ताज़ा खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने संभल मस्जिद की दीवारों की सफेदी के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को संभल जामा मस्जिद की बाहरी दीवारों की सफेदी करने का निर्देश दिया गया था।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की खंडपीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।यह आदेश संभल जिले के चंदौसी स्थित शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवारों की सफेदी के लिए ASI को निर्देशित करता है।इस मस्जिद को लेकर एक मुकदमा दायर किया गया, जिसमें...
बार के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट और AoR के खिलाफ अवमानना आदेश वापस लिया
बार के सदस्यों के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (1 अप्रैल) को अपना आदेश वापस ले लिया, जिसमें कहा गया था कि दो वकीलों ने एक कष्टप्रद याचिका दायर करके प्रथम दृष्टया न्यायालय की अवमानना की है।यह घटनाक्रम जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हुआ।इससे पहले (28 मार्च को) खंडपीठ ने याचिका में कुछ गलत बयानों पर आपत्ति जताई थी और AoR की उपस्थिति की मांग की थी।मामले में पेश हुए सीनियर एडवोकेट ने तब खंडपीठ को सूचित किया कि AoR अपने पैतृक गांव गए हुए हैं। इंटरनेट...
सुप्रीम कोर्ट ने Places Of Worship Act को चुनौती देने वाली अन्य याचिका पर विचार करने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम 1991 (Places Of Worship Act) की धारा 4(2) की वैधता को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर विचार करने से इनकार किया, जिसमें प्रावधान है कि 15 अगस्त, 1947 से पहले शुरू की गई पूजा स्थल की धार्मिक प्रकृति पर कोई भी कानूनी कार्यवाही अधिनियम के लागू होने पर समाप्त हो जाएगी।हालांकि न्यायालय ने याचिकाकर्ता को मुख्य शीर्षक अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत संघ के तहत अधिनियम को चुनौती देने वाली लंबित याचिका में पक्षकार आवेदन दायर करने की स्वतंत्रता दी।न्यायालय के पास पहले से...
साबरमती पुनर्विकास परियोजना के खिलाफ तुषार गांधी की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी द्वारा दायर याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के पुनरुद्धार/पुनर्विकास के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती दी थी, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,200 करोड़ है।जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने गांधी द्वारा गुजरात हाईकोर्ट के सितंबर, 2022 के फैसले के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका खारिज की थी, जिसमें उनकी चुनौती खारिज कर दिया गया था। खंडपीठ ने याचिका खारिज करने के लिए याचिका दायर करने में लगभग 2.5 साल की...
S.482 CrPC/S.528 BNSS | जांच के शुरुआती चरण में FIR को रद्द करने पर हाईकोर्ट पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि ऐसा कोई पूर्ण नियम नहीं है जो हाईकोर्ट को सीआरपीसी की धारा 482 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 528 के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग करके एफआईआर को रद्द करने से रोकता है, केवल इसलिए कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। “ऐसा कोई पूर्ण नियम नहीं है कि जब जांच प्रारंभिक चरण में हो, तो हाईकोर्ट भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 या BNSS की धारा 528 के समकक्ष सीआरपीसी की धारा 482 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करके अपराध को रद्द करने के लिए अपने अधिकार...
धारा 256 CrPC/S.279 BNSS | शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति हमेशा आरोपी को बरी नहीं करती : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना कि शिकायतकर्ता की गैरहाजिरी हमेशा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 256 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 279 के अनुरूप) के अनुसार अभियुक्त को बरी नहीं करती।न्यायालय ने धारा 256 CrPC की व्याख्या इस प्रकार की कि इस धारा के तहत बरी करना तभी उचित है जब शिकायतकर्ता अभियुक्त की उपस्थिति के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित हो। यदि तिथि अभियुक्त की उपस्थिति के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से निर्धारित की गई थी, तो ऐसी तिथि पर शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति अभियुक्त को बरी करने का आधार नहीं...
अदालतों को उन 'अदृश्य' पीड़ितों पर भी विचार करना चाहिए जो न्यायिक निर्णय से प्रभावित हो सकते हैं : जस्टिस सूर्य कांत
सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस सूर्य कांत ने हाल ही में न्याय प्रणाली को उन व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो किसी कानूनी निर्णय से प्रभावित होते हैं लेकिन अदालतों के समक्ष लगभग अदृश्य रहते हैं।जस्टिस सूर्य कांत ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित 250वें फ्राइडे ग्रुप मीटिंग में "कानूनी प्रणाली के अदृश्य पीड़ित: संवेदनशीलता और करुणामय निर्णय की आवश्यकता" विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जजों और वकीलों को यह समझना चाहिए कि कोई...
