कमाल आर खान ने बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली

LiveLaw News Network

19 July 2021 3:36 PM IST

  • कमाल आर खान ने बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से रोकने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली

    कमाल आर. खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने/वीडियो बनाने से रोक दिया गया था।

    कमाल आर खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खन्ना ने बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष अपील करने के विकल्प के साथ अपील वापस लेने की मांग की।

    न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

    बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एके मेनन की एकल न्यायाधीश पीठ दिए गए अंतिरम आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी, जिसमें भगनानी द्वारा दायर एक मुकदमे के अनुसार खान द्वारा निर्माता भगनानी और उनके परिवार के खिलाफ कई ट्वीट्स किए गए थे और एक वीडियो बनाया गया था।

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने कमाल आर खान को बॉलीवुड निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने या वीडियो बनाने से रोक दिया, जब तक कि 1 करोड़ रूपये के मानहानि के मुकदमा में अंतिम आदेश पारित नहीं हो जाता।

    केस का शीर्षक: कमाल राशिद खान बनाम भारत संघ

    Next Story