मुख्य सुर्खियां

समाचार रिपोर्ट से पता चलता है कि पुलिस ने दो लड़कियों को रिहा करने के लिए उनके माता-पिता से पैसे की मांग की: केरल हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया
समाचार रिपोर्ट से पता चलता है कि पुलिस ने दो लड़कियों को रिहा करने के लिए उनके माता-पिता से पैसे की मांग की: केरल हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक समाचार रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया। इस समाचार में सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) पर घर से दो लड़कियों को उनके माता-पिता के पास छोड़ने के लिए पैसे की मांग करने का आरोप लगाया गया है।न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए टिप्पणी की:"अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह एक गंभीर मामला है। यह एक खतरनाक खेल है।"कोर्ट ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त को इस संबंध में एक सीलबंद रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को इस...

वेश्यावृत्ति पीड़ित एचआईवी पॉजिटिव समाज के लिए एक संभावित खतरा, ब्रेनवॉश आवश्यक: सत्र न्यायालय ने दो साल की कस्टडी बरकरार रखी
"वेश्यावृत्ति पीड़ित" एचआईवी पॉजिटिव समाज के लिए एक संभावित खतरा, "ब्रेनवॉश" आवश्यक: सत्र न्यायालय ने दो साल की कस्टडी बरकरार रखी

मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक एचआईवी पॉजिटिव वेश्यावृत्ति पीड़िता की दो साल की कस्टडी को बरकरार रखा। कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे रिहा किया जाता है तो उससे 'समाज के लिए खतरा' होने की संभावना है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसयू बघेले ने कहा कि पीड़िता को सुधार गृह में देखभाल और सुरक्षा मिलेगी। इससे उसे आवश्यक "ब्रेनवॉश" के बाद सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी।कोर्ट ने कहा,"चूंकि पीड़ित निर्विवाद रूप से एचआईवी से पीड़ित है, जिसे आसानी से संभोग के माध्यम से...

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीएमसी के डाटा एंट्री ऑपरेटरों के वैधानिक बकाया और वेतन का भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी संस्थान को निर्देश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीएमसी के डाटा एंट्री ऑपरेटरों के वैधानिक बकाया और वेतन का भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी संस्थान को निर्देश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलटीटी) को 20 अक्टूबर 2021 को या उससे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटरों के वैधानिक बकाया और वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उक्त निर्देश के लागू न होने के मामले में कॉन्ट्रेक्टर यानी एनआईईएलटीटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।यह घटनाक्रम राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूजा पंडाल में कथित रूप से जूते दिखाकर देवी दुर्गा के अपमान का आरोप लगाने वाली याचिका पर राहत देने से इनकार किया
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूजा पंडाल में कथित रूप से जूते दिखाकर देवी दुर्गा के अपमान का आरोप लगाने वाली याचिका पर राहत देने से इनकार किया

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को कोलकाता के दमदम इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में जूतों (तलवों) के कथित प्रदर्शन के खिलाफ दायर एक याचिका पर राहत देने से इनकार कर दिया।न्यायमूर्ति कौसिक चंदा की खंडपीठ याचिकाकर्ता शांतनु सिंघा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पूजा पंडाल (दमदम पार्क, भारत चक्र क्लब में) में जूते प्रदर्शित करके देवी दुर्गा का पूर्ण अनादर किया गया।सोशल मीडिया से जूतों के इस तरह के प्रदर्शन के बारे में जानने वाले याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष कहा कि...

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने वाले चार लोगों को जमानत देने से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने वाले चार लोगों को जमानत देने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र करने, जाति आधारित गालियां देने और आठ लोगों को घायल करने वाले तीन पुरुषों और एक महिला सहित चार लोगों को जमानत देने से इनकार कर दिया।न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 341, 354, 509, 147, 148 और 34 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(I)(II)(III) और 3(1)(x) के तहत दर्ज एफआईआर के संबंध में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे।अभियोजन पक्ष का मामला यह था कि पीड़ित स्वतंत्रता...

