ताज़ा खबरें

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
घरेलू हिंसा अधिनियम: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्व/प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोटेक्‍शन ऑफिसर के रूप में नामित करने वाले राज्यों की निंदा की

सुप्रीम कोर्ट ने प्रोटेक्‍शन ऑफ‌िसर के रेगुलर कैडर के निर्माण के लिए वांछनीय योग्यता और योग्यता शर्तों के संबंध में केंद्र को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।'वी द वीमेन ऑफ इंडिया' नामक संगठन की ओर से दायर एक रिट याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने कहा कि कई राज्यों ने राजस्व अधिकारियों या भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सदस्यों को "प्रोटेक्‍शन ऑफिसर" के रूप में नामित किया है।जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पीएस नरसिंह की पीठ ने कहा, "यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से दी गई...

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे को नामंजूर किया कि अबू सलेम के प्रत्यर्पण के दौरान पुर्तगाल को दिया आश्वासन भारतीय अदालतों पर बाध्यकारी नहीं है, एमएचए का रुख पूछा
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे को नामंजूर किया कि अबू सलेम के प्रत्यर्पण के दौरान पुर्तगाल को दिया आश्वासन भारतीय अदालतों पर बाध्यकारी नहीं है, एमएचए का रुख पूछा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर हलफनामे से संतुष्ट नहीं है जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा गैंगस्टर अबू सलेम के प्रत्यर्पण के दौरान अधिकतम सजा पर पुर्तगाल को दिया गया आश्वासन भारतीय अदालतों पर बाध्यकारी नहीं है।अदालत ने यह कहते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय का रुख मांगा है कि एक अभियोजन एजेंसी के रूप में सीबीआई भारत सरकार द्वारा दिए गए गंभीर संप्रभु आश्वासन पर टिप्पणी नहीं कर सकती।कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव को एक हलफनामा दायर करने को कहा जिसमें तत्कालीन...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
गवाहों के साक्ष्य को केवल इसलिए खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि वे मृतक के रिश्तेदार हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दोहराया कि गवाहों के साक्ष्य को केवल इसलिए खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि वे मृतक पीड़िता के रिश्तेदार हैं।हत्या के एक मामले में ग्यारह आरोपियों पर एक साथ मुकदमा चलाया गया था। ट्रायल कोर्ट ने तीन आरोपियों को आईपीसी की धारा 148 और 302 के तहत दोषी ठहराया और अन्य को बरी कर दिया। इन तीनों आरोपियों की दोषसिद्धि को हाईकोर्ट ने पलट दिया था। उच्च न्यायालय के अनुसार, जो चश्मदीद गवाह थे, वे मृतक के रिश्तेदार हैं।अपील पर विचार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 के तहत देरी को माफ करने की शक्ति सूट पर लागू नहीं होती: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 के तहत देरी को माफ करने की शक्ति मुकदमों पर लागू नहीं होती है।कोर्ट ने यह भी कहा कि मिजोरम में 21.01.1972 से लिमिटेशन एक्ट लागू है।गुवाहाटी उच्च न्यायालय के एक फैसले को बरकरार रखते हुए न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि यह सीमा किसी विशेष पार्टी को कठोर रूप से प्रभावित कर सकती है, लेकिन इसे पूरी कठोरता के साथ लागू किया जाना चाहिए, यदि विधि में वर्णित हो।इस मामले में, एक सार्वजनिक सड़क के निर्माण के लिए, वादी...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'कॉलेजियम के फैसले पर कोई न्यायिक समीक्षा नहीं': सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति का निर्देश देने की मांग वाली जिला न्यायाधीशों की याचिका पर कहा

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि यदि कॉलेजियम द्वारा निर्णय लिया जाता है, तो उसके संबंध में कोई न्यायिक समीक्षा नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी सोमवार को उत्तर प्रदेश के 7 जिला न्यायाधीशों द्वारा दायर याचिका में की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनकी पदोन्नति पर समीक्षा करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने भी रिट याचिका को 28 मार्च, 2022 के लिए स्थगित कर दिया।याचिका का...

