मुख्य सुर्खियां

फिलहाल COVID-19 की तीसरी लहर का संकेत नहीं: मद्रास हाईकोर्ट ने 100% क्षमता के साथ थिएटर चलाने की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार किया
'फिलहाल COVID-19 की तीसरी लहर का संकेत नहीं': मद्रास हाईकोर्ट ने 100% क्षमता के साथ थिएटर चलाने की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

मद्रास हाईकोर्ट ने COVID-19 महामारी के दौरान सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को 100% क्षमता के साथ चलाने की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश को रद्द करने के लिए दायर एक रिट याचिका को खारिज कर दिया।मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की खंडपीठ ने कहा कि महामारी भले ही दूर नहीं हुई हो, लेकिन मामलों की संख्या निश्चित रूप से कम हो गई है। इसके अलावा, 'COVID-19 की तीसरी लहर का कोई संकेत' भी नहीं है।बेंच ने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन अभियान वर्तमान में पूरी ताकत से चलाया जा रहा है, खासकर...

जगधात्री पूजा- कलकत्ता हाईकोर्ट ने COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिबंधित विसर्जन जुलूस की अनुमति दी
जगधात्री पूजा- कलकत्ता हाईकोर्ट ने COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिबंधित विसर्जन जुलूस की अनुमति दी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जगधात्री पूजा के लिए प्रतिबंधित विसर्जन जुलूस की अनुमति दी। कोर्ट ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) में यह फैसला सुनाया। याचिका में 14 नवंबर को राजबाड़ी से कदमतला घाट तक 'गीत' के जरिए भगवान जगधात्री के विसर्जन जुलूस का आयोजन करने के लिए कोर्ट की अनुमति मांगी गई थी। याचिकाकर्ता ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ के समक्ष प्रार्थना की कि वह 'गीत' द्वारा विसर्जन जुलूस की अनुमति दें, जैसा कि...

टाइम्स नाउ के शिखर सम्मेलन में कंगना रनौत की राजद्रोह टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई
टाइम्स नाउ के शिखर सम्मेलन में कंगना रनौत की राजद्रोह टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति मेनन ने गुरुवार को टाइम्स नाउ चैनल पर प्रसारित कथित राजद्रोही टिप्पणी के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मेनन ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 504, 505 और 124ए के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।आप सदस्य ने आरोप लगाया कि रनौत ने स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान को 1947 में भारत को भिक्षा में स्वतंत्रता देने जैसे बयानों से वंचित कर दिया। उन्होंने...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज की
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज की

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका खारिज कर दिया। इस जनहित याचिका में पश्चिम बंगाल सरकार के नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश को चुनौती दी गई थी।अधिवक्ता सुदीप घोष चौधरी द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि राज्य सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 'बिना किसी उचित योजना के' कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया। इस फैसले से छात्रों को COVID-19 संक्रमण का खतरा होगा। तदनुसार, राज्य में COVID-19 स्थिति की...

मैंने खुद ग्रेटर मुंबई नगर निगम वार्ड से समीर वानखेड़े के जन्म रिकॉर्ड की जांच की: नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा
मैंने खुद ग्रेटर मुंबई नगर निगम वार्ड से समीर वानखेड़े के जन्म रिकॉर्ड की जांच की: नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा

बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक अतिरिक्त हलफनामे में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि उन्होंने ग्रेटर मुंबई नगर निगम द्वारा बनाए गए बर्थ रजिस्टर से एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के जन्म रिकॉर्ड की जांच की है।मलिक ने मानहानि के मुकदमे में हलफनामा दायर कर अपनी इस दलील की पुष्टि की कि समीर वानखेड़े ने मुस्लिम पैदा होने के बावजूद अनुसूचित जाति से होने का दावा करते हुए केंद्र सरकार की नौकरी हासिल की।समीर वानखेड़े के पिता ने राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ...

