ताज़ा खबरें
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप: जानिए सुप्रीम कोर्ट में कैसा रहा पिछला सप्ताह
12 जुलाई 2021 से 16 जुलाई 2021 तक सुप्रीम कोर्ट के कुछ ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़रसूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में भी अभी भी हम आदेश के लिए संदेशवाहकों ओर आसमान में देख रहे हैं': सीजेआई रमानाभारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट जमानत के आदेशों को सीधे जेलों तक पहुंचाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने के बारे में सोच रहा है ताकि जेल अधिकारी आदेश की प्रमाणित प्रति का इंतजार कर रहे कैदियों की रिहाई में देरी न करें। सीजेआई ने कहा, "हम प्रौद्योगिकी के उपयोग के समय में हैं।...
औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 25एफ के तहत छंटनी की शर्तों का उल्लंघन बकाये वेतन के पूर्ण भुगतान के साथ बहाली के लिए अपरिहार्य नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 25एफ का उल्लंघन, [छंटनी की शर्तें] स्वत: पूर्ण बकाये वेतन के साथ बहाली में अपरिहार्य नहीं होगा।इस मामले में पंचमलाल यादव नाम के एक व्यक्ति ने बुंदेलखंड क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधन द्वारा उनकी सेवाओं को समाप्त करने की कार्रवाई को केंद्र सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण (सीजीआईटी) के समक्ष चुनौती दी थी। ट्रिब्यूनल ने दावेदार के खिलाफ संदर्भ का जवाब दिया और माना कि वह एक नियमित कर्मचारी नहीं था, क्योंकि वह दैनिक मजदूरी पर कार्यरत था।...
'अदालत का मजाक मत बनाओ': सुप्रीम कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट की COVID-19 इलाज के लिए 'चमत्कारी' हर्बल दवा की आपूर्ति की अनुमति देने की मांग वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक हर्बल दवा की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए निर्देश देने के लिए दायर एक जनहित याचिका को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि इस दवा ने चमत्कारिक रूप से COVID-19 रोगियों को ठीक कर दिया है।सीजेआई एनवी रमाना की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कृष्णापट्टनम टाउन से बोनिगी आनंदैया द्वारा बनाई गई हर्बल दवा की आपूर्ति की अनुमति देने के लिए कानून के छात्र द्वारा दायर याचिका में निर्देश जारी किया।बेंच ने...
सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में भी अभी भी हम आदेश के लिए संदेशवाहकों ओर आसमान में देख रहे हैं': सीजेआई रमाना
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट जमानत के आदेशों को सीधे जेलों तक पहुंचाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने के बारे में सोच रहा है ताकि जेल अधिकारी आदेश की प्रमाणित प्रति का इंतजार कर रहे कैदियों की रिहाई में देरी न करें।सीजेआई ने कहा,"हम प्रौद्योगिकी के उपयोग के समय में हैं। हम फास्टर: इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का तेज और सुरक्षित ट्रांसमिशन नामक एक योजना पर विचार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य संबंधित जेल अधिकारियों को बिना प्रतीक्षा किए सभी आदेशों को संप्रेषित करना...
'मेरिट पर फिर से विचार नहीं करेंगे ' : जजों के खिलाफ 'अपमानजनक और निंदनीय' आरोपों के तीनों दोषियों को और समय देने में सुप्रीम कोर्ट ने अनिच्छा जताई
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विजय कुरले, नीलेश ओझा और राशिद पठान को आत्मसमर्पण के लिए समय बढ़ाने के लिए अपनी अनिच्छा व्यक्त की। तीनों को जस्टिस नरीमन और जस्टिस विनीत सरन के खिलाफ 'अपमानजनक और निंदनीय' आरोपों के लिए दोषी ठहराया है। इस पीठ के आदेश पर एडवोकेट मैथ्यूज नेदुम्परा को अवमानना का दोषी ठहराया गया था।अदालत शुक्रवार को तीन अवमाननाकर्ताओं द्वारा दायर तीन स्वतंत्र रिट याचिकाओं के साथ, शीर्ष न्यायालय के समक्ष लंबित उनकी दोषसिद्धि के संबंध में मामले की सुनवाई करेगी। यह देखते हुए कि इन...
'यूपी राज्य कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के अपने फैसले पर आगे नहीं बढ़ सकता'': सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य COVID-19 महामारी के बीच राज्य में कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के अपने फैसले पर आगे नहीं बढ़ सकता है।न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने उत्तर प्रदेश राज्य से कहा कि,"वह कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और सोमवार को अदालत में वापस आएं।" न्यायमूर्ति नरीमन ने उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन से मौखिक रूप से कहा कि या तो हम सीधे आदेश पारित करेंगे या आपको...
