मुख्य सुर्खियां

ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों के परिवारों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विदेश मंत्रालय को दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग की
ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों के परिवारों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विदेश मंत्रालय को दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग की

एक साजिश के मामले में बरी होने के बावजूद ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों के परिवारों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विदेश मंत्रालय से ईरान सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाने और उन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की।याचिका में जब तक उनकी स्वदेश वापसी नहीं हो जाती तब तक उन्हें अतिरिक्त चिकित्सा और वित्तीय सहायता, बोर्डिंग और लॉजिंग और कांसुलर सेवाओं के रूप में तत्काल राहत प्रदान करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की भी प्रार्थना की...

क्या रेलवे दावा न्यायाधिकरण अधिनियम के तहत दुर्घटना मुआवजे का दावा करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र अनिवार्य है? दिल्ली हाईकोर्ट झुग्गी में रहने वालों की याचिका पर विचार करेगा
क्या रेलवे दावा न्यायाधिकरण अधिनियम के तहत दुर्घटना मुआवजे का दावा करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र अनिवार्य है? दिल्ली हाईकोर्ट झुग्गी में रहने वालों की याचिका पर विचार करेगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवाने वाले सड़क किनारे रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में रेलवे दावा न्यायाधिकरण को मुआवजे के लिए उसकी याचिका पर विचार करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। दरअसल मुआवजे के दावे को इस तकनीकी आधार पर अस्वीकार कर दिया गया था कि याचिकाकर्ता के पास वैध पहचान प्रमाण पत्र नहीं है। जस्टिस रेखा पल्ली ने यूनियन ऑफ इंडिया, रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल, जीटीबी हॉस्पिटल और जीआरपी लोनी, गाजियाबाद...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
'धर्म पर जनता का अधिकार': बॉम्बे हाईकोर्ट ने बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी पर बीएमसी के प्रतिबंधों में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को 21 जुलाई से 23 जुलाई तक ईद-उल-अजहा या बकरीद के तीन दिनों के दौरान निर्दिष्ट देवनार बूचड़खाने में कुर्बान किए जाने वाले पानी की भैंसों (Water Buffalo) की संख्या 300 तक सीमित करने वाले बीएमसी के सर्कुलर में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने कसाई संघों द्वारा दायर दो जनहित याचिकाओं का निपटारा किया। इनमें देवनार में कुर्बानी की अनुमति की संख्या को तीन दिनों के लिए प्रतिदिन 300 से बढ़ाकर 700 करने की मांग...

कस्टोडियल टॉर्चर के संकेत मिलने पर चिकित्सक आरोपी का आवश्यक मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं: केरल हाईकोर्ट
कस्टोडियल टॉर्चर के संकेत मिलने पर चिकित्सक आरोपी का आवश्यक मेडिकल टेस्ट कर सकते हैं: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य निदेशक द्वारा जारी सर्कुलर अपराधियों के मामलों में हिरासत में यातना के संकेत या शिकायतों पर आरोपी का मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों को उचित जांच का आदेश देने से नहीं रोकेगा।न्यायमूर्ति पीबी सुरेश कुमार ने एक सरकारी चिकित्सक द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला किया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आर गोपन पेश हुए।सीआरपीसी की धारा 53 के तहत याचिकाकर्ता का कर्तव्य है कि वह किसी आरोपी का मेडिकल जांच करवाए। हालांकि आंतरिक चोटों का पता...

धारा 205 CrPC: अभियुक्त की व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश के लिए मजिस्ट्रेट यांत्रिक रूप से शर्तें नहीं लगा सकता: कलकत्ता उच्च न्यायालय
धारा 205 CrPC: अभियुक्त की व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश के लिए मजिस्ट्रेट यांत्रिक रूप से शर्तें नहीं लगा सकता: कलकत्ता उच्च न्यायालय

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने माना है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 205 के तहत अभियुक्त की व्यक्तिगत उपस्थिति को उपलब्ध कराने के आदेश के लिए मजिस्ट्रेट यांत्रिक रूप से शर्तें नहीं लगा सकता है। यह देखा गया कि मजिस्ट्रेट ने आक्षेपित आदेश पारित करते समय केवल यह उल्लेख किया था कि कुछ तथ्य हैं, जिन्हें केवल आरोपी व्यक्ति ही समझा सकता हैं, और वे तथ्य केवल उनकी जानकारी में हैं, और इस तरह, उनकी उपस्थिति की आवश्यकता हो सकती है। हालांकि, वह यांत्रिक प्रतीत होता है, जब आरोपी व्यक्ति की याचिका उसके वकील के...