सुप्रीम कोर्ट ने एसके सिंघल की बिहार डीजीपी पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने एसके सिंघल की बिहार डीजीपी पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार राज्य द्वारा संजीव कुमार सिंघल की पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका में नोटिस जारी किया।चीफ जस्टिस एनवी रमाना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिसा हिमा कोहली की एक खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जय साल्वा द्वारा प्रस्तुत दलीलों पर विचार करने के बाद निर्देश जारी किया, जो बिहार राज्य के निवासी हैं।पीठ ने वरिष्ठ वकील से पूछा कि उन्होंने हाईकोर्ट का रुख क्यों नहीं किया।वरिष्ठ वकील साल्वा ने प्रस्तुत किया कि दो अन्य...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'इसके बारे में बहुत दृढ़ता से महसूस किया ': सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि आदेश में सबमिशन रिकॉर्ड किए गए जो किया ही नहीं गया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र की पुलिस एजेंसियों द्वारा दायर स्पष्टीकरण के लिए दायर एक आवेदन पर कड़ी आपत्ति जताई। ( मामले में प्रतिवादी, जहां निर्णय दिसंबर, 2021 को दिया गया था) इसमें आग्रह किया गया था कि कुछ सबमिशन जो निर्णय में दर्ज किए गए थे और आधार जिन पर न्यायालय ने कार्यवाही की थी, उनके द्वारा कभी भी नहीं किए गए थे।उक्त निर्णय में, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने कहा था कि मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट अंतिम रिपोर्ट दर्ज होने तक 'कोई गिरफ्तारी नहीं' या 'कोई कठोर कार्रवाई नहीं' के निर्देश नहीं जारी कर सकते: सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को पलटते हुए कहा कि आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट अंतिम रिपोर्ट दर्ज होने तक 'कोई गिरफ्तारी नहीं' या 'कोई कठोर कार्रवाई नहीं' के निर्देश नहीं जारी कर सकते हैं।न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की एक पीठ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने "कोई गिरफ्तारी नहीं" या "कोई कठोर कार्रवाई नहीं" के आदेश पारित करने की प्रथाओं को अस्वीकार किया, जब खारिज की जाने वाली याचिका खुद ही खारिज हो गई हो।पीठ ने कहा,"नीहारिका...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में पोर्नोग्राफी और यौन अपराधों के बीच लिंक पर डेटा एकत्र करने की मांग वाली याचिका दायर

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं और मासूम बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में खतरनाक वृद्धि के आलोक में अश्लील सामग्री देखने के प्रभाव की जांच के लिए पुलिस द्वारा एक एसओपी तैयार करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई है। जबकि उक्त मामलों की जांच की जा रही है।नलिन कोहली द्वारा व्यक्तिगत रूप से याचिकाकर्ता के रूप में यह दलील दी गई है कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों को सक्रिय कदम उठाने में सक्षम बनाने के लिए...

यह एक अभूतपूर्व स्थिति थी: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी को बहाल किया, जिनकी नियुक्ति लॉकडाउन के दौरान ज्वॉइन नहीं होने करने के कारण रद्द कर दी गई थी
"यह एक अभूतपूर्व स्थिति थी": सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी को बहाल किया, जिनकी नियुक्ति लॉकडाउन के दौरान ज्वॉइन नहीं होने करने के कारण रद्द कर दी गई थी

सुप्रीम कोर्ट ने उस न्यायिक अधिकारी को बहाल कर दिया, जिसकी नियुक्ति इसलिए रद्द कर दी गई थी, क्योंकि वह COVID-19 महामारी के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण निर्धारित तिथि से पहले सेवा में शामिल नहीं हो सका था।न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, "इस बारे में भी काफी भ्रम था कि एक व्यक्ति क्या कर सकता है और एक व्यक्ति क्या नहीं कर सकता है। यह एक अभूतपूर्व स्थिति थी जिसने देश को प्रभावित किया।" कोर्ट ने कहा कि वह इस वास्तविकता को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
रिट अपील का निर्णय करते समय दिमाग का स्वतंत्र अनुप्रयोग और कुछ तर्क दिया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि रिट अपील का निर्णय और निपटान करते समय अपीलीय न्यायालय द्वारा दिमाग का एक स्वतंत्र अनुप्रयोग और कम- से-कम कुछ स्वतंत्र तर्क दिया जाना चाहिए।इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने एक रिट याचिका को स्वीकार करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, रायबरेली को निर्देश दिया कि रिट याचिकाकर्ता को सहायक शिक्षक (साहित्य) के पद के लिए हर महीने वेतन का भुगतान नियमित रूप से किया जाए और साथ ही उक्त पद के लिए रिट याचिकाकर्ता को बकाया वेतन का भुगतान करें।अपने फैसले...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
' सिविल विवाद को आपराधिक विवाद का रंग देने की कोशिश' : सुप्रीम कोर्ट ने धारा 420 के तहत चार्जशीट रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में धारा 420 आईपीसी के तहत दर्ज एक मामले को ये कहते हुए रद्द कर दिया कि कार्यवाही जारी रखने से प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा जहां मामले में एक सिविल विवाद को आपराधिक विवाद का रंग देने की कोशिश की गई है।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ वर्तमान मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अगस्त, 2021 के आदेश (" आपेक्षित निर्णय") के खिलाफ आपराधिक अपील पर विचार कर रही थी।आक्षेपित निर्णय में, एकल न्यायाधीश ने 12 फरवरी 2021 को प्रस्तुत आरोप-पत्र पर 8 मार्च 2021 पर संज्ञान...