जमानत मिलने के बाद कैदियों की रिहाई में देरी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट सीधे जेलों तक आदेश पहुंचाने के लिए प्रणाली विकसित करेगा
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट जमानत के आदेशों को सीधे जेलों तक पहुंचाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने के बारे में सोच रहा है ताकि जेल अधिकारी आदेश की प्रमाणित प्रति का इंतजार कर रहे कैदियों की रिहाई में देरी न करें।सीजेआई ने कहा, "हम प्रौद्योगिकी के उपयोग के समय में हैं। हम एएसटीईआर: आस्क एंड सिक्योर ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड नामक एक योजना पर विचार कर रहे हैं। इसका मतलब संबंधित जेल अधिकारियों को बिना प्रतीक्षा किए सभी आदेशों को संप्रेषित करना...
एचपीसी द्वारा द्वारा रिहा किए गए सभी कैदियों को अगले आदेश तक आत्मसमर्पण करने के ना कहा जाए : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया कि स्वत: संज्ञान मामले में 7 मई के आदेश के अनुसार राज्यों की उच्चाधिकार प्राप्त समितियों द्वारा रिहा किए गए सभी कैदियों को अगले आदेश तक आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।शीर्ष अदालत ने सभी राज्य सरकारों को अगले शुक्रवार तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें बताया जाना है कि 7 मई के आदेश को कैसे लागू किया गया और एचपीसी द्वारा COVID स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन पैरोल पर कैदियों को रिहा करने के लिए क्या मानदंड अपनाए गए।पीठ ने...
दस्तावेजों को समन करने के अधिकार का प्रयोग तब किया जाना चाहिए जब ट्रायल चल रहा हो, न कि ट्रायल पूरा होने के बाद: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों को समन करने के अधिकार का प्रयोग तब किया जाना चाहिए जब ट्रायल चल रहा हो और न कि ट्रायल पूरा होने के बाद।अदालत ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ दायर अपील की अनुमति देते हुए यह कहा। उच्च न्यायालय ने रिवीजन आवेदन की अनुमति दी और दस्तावेजों को तलब करने के आवेदन को खारिज करने के निचली अदालत के फैसले को उलट दिया।उच्च न्यायालय के आदेश का विरोध करते हुए यह तर्क दिया गया कि मुकदमा बहुत पहले ही पूरा हो चुका था और आरोपी से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 ...
दिल्ली के बाहर कुछ ट्रिब्यूनल की प्रमुख पीठों को स्थानांतरित करने से बार को विभिन्न स्थानों पर बढ़ने में मदद मिलेगी : जस्टिस हेमंत गुप्ता
मद्रास बार एसोसिएशन मामले में अपनी असहमतिपूर्ण राय में, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने दिल्ली में ट्रिब्यूनलों के केंद्रीयकरण के बारे में वकीलों और वादियों की चिंता पर प्रकाश डाला।न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली के बाहर कुछ ट्रिब्यूनल की प्रमुख पीठों को स्थानांतरित करने से बार को विभिन्न स्थानों पर बढ़ने में मदद मिलेगी और राजधानी में आवास की कमी की चुनौती का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि वादियों के लिए दिल्ली में पेशेवर सेवाएं लेना महंगा है, जो समाज के एक बड़े वर्ग के लिए क्षमता से बाहर है।न्यायमूर्ति...
संवैधानिकता की धारणा पूर्व-संवैधानिक कानूनों पर लागू नहीं होती है: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने राजद्रोह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
"राजद्रोह एक औपनिवेशिक कानून है, जिसका इस्तेमाल भारत में ब्रितानियों द्वारा असहमति को दबाने के लिए किया गया था," सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर उस याचिका में यह बात कही गयी है जिसमें आईपीसी की धारा 124-ए की संवैधानिक वैधता को अनुच्छेद 14, 19(1)(ए) और 21 का उल्लंघन करार देते हुए चुनौती दी गयी है।पूर्व आईटी मंत्री अरुण शौरी और एनजीओ कॉमन कॉज की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि यद्यपि सुप्रीम कोर्ट ने 1962 में 'केदार नाथ बनाम बिहार सरकार' मामले में इस प्रावधान को...
'सेवानिवृत्ति की आयु तय करना एक नीतिगत मामला': सुप्रीम कोर्ट ने न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सेवानिवृत्ति की आयु पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश को रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले को रद्द किया, जिसमें निर्देश दिया गया था कि सितंबर 2012 में न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) द्वारा अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 करने के निर्णय को पुरानी तिथि से लागू किया जाए।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने फैसले के खिलाफ नोएडा द्वारा दायर एक अपील की अनुमति देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति की आयु के संबंध में कार्यकारी नीति के एक डोमेन पर ध्यान दिया।सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले...
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में डीजे सेवाओं पर सामान्य प्रतिबंध लगाने का आदेश रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य में डीजे सेवाओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2019 के आदेश को रद्द कर दिया।न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने विवाह समारोह और इसी तरह के अन्य समारोहों जैसे विशेष अवसरों पर डीजे सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में कई व्यक्तियों द्वारा दायर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर ये निर्देश जारी किया। उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंध को पलटते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आवश्यक...
