मुख्य सुर्खियां
गुजरात हाईकोर्ट ने 13 साल की बलात्कार पीड़िता के 27 सप्ताह के भ्रूण को खत्म करने की अनुमति देने से इनकार किया, राज्य को वित्तीय सहायता देने का आदेश
गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार (18 जनवरी) को 13 साल की बलात्कार पीड़ित के गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देने से इंकार किया। कोर्ट का कहा कि इस स्थिति में गर्भावस्था को खत्म करना घातक हो सकता है।कोर्ट ने राज्य सरकार को तुरंत वित्तीय सहायता के रूप में लड़की के परिवार को उसके पोषण और चिकित्सा खर्च के लिए 1 लाख रु प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने बालकों की सुरक्षित और हानिरहित सुपुर्दगी सुनिश्चित करने के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए।न्यायमूर्ति बी. एन. करिया की पीठ याचिकाकर्ता...
3 महीने के भीतर कर्नाटक में पटाखों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय: कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को दो याचिकाओं में की गई प्रार्थनाओं पर निर्णय लेने के तीन महीने के भीतर कर्नाटक राज्य के भीतर पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति एम जी उमा की खंडपीठ ने डॉ. सी एस विष्णु भरत और एक गैर-सरकारी संगठन 'समतापना 'द्वारा दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह निर्देश दिया।अपने आदेश में पीठ ने कहा कि,"संविधान के अनुच्छेद 21, अनुच्छेद 48 ए और अनुच्छेद 51-ए (जी) के तहत यह कहा जाता है कि प्रदूषण...
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शरीर के अंगों और ऊतकों के लिविंग बॉडी डोनेशन (जीवित देह दान) करने की मांग वाली एक आदमी की याचिका खारिज कर दी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते एक याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में अपने मानव शरीर और उसके सभी जीवित अंग और ऊतकों के लीविंग बॉडी डोनेशन (जीवत देह दान) करने के लिए याचिकाकर्ता को सक्षम बनाने और इसे वैध बनाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ एक रंजन श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में मेडिकल डॉक्टरों / अस्पताल / संस्थान के लिए उसे सक्षम बनाने के लिए कानून एक दिशा-निर्देश देने की मांग की। इसके साथ लीविंग बॉडी डोनेशन...
शैक्षणिक मामलों में हस्तक्षेप, अधिक न्यायिक पहुंच और राज्य के अन्य अंगों के क्षेत्र में कदम रखना होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट (औरंगाबाद बेंच) ने पिछले सप्ताह एक याचिका का निपटारा किया, जिसमें उत्तरदाताओं (यूओआई और अन्य) पर भारत के संविधान की सामग्री, सूचना का अधिकार अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जनता के जागरूकता फैलाने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई थी।मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुंग की खंडपीठ संजय भास्करराव काले द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में उपर्युक्त कानूनों को उच्च स्तर की पढ़ाई यानी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में...
सूचित सहमति के बिना नागरिकों के स्वास्थ्य डेटा को साझा करना अनुच्छेद 21 के तहत गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन है : कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'आरोग्य सेतु' मामले में कहा
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में भारत सरकार और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को आरोग्य सेतु ऐप के उपयोगकर्ताओं के प्रतिक्रिया डेटा को साझा करने से रोक दिया। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य डेटा को उनको सूचित और उनकी सहमति के बिना साझा करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा।मुख्य न्यायाधीश अभय ओका और न्यायमूर्ति एस विश्वजीत शेट्टी की खंडपीठ ने कहा कि,"जानकारी में उपयोगकर्ता के स्वास्थ्य के बारे में डेटा शामिल है जिसमें सभी को निजता के अधिकार की...
'अगर अधिवक्ता वर्चुअल कोर्ट में उपस्थित होने में सक्षम नहीं हैं, तो प्रतिकूल आदेश पारित न करें': SCAORA ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट निलंबन का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा
किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में इंटरनेट निलंबन/प्रतिबंध के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है और न्यायाधीशों से पार्टियों या वकीलों के खिलाफ उनकी अनुपस्थति में कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।27 जनवरी के पत्र में, SCAORA ने कहा,"चल रहे किसानों के विरोध के कारण सुरक्षा कारणों से दिल्ली के कई क्षेत्रों में इंटरनेट पर प्रतिबंध के मद्देनजर, हम आपसे और आपके माननीय साथी न्यायाधीशों से...
'अनुचित व्यापार व्यवहार': ओडिशा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कन्फर्म ऑर्डर को रद्द करने पर 40,000 रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया
ओडिशा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अमेजन इंडिया को 'अनुचित व्यापार व्यवहार' का दोषी पाया है। कंपनी पर यह दोष एक लैपटॉप की बिक्री पर एक ऑफर को वापस लेने के बाद लगा है। कंपनी ने 190 रुपए में लैपटॉप बेचने का ऑफर दिया था, हालांकि पुष्टिकरण रसीद जारी करने के बाद भी ऑफर को वापस ले लिया गया।आयोग के अध्यक्ष डॉ डीपी चौधरी ने कंपनी को शिकायतकर्ता को क्षतिपूर्ति के रूप में 40,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता कानून का छात्र है।आयोग ने फैसले में कहा, 'एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन शॉपिंग...