यूक्रेन से लौटे छात्रों को भारत में कोर्स पूरा करने की अनुमति दें: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर
यूक्रेन से लौटे छात्रों को भारत में कोर्स पूरा करने की अनुमति दें: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष (Russia-Ukraine Conflict) को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें यूक्रेन से लौटने वाले मेडिकल छात्रों को समायोजित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है और उन्हें भारतीय मेडिकल कॉलेज में उचित भारतीय या विदेशी डिग्री के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने की अनुमति देने की मांग की गई है।एक वैकल्पिक राहत के रूप में, याचिका में यूक्रेन सरकार के साथ समन्वय करने और कुछ केंद्रीय या राज्य सरकार या निजी कॉलेजों को यूक्रेनी...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
सीआरपीसी की धारा 468 के तहत परिसीमा अवधि की गणना करने के लिए प्रासंगिक तारीख शिकायत दर्ज करने की या अभियोजन स्थापना की तारीख हैः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 468 के तहत परिसीमा की अवधि (Limitation Period) की गणना के लिए संबंधित तारीख शिकायत दर्ज कराने की तारीख या अभियोजन स्थापना की तारीख है, न कि वह तारीख, जब मजिस्ट्रेट ने अपराध का संज्ञान लिया है।उल्लेखनीय है कि सेक्‍शन 468 सीआरपीसी, परिसीमा अवधि की समाप्ति‌ के बाद संज्ञान लेने पर रोक से संबंधित है।यह इस प्रकार है:1) संहिता में अन्यत्र दिए अन्यथा प्रावधान के अलावा, कोई भी न्यायालय परिसीमा अवधि की समाप्ति के बाद उपधारा (2) में निर्दिष्ट श्रेणी के...

क्या मानसिक बीमारी को स्वीकार करने और उसका इलाज कराने से जीवनसाथी का इनकार तलाक का आधार है? सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा
क्या मानसिक बीमारी को स्वीकार करने और उसका इलाज कराने से जीवनसाथी का इनकार तलाक का आधार है? सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को एक कानूनी सवाल पर विचार करने के लिए सहमत हो गया कि क्या एक पति या पत्नी द्वारा किसी बीमारी को स्वीकार करने से इनकार करना और उसके उपचार से इनकार करना "क्रूरता" के रूप में तलाक का आधार हो सकता है। जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने केरल हाईकोर्ट के तीन सितंबर, 2021 के आदेश के खिलाफ दायर एक विशेष अनुमति याचिका में नोटिस जारी किया, जिसमें इस आधार पर तलाक का आदेश दिया गया था कि पत्नी ने अपनी कथित मानसिक बीमारी को स्वीकार करने और उसका इलाज करवाने से इनकार कर...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
ट्रायल कोर्ट यह निर्देश नहीं दे सकता कि उम्रकैद की अवधि बिना छूट के शेष जीवन के लिए बढ़ाई जाए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा है कि ट्रायल कोर्ट के पास किसी आरोपी को आजीवन कारावास की सजा देने का अधिकार नहीं है, जिसे उसके शेष जीवन तक बढ़ाया जा सके।'भारत सरकार बनाम वी श्रीहरन @ मुरुगन एवं अन्य 2016 (7) एससीसी 1' मामले में संविधान पीठ के फैसले को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की एक बेंच ने ट्रायल कोर्ट द्वारा प्राकृतिक मौत तक के लिए दी गयी और हाईकोर्ट द्वारा पुष्टि की गयी आजीवन कारावास की सजा को संशोधित सामान्य आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया।"हमने...

प्रतिकूल कब्जे के स्वामित्व में परिपक्व होने के आधार पर स्वामित्व की घोषणा की मांग के लिए वाद सुनवाई योग्य : सुप्रीम कोर्ट
प्रतिकूल कब्जे के स्वामित्व में परिपक्व होने के आधार पर स्वामित्व की घोषणा की मांग के लिए वाद सुनवाई योग्य : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि प्रतिकूल कब्जे के स्वामित्व में परिपक्व होने के आधार पर टाइटल ( स्वामित्व ) घोषणा के लिए एक वाद सुनवाई योग्य है।इस मामले में, वादी ने यह कहते हुए टाइटल की घोषणा के लिए एक वाद दायर किया कि वाद की संपत्ति पर प्रतिकूल कब्जे ने उसे कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। ट्रायल कोर्ट ने आदेश VII नियम 11, सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिवादी द्वारा दायर आवेदन को स्वीकार कर लिया और वाद को खारिज कर दिया।हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण में माना कि वादी स्वामित्व में परिपक्व होने के बाद...