मुख्य सुर्खियां

हाईकोर्ट ने दिल्ली में नशीले पेय के उत्पादन और खपत को नियंत्रित करने की याचिका पर विचार करने से इनकार किया
हाईकोर्ट ने दिल्ली में नशीले पेय के उत्पादन और खपत को नियंत्रित करने की याचिका पर विचार करने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। उक्त याचिका में राष्ट्रीय राजधानी में मादक पेय और दवाओं के उत्पादन, वितरण और खपत को प्रतिबंधित या विनियमित करने की मांग की गई थी।अश्विनी उपाध्याय ने अदालत के समक्ष कहा कि शहर में मौजूद शराब की दुकानें स्कूलों या अस्पतालों या धार्मिक स्थलों के पास हैं और दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2019 के तहत दिल्ली आबकारी नियम 2010 के साथ पठित प्रावधानों के विपरीत स्थापित...

दिल्ली हाईकोर्ट
हाईकोर्ट ने शहर में वर्षा जल संचयन प्रयासों की कमी पर स्वत: संज्ञान मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को समय दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र, दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों को शहर में विभागों द्वारा किए गए वर्षा जल संचयन प्रयासों की कमी के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने आदेश दिया:"प्रतिवादियों को अपनी स्टेटस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।"अब मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को तय की गई है।जस्टिस जसमीत सिंह और जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की खंडपीठ द्वारा...

एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी सेशन कोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सीआरपीसी की धारा 438 के तहत हाईकोर्ट में नहीं जा सकता: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपी सेशन कोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सीआरपीसी की धारा 438 के तहत हाईकोर्ट में नहीं जा सकता: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने कहा कि एक बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act), 1989 के तहत एक आरोपी सेशन कोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सीआरपीसी की धारा 438 के तहत हाईकोर्ट में नहीं जा सकता है।यह माना गया कि एक बार सत्र न्यायालय द्वारा इस तरह की याचिका खारिज कर दिए जाने के बाद, एससी / एसटी अधिनियम की धारा 14-ए के तहत अपील करने का उपाय होगा।धारा 14-ए (2) में प्रावधान है: सीआरपीसी की धारा 378(3) में कुछ भी शामिल...

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से भारतीय विमानों पर लिखे कोड VT को बदलने की मांग वाली याचिका पर विचार करने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से भारतीय विमानों पर लिखे कोड 'VT' को बदलने की मांग वाली याचिका पर विचार करने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोमवार को केंद्र सरकार से भारतीय विमानों पर लिखे कोड 'VT' (विक्टोरियन टेरिटरी और वायसराय टेरिटरी) को बदलने की मांग वाली याचिका पर विचार करने को कहा।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय को एक प्रतिनिधित्व के माध्यम से संबंधित मंत्रालय से संपर्क करने के लिए स्वतंत्रता प्रदान की और उक्त मंत्रालय को कानून के अनुसार उचित रूप से इस पर विचार करने का निर्देश दिया।याचिकाकर्ता एडवोकेट अश्विनी कुमार...

ट्रायल शुरू होने के बाद भी आगे की जांच के लिए आवेदन दायर किया जा सकता है: मद्रास हाईकोर्ट
ट्रायल शुरू होने के बाद भी आगे की जांच के लिए आवेदन दायर किया जा सकता है: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आगे की जांच के लिए आवेदन को खारिज करने के आदेश में संशोधन की अनुमति देते हुए कहा कि ट्रायल शुरू होने के बाद भी आगे की जांच के लिए एक आवेदन किया जा सकता है।अदालत ने कहा कि सच्चाई को सामने लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है और सीआरपीसी की धारा 173 (8) मुकदमे के शुरू होने के बाद आगे की जांच करने के लिए पुलिस पर कोई बंधन नहीं डालती है।जस्टिस भरत चक्रवर्ती ने निम्नानुसार कहा:सीआरपीसी की धारा 173 (8) मुकदमे के शुरू होने के बाद मामले में आगे की जांच करने...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दी

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सोमवार को दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को जमानत दे दी।जस्टिस भारती डांगरे ने 50,000 रुपये का निजी बॉन्ड भरने की शर्त पर जमानत का आदेश दिया।वर्तमान में न्यायिक हिरासत में पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले साल 28 मई को गिरफ्तार किया था।जबकि उनके दो जमानत आवेदन अतीत में खारिज कर दिए गए थे, उन्होंने चार्जशीट दाखिल करने के बाद अपनी...

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के भतीजे को जमानत दी
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के भतीजे को जमानत दी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को जमानत दे दी।जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान की पीठ ने कहा,"पीएमएलए के तहत मुकदमे का सामना कर रहे आरोपी को नियमित जमानत देने में कोई पूर्ण रोक नहीं है क्योंकि आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने एक संभावित बचाव किया है कि उसने पहले ही उचित प्राधिकारी के समक्ष एक अपील...

