मुख्य सुर्खियां

हत्या मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत रद्द, एक हफ़्ते में आत्मसमर्पण करने का निर्देश
हत्या मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत रद्द, एक हफ़्ते में आत्मसमर्पण करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (13 अगस्त) को सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को दी गई ज़मानत रद्द की।अदालत ने उन्हें एक हफ़्ते के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने पीड़ित सागर के पिता अशोक धनखड़ द्वारा दायर अपील पर यह आदेश पारित किया, जिसमें इस साल मार्च में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सुशील कुमार को ज़मानत देने के आदेश को चुनौती दी गई थी।कुमार को मई 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 27 वर्षीय...

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को संसद जाने के लिए लगाए गए खर्च का हिसाब समझाने को कहा
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को संसद जाने के लिए लगाए गए खर्च का हिसाब समझाने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर राशिद को संसद जाने की अनुमति देने के लिए उन पर लगाए गए लगभग 4 लाख के खर्च की गणना का आधार क्या है।जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस अनुप जयराम भंभानी की खंडपीठ इंजीनियर राशिद की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने 25 मार्च के आदेश में संशोधन की मांग की थी। उस आदेश में उन्हें संसद जाने के लिए जेल अधिकारियों के पास करीब 4 लाख जमा करने की शर्त लगाई गई।अदालत ने कहा कि राज्य (दिल्ली पुलिस) इस...

CPI (M) को गाजा नरसंहार की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिली
CPI (M) को गाजा नरसंहार की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिली

बॉम्बे हाईकोर्ट ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को गाजा में जारी नरसंहार की निंदा करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी।जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की खंडपीठ ने मुंबई पुलिस के इस बयान को स्वीकार कर लिया कि विरोध प्रदर्शन मुंबई में प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल आज़ाद मैदान में होगा।गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब माकपा ने गाजा में नरसंहार के विरोध में अनुमति मांगने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, क्योंकि मुकदमेबाजी के अपने पहले दौर में जस्टिस रवींद्र...

IPL सट्टेबाजी मामले में एम.एस. धोनी की मानहानि याचिका पर ट्रायल शुरू करने का आदेश, साक्ष्य दर्ज करने को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त
IPL सट्टेबाजी मामले में एम.एस. धोनी की मानहानि याचिका पर ट्रायल शुरू करने का आदेश, साक्ष्य दर्ज करने को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त

मद्रास हाईकोर्ट ने 2014 में दायर महेंद्र सिंह धोनी की मानहानि याचिका में ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया। यह याचिका 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले से जुड़ी कथित मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करने से मीडिया कंपनियों और उनके प्रतिनिधियों को रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा की मांग करती है।जस्टिस सी.वी. कार्तिकेयन ने धोनी के साक्ष्य दर्ज करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया, जो 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर के बीच किसी उपयुक्त स्थान पर यह कार्य करेंगे। अदालत ने माना कि धोनी की अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति...

बिना ट्रायल बर्खास्त किए गए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली राहत
बिना ट्रायल बर्खास्त किए गए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली राहत

दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त करने का आदेश रद्द कर दिया। उक्त प्रोफेसर पर बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप था, जबकि उनका कहना था कि कुछ अन्य प्रोफेसरों द्वारा कथित उत्पीड़न के चलते उन्होंने कुछ समय तक कक्षाएं लेना बंद कर दिया था।जस्टिस प्रतीक जालान ने पाया कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का अपर्याप्त पालन हुआ, क्योंकि जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने बर्खास्तगी का निर्णय लिया वह रिपोर्ट कभी भी याचिकाकर्ता को सौंपी ही...

