मुख्य सुर्खियां
बहुत सारे सांसद श्रेष्ठ हैं और पूरे राजनीतिक वर्ग को काली ब्रश से रंगा नहीं जा सकता, AG ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
देश के अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बहुत सारे सांसद श्रेष्ठ हैं और पूरे राजनीतिक वर्ग को काली ब्रश से रंगा नहीं जा सकता।AG वेणुगोपाल ने जस्टिस जे चेलामेश्वर और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच के सामने कहा कि ये मानना सही नहीं होगा कि पूरा राजनीतिक वर्ग आदतन भ्रष्ट है। दरअसल AG NGO लोकप्रहरी की ओर से याचिकाकर्ता एस एन शुक्ला की दलील पर बोल रहे थे जिसमें कहा गया कि भारत में अब राजनीति सबसे चकाचौंध वाला पेशा है और राजनेताओं में करोडपति बढते जा रहे हैं।एक ओर शुक्ला...
राज्यसभा चुनाव में NOTA पर चुनाव आयोग का हलफनामा, कहा खारिज हो गुजरात कांग्रेस की याचिका
राज्यसभा चुनाव में NOTA के खिलाफ गुजरात कांग्रेस की याचिका पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। हलफनामे के जरिए दाखिल जवाब में चुनाव आयोग ने कहा है राज्यसभा चुनाव में NOTA सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक है और ये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों ही चुनावों पर लागू होता है। आदेश के मुताबिक हर मतदाता को चुनाव से परहेज रखने का अधिकार है और ये इसी के तहत आता है।चुनाव आयोग ने अपने हलफनामें में ये भी कहा कि NOTA के खिलाफ गुजरात कांग्रेस की याचिका अदालती कार्रवाई का दुरुपयोग है। NOTA...
सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर तक मध्य प्रदेश के प्राइवेट डेंटल कॉलेजों को, 616 खाली सीटें भरने की इजाज़त
मध्य प्रदेश के प्राइवेट डेंटल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट डेंटल कॉलेजों को NEET के तहत दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन और दिनों का वक्त दे दिया है। प्राइवेट डेंटल कॉलेजों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि राज्य सरकार ने लिस्ट 10 सितंबर की शाम 4 बजे दी थी ऐसे में ये कैसे संभव हो सकता है कि 11 सितंबर तक दाखिले पूरे करना संभव नहीं है।प्राइवेट डेंटल कॉलेजों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अगर कोर्ट उन्हें 10 दिनों का समय नही देना चाहती तो 3...
श्री श्री को कार में ले जाने पर बार एसोसिएशन ने गुवहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से आग्रह किया, दूर रहें न्यायिक अफसर
श्री श्री रविशंकर को अपनी कार में ले जाने के मुद्दे पर गुवहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों को एेसे विवादों से बचने और चौकन्ने रहने का आग्रह किया है।दरअसल गुवहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजीत सिंह पांच सितंबर को आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर और धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को अपनी कार को खुद चलाते हुए एयरपोर्ट से अपने सरकारी घर ले जाने पर विवादों में हैं। श्री श्री रविशंकर उत्तर पूर्वी स्थानीय लोगों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आम सभा में...
1993 बम धमाकों में 10 साल की सजायाफ्ता रियाज़ सिद्धीकी को प्रदीप जैन हत्याकांड में उम्रकैद
1993 मुंबई बम धमाकों में 10 साल की सजायाफ्ता रियाज़ सिद्धीकी को मुंबई की टाडा अदालत ने बिल्डर प्रदीप जैन हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।दरअसल प्रदीप जैन की 7 मार्च 1995 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रियाज़ सिद्धीकी पर हत्या की साजिश में शामिल होने का दोषी करार दिया गया था।प्रदीप जैन हत्याकांड में अबू सलेम, मेहंदी हसन शेख औऱ वीरेंद्र कुमार पहले ही उम्रक़ैद की सजा पाए चुके हैं।दिलचस्प बात ये है कि रियाज़...
रोहिंग्या मुस्लिम मामले में केंद्र को मिला और वक्त, 18 सितंबर को होगी सुनवाई
रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस बर्मा भेजने के विरोध में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 सितंबर को सुनवाई करेगा। सोमवार को सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कुछ और वक्त मांगा। कोर्ट ने सरकार को 18 सितंबर तक का वक्त दे दिया है।वहीं याचिकाकर्ता रोहिंग्या मुस्लिमों की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त हलफनामा दाखिल कर कहा है कि रोहिंग्या को वापस भेजे जाने का फैसला ना सिर्फ मनमाना है बल्कि उनके जीने के अधिकार के खिलाफ भी है। अगर उन्हें वापस भेजा...
देशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को करेगा सुनवाई
रेयॉन स्कूल में छात्र की हत्या मामले में नोटिस जारी करने के बाद अब देश भर के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है।सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि इस अर्जी पर सुनवाई की जाएगी।वक़ील आभा शर्मा व अन्य महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कहा गया है कि रेयॉन की घटना के बाद से देश भर के अभिभावकों में डर का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा के लिए जो...
10 और 11 अक्टूबर को एंबी वैली की नीलामी होगी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा सहारा प्रमुख कानून को बच्चों का खेल ना समझें
सहारा- सेबी विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 10 और 11 अक्टूबर को एंबी वैली की नीलामी होगी। सहारा समूह को किसी तरह की रियायत देने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऑफिशियल लिक्विीडेटर द्वारा एंबी वैली की नीलामी प्रक्रिया पर बदलाव करने से इंकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सेबी सहारा मामले में अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि एंबी वैली की नीलामी की प्रक्रिया जारी रहेगी। कोर्ट ने कहा कि सहारा प्रमुख को नवंबर के दो महीने पोस्ट डेटेड चेक के लिए वक्त दिया जाना कानून का मखौल उडाना...
अयोध्या विवादित भूमि पर दस दिनों के भीतर नए ऑब्जर्वर नियुक्त करे हाईकोर्ट : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को विवादित जमीन की निगरानी के लिए नए ऑब्जर्वर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को 10 दिन के भीतर दो जजों को ऑब्जर्वर नियुक्त करने को कहा है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इनमें जिला जज, अतिरिक्त जज या स्पेशल जज हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छह जिलों के जजों की सूची हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को वापस भेजी है। वहीं मोहम्मद हाशिम की...
नीतीश कुमार को अयोग्य करार देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा चुनाव आयोग से पूछा पक्ष
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कुमार को बिहार सीएम के पद से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग से उसका पक्ष पूछा है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने याचिकाकर्ता वकील को दो हफ्ते में याचिका की कॉपी चुनाव आयोग को देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद करेगा।दरअसल वकील एमएल शर्मा ने याचिका दाखिल कर कहा है कि 2004 से 2012 के दौरान नीतीश कुमार ने हलफ़नामे में ये खुलासा नहीं किया कि 1991 में उन पर हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। याचिका में...
सात सांसदों, 98 विधायकों की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई: CBDT
दो चुनावों के बीच नेताओं की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि को लेकर दाखिल याचिका पर CBDT ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है।हलफनामे में CBDT ने कहा है कि आयकर विभाग ने जांच की तो पाया कि 26 लोकसभा सांसदों में से 7 लोक सभा सांसदों की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है।CBDT ने कहा है कि आयकर विभाग 26 लोक सभा सांसदों में से 7 सांसदों की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी लेकर आगे की जांच करेगा।CBDT ने कहा है कि 257 विधायकों में से 98 विधायकों की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी पर आगे जांच की जा रही है।CBDT ने...
जानलेवा खेल ब्लू व्हेल गेम पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा 15 सितंबर को करेगा सुनवाई
जानलेवा खेल ब्लू व्हेल को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जल्द सुनवाई को तैयार हो गए हैं। ये सुनवाई 15 सितंबर को होगी। दरअसल तमिलनाडू से मदुरै के रहने वाले 73 साल के वकील पोन्नियम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट जानलेवा ब्लू व्हेल गेम पर रोक लगाए।वकील पोन्नियम ने अपनी याचिका में कहा है कि ब्लू व्हेल गेम को लेकर अलग अलग अदालतों में मामले चल रहे हैं। लेकिन अभी तक पूरे देश में इस पर रोक नही लग पाई है।...
रेयॉन इंटरनेशनल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया दखल, केंद्र, हरियाणा सरकार और सीबीआई को नोटिस
गुडगांव के रेयॉन इंटरनेशनल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हरियाणा के डीजीपी, सीबीआई और सीबीएसई को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।प्रद्युम्न के पिता की याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानवेलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट में अब तीन हफ्ते बाद सुनवाई होगी। प्रद्युम्न के पिता बरुण ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी...
जेपी इंफ्राटेक मामले में दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये मानव संबंधी बडी दिक्कत
जेपी इन्फ्राटेक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिवाला प्रक्रिया पर लगी रोक में संशोधन करते हुए दिवाला प्रक्रिया को फिर से बहाल कर दिया है। साथ ही जेपी को झटका देते हुए कहा है कि JP इंफ्रा और एसोसिएटस के प्रंबंध निदेशक व निदेशक सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोडकर नहीं जाएंगे। 27 अक्टूबर तक जेपी एसोसिएटस सुप्रीम कोर्ट में 2000 करोड रुपये जमा करेंगे।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इनसॉलवेंसी रिसॉलवेंसी प्रोफेशनल जेपी से सारा रिकार्ड हासिल करेंगे और फ्लैट बार्यस के भले के लिए एक योजना तैयार कर 45...
