दिल्ली हाईकोर्ट
बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ न्यायपालिका का कड़ा रुख पीड़ितों और उनके परिवारों को अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब न्यायपालिका बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा रुख अपनाती है तो यह पीड़ितों और उनके परिवारों को ऐसे अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करती है और न्याय मांगने से जुड़े कलंक को कम करती है। यह सुनिश्चित करती है कि मामलों को अत्यंत गंभीरता से संभाला जाए।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि पीड़ित और पीड़ित के परिवार को शर्मिंदा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह वास्तविक पीड़ितों को अधिकारियों को ऐसे अपराधों की रिपोर्ट करने से रोकता है और बाधा डालता है।न्यायालय ने...
कॉलेजियम द्वारा हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति खारिज करने के कारणों प्रकाशित नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा किए गए कारणों को प्रकाशित करना उन लोगों के हितों और प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक होगा, जिनके नामों की सिफारिश हाईकोर्ट द्वारा की गई।एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि कॉलेजियम विचार-विमर्श करता है और उस सूचना के आधार पर निर्णय लेता है, जो विचाराधीन व्यक्ति के लिए निजी होती है।न्यायालय ने कहा,"यदि ऐसी सूचना सार्वजनिक की जाती है तो नियुक्ति प्रक्रिया में बाधा...
अरविंद केजरीवाल ने CBI मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।गौरतलब है कि केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट का रुख किए बिना जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट का रुख किया।एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष एडवोकेट रजत भारद्वाज ने मामले का उल्लेख किया, जिसने 05 जुलाई के लिए तत्काल सुनवाई की अनुमति दी।भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल को CBI ने सीआरपीसी की धारा 41 का अनुपालन किए बिना अवैध हिरासत में लिया।केजरीवाल कथित घोटाले से...
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग करने वाले वादी को फटकार लगाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका खारिज करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील खारिज की।एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने कैप्टन दीपक कुमार द्वारा दायर अपील खारिज की।कुमार ने आरोप लगाया कि मोदी और उनके साथियों ने 2018 में एयर इंडिया की फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त करने की योजना बनाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने का प्रयास किया, जिसमें वे पायलट थे।कुमार ने यह भी कहा कि मोदी...
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार रजत शर्मा के खिलाफ किए गए ट्वीट मामले में एक्स कॉर्प को दिए निर्देश
एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) ने बुधवार को एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा किए गए ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया गया। मामले में आरोप लगाया गया कि सीनियर जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने चुनाव परिणाम वाले दिन एक शो के दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।एक्स कॉर्प की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट राजशेखर राव ने एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को बताया कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इस बात से व्यथित...
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। उक्त याचिका में कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में उनकी गिरफ्तारी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तीन दिन की रिमांड को चुनौती दी गई।जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने जांच एजेंसी से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 17 जुलाई को तय की।केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मामले में अपनी तत्काल रिहाई की भी मांग की।उनका कहना है कि अपराध में 7 साल की सजा होने के बावजूद जांच अधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 41ए और...
यौन हिंसा मामले को मुआवजे के आधार पर रद्द करने का मतलब होगा न्याय बिकाऊ है: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यौन हिंसा के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामलों को मौद्रिक भुगतान के आधार पर रद्द नहीं किया जा सकता। इससे ऐसा करने से यह माना जाएगा कि न्याय बिकाऊ है।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने बलात्कार के आरोपी द्वारा दायर याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें महिला द्वारा दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने की मांग की गई थी। उक्त याचिका इस आधार पर दायर की गई कि मामला पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया और वह 1.5 लाख रुपये में अपने दावों का निपटान करने के लिए सहमत हो गई।महिला...
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बिभव कुमार की याचिका सुनवाई योग्य : हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा कथित स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका की स्वीकार की।जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने आदेश सुनाया, जिसे 31 मई को निर्णय के लिए सुरक्षित रखा गया था। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया।दिल्ली पुलिस ने याचिका पर नोटिस जारी करने का विरोध किया था। शुरुआत में दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट संजय जैन ने याचिका पर प्रारंभिक आपत्तियां उठाई थीं।उन्होंने कहा कि याचिका...
दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI, ED मामलों में के कविता को जमानत देने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन और भ्रष्टाचार के मामलों में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता को जमानत देने से इनकार किया।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मामलों में जमानत मांगने वाली कविता की याचिकाओं को खारिज कर दिया। कविता वर्तमान में CBI और ED दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। भ्रष्टाचार मामले में उनकी गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही के अलावा, कविता ने अलग याचिका के माध्यम से CBI को...
दिल्ली हाईकोर्ट ने TMC सांसद साकेत गोखले को लक्ष्मी पुरी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट के लिए 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद साकेत गोखले को संयुक्त राष्ट्र में भारत की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में 50 लाख रुपये का हर्जाना देने को कहा।गोखले ने अपने ट्वीट में पुरी द्वारा स्विट्जरलैंड में खरीदी गई संपत्ति का जिक्र किया था। उन्होंने उनके तथा उनके पति केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की संपत्ति के बारे में सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी टैग किया था और ED जांच की मांग की थी।जस्टिस अनूप जयराम...
अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी और CBI रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में अपनी गिरफ्तारी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।केजरीवाल कथित घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।मुख्यमंत्री को वेकेशनल जज अमिताभ रावत ने 26 जून को तीन दिनों के लिए CBI कस्टडी में भेज दिया था। उन्होंने कहा कि इस समय गिरफ्तारी को अवैध नहीं कहा जा सकता।हालांकि, न्यायाधीश ने कहा कि गिरफ्तारी अवैध नहीं है, लेकिन CBI को अति...