हर व्यक्ति को जानने का अधिकार: दिल्ली हाईकोर्ट ने सामग्री के आधार पर अनिवार्य प्रोडक्ट लेबलिंग के लिए दिशा-निर्देश की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
'हर व्यक्ति को जानने का अधिकार': दिल्ली हाईकोर्ट ने सामग्री के आधार पर अनिवार्य प्रोडक्ट लेबलिंग के लिए दिशा-निर्देश की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह देखते हुए कि प्रत्येक व्यक्ति को 'जानने का अधिकार' है, गुरुवार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया। उक्त याचिका में खाद्य निर्माताओं को अपने प्रोडक्ट को उसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की प्रकृति के अनुसार लेबल करने के लिए अनिवार्य किया किए जाने को लेकर मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है।न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह राम गौरक्षा दल नामक एक संगठन द्वारा दायर याचिका पर अधिवक्ता रजत अनेजा के माध्यम से सुनवाई कर रहे...

एफआईआर में आरोपी का नाम नहीं लेना भी दंगों के दौरान अभियोजन के मामले को खराब नहीं करता: दिल्ली कोर्ट ने चार के खिलाफ आरोप तय किए
'एफआईआर में आरोपी का नाम नहीं लेना भी दंगों के दौरान अभियोजन के मामले को खराब नहीं करता': दिल्ली कोर्ट ने चार के खिलाफ आरोप तय किए

दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में चार लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। अदालत ने आरोप तय करते हुए कहा कि केवल इसलिए कि एफआईआर में नाम नहीं है, अभियोजन पक्ष के मामले को खराब नहीं करेगा।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने कहा,"एफआईआर एक विश्वकोश नहीं है, लेकिन जांच का प्रारंभिक बिंदु है। एफआईआर में आरोपी का नाम नहीं लेना, वह भी दंगों की अवधि के दौरान, अभियोजन पक्ष के मामले को बिल्कुल भी खराब नहीं करता।"इस प्रकार कोर्ट ने सूरज, योगेंद्र सिंह, अजय और गौरव...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
"चार दिनों का अस्पष्टीकृत ‌विलंब": इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए के तहत उस व्यक्ति की हिरासत को रद्द किया, जिसने कथित तौर पर पुलिस बल पर हमला किया था

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत पारित एक डिटेंशन ऑर्डर को रद्द कर दिया। आदेश यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा याचिकाकर्ता/बंदी के अभ्यावेदन के निस्तारण में चार दिनों के अस्पष्टीकृत विलंब के कारण दिया गया था।यह आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव की खंडपीठ ने बंदी सोनू@मोहम्मद ​​इश्तियाक अपनी मां शमीम बानो की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। तथ्यकथित तौर पर बाराबंकी के तहसील राम सनेही घाट में कुछ लोग डिप्टी कलेक्टर और सर्कर ऑफिसर के...

सीनियर एडवोकेट्स के स्टेटस और सम्मान का मजाक न उड़ाए, न उन्हें नीचा दिखाएं: पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता मुकेश बेरी ने अपने इस्तीफे में सरकार से कहा
"सीनियर एडवोकेट्स के स्टेटस और सम्मान का मजाक न उड़ाए, न उन्हें नीचा दिखाएं": पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता मुकेश बेरी ने अपने इस्तीफे में सरकार से कहा

सीनियर एडवोकेट मुकेश बेरी ने पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा देते हुए पंजाब सरकार से कहा है कि उसे हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट्स के स्टेटस और सम्मान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए और न उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा कल पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल के इस्तीफे की स्वीकृति के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।बेरी ने अपने त्याग पत्र में पंजाब सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है, "हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पंजाब के...

Consider The Establishment Of The State Commission For Protection Of Child Rights In The UT Of J&K
कोई भी कानून या धर्म किसी पिता को उसकी पसंद के व्यक्ति से शादी करने से इनकार करने पर बेटी को परेशान करने का लाइसेंस नहीं देता: जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट

जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने कहा कि कोई भी कानून या धर्म किसी पिता को उसकी पसंद के व्यक्ति से शादी करने से इनकार करने पर बेटी को परेशान करने का लाइसेंस नहीं देता है।न्यायमूर्ति संजय धर की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता अंजुम अफशान (याचिकाकर्ता संख्या 1) द्वारा अपने पति (याचिकाकर्ता संख्या 2) के साथ दायर सुरक्षा याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।याचिका में आरोप लगाया है कि उसे उसके ही पिता द्वारा मार दिया जाएगा क्योंकि याचिकाकर्ता के पिता उसकी शादी से नाखुश हैं। पूरा मामलायाचिकाकर्ता ने दावा...

