ताज़ा खबरें

समान साक्ष्य पेश किए जाने पर एक आरोपी को दोषी और दूसरे को बरी नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
समान साक्ष्य पेश किए जाने पर एक आरोपी को दोषी और दूसरे को बरी नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि जब दो आरोपियों के खिलाफ समान या एक जैसे साक्ष्य पेश किए गए हों, तो कोर्ट एक आरोपी को दोषी करार नहीं दे सकता और दूसरे को बरी नहीं कर सकता।ऐसा करते हुए कोर्ट ने यह पाते हुए कि समान अपराधों के लिए आरोपित अन्य सह-आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। उनके बरी किए जाने को चुनौती देने वाली कोई अपील दायर नहीं की गई, आरोपी/अपीलकर्ता को बरी कर दिया।जावेद शौकत अली कुरैशी बनाम गुजरात राज्य 2023 लाइव लॉ (एससी) 782 का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा,"जब दो आरोपियों के खिलाफ समान या...

जजों को स्वतंत्र होने के साथ न्यायालय के बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के मामले में सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़
जजों को स्वतंत्र होने के साथ न्यायालय के बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के मामले में सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) धनंजय चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि भारत भर के जज 'सबसे अधिक' स्वतंत्रता की भावना के साथ काम करते हैं, लेकिन न्यायालय के बुनियादी ढांचे की बात करें तो उन्हें कार्यपालिका के साथ खड़ा होना चाहिए।सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा,"हमें स्पष्ट होना चाहिए और अपने दृष्टिकोण से भ्रमित नहीं होना चाहिए, जजों को अपने कार्यों को सबसे अधिक स्वतंत्रता की भावना के साथ करना चाहिए। लेकिन जब प्रशासनिक पक्ष की बात आती है तो हमें ऐसी परियोजनाओं के लिए सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, जो सभी के लिए...

अपराध के दौरान दोषी की आयु, परिवार की सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि मृत्युदंड कम करने में प्रासंगिक : सुप्रीम कोर्ट
अपराध के दौरान दोषी की आयु, परिवार की सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि मृत्युदंड कम करने में प्रासंगिक : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मृत्युदंड कम करने में अन्य परिस्थितियों के साथ-साथ अपराध के समय दोषी की आयु भी प्रासंगिक होगी।यह देखते हुए कि अपराध के समय दोषी की आयु 22 वर्ष थी और वह समाज के सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आता था, जहां उसके और उसके परिवार के सदस्यों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने उसकी मृत्युदंड की सजा को 20 वर्ष की निर्धारित आजीवन कारावास में बदलकर उसे राहत प्रदान की।यह वह मामला था, जिसमें दोषी को...

सुप्रीम कोर्ट ने Online RTI Portals स्थापित करने के निर्देशों के अनुपालन पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने Online RTI Portals स्थापित करने के निर्देशों के अनुपालन पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (23 सितंबर) को प्रवासी लीगल सेल बनाम भारत संघ एवं अन्य के मामले में देश के सभी राज्यों में ऑनलाइन RTI पोर्टल स्थापित करने के निर्देशों का अनुपालन न करने का आरोप लगाने वाली अवमानना ​​याचिका पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने अनुज नाकाड़े द्वारा दायर अवमानना ​​याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि 7 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक Online RTI Portals...

Do Not Pass Adverse Orders If Advocates Are Not Able To Attend Virtual Courts
सुप्रीम कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट को सलाह देने के इच्छुक सीनियर वकीलों की सूची प्रकाशित करने के नियम का पालन न करने पर राज्य बार काउंसिल से हलफनामा मांगा

जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी राज्य बार काउंसिल से कहा कि जिन्होंने कॉलेज की छुट्टियों के दौरान लॉ स्टूडेंट को सलाह देने के इच्छुक अनुभवी वकीलों की सूची प्रकाशित करने के नियम का पालन नहीं किया, वे गैर-अनुपालन के कारणों को स्पष्ट करते हुए हलफनामा दाखिल करें।जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और विधि शिक्षा नियम, 2008 की अनुसूची III के नियम 26 का अनुपालन न करने के संबंध में बार काउंसिल से स्पष्टीकरण मांगा।आदेश इस प्रकार दिया...

