मुख्य सुर्खियां

IFS अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के CAT सदस्य के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई से अलग हुए ACJM
IFS अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के CAT सदस्य के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई से अलग हुए ACJM

नैनीताल की एडिशनल चीफ न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) नेहा कुशवाह ने हाल ही में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT), मुख्य पीठ, नई दिल्ली के सदस्य (न्यायिक) मनीष गर्ग के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।नैनीताल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को संबोधित पत्र में ACJM कुशवाह ने कहा कि हालांकि मामला उन्हें सौंपा गया है, लेकिन उनके लिए इस पर सुनवाई करना उचित नहीं होगा, क्योंकि न्यायिक सदस्य के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं...

जबलपुर के लिए उड़ानें बढ़ाने के लिए राज्य अधिकारियों और एयरलाइंस के बीच संयुक्त बैठक को लेकर हाईकोर्ट को उम्मीद
जबलपुर के लिए उड़ानें बढ़ाने के लिए राज्य अधिकारियों और एयरलाइंस के बीच संयुक्त बैठक को लेकर हाईकोर्ट को उम्मीद

जबलपुर के लिए उड़ानें बढ़ाने के लिए जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान, राज्य सरकार ने मंगलवार (1 जुलाई) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सूचित किया कि राज्य सरकार के अधिकारियों और विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारियों के बीच प्रस्तावित संयुक्त बैठक नहीं हो सकी।इस बीच राज्य सरकार के वकील ने मामले में मौजूदा स्थिति और आगे की प्रगति दर्ज करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार को बैठक बुलाकर निर्णय लेना है। वकील ने कहा कि बैठक नहीं हो सकी और इसके लिए चार सप्ताह का समय मांगा।मामले की...

गुजरात कोर्ट ने हत्या के आरोपी मूक-बधिर को किया बरी, ट्रायल में मदद के लिए एक्सपर्ट से सहायता ली
गुजरात कोर्ट ने हत्या के आरोपी मूक-बधिर को किया बरी, ट्रायल में मदद के लिए एक्सपर्ट से सहायता ली

गुजरात के अहमदाबाद में सेशन कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय में एक महिला की हत्या के आरोपी मूक-बधिर व्यक्ति को बरी कर दिया, जबकि आरोपी को अदालती कार्यवाही समझाने के लिए क्षेत्र के विशेष जरूरतों और लेंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली।अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मजदूर के रूप में काम करने वाले शिवचंद्र तमिल मूल रूप से तमिलनाडु के हैं। उन पर एक महिला की हत्या का आरोप लगाया गया, जो कथित तौर पर मूक-बधिर थी, क्योंकि उसने कथित तौर पर उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।इसलिए आरोपी को अदालती...

वर्चुअल सुनवाई में बीयर मग के साथ पेश हुए सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले अवमानना कार्रवाई की शुरू
वर्चुअल सुनवाई में बीयर मग के साथ पेश हुए सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले अवमानना कार्रवाई की शुरू

गुजरात हाईकोर्ट ने एक सीनियर एडवोकेट के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्रवाई शुरू की। यह एडवोकेट 26 जून, 2025 को वर्चुअल सुनवाई के दौरान बीयर मग से पीते और फोन पर बात करते हुए नजर आए थे।यह घटना जस्टिस संदीप भट्ट की एकल पीठ के समक्ष हुई और इसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए जस्टिस एएस सूपेहिया और जस्टिस आरटी वाच्छानी की खंडपीठ ने कहा कि ऐसा आचरण न्यायिक व्यवस्था और कानून के शासन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।खंडपीठ ने कहा कि यदि ऐसे...

Zee News और News18 ने अपनी न्यूज में भारतीय नागरिक को बताया था पाकिस्तानी आतंकवादी, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
Zee News और News18 ने अपनी न्यूज में भारतीय नागरिक को बताया था 'पाकिस्तानी आतंकवादी', कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

पुंछ के स्थानीय कोर्ट ने पुलिस को Zee News, News18 और अन्य अनाम राष्ट्रीय टेलीविजन मीडिया हाउस के एडिटरों और एंकरों के खिलाफ़ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए एक स्थानीय शिक्षक को बिना सत्यापन के गलत तरीके से "पाकिस्तानी आतंकवादी" के रूप में ब्रांड किया था।अदालत ने कहा कि इस गलती को "पत्रकारिता की चूक" नहीं माना जा सकता, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के दौरान ऐसी रिपोर्टिंग से सार्वजनिक उपद्रव हो सकता है और सामाजिक...

दूसरे अभ्यर्थी के उत्तरों की नकल करते हुए पकड़े गए IIT-JEE अभ्यर्थी को हाईकोर्ट ने दी राहत दी
दूसरे अभ्यर्थी के उत्तरों की नकल करते हुए पकड़े गए IIT-JEE अभ्यर्थी को हाईकोर्ट ने दी राहत दी

राजस्थान हाईकोर्ट ने IIT-JEE अभ्यर्थी को राहत प्रदान की है, जिसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया था। उक्त अभ्यर्थी को इसलिए प्रतिबंधित किया गया था, क्योंकि उसे कथित तौर पर अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया गया था और वह अपने बगल में बैठे एक साथी अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका देख रहा था।इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि सुनवाई का अवसर दिए बिना ऐसा कलंकपूर्ण दंड नहीं लगाया जा सकता, जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने कहा कि लगाया गया...