अनुच्छेद 311 का मतलब यह नहीं कि केवल नियुक्ति प्राधिकारी ही सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर सकता है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि नियुक्ति प्राधिकारी को राज्य कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही आरंभ करने की आवश्यकता नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 311(1) का हवाला देते हुए न्यायालय ने स्पष्ट किया कि बर्खास्तगी के लिए नियुक्ति प्राधिकारी की स्वीकृति आवश्यक है, लेकिन अनुशासनात्मक कार्यवाही आरंभ करने के लिए इसकी आवश्यकता नहीं है। ऐसा मानते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने झारखंड राज्य की अपील स्वीकार कर ली और हाईकोर्ट के उस निर्णय को पलट दिया, जिसमें...
सिर्फ अरेस्ट मेमो देना गिरफ्तारी के आधार बताने के बराबर नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और रिमांड रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में Prabir Purkayastha VS. State (2024) मामले में दिए गए निर्णय के आधार पर एक अपीलकर्ता की गिरफ्तारी और रिमांड को रद्द कर दिया।इस मामले में यह तय किया गया था कि CrPC की धारा 50 के तहत गिरफ्तारी के कारणों को लिखित रूप में देना अनिवार्य है।अगर गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो गिरफ्तारी और रिमांड कानून की नजर में अमान्य माने जाएंगे।जस्टिस एम.एम. सुंदर्रेश और जस्टिन राजेश बिंदल की खंडपीठ ने पाया कि अपीलकर्ता को जो दस्तावेज़ दिया गया था, वह केवल एक...
Delhi Riots: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन को जमानत, कोर्ट ने शरजील इमाम को राहत देने वाले हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दिया
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के सिलसिले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी।कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने कहा कि हुसैन ने कथित धन शोधन अपराध के लिए निर्धारित कारावास की अवधि के आधे से अधिक समय तक हिरासत में रखा है, जिससे उन्हें ज़मानत पर रिहा किया जा सकता है।जज ने कहा कि भले ही हुसैन की ओर से लगभग 241 दिनों की देरी हुई हो, जिसे छोड़कर वह अपराध के लिए निर्धारित हिरासत की अवधि के...
पंजाब नगर निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज को नियुक्त किया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक तथ्यान्वेषी आयोग का गठन किया है पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक पूर्व जज को पंजाब नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव संचालन के संबंध में उठाए गए मुद्दों की जांच करने के लिए नियुक्त किया है। मेरिट पर कोई राय व्यक्त किए बिना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने जस्टिस निर्मलजीत कौर (पूर्व जज, हाईकोर्ट) को निर्धारित कार्य, अधिमानतः दैनिक आधार पर, करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त करने का आदेश पारित किया।आदेश में कहा गया,...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (24 मार्च, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 3 महीनों में महानगरों में हुई मैनुअल सीवर क्लीनर्स की मौतों के लिए 4 सप्ताह के भीतर 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दियामैला ढोने और सीवर की सफाई पर प्रतिबंध लगाने के बारे में असंतोषजनक हलफनामों पर प्रमुख शहरों (दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु) के अधिकारियों को...
'पुरानी दुश्मनी उद्देश्य दिखा सकती है, पर झूठे आरोप का खतरा भी': सुप्रीम कोर्ट ने 30 साल पुराने हत्या केस में आरोपी को बरी किया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब पीड़ित के साथ पूर्व दुश्मनी के आधार पर कोई आपराधिक कृत्य किया जाता है, तो झूठे आरोपों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पक्षों के बीच दुश्मनी किसी अपराध के लिए एक मकसद स्थापित कर सकती है, लेकिन यह व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित झूठे आरोपों की संभावना को भी बढ़ाती है। ऐसा मानते हुए, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ ने 30 साल पुराने हत्या के मामले में एक व्यक्ति की सजा को पलट दिया, जहां अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि अपीलकर्ता-आरोपी ने पूर्व...
