ताज़ा खबरें
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (20 सितंबर 2021 से 24 सितंबर 2021) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं, सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप।पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।NEET-AIQ में कोटा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज कीसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश की टिप्पणियों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि NEET-अखिल भारतीय कोटा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों...
अदालती प्रथाएं और भाषाएं पारंपरिक समाजों के लिए एलियन; न्याय प्रणाली को लोगों के अनुकूल बनाने की जरूरत : सीजेआई एनवी रमाना
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने शनिवार को "न्यायपालिका के भारतीयकरण" के बारे में अपने विचार दोहराए और न्याय वितरण प्रणाली को "लोगों के लिए अनुकूल" बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कटक में उड़ीसा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे न्यायालयों की प्रथाएं और भाषाएं पारंपरिक समाजों के लिए अलग हैं।उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता के 74 वर्षों के बाद भी पारंपरिक और कृषि प्रधान समाज, जो प्रथागत जीवन शैली का पालन कर रहे हैं, अभी भी अदालतों का दरवाजा...
ट्रिब्यूनल की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें और केंद्र सरकार के बैनर
सुप्रीम कोर्ट से भेजे गए आधिकारिक ईमेल के फ़ुटर में केंद्र सरकार की टैगलाइन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।ऐसा लगता है कि तस्वीरों और बैनरों को डिफ़ॉल्ट रूप से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान सेंटर द्वारा रखा गया है, जो न्यायालय के आधिकारिक डोमेन को संभालता है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को आधिकारिक अदालत के मेल से पीएम मोदी की तस्वीरें और केंद्र सरकार के बैनर को हटाने निर्देश जारी किया।कोर्ट के निर्देश के...
सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में ' बाइज्जत बरी' की अनुपस्थिति के आधार पर न्यायिक अधिकारी की उम्मीदवारी को रद्द करने को बरकरार रखा
न्यायिक अधिकारी की साख और पृष्ठभूमि के बारे में आम आदमी की धारणा महत्वपूर्ण है, सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में ' बाइज्जत बरी' की अनुपस्थिति के आधार पर न्यायिक अधिकारी के पद पर एक उम्मीदवार की गैर नियुक्ति को बरकरार रखते हुए कहा।जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने कहा कि सबसे उपयुक्त व्यक्तियों को न्यायिक अधिकारी के पद पर काबिज होना चाहिए, क्योंकि वे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।इस मामले में, सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने स्वेच्छा से खुलासा किया...
यदि क्षेत्राधिकार के अभाव में आदेश को चुनौती दी जाती है तो वैकल्पिक उपाय का अस्तित्व रिट क्षेत्राधिकार के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाता है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि कोई वैकल्पिक उपाय मौजूद है, तो भी एक हाईकोर्ट अपने रिट अधिकार क्षेत्र का प्रयोग कर सकता है यदि अथॉरिटी के आदेश को अधिकार क्षेत्र के अभाव में चुनौती दी जाती है, जो कि कानून का एक विशुद्ध प्रश्न है।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जटिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्न की बेंच ने कहा, "यद्यपि एक हाईकोर्ट आम तौर पर संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अपने रिट अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा, यदि एक प्रभावी और प्रभावशाली वैकल्पिक उपाय उपलब्ध है, लेकिन वैकल्पिक उपाय होना कुछ...
अवध बार एसोसिएशन चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से चुनाव कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने अवध बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने और कुछ प्रतिबंध लगाने और नए सिरे से चुनाव करानेके इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 अगस्त और 27 अगस्त के आदेश का विरोध करने वाली विशेष अनुमति याचिकाओं को खारिज किया।इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने की। एचसी के निर्देशों के खिलाफ एसएलपी को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि खारिज करने के कारणों को बाद में बताया जाएगा।पीठ ने कहा, "विशेष अनुमति याचिकाएं खारिज की जाती हैं। आदेश का पालन किया जाए।" याचिकाकर्ताओं...
सुप्रीम कोर्ट ने एनआईसी को प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले केंद्र सरकार के बैनर को हटाने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ( National Informatics Centre) ने सुप्रीम कोर्ट से आने वाले ईमेल के फ़ुटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले केंद्र सरकार के बैनर को हटा दिया है।सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के संज्ञान में लाए जाने के बाद कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल में फुटर में एक इमेज है, जिसका न्यायपालिका के कामकाज से कोई संबंध नहीं है, शीर्ष अदालत ने एनआईसी को उक्त इमेज हटाने का निर्देश दिया।सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
NEET-AIQ में कोटा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश की टिप्पणियों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि NEET-अखिल भारतीय कोटा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण केवल सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ की मंजूरी से ही लागू किया जा सकता है, जो संविधान पीठ 103वें संविधान संशोधन की सत्यता की जांच कर रही है जिसमें आर्थिक आरक्षण का प्रावधान किया गया था।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणियां अनावश्यक थीं। पीठ ने...
