मुख्य सुर्खियां

दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली
अदालतें चयन प्रक्रिया की योग्यता में तब तक प्रवेश नहीं कर सकतीं जब तक चयन समिति दुर्भावनापूर्ण या वैधानिक नियमों का उल्लंघन नहीं करती: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने माना है कि यह कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि वह चयन प्रक्रिया के गुणों की जांच करे, यह चयन समिति का विशेषाधिकार और विशेषज्ञों का क्षेत्र है।जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने कहा कि वह एक अपीलीय प्राधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकते और जहां सक्षम प्राधिकारी के साथ-साथ खोज और चयन समिति के विशेषज्ञ, जो पात्रता और उपयुक्तता तय करने में सक्षम हैं, उन्होंने किसी दिए गए पद के लिए, प्रासंगिक कानूनों का उचित अनुपालन किया है, उनकी राय से अपनी राय को...

बड़ी पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि सीधे कॉलेज मैनेजमेंट के बैंक खाते में भेजी जाएगी: केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा
बड़ी पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि सीधे कॉलेज मैनेजमेंट के बैंक खाते में भेजी जाएगी: केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में राज्य को 2,50,000/- रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों को स्कॉलरशिप उनके नामित खातों में भेजने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यह राशि उनके द्वारा एक या एक सप्ताह के भीतर कॉलेज मैनेजमेंट के खातों में भुगतान की जाए।जस्टिस देवन रामचंद्रन ने यह भी स्पष्ट किया कि बड़ी पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप सीधे मैनेजमेंट या कॉलेज के खाते में भेजी जाएगी।राज्य भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के मैनेजमेंट के विभिन्न संघों ने तीन याचिकाओं के साथ न्यायालय का...

मध्यस्थता अधिनियम की धारा 11 के तहत आवेदन दाखिल करने के लिए 3 साल की सीमा अवधि मध्यस्थता की मांग से 30 दिनों की समाप्ति से शुरू होती है: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
मध्यस्थता अधिनियम की धारा 11 के तहत आवेदन दाखिल करने के लिए 3 साल की सीमा अवधि मध्यस्थता की मांग से 30 दिनों की समाप्ति से शुरू होती है: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 11 (6) के तहत 2017 के एक आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि यह सीमा द्वारा प्रतिबंध‌ित है। आवेदन में एक मध्यस्थ की नियुक्ति की मांग की गई थी।अदालत ने कहा कि पक्षों के बीच विवाद 2007 में उत्पन्न हुआ, जिसके बाद आवेदक ने 2011 में मध्यस्थ की नियुक्ति के लिए प्रतिवादियों को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिस पर उत्तरदाताओं ने जवाब दिया कि आवेदक को दावा राशि का आवश्यक 10% जमा करना होगा जिसके विफल होने पर वह देरी के लिए...

लखीमपुर खीरी हिंसा : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा की ज़मानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा
लखीमपुर खीरी हिंसा : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा की ज़मानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी है। मिश्रा 3 अक्टूबर, 2021 को हुई एक घटना के संबंध में हत्या के मुकदमे का सामना कर रहा है।आशीष मिश्रा पर आरोप है कि घटना के दिन जब किसान प्रदर्शन कर रहे थे, तब जिस एसयूवी वाहन में वह कथित रूप से बैठा था, उससे कुचल कर चार किसानों की मौत हो गई थी।जस्टिस कृष्ण पहल की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को मामले...

जब अभियुक्तों को अपराध से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूतों की कमी हो तो अन्य पुष्ट साक्ष्य महत्वहीन हो जाते हैं: गुजरात हाईकोर्ट
जब अभियुक्तों को अपराध से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूतों की कमी हो तो अन्य पुष्ट साक्ष्य महत्वहीन हो जाते हैं: गुजरात हाईकोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने माना कि जिस मामले में किसी आरोपी को अपराध से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूतों की कमी है, वहीं अन्य पुष्ट साक्ष्य अपना महत्व खो देते हैं। जस्टिस एसएच वोरा और जस्टिस राजेंद्र सरीन की पीठ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147, 148 और 302 और बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 135(1) के तहत एक आपराधिक मामले में सत्र न्यायालय द्वारा पारित बरी के आदेश को बरकरार रखा।हाईकोर्ट ने बरी के आदेश में किसी भी हस्तक्षेप के लिए प्रत्यक्ष, मौखिक या दस्तावेजी साक्ष्य की कमी का हवाला दिया। बेंच ने पाया कि...