दिल्ली कोर्ट ने 2016 से लापता JNU स्टूडेंट नजीब अहमद के मामले में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
दिल्ली कोर्ट ने 2016 से लापता JNU स्टूडेंट नजीब अहमद के मामले में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की

दिल्ली कोर्ट ने 2016 से लापता जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) स्टूडेंट नजीब अहमद के लापता होने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की।राउज एवेन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति माहेश्वरी ने यह आदेश पारित किया।हालांकि, अदालत ने CBI को उसके ठिकाने के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर जांच फिर से शुरू करने की स्वतंत्रता दी। एजेंसी को तदनुसार अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया।27 वर्षीय अहमद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एमएससी...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वकीलों के गाउन न पहनने पर हाईकोर्ट ने जताई आपत्ति, कहा- वर्चुअल पेशी के लिए भी ड्रेस कोड अनिवार्य
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वकीलों के गाउन न पहनने पर हाईकोर्ट ने जताई आपत्ति, कहा- वर्चुअल पेशी के लिए भी ड्रेस कोड अनिवार्य

गुजरात हाईकोर्ट ने हाल ही में वकीलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई के लिए निर्धारित गाउन पहने बिना पेश होने पर कड़ी आपत्ति जताई है।जस्टिस एम.के. ठक्कर की पीठ ने कहा कि वकीलों के लिए कोर्टरूम की मर्यादा बनाए रखना और पेशेवर ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है भले ही वे वर्चुअल पेशी कर रहे हों।कोर्ट ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वर्चुअल उपस्थिति कोर्टरूम में शारीरिक उपस्थिति के बराबर है। इसे उसी स्तर की औपचारिकता के साथ माना जाना चाहिए।इस संबंध में न्यायालय ने गुजरात हाईकोर्ट नियम, 1993,...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कोर्ट में पेशी के दौरान पार्क में बैठी थी वकील, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कोर्ट में पेशी के दौरान पार्क में बैठी थी वकील, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला वकील को पार्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने पर फटकार लगाते हुए एक बार फिर राजधानी के सभी बार संघों से आग्रह किया कि वे अपने सदस्यों को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के शिष्टाचार के प्रति जागरूक करें।जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि COVID-19 महामारी के दौरान वकीलों की सुविधा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की गई थी ताकि वे अपने कार्यालय से ही अदालत में पेश हो सकें लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वे पार्क में खड़े होकर पेश...

जम्मू-कश्मीर कोर्ट ने पहलगाम में 70 वर्षीय पर्यटक से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया, नैतिक पतन बताया
जम्मू-कश्मीर कोर्ट ने पहलगाम में 70 वर्षीय पर्यटक से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया, 'नैतिक पतन' बताया

अनंतनाग के प्रधान सत्र न्यायाधीश ने कड़े शब्दों में आदेश देते हुए 70 वर्षीय पर्यटक से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गंभीरता, चल रही जांच और साक्ष्यों का सामूहिक प्रभाव इस स्तर पर जमानत देने का समर्थन नहीं करता। अदालत ने समाज के नैतिक ताने-बाने पर भी तीखी टिप्पणी की और इस घटना को "दुर्व्यवहार और बीमार मानसिकता का प्रतिबिंब" बताया।प्रधान सत्र न्यायाधीश ताहिर खुर्शीद रैना ने कहा कि "घास के मैदान, पहाड़, नदियां और बगीचे कश्मीर को एक वांछित...

कोलकाता कोर्ट ने कॉलेज कैंपस में लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म के आरोप में वकील समेत तीन को पुलिस कस्टडी में भेजा
कोलकाता कोर्ट ने कॉलेज कैंपस में लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म के आरोप में वकील समेत तीन को पुलिस कस्टडी में भेजा

कोलकाता सेशन कोर्ट ने कॉलेज कैंपस में लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म के आरोप में वकील और कॉलेज के अनुबंधित कर्मचारी मनोजित मिश्रा और लॉ स्टूडेंट्स जैब अहमद व प्रमित मुखोपाध्याय को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों में से एक ने दुष्कर्म किया, जबकि बाकी ने उसे उकसाया और अपराध में मदद की।पीड़िता कॉलेज में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने आई थी तभी आरोपियों ने उसे कॉलेज कैंपस के गार्ड रूम में ले जाकर बुधवार रात 7 बजे से 11 बजे के बीच दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर तीनों...

राज्य सरकार ने बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना की दूसरी जमानत याचिका का विरोध किया, दिया यह तर्क
राज्य सरकार ने बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना की दूसरी जमानत याचिका का विरोध किया, दिया यह तर्क

राज्य सरकार ने शुक्रवार (27 जून) को कर्नाटक हाईकोर्ट के समक्ष बलात्कार के मामले में आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा दायर की गई जमानत याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि वह पहले ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाए बिना सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटा सकते।राज्य की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक प्रोफेसर रविवर्मा कुमार ने जस्टिस एस आर कृष्ण कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया,"पहला आधार याचिका की स्वीकार्यता पर है। सेशन जज के पास जाने से पहले याचिका दायर की जाती है। याचिकाकर्ता सीधे हाईकोर्ट का...

हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान पेश आया अजीब वाकिया, टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया पक्षकार
हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान पेश आया अजीब वाकिया, टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया पक्षकार

गुजरात हाईकोर्ट की एकल पीठ के समक्ष पिछले सप्ताह ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा हुआ नजर आया। यह घटना उस वक्त हुई जब जस्टिस निरज़ार एस देसाई 20 जून को चेक बाउंस मामले में FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो में दिखता है कि वह व्यक्ति बाद में बाथरूम से बाहर निकलता है और फिर किसी अन्य कमरे में बैठ जाता है।बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति FIR में मूल शिकायतकर्ता है। FIR के आरोपी पक्षों ने हाईकोर्ट में आपसी समझौते के आधार पर FIR रद्द करने की मांग की...