क्या आज़ादी के 75 साल बाद भी, राजद्रोह कानून को जारी रखना जरूरी है, जिसे अंग्रेजों ने स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के लिए किया था: सीजेआई रमना ने केंद्र से पूछा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश में राजद्रोह कानून के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की। सीजेआई एनवी रमना ने भी विरोध को रोकने के लिए कथित तौर पर 1870 में औपनिवेशिक युग के दौरान डाले गए प्रावधान (आईपीसी की धारा 124 ए) के उपयोग को जारी रखने पर आपत्ति व्यक्त की।सीजेआई ने आईपीसी की धारा 124 ए को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा,"कानून के बारे में इस विवाद का संबंध है, यह औपनिवेशिक कानून है। यह स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के लिए था, उसी कानून का इस्तेमाल अंग्रेजों ने...
"जवान सफल अधिवक्ताओं को बाहर करना " मनमाना और भेदभावपूर्ण" : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल में सदस्यों की नियुक्ति के लिए निर्धारित 50 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा रद्द की
सुप्रीम कोर्ट ने 2:1 बहुमत से माना है कि विभिन्न ट्रिब्यूनल में सदस्यों के रूप में नियुक्ति के लिए अधिकरण सुधार (सुव्यवस्थीकरण और सेवा शर्तें) अध्यादेश, 2021 द्वारा निर्धारित 50 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा "मनमानी और भेदभावपूर्ण" है।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस रवींद्र भट ने बहुमत के फैसले में कहा कि अध्यादेश द्वारा पेश की गई 50 वर्ष की यह न्यूनतम आयु सीमा 2020 के मद्रास बार एसोसिएशन मामले में न्यायालय द्वारा दिए गए पहले के निर्देश का उल्लंघन करती है कि 10 साल के न्यूनतम अनुभव वाले...
'ट्रिब्यूनल में सभी रिक्तियों को बिना देरी के भरा जाए': सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स ऑर्डिनेंस 2021 के प्रावधानों को पलटते हुए केंद्र से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ट्रिब्यूनल में सभी रिक्तियों को बिना देरी के भरा जाए। दरअसल, ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स ऑर्डिनेंस 2021 के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न ट्रिब्यूनल के सदस्यों का कार्यकाल चार साल तय किया गया है।न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव ने अपने फैसले में कहा कि सदस्यों और अध्यक्षों की बड़ी संख्या में रिक्तियां और उन्हें भरने में होने वाली अत्यधिक देरी के कारण न्यायाधिकरणों का नुकसान हो रहा है।...
दो बच्चों का नियम : अयोग्य पार्षद ने तीसरे बच्चे को अस्वीकार करने की कोशिश की, सुप्रीम कोर्ट ने मानने से इनकार किया
महाराष्ट्र की एक नगर निगम पार्षद ने तीसरे बच्चे को किसी और का बच्चा बताकर दो बच्चों के नियम का उल्लंघन करने की अयोग्यता को दूर करने का प्रयास किया।हालांकि, तीसरे बच्चे को 'अस्वीकार' करने का प्रयास असफल रहा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी उक्त बचाव को खारिज कर दिया था। 2017 में सोलापुर नगर परिषद में अनीता रामदास मागर नाम की एक महिला के चुनाव से संबंधित मुद्दा उठा था। उनके चुनाव को एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने इस आधार पर चुनौती दी...
राजद्रोह : सेना के सेवानिवृत अफसर ने IPC 124 ए को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, सुनवाई कल
सेना के वयोवृद्ध मेजर-जनरल एसजी वोम्बटकेरे (सेवानिवृत्त) ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत राजद्रोह के अपराध की संवैधानिकता को 'अस्पष्ट' होने और ' बोलने की आजादी पर ठंडा प्रभाव' बताते हुए चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को याचिकाकर्ता को भारत के अटॉर्नी-जनरल को याचिका की प्रति देने का निर्देश दिया। अब इस मामले को कल सुना जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने मामले की सुनवाई की।पीठ...
अधिकरण सुधार अध्यादेश: ट्रिब्यूनल के सदस्यों का कार्यकाल चार साल तय करने के प्रावधान को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2:1 बहुमत से अधिकरण सुधार अध्यादेश 2021 के उन प्रावधानों को रद्द कर दिया, जिसमें विभिन्न ट्रिब्यूनल के सदस्यों का कार्यकाल चार साल तय किया गया थाजस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस रवींद्र भट ने बहुमत के फैसले में कहा कि इस शब्द ने पहले के फैसले में दिए गए निर्देश का उल्लंघन किया है कि ट्रिब्यूनल के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होना चाहिए। तदनुसार, पीठ ने उन प्रावधानों को रद्द कर दिया। जस्टिस हेमंत गुप्ता ने असहमति जताई।अध्यादेश को चुनौती देने वाली मद्रास बार एसोसिएशन...


