फिलहाल कार्ति चिदंबरम नहीं जा पाएंगे विदेश, सुप्रीम कोर्ट LOC पर 18 सितंबर को करेगा सुनवाई
कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर प्रभावी रहेगा। कार्ति चिदंबरम फिलहाल 18 सितंबर तक विदेश नहीं जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने लुक आउट सर्कुलर पर रोक लगाने से फिलहाल इंकार कर दिया है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। इसी दिन कोर्ट तय करेगा कि लुक आउट सर्कुलर बना रहेगा या नहीं।वहीं सोमवार को सीबीआई की ओर से ASG तुषार मेहता ने विरोध करते हुए कहा कि कोर्ट में कहा कि कार्ति के खिलाफ जांच जारी है। उनकी विदेशों में करीब 25 संपत्तियां हैं। जांच अभी नाजुक दौर में है। एेसे में विदेश जाने की इजाजत नहीं दी...
श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट छोडने पहुंचे गुवहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
उत्तर पूर्वी स्थानीय लोगों के सम्मेलन में गुवहाटी पहुंचे श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट छोडने खुद हाईकोर्ट से चीफ जस्टिस अजीत सिंह गए। अब इसी मुद्दे पर विवाद हो गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि चीफ जस्टिस ने धार्मिक गुरु के साथ जाकर हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन किया है।गुवहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आगामी आम सभा में इस मामले पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वो इस मामले में चीफ जस्टिस सिंह के खिलाफ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से शिकायत भी कर सकते हैं।
सभी कालेजों में यौन उत्पीडन को लेकर बने एक्ट को लागू कराने का सर्कुलर जारी हो : मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा विभाग और कॉलिजिएट शिक्षा निदेशालय को कहा है कि वो कालेजों में यौन उत्पीडन को लेकर बने एक्ट को लागू कराने का सर्कुलर जारी करे। हाल ही में दिए इस फैसले में कहा गया है कि कालेजों में भी सेक्सुअल हरेशमेंट ऑफ वुमन एट वर्कप्लेस ( प्रिवेंशन, प्राहबिशन और रिड्रैसल) एक्ट 2013 को लागू कराया जाए।हाईकोर्ट ने कहा कि उसे लगता है कि कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत पर बिना किसी देरी के कार्रवाई होनी चाहिए और सभी को इस संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए कि इन शिकायतों का सही तरीके...
आसाराम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा, क्या है उनका "विटनेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम"
हाई प्रोफाइल मामलों में गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से पूछा है कि एेसे गंभीर और हाईप्रोफाइल मामलों में गवाहों की सुरक्षा के लिए क्या- क्या क़दम उठाये हैं ?तथाकथित गुरु आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं मामले में गवाहों की सुरक्षा को लेकर दाखिल जनहित याचिका के दायरे को बढाते हुए सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ए के सिकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से पूछा है कि संवेदनशील और हाई प्रोफाइल मामलों में गवाहों को किसी...
फर्जीवाडा कर लॉ डिग्री ली, कोर्ट ने सुनाई धारा 420 के तहत तीन साल की सजा
एक अनोखे केस में पंजाब के फिरोजपुर की एक अदालत ने फर्जीवाडा कर कानून की डिग्री हासिल कर वकालत का लाइसेंस लेने के मामले में एक शख्स को दोषी करार दिया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरूण गुप्ता ने 21 साल पहले यानी 1996 को दोषी को धारा 420 के तहत तीन साल की सजा भी सुनाई है।दरअसल प्रदीप शर्मा ने शिकायत दी थी कि अनूप कुमार को 16 मई 1985 को होमगार्ड नियुक्त किया गया था और वो चार मार्च 1996 तक होमगार्ड बना रहा। ड्यूटी से नदारद रहने की वजह से उसे हटा दिया गया। आरोप लगाया गया कि इस दौरान उसने...
कम नहीं हो रहीं संजय चंद्रा की मुश्किलें, नहीं दी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत
यूनिटेक लिमिटेड के प्रमोटर संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत नहीं मिल पाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत पर 25 सितंबर को विचार करेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने कहा है कि यूनिटेक के कितने प्रोजेक्ट हैं और कितने खरीदार, उनकी देनदारी कितनी है ये सब लिस्ट बनाकर सुप्रीम कोर्ट को दी जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो ख़रीदार अपने पैसे वापस लेना चाहते है उनको पैसे देना ही होगा और जो ख़रीदार फ़्लैट या प्लॉट चाहते है उनको देना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर...


