सीआरपीसी की धारा 173 (8) एक रिट कोर्ट द्वारा सीबीआई को जांच ट्रांसफर करने पर रोक नहीं लगाती : कलकत्ता हाईकोर्ट
सिलीगुड़ी पुलिस द्वारा संवेदनशील सूचना रखने वाले एक आईबी अधिकारी की कथित हत्या के संबंध में की गई एक आपराधिक जांच में व्यापक खामियों को ध्यान में रखते हुए, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) को स्थानांतरित कर दी।न्यायमूर्ति मौसमी भट्टाचार्य की एकल पीठ ने मामला सीबीआई को सौंपते हुए कहा, "निष्पक्ष जांच पूरी तरह से जांच की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। यदि जांच में कई खामियां हैं या महत्वपूर्ण साक्ष्य के संग्रह या संरक्षण का अभाव है, तो जांच सतही और...
मुनव्वर फारुकी के केस को न्यायमूर्ति रोहित आर्य की पीठ से अलग एक पीठ को सौंपा जाना चाहिए: साकेत गोखले ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा
कार्यकर्ता साकेत गोखले ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक पत्र याचिका दायर की है। इसमें प्रार्थना की गई है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायाधीश/पीठ द्वारा सार्वजनिक हित में बेंच को फिर नियुक्त किया जाए।न्यायमूर्ति रोहित आर्य द्वारा मामले को जब्त किए जाने के बाद आवेदन पर विचार करने के लिए असंतोष व्यक्त किया और याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि क्या वह इसे वापस लेना चाहता है।गोखले ने आरोप लगाया कि जस्टिस रोहित आर्य ने सोमवार को जमानत...
'कार्यकाल बढ़ाने के लिए कोई आकस्मिक स्थिति नहीं थी': इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश दिया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्यों के चुनाव 28 फरवरी तक कराने के लिए निर्देश जारी करते हुए सोमवार को कहा, "लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित निकाय के चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को लागू करने की अनिवार्य शर्त है और संस्थान इसी के मुताबिक काम करते हैं।"चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस एसएस शमशेरी की पीठ ने इस अवधि तक बोर्ड के प्रशासक के रूप में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के प्रधान सचिव को नियुक्त किया।कोर्ट ने आदेश दिया, "उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक...
'तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों का कोर्ट का संज्ञान नहीं लेता': इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्थगन की मांग करने पर जुर्माना लगाया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने सोमवार को स्पष्ट किया कि तीर्थयात्रा के लिए जाना कानून की अदालत में स्थगन की मांग करने कोई आधार नहीं है।बार में एक अनुरोध के उत्तर में, जिसमें जमानत जमानत अर्जी को इस आधार पर स्थगित करने की मांग की गई थी कि सभी वकील तीर्थ यात्रा पर चले गए हैं, जस्टिस डीके सिंह की एकल पीठ ने कहा, "यह न्यायालय तीर्थ यात्रा पर जाने वालों का संज्ञान नहीं लेता है।"खंडपीठ ने ओम प्रकाश त्रिपाठी की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसे पुलिस ने केस क्राइम नंबर 632/2019 के...
''आपने पत्रकारीय नैतिकता का उल्लंघन करते हुए एक न्यायाधीश, ज्यूरी और एक्जीक्यूशनर के रूप में काम कियाः रिपब्लिक टीवी ने अर्नब गोस्वामी की स्टोरी पर इंडियन एक्सप्रेस को लीगल नोटिस भेजा
रिपब्लिक टीवी न्यूज चैनल ने इंडियन एक्सप्रेस को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें कथित तौर पर टीआरपी घोटाले के संबंध में रिपब्लिक टीवी के खिलाफ फर्जी और बेबुनियाद खबरों की रिपोर्टिंग बंद करने के लिए कहा गया है। चैनल ने मुख्य रूप से 25 जनवरी को इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट का विरोध किया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक, अर्नब गोस्वामी ने अपनी टीआरपी रैंकिंग बढ़ाने के लिए बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को रिश्वत दी थी। फीनिक्स लीगल के...
'संविधान न्यायिक नियुक्तियों में आरक्षण की परिकल्पना नहीं करता, लेकिन सरकार सामाजिक विविधता के लिए प्रतिबद्ध : कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
न्यायपालिका में अल्पसंख्यकों/कमजोर समुदायों के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर चिंताओं के जवाब में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि यह "सामाजिक विविधता के लिए प्रतिबद्ध है"।कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि सरकार हाईकोर्ट स्तर पर विविधता बढ़ाने पर जोर दे रही है, जहां से शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीश आमतौर पर नियुक्त किए जाते हैं।आगे कहा कि,"सरकार सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति में सामाजिक विविधता के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों...