हथियार की बरामदगी आईपीसी की धारा 397 के तहत डकैती या लूट के आरोप तय नहीं करने का आधार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
हथियार की बरामदगी आईपीसी की धारा 397 के तहत डकैती या लूट के आरोप तय नहीं करने का आधार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने पाया है कि तथ्य यह है कि एक हथियार बरामद नहीं किया गया है, धारा 397 आईपीसी के तहत आरोप तय नहीं करने का कोई आधार नहीं है, जो किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती, या डकैती करने के अपराध के लिए प्रदान करता है।जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि हथियार की बरामदगी न होने का प्रभाव केवल मुकदमे में देखा जाएगा और यह धारा 397 आईपीसी के तहत आरोप तय नहीं करने का एक कारण नहीं हो सकता है।अदालत जिला और सत्र न्यायाधीश, पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ...

बच्चे से छेड़खानी के झूठे आरोप आरोपी के लिए घातक: केरल हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोपी पिता को बरी किया
बच्चे से छेड़खानी के झूठे आरोप आरोपी के लिए घातक: केरल हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोपी पिता को बरी किया

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को पोक्सो के एक मामले का निस्तारण किया, जहां एक पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।‌ फैसले में केरल हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चे से छेड़छाड़ के झूठे आरोपों, विशेष रूप से माता-पिता के खिलाफ ऐसे आरोंपों का, आरोपी पर खतरनाक प्रभाव पड़ सकता है।जस्टिस कश्मीर विनोद चंद्रन और जस्टिस सी जयचंद्रन की खंडपीठ ने पिता को बरी करते हुए कहा, "फोरेंसिक और सिमेंटिक्स के अलावा, बच्‍चों का उत्पीड़न समाज के लिए शर्म की बात है, लेकिन अगर आरोप झूठे हैं तो यह आरोपी के जीवन के लिए घातक...

झारखंड हाईकोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने लोक अभियोजक की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में उचित प्रक्रिया का पालन करने में विफलता के कारण बिहार और झारखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को रांची के एक वकील की गिरफ्तारी से संबंधित मामले में कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करने में विफलता के कारण बिहार और झारखंड राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाया।न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति आनंद सेन की खंडपीठ अतिरिक्त लोक अभियोजक (Additional Public Prosecutor) की पत्नी द्वारा दायर एक बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी।याचिका में उसके पति के ठिकाने का पता लगाने की मांग की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसे...

तीस हजारी कोर्ट में वकील के चैंबर में बार एसोसिएशन का एक कर्मचारी मृत मिला
तीस हजारी कोर्ट में वकील के चैंबर में बार एसोसिएशन का एक कर्मचारी मृत मिला

तीस हजारी कोर्ट में गुरुवार सुबह एक वकील के चैंबर में मनोज नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया।दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नासियार ने लाइव लॉ से बात करते हुए बताया कि वह व्यक्ति बार एसोसिएशन में एक सुरक्षा/चपरासी कर्मचारी के रूप में काम करता था और बुधवार की रात चैंबर में आराम करने के लिए एक वकील से चैम्बर की चाबी मांगी थी।उन्होंने यह भी बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था और बीती रात चैंबर में रुका था।नासियार ने कहा,"क्राइम टीम मौके पर है। संघर्ष का कोई सबूत नहीं है। उसके...

ओलंपियन मयूखा जॉनी ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की, केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा
ओलंपियन मयूखा जॉनी ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की, केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को ओलंपियन मयूखा जॉनी की उस याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा, जिसमें कथित तौर पर बलात्कार के झूठे आरोप लगाने के लिए उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई थी।न्यायमूर्ति के हरिपाल ने लोक अभियोजक को याचिका में निर्देश लेने का निर्देश दिया और मामले को 6 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार के शिकार एक दोस्त से समर्थन वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाने के लिए मामला दर्ज किया गया था, जिसने उसकी नग्न...

