ताज़ा खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के 97वें संशोधन को सहकारी समितियों से संबंध की हद तक रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय के 2013 के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसने संविधान (97वां संशोधन) 2011 के प्रावधानों को उस हद तक खारिज कर दिया, जिस हद तक उसने सहकारी समितियों से निपटने के लिए संविधान में भाग IX बी पेश किया था।जस्टिस रोहिंटन नरीमन, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीआर गवई की 3 जजों की बेंच ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ भारत संघ द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया।जबकि जस्टिस नरीमन और जस्टिस बीआर गवई के बहुमत के फैसले ने सहकारी समितियों से निपटने के लिए संशोधन...
"अस्पताल अब एक बड़ा उद्योग बन गए हैं, मानव संकट पर जीवित रहते हैं और नागरिकों की कीमत पर उनका बचाव नहीं किया जा सकता" : सुप्रीम कोर्ट
राज्यों द्वारा उचित मंज़ूरी के साथ बेहतर अस्पताल और कोविड देखभाल केंद्र प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अस्पताल अब एक बड़ा उद्योग बन गए हैं, मानव संकट पर जीवित रहते हैं और नागरिकों की कीमत पर उनका बचाव नहीं किया जा सकता जिनकी वो सेवा के लिए हैं।न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि,"अब जो हुआ है, उसका सामना करते हैं, अस्पताल एक बड़ा उद्योग बन गया है। जिस तरह रियल एस्टेट नीचे चला गया है, अस्पताल मानव संकट पर जीवित रहते हैं, यह एक बड़ा उद्योग बन गया है। हम उन...
सुप्रीम कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग, कालाबाजारी आदि सहित सभी अपराधों के लिए 'एक राष्ट्र एक दंड संहिता' की मांग वाली याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र को भ्रष्टाचार और अपराध से संबंधित मौजूदा पुराने कानूनों के बजाय एक सख्त और व्यापक दंड संहिता का मसौदा तैयार करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में 161 साल पुराने 'औपनिवेशिक' भारतीय दंड संहिता,1860 को बदलने की मांग की गई है।याचिका में शुरुआत में कहा गया है कि,"कानून का शासन और जीवन का अधिकार स्वतंत्रता और गरिमा को एक कड़े और व्यापक 'एक राष्ट्र एक दंड संहिता (One nation one penal Code)' को लागू किए बिना सुरक्षित नहीं किया जा सकता है, जिसमें...
COVID -19- " जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाली अप्रिय घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए " : सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से कहा
यूपी राज्य में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा पर चिंता जताते हुए अपने स्वत: संज्ञान मामले से निपटते हुए (अब रद्द हो गई है), सुप्रीम कोर्ट ने आज राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाली किसी भी अप्रिय घटना को सख्ती से देखा जाए और तुरंत कार्रवाई की जाए।सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 144 के संबंध में होना चाहिए जिसमें अनिवार्य किया गया है कि भारत क्षेत्र में सभी प्राधिकरण, नागरिक और न्यायिक, सर्वोच्च...
राजद्रोह कानून प्रेस की स्वतंत्रता को पूरी तरह बाधित करता है : पत्रकार पेट्रीसिया मुखिम और अनुराधा भसीन ने आईपीसी 124 ए को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत राजद्रोह के अपराध की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। यह ऐसी पांचवीं याचिका है।याचिका दो महिला पत्रकारों, पेट्रीसिया मुखिम और अनुराधा भसीन द्वारा दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि जब तक इस कानून को हटा नहीं दिया जाता तब तक पत्रकारों को डराने, चुप कराने और दंडित करने के लिए राजद्रोह अपराध का इस्तेमाल बेरोकटोक जारी है और पिछले छह दशकों के अनुभव से एक अनूठा निष्कर्ष निकलता है कि जब तक इस प्रावधान को...
कमाल आर खान ने बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली
कमाल आर. खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने/वीडियो बनाने से रोक दिया गया था।कमाल आर खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खन्ना ने बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष अपील करने के विकल्प के साथ अपील वापस लेने की मांग की।न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी।बॉम्बे उच्च न्यायालय के...