तिरुपति के लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल नहीं किया गया: पूर्व TTD चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
तिरुपति के लड्डू में मिलावटी घी का इस्तेमाल नहीं किया गया: पूर्व TTD चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद के मद्देनजर, राज्यसभा सांसद और पूर्व TTD चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर तिरुपति के लड्डू में मिलावट के आरोपों की स्वतंत्र जांच के लिए कोर्ट की निगरानी वाली समिति या कोर्ट के रिटायर जज के साथ-साथ डोमेन विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की है।उपरोक्त के अलावा, रेड्डी ने प्रतिवादी अधिकारियों को "लैब रिपोर्ट की विस्तृत फोरेंसिक रिपोर्ट और उस रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए घी के स्रोत और सभी अतिरिक्त विवरणों के साथ प्रीक्योरमेंट के...

तिरुपति लड्डू मुद्दा: क्या TTD द्वारा आंतरिक जांच की गई थी? घी का सैंपल अस्वीकृत लॉट से लिया गया था? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी
तिरुपति लड्डू मुद्दा: 'क्या TTD द्वारा आंतरिक जांच की गई थी? घी का सैंपल अस्वीकृत लॉट से लिया गया था?' सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी

सीनियर BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जनहित याचिका दायर की, जिसमें पिछले YSRCP शासन के दौरान तिरुमाला तिरुपति मंदिर में लड्डू तैयार करने में मिलावटी घी के इस्तेमाल के संबंध में TDP के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों की न्यायालय की निगरानी वाली समिति द्वारा जांच की मांग की गई।एक समिति की नियुक्ति के लिए प्रार्थना करने के अलावा, स्वामी ने संबंधित लैब द्वारा इस्तेमाल किए गए घी के सैंपल (इसके स्रोत सहित) की फोरेंसिक जांच पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट के...

चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द की जगह बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री का प्रयोग करें: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालयों से कहा
'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' शब्द की जगह 'बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री' का प्रयोग करें: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालयों से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने संसद को सुझाव दिया कि वह यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) में संशोधन करके 'चाइल्ड पोर्नोग्राफी' शब्द के स्थान पर 'बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री' (CSEAM) का प्रयोग करे। न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस बीच इस तरह के संशोधन को प्रभावी बनाने के लिए अध्यादेश जारी करने को भी कहा।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने चाइल्ड पोर्नोग्राफिक सामग्री संग्रहीत करने के अपराध पर अपने निर्णय में सभी न्यायालयों को अपने निर्णयों...

केजरीवाल के जेल में होने के कारण लंबित छूट याचिकाओं पर अब कार्रवाई होगी: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार
केजरीवाल के जेल में होने के कारण लंबित छूट याचिकाओं पर अब कार्रवाई होगी: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अब उन छूट याचिकाओं पर कार्रवाई कर सकेगी, जो पिछले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के समय से लंबित थीं, क्योंकि आतिशी मार्लेना ने नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।जस्टिस अभय ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की खंडपीठ दोषी द्वारा छूट की मांग करने वाली रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्ली सरकार ने पहले कहा था कि शराब नीति मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल की जेल में रहने के कारण फैसले रुके हुए थे।जस्टिस ओक ने टिप्पणी की,"अब...

इंटरनेट पर जानबूझकर बिना डाउनलोड किए चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना POCSO Act के तहत कब्जा माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
इंटरनेट पर जानबूझकर बिना डाउनलोड किए चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना POCSO Act के तहत 'कब्जा' माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि इंटरनेट पर बिना डाउनलोड किए बाल पोर्नोग्राफी देखना भी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 15 के अनुसार ऐसी सामग्री का "कब्जा" माना जाएगा।धारा 15 बाल पोर्नोग्राफिक सामग्री को प्रसारित करने के इरादे से संग्रहीत या रखने के अपराध से संबंधित है। निर्णय में यह भी कहा गया कि प्रसारित करने के इरादे का अंदाजा किसी व्यक्ति द्वारा सामग्री को डिलीट करने और रिपोर्ट करने में विफलता से लगाया जा सकता है।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) और जस्टिस जेबी पारदीवाला की...

