारिज कर दिया। इन सभी को जून 2022 में अवमानना के लिए दोषी ठहराया गया था।अदालत ने कहा,“यह देखा गया है कि उत्तरदाताओं द्वारा दिल्ली के चारों ओर पेड़ लगाने के रूप में उपचारात्मक उपाय किए गए हैं। इस अदालत ने दिल्ली में ग्रीनरी...
राजस्थान हाइकोर्ट ने पिता द्वारा कस्टडी में ली गई महिला को पुलिस सुरक्षा प्रदान की, ट्रांसजेंडर साथी के साथ रहने के उसके अधिकार को बरकरार रखा
ट्रांसजेंडर पुरुष द्वारा दायर हेबियस कॉर्पस याचिका में राजस्थान हाइकोर्ट ने सीआईएस-जेंडर महिला के अपनी पसंद के साथी के साथ रहने के अधिकार को बरकरार रखा।महिला को कोर्ट में पेश करने पर उसने बताया कि उसके पिता ने उसे अवैध रूप से अपने घर में कैद कर रखा है और उसे प्रताड़ित कर रहा है।जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने महिला से बातचीत के बाद आदेश दिया कि उसे सहायता के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ उसकी पसंद की जगह पर ले जाया जा सकता है।कस्टडी में लिए गए व्यक्ति की ओर से उसके ट्रांसजेंडर...
महुआ मोइत्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सरकारी आवास तुरंत खाली करने के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस नेता मोहुआ मोइत्रा को पिछले साल दिसंबर में लोकसभा से निष्कासन के बाद सरकारी बंगला तुरंत खाली करने के लिए जारी बेदखली आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया।जस्टिस गिरीश कथपालिया ने मोइत्रा का आवेदन खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने लोकसभा से उनके निष्कासन का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने और सरकारी आवास खाली करने के लिए समय बढ़ाने के मुद्दे को इसके साथ अभिन्न रूप से जुड़ा होने के मद्देनजर बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। इस तथ्य के साथ कि आज की...
'इस देश में कोई भी नागरिक दूसरे से कम नहीं': पुलिस द्वारा अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में केरल हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से कहा
केरल हाइकोर्ट ने स्टेट पुलिस चीफ को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया कि पुलिस अधिकारी प्रत्येक नागरिक के साथ नम्रतापूर्वक तरीके से व्यवहार किया जाए। इसके अलावा, कोर्ट ने कहा कि इस देश में कोई भी नागरिक दूसरे से कम नहीं है।यह मामला पलक्कड़ जिले के अलाथुर पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी द्वारा वकील के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों से संबंधित है।स्टेट पुलिस चीफ शेख दरवेश अदालत के समक्ष ऑनलाइन उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि पुलिस विभाग में बदलाव के लिए कदम उठाए जा...
पत्नी भरण-पोषण का उचित दावा करने के लिए पति का वेतन जानने की हकदार: मद्रास हाइकोर्ट
मद्रास हाइकोर्ट ने हाल ही में राज्य सूचना आयोग के आदेश को बरकरार रखा। उक्त आदेश मे नियोक्ता को कर्मचारी की पत्नी द्वारा मांगी गई वेतन जानकारी देने का निर्देश दिया गया।जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने कहा कि जब पति और पत्नी के बीच वैवाहिक कार्यवाही लंबित हो तो गुजारा भत्ता की मात्रा पति के वेतन पर निर्भर करेगी और पत्नी तभी सही दावा कर सकती है, जब उसे वेतन का सही से पता हो।अदालत ने कहा,“जब उनके बीच वैवाहिक कार्यवाही लंबित होती है तो चौथे प्रतिवादी को कुछ बुनियादी विवरणों की आवश्यकता होती है। चौथे...
केरल के मुख्यमंत्री की बेटी की स्वामित्व वाली कंपनी की जांच कंपनी एक्ट के तहत की जा रही है: केरल हाइकोर्ट में केंद्र सरकार
केरल हाइकोर्ट को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सूचित किया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी के स्वामित्व वाली कंपनी की जांच चल रही है।केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने मौखिक रूप से अदालत को बताया कि वीणा थाइक्कंडियिल के स्वामित्व वाली आईटी कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस लिमिटेड के मामलों की जांच के लिए कंपनी अधिनियम 2013 (Companies Act 2013) की धारा 210 के तहत आदेश जारी किया गया।जस्टिस देवन रामचंद्रन की एकल पीठ ने दलील पर ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करने के...
CrPc की धारा 482 की कार्यवाही में झूठे आरोप के बारे में अभियुक्त की दलील की जांच नहीं की जा सकती: इलाहाबाद हाइकोर्ट
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (CrPc) की धारा 482 के तहत आवेदन पर फैसला करते समय हाइकोर्ट आरोपी के इस तर्क की जांच नहीं कर सकता है कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया।जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने कहा,"CrPc की धारा 482 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते समय न्यायालय के पास बहुत सीमित क्षेत्राधिकार है और उसे इस बात पर विचार करना आवश्यक है कि 'आरोपी के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है या नहीं, जिसके लिए आरोपी पर मुकदमा चलाया जाना आवश्यक है, या नहीं।"CrPc की धारा 482 के तहत...
आईपीसी की धारा 506 के तहत उत्तर प्रदेश में किए गए अपराध, संज्ञेय अपराध है: इलाहाबाद हाइकोर्ट
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506 के तहत कोई अपराध यदि उत्तर प्रदेश राज्य में किया जाता है तो वह संज्ञेय अपराध है।जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने यूपी में प्रकाशित अधिसूचना का हवाला दिया। उक्त अधिसूचना दिनांक 31 जुलाई 1989, यूपी के तत्कालीन राज्यपाल द्वारा की गई घोषणा को अधिसूचित करता है कि IPC की धारा 506 के तहत दंडनीय कोई भी अपराध उत्तर प्रदेश में होने पर संज्ञेय और गैर-जमानती होगा।न्यायालय ने यह भी कहा कि अधिसूचना को मेटा सेवक उपाध्याय बनाम यूपी राज्य, 1995...




