सुप्रीम कोर्ट ने लाखों वारकरियों को पंढरपुर में मंदिर तक अनुष्ठान करने की अनुमति वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र राज्य को संत नामदेव महाराज संस्थान के वारकरियों और वारकरी संप्रदाय के अन्य समूहों को अपने दरवाजे से पंढरपुर में मंदिर तक चलने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ महाराष्ट्र द्वारा डिंडी के शांतिपूर्ण जुलूस को निकालने की अनुमति से इनकार करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो वारकरियों का समावेश है जो श्रीमद भगवद गीता का पाठ करते हुए अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू...
सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम पांच बजे से पहले मणिपुर के एक्टिविस्ट एरेंड्रो लीचोम्बम को रिहा करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मणिपुर के राजनीतिक कार्यकर्ता एरेंड्रो लीचोम्बम को रिहा करने का आदेश दिया है, जिन्हें इस फेसबुक पोस्ट पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था कि गोबर या गोमूत्र से COVID का इलाज नहीं होगा।अधिवक्ता शादान फरासत की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने उन्हें आज शाम 5 बजे से पहले 1000 रुपये के बांड के निष्पादन पर रिहा करने का आदेश दिया है।एरेंड्रो के पिता एल रघुमणि सिंह ने याचिका दाखिल की है , जिन्होंने तर्क दिया...
बकरीद के लिए COVID-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने के केरल सरकार के फैसले खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से दिन के अंत तक जवाब दाखिल करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल सरकार से कहा कि वह केरल सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिन के अंत तक अपना जवाब दाखिल करें। दरअसल, केरल सरकार ने आगामी बकरीद त्योहार को देखते हुए तीन दिनों के लिए COVID-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय लिया है।न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वह मामले को कल (मंगलवार) सुनवाई के लिए लिस्ट में सबसे आगे सूचीबद्ध करें। याचिकाकर्ता पीकेडी नांबियार की ओर से पेश एडवोकेट प्रीति सिंह ने शुरुआत में...
"सरकार नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है": सुप्रीम कोर्ट में बकरीद के लिए COVID-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने के केरल सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में आगामी बकरीद त्योहार को देखते हुए तीन दिनों के लिए COVID-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में छूट देने के केरल सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए एक आवेदन दायर किया गया है।याचिकाकर्ता पीकेडी नांबियार की ओर से पेश एडवोकेट प्रीति सिंह ने शुरुआत में कहा कि,'यह चौंकाने वाला है कि हेल्थ इमरजेंसी में सरकार इस तरह के छूट देकर नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। केरल सरकार इस गंभीर स्थिति में मासूस नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन की कुर्बानी देने को तैयार है।"यूपी राज्य में प्रस्तावित कांवर...
जल अधिनियम की धारा 48 के तहत मुकदमा का सामना कर रहे लोक सेवकों को सीआरपीसी की धारा 197 के तहत अनुमोदन संबंधी संरक्षण उपलब्ध नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
पिछले हफ्ते सुनाए गए एक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम की धारा 197 के तहत मुकदमा का सामना कर रहे लोक सेवकों के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत मंजूरी का संरक्षण उपलब्ध नहीं है।न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की खंडपीठ ने 'वी.सी. चिन्नप्पा गौदर बनाम कर्नाटक सरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड' और 'कर्नाटक सरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बनाम बी. हीरा नायक' के मामलों में पूर्व के फैसलों का हवाला देते हुए कहा :1. यदि जल...
'समाज और राज्य ऐसे मामलों में जिम्मेदारी लेने में नाकाम रहा': हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की को देह व्यापार में शामिल करने वाली महिला को जमानत देने से इनकार किया
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार में शामिल करने के आरोप में 32 वर्षीय एक महिला को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि समाज और राज्य दोनों ऐसे मामलों में जिम्मेदारी लेने में नाकाम रहे हैं।न्यायमूर्ति अनूप चितकारा ने कहा,"पीड़िता के अपने घर से भागने के कारण बहुत दुखद थे। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। समाज और राज्य इस तरह के मामलों में जिम्मेदारी लेने में नाकाम रहे। याचिकाकर्ता ने पीड़िता से बातचीत के बाद महसूस किया कि वह असुरक्षित है और उसने उसका फायदा उठाया...
