ताज़ा खबरें
ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन ने राहुल गांधी के वीडियो को लेकर दर्ज कई एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
ज़ी न्यूज़ (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भाषण के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है।सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने तत्काल सुनवाई के लिए जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। लूथरा ने कहा कि एंकर ने एक शो के दौरान गलती की और बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी। हालांकि शो को लेकर उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई...
कोर्ट द्वारा कानून की घोषणा का पूर्वव्यापी प्रभाव होगा यदि इससे इतर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की गयी हो: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि कोर्ट द्वारा की गयी कानून की घोषणा का पूर्वव्यापी प्रभाव होगा, यदि इससे इतर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की गयी हो।न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए की जिसके तहत राज्य लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त मुंसिफों के लिए परस्पर वरिष्ठता चयन के समय उनकी परस्पर योग्यता के आधार पर निर्धारित की जानी है, न कि रोस्टर अंक के आधार पर।अदालत द्वारा विचार किए गए प्रश्नों में से एक यह था...
सुप्रीम कोर्ट रेप केस में एक्टर विजय बाबू को अग्रिम जमानत के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य और सर्वाइवर की याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मंगलवार को रेप केस (Rape Case) में एक्टर विजय बाबू (Actor Vijay Babu) को अग्रिम जमानत देने के केरल हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य और सर्वाइवर की याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा।केरल राज्य और शिकायतकर्ता दोनों ने इस मामले का उल्लेख जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जे के माहेश्वरी की अवकाश पीठ के समक्ष किया था।राज्य की ओर से पेश जयदीप गुप्ता ने प्रस्तुत किया, "मैं सूचीबद्ध करने के लिए इसका उल्लेख कर रहा हूं। यह एक ऐसा मामला है जिसमें एक व्यक्ति को अग्रिम...
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम सुरक्षा के आदेश के बावजूद महाराष्ट्र में व्यक्ति गिरफ्तार और रिमांड पर भेजा गया; सुप्रीम कोर्ट ने "गंभीर चिंता" व्यक्त की
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया और मजिस्ट्रेट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, इस तथ्य के बावजूद कि उसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा आदेश पारित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस कृष्ण मुरारी की अवकाशकालीन पीठ एक पंडित की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे महाराष्ट्र में कथित धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि उसकी गिरफ्तारी पर...
मौलिक अधिकार संविधान के स्तंभों में से एक है, इसे मौलिक कर्तव्यों के साथ पढ़ा जाना चाहिए: जस्टिस विक्रम नाथ
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस विक्रम नाथ (Vikram Nath) ने आरएमएनएलयू लखनऊ और एनएलयू ओडिशा द्वारा आयोजित दूसरे जस्टिस एचआर खन्ना मेमोरियल नेशनल सिम्पोजियम में एनएलयू (कैन) फाउंडेशन के लिए पूर्व छात्रों के परिसंघ के साथ भागीदारी करते हुए "हमारे संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों" पर भाषण दिया।जस्टिस नाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत दिवंगत जस्टिस एचआर खन्ना को याद किया। उन्होंने कहा कि सबसे काला समय चरित्र की सबसे सच्ची परीक्षा है और आपातकाल भारतीय राष्ट्र के इतिहास की...
ईपीएस बनाम ओपीएस: सुप्रीम कोर्ट एआईआएडीएमके लीडरशिप विवाद पर 6 जुलाई को सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) द्वारा एआईएडीएमके जनरल काउंसिल में प्रस्तावों को पारित करने पर रोक लगाने वाले मद्रास हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका (सीजेआई की मंजूरी के अधीन) को 6 जुलाई को सूचीबद्ध करने के लिए सहमत हो गया।जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सीनियर एडवोकेट वैद्यनाथन ने याचिका का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की। सीनियर वकील ने प्रस्तुत किया कि खंडपीठ ने...