केरल हाईकोर्ट
अनुच्छेद 227 के तहत कोई हस्तक्षेप नहीं जब तक ट्रायल कोर्ट ने कानून के स्थापित सिद्धांतों के खिलाफ प्रकट त्रुटि या निर्णय नहीं किया है: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक याचिका की अनुमति दी है, जिसमें रेंट कंट्रोल कोर्ट द्वारा पारित एक आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसमें पाया गया था कि निचली अदालत ने आक्षेपित आदेश पारित करते समय एक स्पष्ट त्रुटि की थी। जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस पीजी अजितकुमार की खंडपीठ ने इस सवाल पर विचार करते हुए कि क्या रेंट कंट्रोल कोर्ट द्वारा पारित आदेश पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप वांछित था, कहा कि यह केवल तभी आवश्यक है जब ट्रायल कोर्ट ने एक निर्णय पर पहुंचने के लिए प्रकट त्रुटि की हो या स्पष्ट...

 दिल्ली पुलिस ने अदालत के आदेश से पहले मोहम्मद ज़ुबैर की जमानत का आदेश लीक किया : ज़ुबैर के वकील का आरोप
" दिल्ली पुलिस ने अदालत के आदेश से पहले मोहम्मद ज़ुबैर की जमानत का आदेश "लीक" किया" : ज़ुबैर के वकील का आरोप

दिल्ली के एक मजिस्ट्रेट ने शनिवार को फैक्ट चेकिंग वेबसाइट AltNews के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को 2018 में कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए पोस्ट किए गए एक ट्वीट पर दर्ज मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया ।हालांकि न्यायाधीश ने शाम 7 बजे आदेश सुनाया था, लेकिन कुछ समाचार चैनलों और एजेंसियों ने लगभग 2.30 बजे खबर दी थी कि जुबैर को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यानी ज़मानत आदेश की वास्तविक घोषणा से करीब 4.30 घंटे पहले कुछ...

दिल्ली कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को जमानत देने से इनकार किया,  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को जमानत देने से इनकार किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 2018 में किए गए अपने ट्वीट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने शाम करीब सात बजे यह आदेश सुनाया| मजिस्ट्रेट ने ज़ुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।हालांकि यह आदेश शाम 7 बजे ही सुनाया गया, कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दोपहर...

पुलिस का अभियुक्त के पूर्ण आपराधिक इतिहास की जानकारी कोर्ट को न दे पाना दुराचार या न्याय में हस्तक्षेप के बराबर? एमपी हाईकोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा
पुलिस का अभियुक्त के पूर्ण आपराधिक इतिहास की जानकारी कोर्ट को न दे पाना दुराचार या न्याय में हस्तक्षेप के बराबर? एमपी हाईकोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, ग्वालियर की एक खंडपीठ ने हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के पुलिस महानिदेशक को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें यह बताने का निर्देश दिया है कि क्या किसी आवेदक/अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में अदालत को जानकारी न देना एक मामूली कदाचार है या आपराधिक न्याय व्यवस्था में हस्तक्षेप करने के बराबर है। हलफनामा सुनवाई की अगली तारीख से पहले दायर किया जाना है।जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने कहा कि अदालत अक्सर यह देख रही है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी परिपत्र के बावजूद...

[आदेश XVI नियम 1 और 2 सीपीसी] ट्रायल कोर्ट को प्रस्तावित गवाहों की केवल प्रथम दृष्टया प्रासंगिकता का पता लगाने की आवश्यकता: राजस्थान हाईकोर्ट
[आदेश XVI नियम 1 और 2 सीपीसी] ट्रायल कोर्ट को प्रस्तावित गवाहों की केवल "प्रथम दृष्टया" प्रासंगिकता का पता लगाने की आवश्यकता: राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश XVI नियम एक और दो के संदर्भ में गवाहों को बुलाने के लिए एक आवेदन पर निर्णय लेते समय ट्रायल कोर्ट को प्रस्तावित गवाहों की प्रासंगिकता और आवश्यकता का प्रथम दृष्टया पता लगाना आवश्यक है।अदालत ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि आवेदक को केवल ऐसे गवाहों की प्रासंगिकता या आवश्यकता दिखाने के लिए बुलाया जा सकता है, लेकिन उन्हें ऐसी आवश्यकता को स्थापित करने या साबित करने के लिए नहीं कहा जा सकता है; आवश्यकता न्यायालय द्वारा निर्धारित की जानी...