कमलेश तिवारी मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल लखनऊ से प्रयागराज स्थान्तरित करने के आदेश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में लखनऊ से प्रयागराज स्थानांतरित करने का आदेश दिया।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने आरोपी अशफाक हुसैन और नौ अन्य द्वारा दायर एक याचिका पर स्थानांतरण का आदेश दिया, जिन्होंने मुकदमे को उत्तर प्रदेश राज्य से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की थी। आरोपियों ने कहा कि उन्हें लखनऊ में जान का खतरा है और सांप्रदायिक तनाव के माहौल के कारण निष्पक्ष सुनवाई की संभावना नहीं है।याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता...
"बच्चों के विवाह के अनुष्ठापन का बचाव करता है": सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 की धारा 8 की संवैधानिक वैधता को चुनौती
राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 की धारा 8 की संवैधानिक वैधता को उस हद तक चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका दायर की गई है, जहां तक यह बाल विवाह के पंजीकरण की अनुमति देता है।राजस्थान राज्य विधानसभा ने पिछले सप्ताह 2009 अधिनियम [राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण अधिनियम] में संशोधन करने के लिए उपरोक्त विधेयक पारित किया, जो बाल विवाह सहित विवाह के अनिवार्य पंजीकरण का प्रावधान करता है। 2009 के अधिनियम की धारा 8 के अनुसार, पक्षकारों का यह कर्तव्य...
दिल्ली जिमखाना क्लब मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक सीसीटीवी रिकॉर्ड रखने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब के रिकॉर्ड को नष्ट किए जाने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को क्लब के प्रशासक को अगले आदेश तक सीसीटीवी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ दिल्ली जिमखाना क्लब की सामान्य समिति को निलंबित करने और मामलों के प्रबंधन के लिए भारत सरकार द्वारा नामित प्रशासक की नियुक्ति के एनसीएलएटी के आदेश को चुनौती देने वाली दीवानी अपील (ओं) पर सुनवाई कर रही थी।पीठ ने अपने आदेश में कहा,"इस...
साक्ष्य के सख्त नियम विभागीय जांच पर लागू नहीं होते: सुप्रीम कोर्ट ने केस डायरी को रिकॉर्ड में रखने की अनुमति दी
सुप्रीम कोर्ट की एक खंडपीठ ने माना है कि सबूत के सख्त नियम विभागीय जांच पर लागू नहीं होते हैं। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई ने उक्त विचार के साथ, उत्तराखंड के एक अतिरिक्त जिला जज को अनुमति दी कि वह केस डायरी का रिकॉर्ड सामने रखे। अतिरिक्त जिला जज एक विभागीय जांच का सामना कर रहे हैं।याचिकाकर्ता-एडीजे ने जांच अधिकारी के समक्ष कुछ दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर रखने के लिए 24 नंवबर, 2020 को एक आवेदन दायर किया था, जिसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि प्रेजेंटिंग ऑफिसर ने दस्तावेजों का यह...
किसी सार्वजनिक प्राधिकरण की प्रशासनिक कार्रवाई को केवल कारणों की 'रिकॉर्डिंग' ना करने के लिए रद्द नहीं किया जा सकता जब ऐसा करने के लिए उसकी ओर से कोई कर्तव्य नहीं था : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी सार्वजनिक प्राधिकरण की प्रशासनिक कार्रवाई को केवल कारणों की 'रिकॉर्डिंग' ना करने के लिए रद्द नहीं किया जा सकता है, जब ऐसा करने के लिए उसकी ओर से कोई कर्तव्य नहीं था।अदालत, जब कारणों को दर्ज करने का कोई कर्तव्य नहीं है, सामग्री द्वारा सहायता प्राप्त दलीलों के संदर्भ में, एक प्रशासनिक निर्णय का समर्थन कर सकती है, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा। पीठ ने कहा कि कुछ स्थितियों में कारणों को आदेश में दर्ज करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य संदर्भों में,...
2021 की जनगणना में ओबीसी संबंधित जानकारी इकट्ठा करना संभव नहीं: केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा
केंद्र सरकार ने 2011-2013 में केंद्र द्वारा एकत्र किए गए ओबीसी की जनगणना के आंकड़ों को साझा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में है कि जनगणना के दायरे से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा किसी भी जाति को बाहर करना एक सचेत नीति निर्णय है जो कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है।केंद्र ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से दायर एक हलफनामे में तर्क दिया कि ऐसी स्थिति में न्यायालय से जनगणना विभाग को ग्रामीण भारत के पिछड़े वर्ग के नागरिकों (बीसीसी)...