संविधान के 75 साल बाद भी 1871 के क्रूर आपराधिक जनजाति अधिनियम के घाव पूरी तरह से नहीं भरे गए: जस्टिस अभय एस ओक
संविधान के 75 साल बाद भी 1871 के क्रूर आपराधिक जनजाति अधिनियम के घाव पूरी तरह से नहीं भरे गए: जस्टिस अभय एस ओक

जस्टिस अभय एस ओक ने 'विमुक्त दिवस' मनाने के लिए आयोजित एक व्याख्यान के दौरान कहा, “1871 के क्रूर अधिनियम, आपराधिक जनजाति अधिनियम को निरस्त हुए 70 साल से ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम हमें हर दिन परेशान करते हैं।"जस्टिस ओक 31 अगस्त को मनाए जाने वाले विमुक्त दिवस के अवसर पर 'भारतीय संविधान और विमुक्त जनजातियां' नामक एक व्याख्यान में बोल रहे थे, जिसका उद्देश्य विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) के बारे में जागरूकता पैदा करना था। ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन आपराधिक न्याय और पुलिस जवाबदेही परियोजना...

तिरुपति लड्डू विवाद: मंदिरों के प्रबंधन और स्वतंत्र जांच की निगरानी के लिए रियाटर जज की नियुक्ति की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
तिरुपति लड्डू विवाद: मंदिरों के प्रबंधन और स्वतंत्र जांच की निगरानी के लिए रियाटर जज की नियुक्ति की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

तिरुमाला तिरुपति मंदिर में लड्डू तैयार करने में कथित तौर पर मिलावटी घी के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। उक्त याचिका में इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रियाटर जज या हाईकोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली समिति से कराने की मांग की गई।यह याचिका इस आरोप के बाद दायर की गई कि प्रतिष्ठित मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले लड्डू तैयार करने में घी की जगह पशु वसा का इस्तेमाल किया गया। ॉयाचिकाकर्ता सुदर्शन न्यूज टीवी के एडिटर सुरेश खंडेराव...

Arbitration | गैर-हस्ताक्षरकर्ता पक्ष का आचरण और हस्ताक्षरकर्ताओं के साथ संबंध बाध्य होने के इरादे का संकेत दे सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट
Arbitration | गैर-हस्ताक्षरकर्ता पक्ष का आचरण और हस्ताक्षरकर्ताओं के साथ संबंध बाध्य होने के इरादे का संकेत दे सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

हाल ही में एक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता समझौता गैर-हस्ताक्षरकर्ता पक्ष पर अनिवार्य रूप से गैर-बाध्यकारी नहीं है। ऐसा पक्ष, भले ही हस्ताक्षरकर्ता न हो, अपने आचरण या हस्ताक्षरकर्ता पक्षों के साथ संबंधों के माध्यम से बाध्य होने का इरादा रख सकता है। एक रेफरल कोर्ट को प्रथम दृष्टया दृष्टिकोण से मुद्दे का निर्धारण करना चाहिए; हालांकि, अंततः, यह मध्यस्थ ट्रिब्यूनल ही है, जो साक्ष्य के आधार पर इसका निर्णय लेगा।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और...

SEBI प्रमुख के खिलाफ जांच के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट ही पर्याप्त नहीं: लोकपाल ने शिकायतकर्ताओं से कहा
SEBI प्रमुख के खिलाफ जांच के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट ही पर्याप्त नहीं: लोकपाल ने शिकायतकर्ताओं से कहा

8 अगस्त को प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट को उसके अंकित मूल्य पर स्वीकार करने से इनकार करते हुए लोकपाल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष के खिलाफ दायर दो शिकायतों पर कार्रवाई स्थगित कर दी है, तथा शिकायतकर्ताओं से अतिरिक्त "आधारभूत और अधिकार क्षेत्र संबंधी तथ्य" पेश करने को कहा है।सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाले भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने कहा कि लोकपाल केवल हिंडनबर्ग शोध रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकता, जिसमें सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के...

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश के हकदार : सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश के हकदार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को राहत देते हुए कहा कि वे सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को मिलने वाली छुट्टियों का लाभ पाने के हकदार हैं।इसमें प्रतिवादी राज्य के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी थे। 27 फरवरी 2004 को प्रतिवादी कर्मचारियों को कालेलकर अवार्ड के अनुसार परिवर्तित अस्थायी प्रतिष्ठान में रखा गया।वर्ष 1967 में लागू कालेलकर अवार्ड महाराष्ट्र राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के तहत विभिन्न स्थानों या जिलों...

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद की SIT जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर
तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद की SIT जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डू में मिलावटी घी के कथित इस्तेमाल की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने जनहित याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया, जिससे तिरुपति बालाजी के हिंदू भक्तों की भावनाएं आहत हुईं।याचिकाकर्ता ने कहा कि जनहित याचिका हिंदू भक्तों की ओर से दायर की गई, जिनकी अंतरात्मा पवित्र प्रसाद बनाने में अशुद्ध...