गुवाहाटी हाईकोर्ट
बीफ बैनः गुवाहाटी हाईकोर्ट ने म्यूनिसिपल एरिया में गोमांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के ‌खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के सोनारी म्यूनिसिपल एरिया में गोमांस बिक्री पर "पूर्ण प्रतिबंध" के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है।जस्टिस संजय कुमार मेधी की एकल पीठ के समक्ष प्रश्न ‌था कि क्या असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2021 में गोमांस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर विचार किया गया है या क्या नगर निगम इस प्रकार के व्यवसाय के लिए उपयुक्त स्थान आवंटित करने के लिए बाध्य है।कार्यपालक अधिकारी, सोनारी म्यूनिसिपल बोर्ड की ओर से जारी 30.06.2022 को जारी एक नोटिस को चुनौती दी गई है। नोटिस में अधिनियम...

अगर लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो शारीरिक संबध में उसकी सहमति को बचाव के तौर पर नहीं लिया जा सकता: तेलंगाना हाईकोर्ट ने पॉक्सो आरोपी की सजा बरकरार रखी
अगर लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो शारीरिक संबध में उसकी सहमति को बचाव के तौर पर नहीं लिया जा सकता: तेलंगाना हाईकोर्ट ने पॉक्सो आरोपी की सजा बरकरार रखी

तेलंगाना हाईकोर्ट ने दोहराया कि अगर लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो शारीरिक संबध में उसकी सहमति को बचाव के तौर पर नहीं लिया जा सकता।जस्टिस के सुरेंद्र की एकल पीठ ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अपील को खारिज कर दिया।अपीलकर्ता को POCSO अधिनियम की धारा 5(1) r/w 6 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 और 376 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था।अभियोजन का मामला यह था कि पीड़िता की मां पी. एक ने शिकायत दर्ज कराई कि पीड़ित लड़की 9वीं कक्षा...

जेजे एक्ट | कानूनी रूप से विवाद में आया बच्चा सीआरपीसी धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत की मांग कर सकता है: बॉम्बे हाईकोर्ट
जेजे एक्ट | कानूनी रूप से विवाद में आया बच्चा सीआरपीसी धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत की मांग कर सकता है: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 (जेजे एक्ट) के तहत कानून का उल्लंघन करने वाला बच्चा अग्रिम जमानत के लिए सीआरपीसी की धारा 438 के तहत एक आवेदन दायर कर सकता है।जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस भरत देशपांडे की खंडपीठ ने कहा,"जब कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चे को पकड़ा जाता है तो उसकी स्वतंत्रता पर रोक लगा दी जाती है। सीआरपीसी की धारा 438 एक ऐसे व्यक्ति को मूल्यवान अधिकार प्रदान करती है, जिसके गिरफ्तार होने की संभावना है या दूसरे शब्दों में जिसकी...

सहमति से गर्भवती हुई अविवाहित महिला 20 सप्ताह के बाद गर्भपात की मांग नहीं कर सकती: दिल्ली हाईकोर्ट
सहमति से गर्भवती हुई अविवाहित महिला 20 सप्ताह के बाद गर्भपात की मांग नहीं कर सकती: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 वर्षीय अविवाहित महिला को 23 सप्ताह और 5 दिनों की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग करने वाली अंतरिम राहत से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सहमति से गर्भवती होने वाली अविवाहित महिला स्पष्ट रूप से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी रूल्स, 2003 के तहत इस तरह की श्रेणी में नहीं आती है।याचिकाकर्ता की गर्भावस्था इस महीने की 18 तारीख को 24 सप्ताह पूरे करेगी।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने इस प्रकार कहा:"आज तक मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी रूल्स,...

आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं: तेलंगाना हाईकोर्ट ने स्कूल और यूनिवर्सिटी में एनवायरमेंटल साइंस को अनिवार्य विषय बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर कहा
'आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं': तेलंगाना हाईकोर्ट ने स्कूल और यूनिवर्सिटी में एनवायरमेंटल साइंस को अनिवार्य विषय बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर कहा

तेलंगाना हाईकोर्ट ने एमसी मेहता बनाम भारत संघ (1992) में निर्णय के बाद प्रतिवादी-राज्य को एनवायरमेंटल साइंस को अनिवार्य विषय बनाने के लिए एक जनहित याचिका का निपटारा किया।एमसी मेहता मामले में सिनेमा प्रदर्शनी हॉल को स्लाइड प्रदर्शित करने और पर्यावरण पर मुफ्त में सूचना प्रसारित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने के लिए जनहित याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा करते हुए एनवायरमेंटल साइंस को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए केंद्र सरकार और यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग...