"भारत में, हर राज्य की कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए, ऐसा न करने पर, यह अनुच्छेद 14 के जनादेश का उल्लंघन होगा": सुप्रीम कोर्ट ने NH टोल प्लाजा स्थानांतरित करने का आदेश रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने पटना उच्च न्यायालय के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दीदारगंज के पास करमलीचक से पटना-बख्तियारपुर फोर-लेन रोड (NH-30) पर टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था।"निस्संदेह, भारत में, प्रत्येक राज्य की कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए, ऐसा न करने पर, यह अनुच्छेद 14 के जनादेश का उल्लंघन होगा। इस समय, हम यह भी नोटिस कर सकते हैं कि कारण बताने का कर्तव्य, यहां तक कि प्रशासनिक कार्रवाई के मामले में, जहां कानूनी अधिकार दांव पर हैं और...
जमानत मिलने के बाद कैदियों की रिहाई में देरी: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आदेशों की ई-प्रमाणित प्रतियां स्वीकार करने के निर्देश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस तरह के आदेशों के संचार में देरी के कारण जमानत के आदेश पारित होने के बावजूद रिहाई नहीं होने पर जेलों की दुर्दशा के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए आदेशों की ई-प्रमाणित प्रतियों के प्रसारण के लिए फास्टर ( फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स) नामक एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के उपयोग को मंजूरी दे दी।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा,"अदालत के आदेशों के कुशल प्रसारण के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपकरणों का उपयोग करने का...
रेस जुडिकेटा की याचिका को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तभी निर्धारित किया जा सकता है जब इसमें केवल कानून के प्रश्न का निर्णय शामिल हो : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेस जुडिकेटा की याचिका को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तभी निर्धारित किया जा सकता है जब इसमें केवल कानून के प्रश्न का निर्णय शामिल हो।जानिए क्या है रेस जुडिकेटान्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि जब कानून या तथ्य का मिश्रित प्रश्न उठाया जाता है, तो सबूत पेश किए जाने के बाद इस मुद्दे को पूर्ण सुनवाई का इंतजार करना चाहिए।अदालत ने यह भी देखा कि, जबकि एक पूर्व वाद में एक समझौता डिक्री पूर्व न्याय के आधार पर बाद के मुकदमे को रोक नहीं...
'फिजिकल सुनवाई के लिए मुश्किल से आ रहे हैं वकील': सुप्रीम कोर्ट ने SCBA अध्यक्ष से सदस्यों को फिजिकल रूप से आने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह से कहा कि वे बार के सदस्यों को फिजिकल सुनवाई के लिए कोर्ट आने के लिए प्रोत्साहित करें।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना, न्यायमूर्ति नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने एक सितंबर, 2021 से सुप्रीम कोर्ट में मामलों की फिजिकल सुनवाई फिर से शुरू होने के बाद कम संख्या में फिजिकल सुनवाई के लिए अदालत में वकीलों के आने पर निराशा व्यक्त की।बेंच ने टिप्पणी की,"हमारे पास वकील आ रहे हैं। हमारे...
'हम बहुत खुश हैं' : सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 से होने वाली मौतों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पर केंद्र के फैसले पर संतोष व्यक्त किया
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को COVID-19 के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को अनुग्रह मुआवजा प्रदान करने के केंद्र के फैसले पर खुशी व्यक्त की।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीआरएफ) द्वारा तैयार दिशा-निर्देशों के अनुसार, COVID-19 मौतों के लिए अनुग्रह मुआवजा 50,000 रुपये तय किया गया है।इसका भुगतान राज्यों द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से किया जाएगा।जस्टिस एमआर शाह और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि सरकार के फैसले से पीड़ित...
COVID पॉजिटिव पाए जाने के 30 दिनों के भीतरआत्महत्या से मरने वालों के परिवार वाले भी अनुग्रह राशि के हकदार होंगे : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
आत्महत्या से मृत्यु को शामिल ना करने, भले ही COVID 19 एक साथ की स्थिति हो, केंद्र को अपने निर्णय पर फिर से विचार करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब केंद्र ने बताते हुए एक हलफनामा दायर किया है कि पॉजिटिव पाए जाने के 30 दिनों के भीतर आत्महत्या से मरने वालों के परिवार वाले अनुग्रह राशि के हकदार होंगे।केंद्र द्वारा दायर एक अतिरिक्त हलफनामे में कहा गया है,"यह सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाता है कि इस संबंध में उपयुक्त निर्देश इस माननीय न्यायालय द्वारा पारित किया जा सकता है, जिसके तहत एमओएच...


