कनॉट प्लेस इलाके में अवैध हॉकिंग को लेकर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, एनडीएमसी को कड़ी चेतावनी दी
कनॉट प्लेस इलाके में अवैध हॉकिंग को लेकर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस, एनडीएमसी को 'कड़ी चेतावनी' दी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वर्तमान मामले में नगरपालिका प्राधिकरण, एनडीएमसी की विफलता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में गंभीर रूप से जीवन के अधिकार सहित नागरिकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है, जिसमें स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार भी शामिल है।न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने यह बात कनॉट प्लेस के नो हॉकिंग और नो वेंडिंग जोन में अवैध हॉकिंग, स्क्वैटिंग या वेंडिंग गतिविधियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कही।न्यायालय ने एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अन्य को मारपीट मामले में अग्रिम जमानत दी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और अन्य को मारपीट मामले में अग्रिम जमानत दी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कैलाश विजयवर्गीय, आरएसएस सदस्य जिस्नू बसु और प्रदीप जोशी को मारपीट के एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी।हाईकोर्ट ने उक्त नेताओं अग्रिम जमानत इस आधार पर दी कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं/जमानत आवेदकों को 25 अक्टूबर तक जमानत दी जानी चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर को होनी है।न्यायमूर्ति हरीश टंडन और न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की खंडपीठ विजयवर्गीय सहित जमानत याचिकाओं पर...

लोक अदालत से बंद हुआ मामला डिक्री/निर्णय के समान, उक्त आदेश को अदालतें वापस नहीं ले सकतीं, सीआरपीसी की धारा 362 के तहत प्रतिबंध लागू होगा : कर्नाटक हाईकोर्ट
लोक अदालत से बंद हुआ मामला डिक्री/निर्णय के समान, उक्त आदेश को अदालतें वापस नहीं ले सकतीं, सीआरपीसी की धारा 362 के तहत प्रतिबंध लागू होगा : कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक बार लोक अदालत में मामला बंद हो जाने के बाद यह एक डिक्री या निर्णय के समान होता है, इसलिए अदालत या मजिस्ट्रेट के पास उक्त आदेश को वापस लेने की शक्ति नहीं होती।न्यायमूर्ति के. नटराजन की एकल न्यायाधीश पीठ ने कहा,"एक बार जब मामला बंद हो जाता है, तो यह लोक अदालत में डिक्री या निर्णय के समान होता है। इसलिए, एक बार समझौता के मामले में आरोपी द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया है तो याचिकाकर्ता कानून के अनुसार राशि की वसूली के लिए उसी अदालत से संपर्क कर सकता है।...

आरोपी केवल बयान दर्ज करने में देरी के आधार पर डिस्चार्ज का दावा नहीं कर सकता: दिल्ली कोर्ट ने दंगों के मामले में 9 के खिलाफ आरोप तय किए
"आरोपी केवल बयान दर्ज करने में देरी के आधार पर डिस्चार्ज का दावा नहीं कर सकता": दिल्ली कोर्ट ने दंगों के मामले में 9 के खिलाफ आरोप तय किए

दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए। कोर्ट ने कहा कि आरोपी केवल बयान दर्ज करने में देरी के आधार पर डिस्चार्ज करने का दावा नहीं कर सकता है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने कहा कि अभियोजन मामले को केवल इस आधार पर नकारना न्याय के खिलाफ होगा क्योंकि गवाहों के बयान एक महीने की देरी के बाद दर्ज किए गए।कोर्ट ने मोहम्मद शाहनवाज, मो. शोएब, शाहरुख, राशिद, आजाद, अशरफ अली, परवेज, मोहम्मद फैजल और राशिद के खिलाफ आरोप तय किए।भारतीय दंड संहिता की धारा...

