ताज़ा खबरें

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर की जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर की जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर (FIR) की जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है।नूपुर शर्मा ने याचिका में कहा है कि अपनी टिप्पणियों को वापस लेने के बावजूद उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।याचिका में कोर्ट से अनरोध किया गया है कि मामले में पुलिस जांच के लिए विभिन्न राज्यों में जाना उनके लिए सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए जांच दिल्ली...

सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे और 15 विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय होने तक निलंबित करने की मांग वाली शिवसेना की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे और 15 विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय होने तक निलंबित करने की मांग वाली शिवसेना की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा

शिवसेना के चीफ व्हीप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर कर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और 15 अन्य विधायकों को उनकी अयोग्यता पर अंतिम निर्णय होने तक सदन से निलंबन की मांग की है। शिंदे और उक्त विधायकों के खिलाफ अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाएं दायर की गई हैं।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने शुक्रवार सुबह सीनियर वकील कपिल सिब्बल द्वारा तत्काल उल्लेख किए जाने के बाद मुख्य याचिकाओं के साथ 11 जुलाई को आवेदन पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की।सिब्बल...

आगे की कैद उसके लिए मौत की घंटी होगी : वरवर राव ने भीमा कोरेगांव मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
"आगे की कैद उसके लिए मौत की घंटी होगी ": वरवर राव ने भीमा कोरेगांव मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को तेलुगु कवि और भीमा कोरेगांव - एल्गार परिषद के आरोपी पी वरवर राव द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें कोर्ट ने स्थायी मेडिकल जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।सीनियर एडवोकेट आनंद ग्रोवर द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने के बाद जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने यह निर्देश जारी किया।13 अप्रैल को पारित आदेश के माध्यम से , बॉम्बे...

सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली जेल से स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई स्थगित की
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली जेल से स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई स्थगित की

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोज द्वारा तिहाड़ जेल से दिल्ली के बाहर जेल में स्थानांतरित करने की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई 13 जुलाई तक के लिए सुनवाई स्थगित की।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने यह देखते हुए मामले को स्थगित कर दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बयान के जवाब में याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर हलफनामा अभी रिकॉर्ड में नहीं है।हालांकि, याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट आर बसंत ने निकट तिथि का अनुरोध किया, लेकिन...

जेएनपीए टेंडर में अयोग्यता को अदानी पोर्ट ट्रस्ट की चुनौती: सुप्रीम कोर्ट छुट्टी के बाद कानूनी मुद्दों पर विचार करेगा
जेएनपीए टेंडर में अयोग्यता को अदानी पोर्ट ट्रस्ट की चुनौती: सुप्रीम कोर्ट छुट्टी के बाद कानूनी मुद्दों पर विचार करेगा

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अदानी पोर्ट ट्रस्ट (Adani Port Trust) द्वारा जेएनपीए टेंडर में अयोग्यता को चुनौती देने के मामले को छुट्टी के बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया, ताकि ट्रस्ट के सीनियर वकीलों द्वारा किए गए अनुरोध पर कानून के मुद्दे पर विचार किया जा सके।बेंच ने आदेश दिया,"सीनियर एडवोकेट का कहना है कि याचिका पर छुट्टी के बाद सुनवाई हो सकती है। छुट्टी के बाद सूचीबद्ध किया जाए।"जस्टिस अभय ओका और जस्टिस एमएम सुंदरेश की अवकाशकालीन पीठ को सीनियर एडवोकेट एएम सिंघवी ने सूचित किया कि मामले...

सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आयोजित करने की अनुमति दी
सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आयोजित करने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, यह शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु द्वारा दायर याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन होगा, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को महा विकास अघाड़ी सरकार का बहुमत साबित करने के निर्देश को चुनौती दी गई है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ का मौखिक रूप से कहा," हमें नहीं लगता कि मामला निष्फल हो जाएगा। मान लीजिए कि अगर हमें बाद में पता चलता है कि बिना...

राष्ट्रपति ने भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में केके वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीनों के लिए बढ़ाया
राष्ट्रपति ने भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में केके वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीनों के लिए बढ़ाया

सीनियर एडवोकेट केके वेणुगोपाल को तीन और महीने के लिए या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। एजी वेणुगोपाल को जून 2017 में भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त हो रहा था। ताज़ा आदेश के मुताबिक अब वह अगले तीन महीने तक अटॉर्नी जनरल रहेंगे। इस संबंध में जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि" राष्ट्रपति, श्री केके वेणुगोपाल, सीनियर एडवोकेट को 1 जुलाई, 2022 से भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में फिर से...

राष्ट्रपति चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवार के नामांकन की अस्वीकृति में हस्तक्षेप करने से इनकार किया
राष्ट्रपति चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवार के नामांकन की अस्वीकृति में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को डॉ मांडती थिरुपति रेड्डी की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। रेड्डी ने भारत के राष्ट्रपति के आगामी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मांग की थी, लेकिन इसे सेक्रेटरी जनरल, लोकसभा संसद भवन के रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया था।"इस अदालत द्वारा हस्तक्षेप करने का कोई मामला नहीं बनता है। याचिका खारिज की जाती है।"जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता का नामांकन पत्र राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 की धारा...

जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट में वोट डालने की अनुमति मांगी
जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट में वोट डालने की अनुमति मांगी

जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख Anil Deshmukh) ने फ्लोर टेस्ट (Floor test) में वोट देने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया है, जिसे राज्यपाल ने उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कल यानी 30 जून को आयोजित करने का आदेश दिया है।एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुधांशु चौधरी ने आज दोपहर 1 बजे जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख आज ही तत्काल सुनवाई के लिए किया।पीठ शिवसेना व्हिप चीफ...

सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी परिवार को दी गई सुरक्षा की समीक्षा करने के त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी परिवार को दी गई सुरक्षा की समीक्षा करने के त्रिपुरा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को त्रिपुरा हाईकोर्ट (Tripura High Court) के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें मुंबई में अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार को दी गई सुरक्षा से संबंधित गृह मंत्रालय की फाइलें पेश करने की मांग की गई थी।हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने अंतरिम आदेश पारित किया।पीठ ने आदेश दिया, "नोटिस जारी किया जाता है। इस बीच त्रिपुरा हाईकोर्ट के 31.05.2022 और...

यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई 13 जुलाई तक के लिए स्थगित की
यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई 13 जुलाई तक के लिए स्थगित की

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर आवेदन को स्थगित कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उत्तर प्रदेश राज्य में अधिकारियों ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में एक दंडात्मक उपाय के रूप में संपत्तियों को ध्वस्त करने का सहारा लिया है।यह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा प्रस्तुत किया कि याचिकाकर्ता ने कल ही नए तथ्यों के साथ एक रिज्वाइंडर दायर किया है।उन्होंने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ को यह भी...

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट: राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 5 बजे होगी सुनवाई
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट: राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, 5 बजे होगी सुनवाई

शिवसेना व्हिप चीफ सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अर्जी दायर कर महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस निर्देश को चुनौती दी जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को 30 जून को बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है।बात दें, महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि 5 बजे तक कैसे भी फ्लोर टेस्ट किया जाए।सीनियर एडवोकेट डॉ एएम सिंघवी ने इस मामले का उल्लेख जस्टिस सूर्यकांत और...

कालकाजी मंदिर: सुप्रीम कोर्ट ने अनधिकृत कब्जाधारियों को परिसर खाली करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया
कालकाजी मंदिर: सुप्रीम कोर्ट ने अनधिकृत कब्जाधारियों को परिसर खाली करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को शहर के कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में धर्मशालाओं के कुछ अनधिकृत निवासियों को परिसर खाली करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के 01 जून के आदेश के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें शहर के कालकाजी मंदिर में पुजारियों और अनधिकृत लोगों को 06 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया था।शीर्ष अदालत ने रहने वालों को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त...

प्रक्रिया का दुरुपयोग, तुच्छ याचिका : सुप्रीम कोर्ट ने वादी पर 5 लाख के जुर्माने को बरकरार रखा
"प्रक्रिया का दुरुपयोग, तुच्छ याचिका" : सुप्रीम कोर्ट ने वादी पर 5 लाख के जुर्माने को बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पिछली टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि "भारतीय न्यायिक प्रणाली कैसे तुच्छ मुकदमेबाजी से पीड़ित है" और कैसे "वादियों का एक नया पंथ पैदा हुआ है जिसमें सच्चाई के लिए कोई सम्मान नहीं है", सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बॉम्बे हाई कोर्ट का 78 साल की एक महिला पर "कानून की प्रक्रिया के साथ-साथ अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के उसके लगातार प्रयास" को देखते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाना "बिल्कुल उचित" था।सुप्रीम कोर्ट तक मंचों के स्तरों के समक्ष कई कार्यवाही दायर करने और...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
मुंसिफों के लिए वरिष्ठता उनके चयन के समय परस्पर योग्यता के आधार पर निर्धारित हो ना कि रोस्टर अंकों पर : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा कि राज्य लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त मुंसिफों के लिए वरिष्ठता उनके चयन के समय परस्पर योग्यता के आधार पर निर्धारित की जाएगी ना कि रोस्टर अंकों पर। हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा-"हाईकोर्ट ने तय सिद्धांतों पर भरोसा करते हुए आक्षेपित निर्णय के माध्यम से फैसला सुनाया है कि ऐसी वरिष्ठता योग्यता के आधार पर निर्धारित की जानी चाहिए, जिस पर लोक सेवा...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'निर्देश के बावजूद रजिस्ट्री ने मामले को सूचीबद्ध नहीं किया': सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ ने नाराजगी जताई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की अवकाश पीठ ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश दिए जाने के बावजूद रजिस्ट्री द्वारा मामले को सूचीबद्ध नहीं करने पर नाराजगी जताई।जब सीनियर एडवोकेट डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने कल तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए एक मामले का उल्लेख किया, तो जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने उन्हें रजिस्ट्रार से संपर्क करने के लिए कहा, यह कहते हुए कि अवकाश पीठ के पास मामलों को तत्काल सूचबद्ध करने का आदेश देने की शक्ति नहीं है।सिंघवी ने कहा,"यौर लॉर्डशिप के विवेक को रजिस्ट्री...