यदि पीड़ित लड़की की उम्र संदिग्ध है और साबित नहीं होती है तो POCSO अधिनियम के तहत आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए: तेलंगाना हाईकोर्ट
यदि पीड़ित लड़की की उम्र संदिग्ध है और साबित नहीं होती है तो POCSO अधिनियम के तहत आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए: तेलंगाना हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाया कि यदि पीड़ित लड़की की उम्र को अभियोजन पक्ष द्वारा 18 वर्ष से कम उम्र साबित नहीं किया जा सकता है तो POCSO अधिनियम के तहत आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।मामले के संक्षिप्त तथ्यअपीलकर्ता/अभियुक्त को POCSO अधिनियम की धारा 366A, 376 (2) (n) और धारा 342 के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था। POCSO अधिनियम के तहत ट्रायल के लिए विशेष न्यायाधीश द्वारा आदेश पारित किया गया था।अभियोजन का मामला यह था कि पीड़िता के पिता ने 20.02.2017 को सुबह स्कूल जाने के...

अमरावती केमिस्ट मर्डर: एनआईए द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के बाद विशेष अदालत ने 7 आरोपियों की रिमांड बढ़ाई
अमरावती केमिस्ट मर्डर: एनआईए द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के बाद विशेष अदालत ने 7 आरोपियों की रिमांड बढ़ाई

मुंबई की एक विशेष अदालत ने अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे (54) की हत्या के मामले में सात लोगों की एनआईए हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी। केमिस्टर की हत्या कथित तौर पर निलंबित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सएप पोस्ट करने के बाद की गई थी।रिमांड पर सुनवाई के दौरान पत्रकारों को कोर्ट रूम में मौजूद नहीं रहने दिया गया।सुनवाई के दौरान, एनआईए के वकील ने कहा कि इस मुद्दे के "अंतरराष्ट्रीय प्रभाव" होंगे और यह कृत्य "समाज के एक वर्ग को आतंकित करने" के लिए किया गया...

यदि नई चुनौती देने का इरादा हो तो ए एंड सी एक्ट की धारा 34 के तहत आवेदन में संशोधन की अनुमति नहीं होगी: बॉम्बे हाईकोर्ट
यदि नई चुनौती देने का इरादा हो तो ए एंड सी एक्ट की धारा 34 के तहत आवेदन में संशोधन की अनुमति नहीं होगी: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने माना कि ए एंड सी एक्ट की धारा 34 के तहत आवेदन में संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी यदि यह अवॉर्ड को चुनौती देने के लिए बिल्कुल नए आधार की ओर ले जाता है।जस्टिस मंगेश एस. पाटिल की एकल पीठ ने कहा कि उपयुक्त मामले में अधिनियम की धारा 34(3) के तहत प्रदान की गई अवधि से परे भी धारा 34 के तहत आवेदन में संशोधन की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, संशोधन में केवल लंबित चुनौती के लिए कुछ तथ्य जोड़ सकता है, लेकिन अगर यह नई चुनौती है तो इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।कोर्ट ने आगे...

बच्चे को क्यों मारना है? इसे गोद लें: दिल्ली हाईकोर्ट ने अविवाहित महिला की 24 सप्ताह की गर्भ को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा
'बच्चे को क्यों मारना है? इसे गोद लें': दिल्ली हाईकोर्ट ने अविवाहित महिला की 24 सप्ताह की गर्भ को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने 20 साल की एक अविवाहित महिला द्वारा दायर याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है, जिसमें अपने पार्टनर से अलग होने के बाद लगभग 24 सप्ताह की गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति मांगी गई थी।याचिकाकर्ता की गर्भ इस महीने की 18 तारीख को 24 सप्ताह पूरे करेगी।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने आदेश को सुरक्षित रखते हुए सुझाव दिया कि याचिकाकर्ता ने गर्भ की महत्वपूर्ण अवधि पार कर ली है और उसे बच्चे को जन्म देने और उसे गोद लेने...

दिल्ली हाईकोर्ट
आदेश XII नियम 6 सीपीसी | स्वीकारोक्ति पर निर्णय के लिए आवेदन का निस्तारण संक्षिप्त तरीके से नहीं किया जा सकता, आदेश में तर्क जरूर होना चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा, "आदेश XII नियम 6 के तहत एक आवेदन को इस प्रकार संक्षिप्त तरीके से निस्तारित नहीं जा सकता। आदेश में कुछ तर्क होना चाहिए, जो आवेदन में आधार को पूरा करता हो।"सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश XII नियम 6 में कहा गया है कि जहां तथ्य की स्वीकारोक्ति या तो मौखिक रूप से या लिखित रूप में की गई है, न्यायालय वाद के किसी भी चरण में, या तो किसी भी पक्ष के आवेदन पर या अपने स्वयं के प्रस्ताव और पार्टियों के बीच किसी अन्य प्रश्न के निर्धारण की प्रतीक्षा किए बिना, इस तरह के...