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास विचाराधीन मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया
"राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास विचाराधीन मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं": दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में यह निर्देश देने करने की मांग की गई है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को आयोग के प्रक्रिया नियमों के नियम 7.4.1 (ई) के तहत विचाराधीन मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आयोग को चार सप्ताह का समय दिया।याचिका में यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि आयोग के पास ऐसी शिकायत पर कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है जो आरक्षण नीति, भारत...

केंद्र सरकार ने पटना, इलाहाबाद और बॉम्बे हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
केंद्र सरकार ने पटना, इलाहाबाद और बॉम्बे हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने पटना हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। ये नियुक्तियां इस प्रकार हैं।पटना हाईकोर्ट1. श्री संदीप कुमार, अधिवक्ता2. श्री पूर्णेंदु सिंह, अधिवक्ता3 श्री सत्यव्रत वर्मा, अधिवक्ताइन नामों की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 23 सितंबर को तीन अन्य नामों के साथ की थी।इलाहाबाद हाईकोर्ट1. श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी अपर न्यायाधीश के रूप में।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 अगस्त को दो अन्य नामों के साथ उनके नाम को...

आर्यन खान ड्रग्स के नियमित उपभोक्ता : एनसीबी का तर्क; कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत पर आदेश सुरक्षित रखा
'आर्यन खान ड्रग्स के नियमित उपभोक्ता' : एनसीबी का तर्क; कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत पर आदेश सुरक्षित रखा

मुंबई में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा द्वारा दायर जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इन तीनों को तीन अक्टूबर को क्रूज शिप ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है।विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आज (गुरुवार) एनसीबी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह को सुनने के बाद कहा कि वह 20 अक्टूबर को आदेश सुनाएंगे। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने संकेत दिया कि वह खान की कथित रूप से आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट देखेंगे।एनसीबी ने...

क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान की जमानत अर्ज़ी पर सुनवाई : विशेष एनडीपीएस कोर्ट मुंबई से लाइव अपडेट
क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान की जमानत अर्ज़ी पर सुनवाई : विशेष एनडीपीएस कोर्ट मुंबई से लाइव अपडेट

मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। सात अक्टूबर को मुंबई के एक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों की एनसीबी की और हिरासत को खारिज कर दिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।कल यानी बुधवार को आरोपियों के वकीलों ने अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं।अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह आज यानी गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल...

20 साल के लड़के का विवाहः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से कहा-मामले की जांच करें, पुजारी की भूमिका की जांच के निर्देश
20 साल के लड़के का विवाहः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से कहा-मामले की जांच करें, पुजारी की भूमिका की जांच के निर्देश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह पुलिस आयुक्त, पंचकुला को एक ऐसे मामले की जांच करने का निर्देश दिया, जो एक 20 साल के लड़के के विवाह से जुड़ा है, जिसने अपनी 19 साल की कथित पत्नी के साथ एक संरक्षण याचिका दायर की थी।जस्टिस गुरविंदर सिंह गिल की खंडपीठ ने कहा कि हालांकि लड़की की उम्र 19 साल है, जो व‌िवाह की उम्र है, लेकिन लड़के की उम्र 20 साल है, जिसे 21 साल से कम होने के कारण विवाह की उम्र नहीं कहा जा सकता है।पीठ ने पुलिस आयुक्त, पंचकूला को दिए निर्देश में कहा, " ... मामले की जांच विशेष...

अगर डॉक्टरों को हमेशा मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा पीटे जाने/प्रताड़ित किए जाने की धमकी दी जाएगी तो उनके लिए काम करना मुश्किल होगा: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
अगर डॉक्टरों को हमेशा मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा पीटे जाने/प्रताड़ित किए जाने की धमकी दी जाएगी तो उनके लिए काम करना मुश्किल होगा: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि अगर डॉक्टरों को हमेशा मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा पीटे जाने / प्रताड़ित किए जाने की धमकी दी जाएगी तो उनके लिए काम करना मुश्किल होगा।न्यायमूर्ति विकास बहल की खंडपीठ ने ये बातें अस्पताल में अशांति फैलान, डॉक्टरों की पिटाई करने और डॉक्टर की हत्या की धमकी देने के लिए नरेश कुमार और अन्य (अदालत के समक्ष आवेदकों) के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए सीआरपीसी की 482 के तहत दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा।संक्षेप में मामलाइस मामले में प्राथमिकी...