भूमि के लिए सर्किल दरें वैज्ञानिक तरीके से तय की जानी चाहिए, जो वास्तविक बाजार मूल्य को दर्शाती हों, विशेषज्ञों की सेवाएं लें: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों से कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को सलाह दी कि सर्किल दरें (सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य जिस पर बिक्री या हस्तांतरण के दौरान संपत्ति पंजीकृत की जा सकती है) वैज्ञानिक तरीके से तय की जानी चाहिए, यदि आवश्यक हो तो विशेषज्ञों की सेवाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा,"यह उचित होगा कि विशेषज्ञ समितियों द्वारा सर्किल दरें तय की जाएं, जिसमें न केवल सरकार के अधिकारी हों, बल्कि अन्य विशेषज्ञ भी हों जो बाजार की स्थितियों को समझते हों। व्यवस्थित और वैज्ञानिक रूप से तय की गई सर्किल दरें अर्थव्यवस्था...
सुप्रीम कोर्ट ने भाषण और अभिव्यक्ति से संबंधित कुछ अपराधों पर FIR से पहले प्रारंभिक जांच अनिवार्य की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भाषणों, लेखों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के खिलाफ़ तुच्छ एफआईआर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आदेश दिया कि यदि कथित अपराध तीन से सात साल के कारावास से दंडनीय हैं, तो एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जानी चाहिए।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173(3) का हवाला देते हुए कोर्ट ने ऐसा कहा।धारा 173(3) में प्रावधान है कि तीन से सात साल के कारावास से दंडनीय अपराधों के लिए, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) से पूर्व अनुमोदन के साथ, प्रथम दृष्टया मामला स्थापित...
सुप्रीम कोर्ट ने कस्टम ऑफिसर्स को विवादित वस्तुओं के सभी मापदंडों पर उचित जांच के लिए लैब सुविधाओं को उन्नत करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में आज "बेस ऑयल एसएन 50" के रूप में लेबल किए गए आयातित माल की जब्ती को रद्द कर दिया, जिसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) के रूप में वर्गीकृत किया था, जिसे केवल राज्य संस्थाएं ही आयात कर सकती हैं। न्यायालय ने पाया कि सीमा शुल्क विभाग अपर्याप्त प्रयोगशाला परीक्षण और परस्पर विरोधी विशेषज्ञ राय के कारण माल को हाई-स्पीड डीजल (HSD) साबित करने वाले निर्णायक सबूत प्रदान करने में विफल रहा।इस संबंध में, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह...
पुलिस संवैधानिक रूप से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए बाध्य; राज्य को संवैधानिक आदर्शों के बारे में अधिकारियों को संवेदनशील बनाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को इस बात पर जोर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत राज्य के अंग के रूप में पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों का सम्मान करें।अनुच्छेद 51ए(ए) का हवाला देते हुए, जो नागरिकों को संविधान का पालन करने और उसकी संस्थाओं का सम्मान करने का आदेश देता है, कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों, विशेष रूप से अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत गारंटीकृत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखना चाहिए।“पुलिस...
सुप्रीम कोर्ट ने DDA वाइस-चेयरमैन को सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेशों का पालन न करने के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के वाइस-चेयरमैन को निर्देश दिया कि वह ओखला, दिल्ली में सार्वजनिक भूमि पर कुछ अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने से संबंधित आदेशों का पालन न करने के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करें।जस्टिस अभय ओक और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की खंडपीठ ने वाइस-चेयरमैन को तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया और मामले को आगे की सुनवाई के लिए 17 अप्रैल, 2025 को रखा।न्यायालय ने निर्देश दिया,“हम DDA के वाइस-चेयरमैन को निर्देश देते हैं कि वह...
सुप्रीम कोर्ट ने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला खारिज़ किया, कहा-उकसाने के कृत्य और आत्महत्या के बीच समीपता होनी चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक मृतक के बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ आत्महत्या के आरोप को खारिज़ कर दिया। मृतक ने अपने बिजनेस पार्टनरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह देखते हुए आरोपों को खारिज़ कर दिया कि पीड़ित द्वारा आत्महत्या करने और आरोपी व्यक्ति द्वारा उकसाने के सकारात्मक कृत्य के बीच निकटता होनी चाहिए। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने मृतक की पत्नी द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई...
महिला की अप्राकृतिक मौत की खराब जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाई; SIT गठित की
एक महिला की हत्या के मामले में पंजाब राज्य की खराब जांच पर उसे फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए पंजाब कैडर के गैर-राज्य अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का निर्देश दिया।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने आदेश पारित करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक को एक सप्ताह के भीतर SIT गठित करने का निर्देश दिया, जिसमें पंजाब कैडर के दो आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जिनकी जड़ें राज्य में नहीं हैं और एक महिला अधिकारी जो डीएसपी (या उससे ऊपर) के पद की हो।कोर्ट...



