'यह विशेषज्ञों की समिति नहीं है': ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को बचाने के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को समिति को पुनर्गठित करने का आदेश दिया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक राज्य सरकार को राज्य में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, (GIB) के विकास और उत्थान के लिए गठित सलाहकार समिति का पुनर्गठन करना होगा।मुख्य न्यायाधीश अभय ओका और न्यायमूर्ति सचिन शंकर मगदुम की खंडपीठ ने 15 जनवरी को आयोजित बैठक से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि,"बैठक से पता चलता है कि समिति ने सलीम अली सेंटर फॉर ऑर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री (SACON) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के कार्यान्वयन के लिए कोई कदम उठाने की सहमत नहीं जताई है। बैठक पता चलता है...
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पुलिस आयुक्त को गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद में किसानों की रैली को अनुमति देने के निर्देश दिए
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने सोमवार (25 जनवरी) को रचाकोंडा पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे हैदराबाद में मंगलवार (26 जनवरी) को 'किसान परेड' आयोजित करने के लिए तेलंगाना राष्ट्र रायतु संगम (TRRS) को अनुमति दें। न्यायमूर्ति के. लक्ष्मण की पीठ तेलंगाना राष्ट्र रायतु संगम (टीआरआरएस) और एक सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने अदालत के सामने कहा कि वे दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन में एकजुटता के साथ उनके समर्थन में प्रदर्शन आयोजित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी...
मीडिया द्वारा केंद्र सरकार को 'मोदी सरकार' और कर्नाटक राज्य सरकार को 'बीएसवाई सरकार' संबोधित करने से रोकने के लिए रिट जारी नहीं कर सकते: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को एक कृषि विशेषज्ञ द्वारा दायर जनहित याचिका का निपटारा किया। याचिका में मीडिया से आपत्ति इस बात से जताई गई कि प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) और मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा भारत सरकार को मोदी सरकार और कर्नाटक राज्य सरकार को बीएसवाई या येदियुरप्पा की सरकार के रूप में संदर्भित किया जाता है।याचिकाकर्ता मल्लिकार्जुन ए ने कहा कि,"क्या कोई केंद्र सरकार को मोदी सरकार कह सकता है, क्या भारतीय संविधान इसकी अनुमति देता है। कर्नाटक राज्य सरकार को बीएसवाई सरकार कहा जाता है। यहां...
टीआरपी स्कैम- पार्थो दासगुप्ता की हालत स्थिर: मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया, जमानत पर सुनवाई स्थगित
राज्य ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि पूर्व-प्रसारण ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के सीईओ पार्थो दासगुप्ता, जेजे अस्पताल से छुट्टी के बाद तलोजा जेल अस्पताल में हैं और उनकी हालत "स्थिर" है।न्यायमूर्ति पीडी नाइक ने दासगुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जेजे अस्पताल से तलोजा जेल में उनके स्थानांतरण में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए उनके स्वास्थ्य पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। वे टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (TRP) स्कैम के आरोपी हैं।अदालत ने दासगुप्ता की जमानत...
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बॉम्बे हाईकोर्ट की 'त्वचा-से-त्वचा' संपर्क POCSO मामले के फैसले को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती देने का निर्णय लिया
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट के जजमेंट (सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष) को चुनौती देने का फैसला किया है, जिसमें कहा गया था कि त्वचा- से- त्वचा संपर्क किए बिना बच्चे के स्तनों को टटोलना यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत 'यौन हमला' नहीं माना जाएगा।बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर खंडपीठ) द्वारा निर्णय मे कहा गया था कि इस तरह के अपराध को वास्तव में भारतीय दंड संहिता [ IPC की धारा 354 ( महिला की विनम्रता को अपमानित करना)] के तहत 'छेड़छाड़' माना...
बॉम्बे हाईकोर्ट का 'त्वचा-से-त्वचा' संपर्क मामले में निर्णय: NCPCR ने महाराष्ट्र सरकार से निर्णय के खिलाफ 'तत्काल अपील' दायर करने की मांग की
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोमवार (25 जनवरी) को महाराष्ट्र सरकार से बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ "तत्काल अपील" दायर करने के लिए कहा, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि बच्चे की त्वचा से संपर्क किए बिना स्तनों को टटोलना यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत 'यौन हमला' नहीं माना जाएगा।बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर खंडपीठ) द्वारा निर्णय मे कहा गया था कि इस तरह के अपराध को वास्तव में भारतीय दंड संहिता [ IPC की धारा 354 ( महिला की विनम्रता को अपमानित करना)] के तहत...
'माँ को बहुत ही निराधार और क्रूर आरोपों के साथ कटघरे में खड़ा कर दिया': केरल हाईकोर्ट ने बेटे के यौन शोषण मामले में आरोपी महिला को जमानत दी
केरल हाईकोर्ट ने अपने नाबालिग बेटे (कडककवूर पाॅक्सो मामला) के यौन शोषण के मामले में आरोपी महिला को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति वी. शर्की ने कहा कि यह मामला काफी अजीब, चैंकाने वाला और असामान्य है,जहां एक माँ को बहुत ही निराधार और क्रूर आरोपों के साथ कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। जज ने कहा कि, ''इसमें संदेह नहीं है कि इस मामले में मातृत्व की पवित्रता को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था। एक माँ अपने गर्भ में नौ चंद्र महीनों तक अपने बच्चे को पालती है और इसलिए उसके जन्म से पहले ही एक माँ और...



