हाईकोर्ट ऑफ कर्नाटक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पीयूसी के फ्रेशर्स और II के छात्रों के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन मानदंड में समानता की मांग करने वाली याचिका पर राज्य को नोटिस जारी किया

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए अंक प्रदान करते समय II पीयूसी के पुनरावर्तक (Repeater) छात्रों के लिए उसी मूल्यांकन पद्धति का पालन करने के निर्देश दिए जाने की मांग वाली याचिका पर राज्य सरकार नोटिस जारी किया, जैसा कि नियमित छात्रों के मामले में किया जा रहा है।जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस हंचटे संजीवकुमार की खंडपीठ ने कर्नाटक ईडब्ल्यूएस 1512 रेजिडेंशियल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया। सभी II PUC छात्रों के परिणाम आज...

क्या पक्षियों को पालतू जानवर के रूप में रखना किसी कानून का उल्लंघन है?: केरल हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को दिशा-निर्देश लेने का निर्देश दिया
क्या पक्षियों को पालतू जानवर के रूप में रखना किसी कानून का उल्लंघन है?: केरल हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को दिशा-निर्देश लेने का निर्देश दिया

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को सरकारी वकील को यह देखने का निर्देश दिया कि क्या याचिकाकर्ता ने पक्षियों को पालतू जानवर के रूप में रखकर कानून के किसी प्रावधान का उल्लंघन किया है। इस संबंध में जीपी को दिशा-निर्देश लाने के लिए कहा गया।आदेश में कहा गया है,"सरकारी वकील को दिशा-निर्देश लाएंगे और रिपोर्ट करेंगे कि क्या याचिकाकर्ता पक्षियों को पालतू बनाकर कानून के किसी प्रावधान का उल्लंघन कर रहा है।"न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी ने मुथुकुट्टी के. ने अपनी याचिका में यह शिकायत की कि उन्हें और उनके परिवार के...

याचिकाकर्ता किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के हाथों की कठपुतली मात्र है: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग करते हुए दायर याचिका खारिज की
"याचिकाकर्ता किसी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के हाथों की कठपुतली मात्र है": उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग करते हुए दायर याचिका खारिज की

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अज्ञात व्यक्ति या संस्था के इशारे पर दायर एक याचिका को एक अत्यधिक प्रेरित याचिका के रूप में खारिज किया।मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने कहा कि,"अज्ञात व्यक्ति या संस्था याचिकाकर्ताओं को केवल इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिकाकर्ता एक अज्ञात व्यक्ति या संस्था के हाथों की कठपुतली मात्र है।" याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता डीके जोशी ने पर्यावरण, वन और...

लाल किला हिंसा मामला: दिल्ली की अदालत ने दो मामलों में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने के आरोपी व्यक्ति को अग्रिम जमानत दी
लाल किला हिंसा मामला: दिल्ली की अदालत ने दो मामलों में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने के आरोपी व्यक्ति को अग्रिम जमानत दी

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को लाल किला हिंसा के दो मामलों में आरोपी जाजबीर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी। जाजबीर सिंह पर इस साल गणतंत्र दिवस पर हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काई और तोड़फोड़ करने का आरोप है।सत्र अदालत ने लाल किले में भड़की हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर 96 और 98 में जाजबीर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।अदालत ने इस महीने की शुरुआत में प्राथमिकी 96/2021 में सिंह को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान करने के बाद यह फैसला दिया। इससे...

आईपीसी की धारा 498A के तहत प्रेमिका या उपपत्नी पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
आईपीसी की धारा 498A के तहत प्रेमिका या उपपत्नी पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता धारा 498A के तहत केवल पति के रक्त या विवाह से संबंधित रिश्तेदार पर ही मुकदमा चलाया जा सकता है।न्यायमूर्ति चीकाती मानवेंद्रनाथ ने याचिकाकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करते हुए कहा कि प्रेमिका या उपपत्नी, जो ब्लड या शादी से संबंधित नहीं है, आईपीसी की धारा 498-ए के उद्देश्य से पति की रिश्तेदार नहीं हैं।याचिकाकर्ता को आईपीसी की धारा 498-ए और धारा 114 के तहत दर्ज मामले में दूसरा आरोपी बनाया गया था। वास्तविक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति, जिसे...