केरल हाईकोर्ट
क्या सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज बयान एक सार्वजनिक दस्तावेज है? केरल हाईकोर्ट ने सरिता नायर की याचिका में एमिकस क्यूरी की नियुक्ति की

सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया बयान सार्वजनिक दस्तावेज है या नहीं? इस कानूनी सवाल का फैसला करने के लिए केरल हाईकोर्ट ने अदालत की सहायता कि लिए शुक्रवार को एक एमिकस क्यूरी नियुक्त किया।सौर पैनल घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता एस नायर की ओर से दायर याचिका के मामले में जस्टिस कौसर एडप्पागथ ने एमिकस क्यूरी नियुक्त किया। सर‌िता एस नायर ने सोने की तस्करी के मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा धारा 164 के तहत दिए गए बयान की प्रतियां प्रदान करने का निर्देश देने की मांग की थी।एडवोकेट केके...

कर्मचारी भविष्य निधि कानून के तहत बची हुई राशि के निर्धारण के लिए नियोक्ता को उचित अवसर दिया जाना चाहिए: तेलंगाना हाईकोर्ट
कर्मचारी भविष्य निधि कानून के तहत बची हुई राशि के निर्धारण के लिए नियोक्ता को उचित अवसर दिया जाना चाहिए: तेलंगाना हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक रिट याचिका में फैसला सुनाया कि कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 (ईपीएफ अधिनियम) की धारा 7 सी के तहत बची हुई राशि के निर्धारण के लिए तब तक एक आदेश पारित नहीं किया जा सकता है, जब तक कि नियोक्ता को अपने मामले का प्रतिनिधित्व करने का उचित अवसर नहीं दिया जाता है।संक्षिप्त तथ्यसहायक भविष्य निधि आयुक्त, हैदराबाद की ओर से अधिनियम, 1952 की धारा 7सी के तहत पारित आदेशों से व्यथित होकर नियोक्ता ने रिट याचिका दायर की थी। उसने एक अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता...

हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी, 2022; निर्माताओं और खरीदारों के लिए कई प्रोत्साहन योजनाओं का ऐलान
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी, 2022; निर्माताओं और खरीदारों के लिए कई प्रोत्साहन योजनाओं का ऐलान

हरियाणा सरकार ने हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी, 2022 को मंजूरी दे दी है। इसमें 2022 को हरियाणा में "इलेक्ट्रिक वाहनों का वर्ष" घोषित किया गया है।हरियाणा सरकार 27 जून को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,"ईवी पॉलिसी का उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना, कार्बन फुटप्रिंट को कम करना, हरियाणा को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना, ईवी क्षेत्र में कौशल विकास सुनिश्चित करना, ईवी वाहनों को बढ़ावा देना, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करना और ईवी टेक्नोलॉजी में आरएंडडी को प्रोत्साहित करना है।"उक्त...

विशेष विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत विवाह के इरादा की सूचना विवाह के संस्कार से पहले दी जानी चाहिए: मद्रास हाईकोर्ट
विशेष विवाह अधिनियम की धारा 5 के तहत विवाह के इरादा की सूचना विवाह के संस्कार से "पहले" दी जानी चाहिए: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में विशेष विवाह अधिनियम के तहत जोड़े के मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। इसमें कहा गया कि विशेष विवाह के लिए अधिनियम की धारा 4 के तहत निर्धारित शर्तें और धारा 5-13 के तहत निहित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।वर्तमान मामले में अधिनियम की धारा 5 के तहत परिकल्पित प्रक्रिया के उल्लंघन का हवाला देते हुए, जो "विवाह के इरादे की सूचना" से संबंधित है, मदुरै पीठ के जज जीआर स्वामीनाथन ने कहा:"चीजों को केवल क्रमिक क्रम में चलना है। प्रश्न में जोड़े ने घोड़े...

[प्रयागराज विध्वंस] बिल्डिंग का उपयोग वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया कार्यालय के रूप में किया गया, जावेद की नेमप्लेट थी: यूपी सरकार ने इलाहाबाद एचसी में बताया
[प्रयागराज विध्वंस] "बिल्डिंग का उपयोग 'वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया' कार्यालय के रूप में किया गया, जावेद की नेमप्लेट थी": यूपी सरकार ने इलाहाबाद एचसी में बताया

प्रयागराज जिला प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा 12 जून को वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के नेता जावेद पंप (प्रयागराज हिंसा मामले में एक आरोपी) के मकान को ध्वस्त करने के अपने कदम का बचाव करते हुए यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि इमारत में जावेद की नेमप्लेट थी और उसी का इस्तेमाल पार्टी के कार्यालय में किया जा रहा था। यह जवाब राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 जून के आदेश के अनुसार दायर किया है जिसमें उसने प्रयागराज हिंसा (10 जून) के आरोपी जावेद मोहम्मद की पत्नी द्वारा...