अग्निपथ योजना : सुप्रीम कोर्ट वायु सेना में एयरमैन भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा
सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ ने सोमवार को सशस्त्र बलों के लिए केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना को चुनौती देने वाली याचिका को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की मंजूरी के अधीन अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की।जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाश पीठ के समक्ष एडवोकेट कुमुद लता दास ने तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख (योगेश और अन्य बनाम भारत संघ) के लिए वायु सेना के उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका का उल्लेख किया। वकील ने प्रस्तुत किया कि यह योजना उन लोगों पर लागू नहीं होनी चाहिए, जो पहले से...
उद्धव ठाकरे ग्रुप ने एकनाथ शिंदे ग्रुप द्वारा नामित व्हिप के लिए स्पीकर की मंजूरी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
शिवसेना के उद्धव ठाकरे ग्रुप ने एकनाथ शिंदे ग्रुप द्वारा शिवसेना के चीफ व्हिप के रूप में नामित व्हिप को मान्यता देने वाले नवनिर्वाचित महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर की कार्यवाही को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की अवकाश पीठ के समक्ष सीनियर एडवोकेट डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मुद्दे पर फौरन सुनवाई के लिए याचिका का उल्लेख किया।सिंघवी ने प्रस्तुत किया कि शिंदे द्वारा नामित व्हिप को मान्यता देने का स्पीकर के पास कोई अधिकार क्षेत्र नहीं...
जमानत रद्द करने को आकस्मिक परिस्थितियों की घटना तक सीमित नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने 20 मई 2022 को दिए गए एक फैसले में कहा है कि जमानत को रद्द करना अतिरिक्त/आकस्मिक परिस्थितियों की घटना तक सीमित नहीं हो सकता है।सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ अपील की अनुमति देते हुए यह टिप्पणी की, जिसने हत्या के एक आरोपी को जमानत दी थी।जमानत खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने अभियुक्त के आपराधिक इतिहास, अपराध की प्रकृति, उपलब्ध भौतिक साक्ष्य, उक्त अपराध में आरोपी की संलिप्तता और उसके कब्जे से...
लीज़ की अवधि समाप्त होने के बाद केवल मकान मालिक द्वारा किराए की स्वीकृति लीज़ की समाप्ति में छूट के समान नहीं होगी : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि लीज़ की अवधि समाप्त होने के बाद केवल मकान मालिक द्वारा किराए की स्वीकृति लीज़ की समाप्ति में छूट नहीं होगी।एक मकान मालिक द्वारा दायर बेदखली के वाद में किरायेदार ने एक तर्क दिया कि संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882 की धारा 106 के अनुसार किरायेदारी की कोई वैध समाप्ति नहीं हुई। इस तर्क को स्वीकार करते हुए, ट्रायल कोर्ट ने वाद को खारिज कर दिया। कर्नाटक लघु वाद न्यायालय अधिनियम की धारा 18 के तहत वादी- जमीन मालिक द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका की अनुमति देते हुए, कर्नाटक...
टीएमसी नेता साकेत गोखले ने नूपुर शर्मा मामले में की गई टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट का कथित रूप से अपमान करने के लिए ऑपइंडिया के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की
टीएमसी नेता साकेत गोखले (Saket Gokhale) ने भारत के महान्यायवादी के.के. वेणुगोपाल ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur) के मामले में की गई मौखिक टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का कथित रूप से अपमान करने के लिए वेब पोर्टल ओपइंडिया के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही (Criminal Contempt Proceedings) शुरू करने की मांग की।इस हफ्ते की शुरुआत में शीर्ष अदालत ने नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर दर्ज एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने नूपुर...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (27 जून, 2022 से 1 जुलाई, 2022) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।"देश में जो हो रहा है उसके लिए नूपुर शर्मा अकेली जिम्मेदार हैं": पैगंबर मोहम्मद पर उनकी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहासुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर (FIR) की जांच के लिए दिल्ली...
पश्चिम बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता तपन दत्ता की हत्या की सीबीआई जांच के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उक्त आदेश में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता तपन दत्ता की हत्या की जांच सीआईडी, पश्चिम बंगाल से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने को कहा गया है।हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस की बल्ली जगचा ब्लॉक इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दत्ता की 6 मई, 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ब्लॉक इकाई 750 एकड़ की आर्द्रभूमि को भरने से रोकने के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रही थी, जब दत्ता की हत्या हुई।इसके...