मंदिर की संपत्ति को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पट्टे पर देना विरासत मूल्यों का ह्रास है: मद्रास हाईकोर्ट
मंदिर की संपत्ति को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पट्टे पर देना विरासत मूल्यों का ह्रास है: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में मंदिर की संपत्तियों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पट्टे पर देने की बढ़ती प्रथा को लेकर फटकार लगाई जो कि पूजा के उद्देश्य से असंबंधित हैं, जिससे मंदिरों के विरासत मूल्य का ह्रास हो रहा है।न्यायमूर्ति टीएस शिवगनम और न्यायमूर्ति एस. अनाथी की खंडपीठ ने दु:ख के साथ कहा कि,"विभिन्न मंदिरों के विरासत मूल्य से बेखबर अधिकारियों ने मंदिर की संपत्ति के साथ-साथ मंदिरों के प्रागराम और बरामदे को पट्टे पर दिया है और व्यापारियों ने व्यापारिक गतिविधि करने के लिए उन वस्तुओं को बेचा...

विकास कार्यों के लिए अस्थायी परमिट जारी करते समय टीका लगने और नहीं लगने के आधार पर लोगों का वर्गीकरण करना आर्टिकल 14, 19 और 21 का उल्लंघनः  गुवाहाटी हाईकोर्ट
विकास कार्यों के लिए अस्थायी परमिट जारी करते समय टीका लगने और नहीं लगने के आधार पर लोगों का वर्गीकरण करना आर्टिकल 14, 19 और 21 का उल्लंघनः गुवाहाटी हाईकोर्ट

गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर बेंच ने सोमवार को कहा है कि अरुणाचल प्रदेश राज्य में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए अस्थायी परमिट जारी करने के लिए टीका लगने और नहीं लगने के आधार पर व्यक्तियों के बीच वर्गीकरण करना आर्टिकल 14, 19 (1) (डी) और 21 का उल्लंघन करता है।न्यायमूर्ति नानी तगिया की एकल न्यायाधीश की पीठ ने अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी उस आदेश के संचालन पर रोक लगा दी है, जिसमें कहा गया था कि राज्य में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए...

पटना हाईकोर्ट ने 16 अधिवक्ताओं को सीनियर डेसिग्नेशन दिया, सूची में केवल एक महिला का नाम
पटना हाईकोर्ट ने 16 अधिवक्ताओं को सीनियर डेसिग्नेशन दिया, सूची में केवल एक महिला का नाम

पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को हुई फुल कोर्ट की बैठक में 16 अधिवक्ताओं को सीनियर डेसिग्नेशन (वरिष्ठ पदनाम) से नवाजा है। एडवोकेट निवेदिता निर्विकार एकमात्र महिला हैं, जिन्हें सूची में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया है।पदनाम "पटना हाईकोर्ट (सीनियर डेसिग्नेशन) नियम, 2019" के मद्देनजर किया गया है।हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी नोटिस में निम्नलिखित अधिवक्ताओं के नाम सूचीबद्ध हैं, जिन्हें "सीनियर डेसिग्नेशन" के रूप में नामित किया गया है:1. एडवोकेट मृगंक मौलि2. एडवोकेट अमित श्रीवास्तव3....

कलकत्ता हाईकोर्ट
'मास्टर ऑफ रोस्टर' की अवधारणा 'रोस्टर पर पूरी तरह से नियंत्रण' के समान नहीं: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज ने मामले को एक अन्य खंडपीठ को सौंपने पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से सवाल किया

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य ने सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल द्वारा मामले को उनसे लेकर एक अन्य खंडपीठ को सौंपने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आदेश जारी किया।न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगले कार्य दिवस यानी 19 जुलाई को तत्काल मामले को प्राथमिकता के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए 16 जुलाई के पहले के आदेश के विशेष निर्देश जारी करने के बावजूद, ऐसे निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके बजाय, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर तत्काल...