दिल्ली हाईकोर्ट वुमन लॉयर्स फोरम ने राजीव खोसला को सजा देने के फैसले के खिलाफ बार एसोसिएशन के हड़ताल बुलाने पर एचसीबीए को पत्र लिखा
दिल्ली हाईकोर्ट वुमन लॉयर्स फोरम ने राजीव खोसला को सजा देने के फैसले के खिलाफ बार एसोसिएशन के हड़ताल बुलाने पर एचसीबीए को पत्र लिखा

दिल्ली हाईकोर्ट वुमन लॉयर्स फोरम ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक विरोध पत्र लिखा है जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजीव खोसला को वर्ष 1994 में एक महिला वकील सुजाता कोहली के साथ मारपीट करने का दोषी ठहराने के हालिया फैसले का विरोध करने के लिए हड़ताल का आह्वान करने के जिला न्यायालय बार एसोसिएशन की समन्वय समिति की कार्रवाई की निंदा करते की गई है।पत्र में लिखा है, "शुरुआत में हम कानून के शासन में विश्वास रखने और कार्यस्थल पर हिंसा के खिलाफ कानून का सहारा लेने के...

आरोप तय करने के समय आरोपी जांच एजेंसी द्वारा वापस रखे गए दस्तावेज़ की प्रासंगिकता अदालत के ध्यान में ला सकते हैं: दिल्ली हाईकोर्ट
आरोप तय करने के समय आरोपी जांच एजेंसी द्वारा वापस रखे गए दस्तावेज़ की प्रासंगिकता अदालत के ध्यान में ला सकते हैं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आरोप तय करते समय एक आरोपी अदालत के ध्यान में ला सकता है कि जांच के दौरान बरामद किया गया और जांच एजेंसी द्वारा वापस रखा गया एक अविश्वसनीय दस्तावेज प्रासंगिक है और इसका अभियोजन मामले पर असर पड़ता है। चूंकि आरोपी इस तरह के अधिकार का प्रयोग तभी कर सकता है जब उसे दस्तावेज के अस्तित्व के बारे में पता हो, उसे जांच एजेंसी द्वारा एकत्र किए गए दस्तावेजों तक पहुंचने और निरीक्षण करने का अधिकार होना चाहिए।न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने विशेष न्यायाधीश के उस आदेश को चुनौती देने वाली...

दिल्ली हाईकोर्ट
हम उम्मीद करते हैं कि राज्य आपातकालीन पैरोल आवेदनों पर निर्णय लेने में अधिक तत्परता दिखाएगा : दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह उम्मीद करता है कि राज्य आपातकालीन पैरोल देने के लिए कैदियों के आवेदनों पर निर्णय लेने में अधिक तत्परता दिखाएगा।न्यायमूर्ति सुब्रमोनियम प्रसाद ने हाल ही में आशुतोष तिवारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी यह की। इस मामले में राज्य को 90 दिनों की अवधि के लिए आपातकालीन पैरोल पर रिहा करने का निर्देश देने की मांग की गई है।तिवारी ने मई, 2021 में आपातकालीन पैरोल देने के लिए एक आवेदन दायर किया था। हालांकि, अदालत का दरवाजा खटखटाने के बाद ही अक्टूबर के महीने में...

मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने पूरे राज्य के 44,000 मंदिरों में चौकीदार की नियुक्ति की मांग वाली याचिका खारिज की; कोर्ट ने कहा- मंदिर में चौकीदारों की नियुक्ति विशुद्ध रूप से मंदिर का प्रशासनिक निर्णय

मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (Hindu Religious & Charitable Endowment Department) के तहत सभी मंदिरों में एक समान आधार पर चौकीदार की नियुक्ति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की खंडपीठ ने भारी संख्या में मामलों और मंदिर मामलों में दिखाई गई रुचि पर आश्चर्य व्यक्त किया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मंदिर परिसरों में चौकीदारों की नियुक्ति विशुद्ध रूप से संबंधित मंदिर का...