मलाली मस्जिद विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट ने मस्जिद सर्वेक्षण का आदेश देने से पहले मुकदमे की स्थिरता तय करने के सिविल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
मलाली मस्जिद विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट ने मस्जिद सर्वेक्षण का आदेश देने से पहले मुकदमे की स्थिरता तय करने के सिविल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मैंगलोर में अतिरिक्त सिटी सिविल कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए दायर एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें कोई निषेधाज्ञा जारी करने से पहले मुकदमे के सुनवाई योग्य होने के पहलू पर विचार करने का फैसला किया गया था। इसमें मलाली जुम्मा मस्जिद के प्रतिनिधियों को मस्जिद के पुराने टाइटल वाले ढांचे की मरम्मत से रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा जारी करने की मांग की गई थी, जब तक कि कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करके मस्जिद का सर्वे न करवा लिया जाए। बताया जाता है कि मस्जिद की मरम्मत के...

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए असहमति की आवाज जरूरी है, सिर्फ राजनीतिक दलों की आलोचना आईपीसी की धारा 153ए और 295ए लागू करने का कोई आधार नहीं हो सकती: जुबैर की जमानत पर दिल्ली कोर्ट
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए असहमति की आवाज जरूरी है, सिर्फ राजनीतिक दलों की आलोचना आईपीसी की धारा 153ए और 295ए लागू करने का कोई आधार नहीं हो सकती: जुबैर की जमानत पर दिल्ली कोर्ट

दिल्ली की एक अदालत ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को जमानत देते हुए कहा,"स्वस्थ लोकतंत्र के लिए असहमति की आवाज जरूरी है। इसलिए, किसी भी राजनीतिक दल की आलोचना के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए और 295 ए को लागू करना उचित नहीं है।"हाल ही में 2018 में किए गए अपने ट्वीट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा जुबैर के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सुनवाई के दैरान यह घटनाक्रम सामने आया।यह टिप्पणी इस आरोप के संदर्भ में की गई कि जुबैर ने...

जस्टिस एचपी संदेश के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया
जस्टिस एचपी संदेश के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया

कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख करते हुए एडवोकेट ने राज्य सरकार को जस्टिस एच.पी. संदेश को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। जस्टिस संदेश ने हाल ही में उपायुक्त, बेंगलुरु (शहरी) से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की गई जांच की आलोचना करने के लिए "स्थानांतरण की धमकी" के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं।जस्टिस संदेश ने 11 जुलाई को अपने आदेश में दर्ज किया कि एक जुलाई को फॉर्मर चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी को विदाई देने के लिए हाईकोर्ट द्वारा आयोजित विदाई रात्रिभोज समारोह के दौरान मौजूदा...

मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने जानवरों के अवैध परिवहन और वध रोकने के लिए निर्देश जारी किए, कहा- पुलिस चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही

मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य में गायों और अन्य जानवरों के अवैध परिवहन और उन्हें खुले स्थानों पर वध करने पर चिंता व्यक्त की।चीफ जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी और जस्टिस एन माला की खंडपीठ ने कहा कि ऐसी स्थिति तभी उत्पन्न हो सकती है जब प्रशासन कानून के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहता है और चूककर्ताओं के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें दावा किया गया था कि जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम के प्रावधान जैसे तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम,...

दिल्ली हाईकोर्ट
आरटीआई एक्ट| धारा 2(j) के तहत किसी सार्वजनिक प्राधिकरण के 'कार्य के निरीक्षण' में 'संपत्ति का निरीक्षण' शामिल नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने माना है कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 की धारा 2 (जे) के तहत "कार्य का निरीक्षण" शब्दों के दायरे में "संपत्ति का निरीक्षण" शामिल नहीं है।धारा 2(जे) में कहा गया है कि सूचना के अधिकार का अर्थ अधिनियम के तहत सुलभ सूचना का अधिकार है, जो किसी भी सार्वजनिक प्राधिकरण के पास या उसके नियंत्रण में है और इसमें निम्नलिखित अधिकार शामिल हैं- (i) कार्य, दस्तावेजों, रिकॉर्ड्स का निरीक्षण; (ii) दस्तावेजों या रिकॉर्ड्स के नोट्स, उद्धरण या प्रमाणित प्रतियां लेना; आदि।जस्टिस यशवंत...