मद्रास हाईकोर्ट ने POCSO मामले में पादरी की सजा को बरकरार रखते हुए स्कूलों को कम्पलेंट बॉक्स रखने का निर्देश दिया
मद्रास हाईकोर्ट ने POCSO मामले में पादरी की सजा को बरकरार रखते हुए स्कूलों को कम्पलेंट बॉक्स रखने का निर्देश दिया

मद्रास हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते सीएसआई हॉबर्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के लिए यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत एक पादरी को सुनाई गई सजा के फैसले को बरकरार रखा।आरोपी पादरी स्कूल परिसर में स्थित सीएसआई चर्च द्वारा मुहैया कराए गए मकान में रह रहा था।न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन ने स्कूलों को छात्रों के लिए एक सुरक्षित स्थान सुनिश्चित करने और ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई सिफारिशें भी जारी कीं। कोर्ट ने कहा कि...

हाईकोर्ट ऑफ कर्नाटक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए रोड मैप तैयार करने में सहायता करने के लिए एनएलएसआईयू को नोटिस जारी किया

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) को उसके सामने पेश होने और एक रोड मैप तैयार करने के लिए अदालत की सहायता करने के लिए नोटिस जारी किया। दरअसल, कोर्ट राज्य सरकार के राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित 100 करोड़ के बजट के उपयोग करने के तरीके से असंतुष्ट है।न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति हंचते संजीव कुमार की खंडपीठ ने कहा कि,"प्रथम दृष्टया हम राज्य द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना से संतुष्ट नहीं हैं और इसलिए इस...

गुजरात एचसी लाइव स्ट्रीमिंग नियम: लाइव-फीड को कोर्ट रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं माना जाएगा
गुजरात एचसी लाइव स्ट्रीमिंग नियम: लाइव-फीड को कोर्ट रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं माना जाएगा

गुजरात हाईकोर्ट शनिवार को लगभग नौ महीने पहले अपनी अदालती कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने वाला पहला हाईकोर्ट बनने के बाद अपने स्वयं के लाइव स्ट्रीमिंग नियमों को जारी करने वाला पहला हाईकोर्ट बन गया [गुजरात उच्च न्यायालय (कोर्ट कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग) नियम , 2021]। भारत के मुख्य न्यायाधीश, एन वी रमाना ने शनिवार को गुजरात हाईकोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की और हाईकोर्ट के लाइव स्ट्रीमिंग के नियम भी जारी किए।सोमवार से सभी न्यायालयों का सीधा प्रसारण किया जाएगा और आम जनता अदालती...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
'प्राचीन स्मारकों की रक्षा के लिए देश में कानून हैं, लेकिन क्रियान्वयन उचित तरीके से नहीं किया जाता': बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'एस्प्लेनेड हवेली' को बचाने की मांग वाली याचिका का निपटारा किया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोर्ट से 400 मीटर दूर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, भारत की सबसे पुरानी जीवित कास्ट आयरन की एस्प्लेनेड हवेली को बचाने के लिए सात साल पुरानी याचिका का निपटारा करते हुए इस तरह की संरचनाओं को प्रभावी ढंग से बचाने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि निजी स्वामित्व वाली विरासत संरचनाओं की रक्षा के लिए कानूनों का उचित तरीके से कार्यान्वयन नहीं किया गया, जिसने मुंबई की "महिमा" और "प्रसिद्धि" में...

आरोपी से शादी करने का दावा करने वाले नाबालिग बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर हलफनामे की प्रामाणिकता निर्धारित करने के लिए उड़ीसा हाईकोर्ट ने सीआईडी को जांच का आदेश दिया
आरोपी से शादी करने का दावा करने वाले नाबालिग बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर हलफनामे की प्रामाणिकता निर्धारित करने के लिए उड़ीसा हाईकोर्ट ने सीआईडी को जांच का आदेश दिया

उड़ीसा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सीआईडी-अपराध शाखा को एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर उस हलफनामे की प्रामाणिकता का निर्धारण करने के लिए जांच शुरू करने का आदेश दिया है, जिसमें नाबालिग ने जमानत देने के लिए आरोपी की पत्नी होने का दावा किया है। यह विवाद उस समय सामने आया जब संबंधित जांच अधिकारी (आईओ) ने अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की और दावा किया कि पीड़िता द्वारा हलफनामा दायर नहीं किया गया था। इस मामले में, नाबालिग पीड़िता ने कथित तौर पर 6 अप्रैल, 2021 को एक नोटरीकृत हलफनामा दायर किया था,...