सीजेआई ने विवाद समाधान के लिए मध्यस्थता को अनिवार्य पहला कदम बनाने वाले कानून का आह्वान किया
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शनिवार को विवाद समाधान प्रक्रिया में मध्यस्थता को अनिवार्य पहला कदम बनाने के लिए एक कानून की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ''प्रत्येक स्वीकार्य विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता को एक अनिवार्य पहले कदम के रूप में निर्धारित करने से मध्यस्थता को बढ़ावा मिलेगा और इस दिशा में एक लंबा रास्ता तय होगा। शायद, इस रिक्तता को भरने के लिए एक सर्वव्यापक कानून की आवश्यकता है।'' सीजेआई भारत-सिंगापुर मध्यस्थता शिखर सम्मेलन ''मध्यस्थता को मुख्यधारा बनानाः भारत और...
विधिवत नियुक्त अभिभावक के बिना नाबालिग के खिलाफ एक- पक्षीय डिक्री शून्य है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के एक फैसले को बरकरार रखा है जिसमें कहा गया है कि किसी नाबालिग के खिलाफ पारित एक-पक्षीय डिक्री, जिसका अभिभावक द्वारा प्रतिनिधित्व नहीं किया गया है, जिसे विधिवत नियुक्त किया गया हो, शून्य है।न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम की पीठ उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर एक अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें एक नाबालिग के खिलाफ पारित एक-पक्षीय डिक्री को इस आधार पर रद्द कर दिया गया था कि उसका प्रतिनिधित्व आदेश XXXII, सिविल प्रक्रिया संहिता...
अदालत की अवमानना : सुप्रीम कोर्ट ने तीनों को आत्मसमर्पण के लिए एक महीने का विस्तार दिया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विजय कुरले, नीलेश ओझा और राशिद पठान को आत्मसमर्पण करने के लिए एक महीने का विस्तार दे दिया।तीनों ने जस्टिस नरीमन और जस्टिस विनीत सरन के खिलाफ अवमानना के दोषी अधिवक्ता मैथ्यू नेदुंपरा को लेकर उनके आदेश पर 'अपमानजनक और निंदनीय' आरोपों के लिए अवमानना के लिए दोषी ठहराया है।पीठ ने याचिकाकर्ताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद समय बढ़ाने का फैसला किया कि अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा दायर एक रिट याचिका (मूल आपराधिक अवमानना आदेशों में इंट्रा कोर्ट...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप: जानिए सुप्रीम कोर्ट में कैसा रहा पिछला सप्ताह
12 जुलाई 2021 से 16 जुलाई 2021 तक सुप्रीम कोर्ट के कुछ ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़रसूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में भी अभी भी हम आदेश के लिए संदेशवाहकों ओर आसमान में देख रहे हैं': सीजेआई रमानाभारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट जमानत के आदेशों को सीधे जेलों तक पहुंचाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने के बारे में सोच रहा है ताकि जेल अधिकारी आदेश की प्रमाणित प्रति का इंतजार कर रहे कैदियों की रिहाई में देरी न करें। सीजेआई ने कहा, "हम प्रौद्योगिकी के उपयोग के समय में हैं।...
औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 25एफ के तहत छंटनी की शर्तों का उल्लंघन बकाये वेतन के पूर्ण भुगतान के साथ बहाली के लिए अपरिहार्य नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 25एफ का उल्लंघन, [छंटनी की शर्तें] स्वत: पूर्ण बकाये वेतन के साथ बहाली में अपरिहार्य नहीं होगा।इस मामले में पंचमलाल यादव नाम के एक व्यक्ति ने बुंदेलखंड क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधन द्वारा उनकी सेवाओं को समाप्त करने की कार्रवाई को केंद्र सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण (सीजीआईटी) के समक्ष चुनौती दी थी। ट्रिब्यूनल ने दावेदार के खिलाफ संदर्भ का जवाब दिया और माना कि वह एक नियमित कर्मचारी नहीं था, क्योंकि वह दैनिक मजदूरी पर कार्यरत था।...
'अदालत का मजाक मत बनाओ': सुप्रीम कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट की COVID-19 इलाज के लिए 'चमत्कारी' हर्बल दवा की आपूर्ति की अनुमति देने की मांग वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक हर्बल दवा की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए निर्देश देने के लिए दायर एक जनहित याचिका को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि इस दवा ने चमत्कारिक रूप से COVID-19 रोगियों को ठीक कर दिया है।सीजेआई एनवी रमाना की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कृष्णापट्टनम टाउन से बोनिगी आनंदैया द्वारा बनाई गई हर्बल दवा की आपूर्ति की अनुमति देने के लिए कानून के छात्र द्वारा दायर याचिका में निर्देश जारी किया।बेंच ने...


