केरल हाईकोर्ट ने एक बार फिर से राज्य में बलात्कार पीड़िता संरक्षण दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा
केरल हाईकोर्ट ने एक बार फिर से राज्य में बलात्कार पीड़िता संरक्षण दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को फिर से पुलिस सुरक्षा की मांग कर रही यौन शोषण और बलात्कार पीड़िताओं की बढ़ती संख्या के बारे में चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने यह चिंता पीड़िता संरक्षण दिशानिर्देशों के अक्षम कार्यान्वयन को देखते हुए व्यक्त की।न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन यौन हमले की पीड़िता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें न केवल आरोपी से बल्कि दो पुलिस अधिकारियों से भी उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है:"यौन हमले और बलात्कार पीड़ितों के मामले आरोपी व्यक्तियों और उनके सहयोगियों द्वारा इस अदालत में...

हाईकोर्ट ऑफ कर्नाटक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने निचली अदालतों को सीआरपीसी की धारा 313 के तहत आरोपी से पूछताछ और उसके बयान दर्ज करने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में निचली अदालत के न्यायाधीशों द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 313 के तहत आरोपी से पूछताछ और उसके बयान दर्ज करते समय कुछ निर्देशों को ध्यान में रखने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।न्यायमूर्ति श्रीनिवास हरीश कुमार ने कहा, "सीआरपीसी की धारा 313 'ऑडी अल्टरम पार्टेम' (Audi Alteram Partem (सुनवाई का अधिकार) के मौलिक सिद्धांत का प्रतीक है। चूंकि यह वह चरण है जहां आरोपी को सुनवाई का मौका मिलता है।"नोट: ऑडी अल्टरम पार्टेम प्रमुख सिद्धान्त है कि किसी...

कुछ श्रेणियों में महिलाओं के लिए गर्भपात की सीमा 24 सप्ताह तक बढ़ाने वाले नियम को केंद्र ने अधिसूचित किया
कुछ श्रेणियों में महिलाओं के लिए गर्भपात की सीमा 24 सप्ताह तक बढ़ाने वाले नियम को केंद्र ने अधिसूचित किया

केंद्र सरकार ने मंगलवार (12 अक्टूबर) को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) नियम, 2021 को अधिसूचित किया। ये नियम कुछ श्रेणियों की महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी ऑफ टर्मिनेश की सीमा को 20 से 24 सप्ताह तक बढ़ा देते हैं। इन नियमों को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट की धारा 6 के तहत अधिसूचित किया गया है।मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) अधिनियम, 2021, 24 सितंबर 2021 से लागू हुआ था।मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की ऊपरी सीमा 24 सप्ताह तक बढ़ाई गई: एमटीपी अधिनियम संशोधन लागू हुआसंशोधन...

मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सड़क पर भटक रहे बेघर मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए सरकारी देखभाल शिविर के नवीनीकरण और निर्माण से संबंधित विवरण मांगा
मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सड़क पर भटक रहे बेघर मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए सरकारी देखभाल शिविर के नवीनीकरण और निर्माण से संबंधित विवरण मांगा

मद्रास हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार से सड़कों पर भटक रहे बेघर मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के वैक्सीनेशन अभियान और सरकारी देखभाल शिविर/घर के नवीनीकरण, जीर्णोद्धार और निर्माण से संबंधित विवरण मांगा। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इन लोगों के वैक्सीनेशन से संबंधित डाटा भी मांगा।मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की पीठ एक गैर सरकारी संगठन द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उक्त याचिका में राज्य सरकार को बेघर मानसिक रूप से...