न्यायालय निष्पादन याचिकाओं में ट्रेडमार्क उल्लंघन की जांच कर सकते हैं, नए मुकदमे की जरूरत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस जसमीत सिंह की एकल पीठ ने वैक्सीन के उत्पादन में लगी बायोफार्मा कंपनी ग्लैक्सो ग्रुप लिमिटेड के ट्रेडमार्क के उल्लंघन में शामिल प्रतिवादियों के खिलाफ निष्पादन याचिका को अनुमति दी।हाईकोर्ट ने माना कि निष्पादन न्यायालय प्रतिवादियों को रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा प्रदान करने वाले मूल आदेश के उल्लंघन का न्याय करने के लिए उल्लंघन के गुणों पर विचार कर सकता है।पूरा मामला:ग्लैक्सो ग्रुप लिमिटेड ("ग्लैक्सो") ने अपने रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का उपयोग करने से रोकने के लिए स्थायी...
अभी जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक कायम रखी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फैसले को पलटते हुए अरविंद केजरीवाल की जमानत रद्द कर दी।20 जून को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को इस मामले में ज़मानत दी थी। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर उसी दिन हाईकोर्ट ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फ़ैसले पर रोक लगा दी थी और अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।हाईकोर्ट ने कहा कि ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने मौजूद दस्तावेजों...
धारा 11 याचिका के तहत समय-बाधित दावों के संबंध में आपत्तियों को मध्यस्थ न्यायाधिकरण के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने मध्यस्थता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्यवाही के प्रयोजनों के लिए, जहां मध्यस्थ की नियुक्ति की मांग की जाती है, यह प्रश्न कि क्या दावों की समय-सीमा समाप्त हो गई है, आदर्श रूप से मध्यस्थ न्यायाधिकरण द्वारा निर्धारण के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने मध्यस्थता अधिनियम की धारा 43(4) के प्रावधान का उल्लेख किया, जो विवादित मामलों से संबंधित मध्यस्थता कार्यवाही शुरू करने के लिए सीमा अधिनियम के तहत निर्धारित समय की गणना के लिए मध्यस्थता के...
सुनवाई पूरी होने तक दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में मिली जमानत पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट कहा कि जब तक वह मामले पर सुनवाई नहीं कर लेता, तब केजरीवाल की रिहाई पर रोक रहेगी।केजरीवाल को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दी थी, जिसके खिलाफ़ ED हाईकोर्ट पहुंची गई। ED की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की थी।हालांकि केजरीवाल के वकीलों ने ED की इस याचिका का विरोध किया।जस्टिस सुधीर कुमार जैन और जस्टिस रविंद्र दुदेजा की वेकेशनल बेंच ने कहा कि केस की...
दिल्ली हाईकोर्ट ने आईएफएस महावीर सिंघवी की ओर से हिंदुस्तान टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा खारिज किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में 1999 बैच के आईएफएस महावीर सिंघवी द्वारा हिंदुस्तान टाइम्स अखबार के खिलाफ दायर दो मानहानि के मुकदमों को खारिज कर दिया। इन मुकदमों में 2002 में प्रकाशित दो समाचार रिपोर्टों को लेकर अंग्रेजी और हिंदी दोनों संस्करण शामिल थे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने मुकदमों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों अखबारों में प्रकाशित लेख अपने आप में मानहानिकारक नहीं थे। न्यायालय ने कहा, "जनता के सूचना के अधिकार को मीडिया के सत्य रिपोर्टिंग के कर्तव्य और अपनी प्रतिष्ठा की सुरक्षा के व्यक्तिगत...
दिल्ली हाईकोर्ट ने रजत शर्मा के खिलाफ Congress नेताओं द्वारा किए गए ट्वीट हटाने का आदेश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने Congress नेताओं रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा किए गए ट्वीट हटाने का आदेश दिया। उक्त ट्वीट में आरोप लगाया गया कि सीनियर जर्नालिस्ट रजत शर्मा ने चुनाव परिणाम वाले दिन एक शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया।मानहानि के मुकदमे में शर्मा के पक्ष में एकपक्षीय अंतरिम निषेधाज्ञा देते हुए जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने आदेश दिया:“यह निर्देश दिया जाता है कि जिन एक्स पोस्ट/ट्वीट्स को हटाया नहीं गया, उन्हें मध्यस्थ दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिवादियों द्वारा सात दिनों के भीतर...
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से संबंधित अदालती कार्यवाही का वीडियो हटाने का निर्देश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को निर्देश दिया कि वह सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई अदालती कार्यवाही का वीडियो हटा लें, जब उनके पति ने कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद व्यक्तिगत रूप से अदालत को संबोधित किया।जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में सुनीता केजरीवाल और कई अन्य के खिलाफ जनहित याचिका पर नोटिस जारी...
जर्नालिस्ट रजत शर्मा ने कांग्रेस नेता रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया
सीनियर जर्नालिस्ट रजत शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा के खिलाफ उनके ट्वीट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया। उक्त मुकदमे में आरोप लगाया गया कि उन्होंने चुनाव परिणाम वाले दिन एक शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने मामले की सुनवाई की और ट्वीट हटाने की मांग करने वाली शर्मा की अंतरिम राहत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया।यह विवाद तब पैदा हुआ जब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने शर्मा पर 2024 के...
स्वाति मालीवाल हमला मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया
दिल्ली हाइकोर्ट ने कथित स्वाति मालीवाल हमला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार द्वारा दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा।जस्टिस अमित शर्मा की अवकाश पीठ ने कुमार की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया और दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट में जांच की स्थिति दिखाने को कहा।कुमार की ओर से सीनियर एडवोकेट एन हरिहरन पेश हुए। दिल्ली पुलिस की ओर से सीनियर एडवोकेट संजय जैन पेश हुए।कुमार को 27 मई को निचली अदालत ने जमानत देने से इनकार किया था। उनकी दूसरी नियमित जमानत...