'टीवी चैनल ने कोर्ट में विचाराधीन मुद्दे पर डिबेट क्यों की? केवल एजेंडा को बढ़ावा देने के लिए': नूपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर (FIR) की जांच के लिए दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पूछा कि टीवी चैनल ने कोर्ट में विचाराधीन (Sub Judice) मुद्दे पर डिबेट क्यों की।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने पूछा, "टीवी चैनल को इस मामले पर डिबेट करने की क्या जरूरत थी? केवल एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए।" शर्मा ने टाइम्स नाउ चैनल में...
"देश में जो हो रहा है उसके लिए नूपुर शर्मा अकेली जिम्मेदार हैं": पैगंबर मोहम्मद पर उनकी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर (FIR) की जांच के लिए दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए नूपुर शर्मा को फटकार लगाई।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक विशेष धार्मिक समुदाय के संस्थापक के खिलाफ ''अपमान करने वाले'' बयान देने के लिए भाजपा के पूर्व प्रवक्ता की आलोचना की।कोर्ट ने यह भी नोट किया कि उसने केवल...
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर की जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों एफआईआर (FIR) की जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है।नूपुर शर्मा ने याचिका में कहा है कि अपनी टिप्पणियों को वापस लेने के बावजूद उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।याचिका में कोर्ट से अनरोध किया गया है कि मामले में पुलिस जांच के लिए विभिन्न राज्यों में जाना उनके लिए सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए जांच दिल्ली...
सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे और 15 विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय होने तक निलंबित करने की मांग वाली शिवसेना की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा
शिवसेना के चीफ व्हीप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर कर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और 15 अन्य विधायकों को उनकी अयोग्यता पर अंतिम निर्णय होने तक सदन से निलंबन की मांग की है। शिंदे और उक्त विधायकों के खिलाफ अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाएं दायर की गई हैं।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने शुक्रवार सुबह सीनियर वकील कपिल सिब्बल द्वारा तत्काल उल्लेख किए जाने के बाद मुख्य याचिकाओं के साथ 11 जुलाई को आवेदन पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की।सिब्बल...
"आगे की कैद उसके लिए मौत की घंटी होगी ": वरवर राव ने भीमा कोरेगांव मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को तेलुगु कवि और भीमा कोरेगांव - एल्गार परिषद के आरोपी पी वरवर राव द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें कोर्ट ने स्थायी मेडिकल जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।सीनियर एडवोकेट आनंद ग्रोवर द्वारा मामले का उल्लेख किए जाने के बाद जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने यह निर्देश जारी किया।13 अप्रैल को पारित आदेश के माध्यम से , बॉम्बे...
मोहम्मद जुबैर ने 4 दिन की पुलिस हिरासत को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, कल सुनवाई होगी
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court), ऑल्ट न्यूज़ (Alt news) के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) की उस याचिका पर कल सुनवाई करेगा, जिसमें दिल्ली की एक निचली अदालत द्वारा जुबैर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश को चुनौती दी गई है।जुबैर को रविवार को दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और उनके ट्वीट के जरिए दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।जुबैर की ओर से पेश एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने अवकाश पीठ के समक्ष आज इस याचिका का उल्लेख किया जिसने मामले...
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली जेल से स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई स्थगित की
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोज द्वारा तिहाड़ जेल से दिल्ली के बाहर जेल में स्थानांतरित करने की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई 13 जुलाई तक के लिए सुनवाई स्थगित की।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ ने यह देखते हुए मामले को स्थगित कर दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बयान के जवाब में याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर हलफनामा अभी रिकॉर्ड में नहीं है।हालांकि, याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट आर बसंत ने निकट तिथि का अनुरोध किया, लेकिन...




