शालीमार बाग में अनधिकृत रेहड़ी-पटरी वालों को आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी, हाईकोर्ट ने अधिकृत साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति दी
शालीमार बाग में अनधिकृत रेहड़ी-पटरी वालों को आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी, हाईकोर्ट ने अधिकृत साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति दी

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में नगर निगम दिल्ली (MCD) से कहा कि केवल इसलिए कि वह अनधिकृत रेहड़ी-पटरी वालों को नियंत्रित करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण रोकने में असमर्थ है, यह कारण साप्ताहिक बाजार को बंद करने का आधार नहीं हो सकता, जिसे टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) द्वारा मंजूरी दी गई है।जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस अनीश दयाल की खंडपीठ ने कहा,“सिर्फ इसलिए कि कुल 600 विक्रेताओं में से 300 विक्रेता अनधिकृत रूप से उस क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं, जिससे अव्यवस्था फैल सकती है, ऐसे में यह...

कैश-फॉर-क्वेरी मामला: महुआ मोइत्रा ने मीडिया लीक पर जताई आपत्ति, हाईकोर्ट ने कड़ी गोपनीयता बरतने के दिए निर्देश
कैश-फॉर-क्वेरी मामला: महुआ मोइत्रा ने मीडिया लीक पर जताई आपत्ति, हाईकोर्ट ने कड़ी गोपनीयता बरतने के दिए निर्देश

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित कैश-फॉर-क्वेरी घोटाले में CBI द्वारा लोकपाल को सौंपी गई रिपोर्ट की खबर मीडिया में लीक कर दी गई।जस्टिस सचिन दत्ता ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वह याचिका का निपटारा इस निर्देश के साथ करेंगे कि सभी संबंधित पक्ष सख्त गोपनीयता बनाए रखें।कोर्ट ने कहा,“मैं स्पष्ट कर दूंगा कि गोपनीयता बनाए रखी जाए। मैं याचिका का निपटारा करूंगा।”जस्टिस दत्ता ने आगे कहा,“इसमें कोई शक नहीं कि...

धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में गैग ऑर्डर की अवधि बढ़ाने से इनकार करने के खिलाफ The News Minute की याचिका खारिज की
धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में गैग ऑर्डर की अवधि बढ़ाने से इनकार करने के खिलाफ 'The News Minute' की याचिका खारिज की

कर्नाटक हाईकोर्ट को सोमवार (11 अगस्त) को सूचित किया गया कि निचली अदालत ने धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में विभिन्न मीडिया संस्थाओं और यूट्यूब चैनलों पर हर्षेंद्र कुमार डी और उनके परिजनों के बारे में कोई भी अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने से रोकने वाले 18 जुलाई के अपने एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया।यह घटनाक्रम The News Minute वेब पोर्टल की मालिक और संचालक कंपनी स्पंकलेन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका के बाद हुआ, जिसमें एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर को चुनौती दी गई...

आम जनता के प्राइवेट पेट्रोल पंप पर टॉयलेट के उपयोग पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा वकीलों का संगठन
आम जनता के प्राइवेट पेट्रोल पंप पर टॉयलेट के उपयोग पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा वकीलों का संगठन

अखिल भारतीय नागरिक स्वतंत्रता अधिवक्ता मंच (AILF) ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पेट्रोल पंपों पर शौचालयों तक पहुँच के संबंध में चल रही रिट याचिका में पक्षकार बनने की मांग की। यह याचिका उस अंतरिम आदेश को चुनौती देती, जिसमें निजी पेट्रोल पंपों पर शौचालयों के उपयोग को केवल कर्मचारियों और ग्राहकों तक सीमित कर दिया गया।मंच का दावा कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का आम जनता के मौलिक और नागरिक अधिकारों पर "प्रत्यक्ष और प्रतिकूल प्रभाव" पड़ता है। पक्षकार आवेदन में कहा गया कि यह प्रतिबंध अनुचित,...

पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने बेंच हंटिंग के आरोपों में सीनियर एडवोकेट सहित 16 वकीलों को तलब किया
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने बेंच हंटिंग के आरोपों में सीनियर एडवोकेट सहित 16 वकीलों को तलब किया

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने रूप बंसल मामले में कथित "बेंच हंटिंग" रणनीति का संज्ञान लिया।काउंसिल ने 16 वकीलों - सीनियर एडवोकेट राकेश नेहरा, सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली, एडवोकेट जे.के. सिंगला, सिद्धार्थ भारद्वाज, एडवोकेट आदित्य अग्रवाल, गगनदीप सिंह, अनमोल चंदन, एडवोकेट बलजीत बेनीवाल, हर्ष शर्मा, सौहार्द सिंह, रूपेंद्र सिंह, अंकित यादव, आशिम सिंगला, आकाश शर्मा, बिंदु, एपीएस शेरगिल - को रूप बंसल मामले में बेंच हंटिंग में शामिल होने के आरोपों की जांच के लिए तलब...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के विरुद्ध फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोपी को मिली जमानत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के विरुद्ध फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोपी को मिली जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाहरुख खान नामक व्यक्ति को ज़मानत दी, जिस पर भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान से माफ़ी मांगते हुए कथित रूप से एडिटिड दृश्यों वाला एक विवादास्पद फेसबुक वीडियो शेयर करने का आरोप था।जस्टिस कृष्ण पहल की पीठ ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना यह आदेश इस शर्त पर पारित किया कि आरोपी मुकदमे के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और तय तारीख पर निचली अदालत में पेश होगा।FIR के अनुसार आरोपFIR में आरोप लगाया गया कि मुख्य आरोपी (अशरफ खान) ने...

पीएम मोदी का उपहास उडाने वाली फेसबुक पोस्ट पर व्यक्ति को नहीं मिली ज़मानत, कोर्ट ने बताया- राष्ट्र-विरोधी विचारधारा
पीएम मोदी का उपहास उडाने वाली फेसबुक पोस्ट पर व्यक्ति को नहीं मिली ज़मानत, कोर्ट ने बताया- राष्ट्र-विरोधी विचारधारा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ़्ते एक व्यक्ति की ज़मानत याचिका खारिज कर दी, जिस पर फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा करने और पाकिस्तान का महिमामंडन करने का आरोप है।जस्टिस संजय कुमार सिंह की पीठ ने कहा कि कथित पोस्ट भारतीय नेतृत्व का उपहास करते प्रतीत होते हैं और राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और अखंडता के हितों के विपरीत एक कथानक को बढ़ावा देते हैं।आरोपी (ताहिर मेवाती) पर फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक दृश्य पोस्ट करने के आरोप में भारतीय न्याय...

सेशन जज के सुनवाई से अलग होने बाद धर्मस्थल दफ़नाने का मामला नई बेंच को हुआ ट्रांसफर
सेशन जज के सुनवाई से अलग होने बाद 'धर्मस्थल दफ़नाने' का मामला नई बेंच को हुआ ट्रांसफर

प्रिंसिपल सिटी सिविल एंड सेशन जज ने धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर से संबंधित मामले को आगे की सुनवाई के लिए दूसरे जज को ट्रांसफर कर दिया।एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशन जज विजय कुमार राय, जिन्होंने पहले मीडिया और यूट्यूब चैनलों को धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े के भाई हर्षेंद्र कुमार डी, उनके परिवार के सदस्यों, परिवार द्वारा संचालित संस्थानों और श्री मंजूनाथस्वामी मंदिर, धर्मस्थल के खिलाफ "अपमानजनक सामग्री" प्रकाशित करने से रोक दिया था, उन्होंने मामले की सुनवाई से...

एंट्रेंस एग्जाम छोड़ने वाले लॉ स्टूडेंट की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाया 5,000 का जुर्माना
एंट्रेंस एग्जाम छोड़ने वाले लॉ स्टूडेंट की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाया 5,000 का जुर्माना

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक लॉ स्टूडेंट द्वारा दायर याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह "कानून में असंगत" है। उक्त याचिका में स्टूडेंट ने एंट्रेंस एग्जाम में शामिल न होने के बावजूद दाखिले की मांग की थी। याचिका खारिज करने के साथ ही कोर्ट स्टूडेंट पर 5,000 का जुर्माना भी लगाया।चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस यशवीर सिंह राठौर की खंडपीठ ने कहा,"यह प्रार्थना कानून में असंगत है। किसी भी कल्पना के आधार पर इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"एक बीए एलएलबी (ऑनर्स) के इच्छुक स्टूडेंट ने हरियाणा के चौधरी...