मुख्य सुर्खियां

हाईकोर्ट ने CBI गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
हाईकोर्ट ने CBI गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। उक्त याचिका में शराब नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई।जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर भी आदेश सुरक्षित रखा।सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी, एन हरिहरन और विक्रम चौधरी ने केजरीवाल का प्रतिनिधित्व किया। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) डीपी सिंह CBI के वकील थे।सिंघवी ने तर्क दिया कि CBI द्वारा...

Right To Be Forgotten | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने POCSO मामले में आरोपी को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, डिजिटल रिकॉर्ड से पक्षकारों के नाम हटाने का निर्देश दिया
Right To Be Forgotten | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने POCSO मामले में आरोपी को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, डिजिटल रिकॉर्ड से पक्षकारों के नाम हटाने का निर्देश दिया

POCSO Act के तहत बलात्कार के आरोपी को बरी करने का फैसला बरकरार रखते हुए और बरी होने के बाद भूल जाने के अधिकार (Right To Be Forgotten) पर जोर देते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपनी रजिस्ट्री को अपने डिजिटल रिकॉर्ड से आरोपी और पीड़िता दोनों के नाम छिपाने का निर्देश दिया।जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने इस बात पर जोर दिया कि निजता का अधिकार, जिसमें भूल जाने का अधिकार और अकेले रहने का अधिकार शामिल है, व्यक्तिगत स्वतंत्रता का एक अंतर्निहित पहलू है।यह फैसला...

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ने और पुलिस पर हमला करने के आरोपी प्रदर्शनकारी को जमानत दी
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ने और पुलिस पर हमला करने के आरोपी प्रदर्शनकारी को जमानत दी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को किसान प्रदर्शनकारी नवदीप सिंह को जमानत दे दी। नवदीप को मार्च में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश लागू होने के दौरान अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।जस्टिस संदीप मौदगिल ने कहा,"आपराधिक न्यायशास्त्र के सिद्धांत के अनुसार, किसी को भी तब तक दोषी नहीं माना जाना चाहिए, जब तक कि अपराध उचित संदेह से परे साबित न हो जाए। इस मामले में इस तथ्य के मद्देनजर मुकदमे में लंबा समय लगने की संभावना है कि...

Sidhu Moosewala Murder Case | पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी को हिरासत से भागने में मदद करने वाले पुलिस अधिकारी की जमानत याचिका खारिज की
Sidhu Moosewala Murder Case | पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी को हिरासत से भागने में मदद करने वाले पुलिस अधिकारी की जमानत याचिका खारिज की

यह देखते हुए कि वह "कानून का रक्षक" था, जिसे विचाराधीन गैंगस्टर की हिरासत सौंपी गई थी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारी की जमानत याचिका खारिज की। उक्त पुलिस अधिकारी कथित तौर पर शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की थी।जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने कहा,"याचिकाकर्ता का काम बदमाशों के हाथों कानून और व्यवस्था की रक्षा करना है, जबकि पुलिस विभाग में काम करने के बावजूद याचिकाकर्ता ने न केवल विभाग को बल्कि आम जनता के हितों के खिलाफ भी...

भाइयों को पिता के बाद दूसरा स्थान दिया जाता है, बहनों के अधिकारों की रक्षा करना उनका कर्तव्य: गुजरात हाईकोर्ट का पैतृक संपत्ति के संबंध में जालसाजी का आरोप खारिज करने से इनकार
भाइयों को पिता के बाद दूसरा स्थान दिया जाता है, बहनों के अधिकारों की रक्षा करना उनका कर्तव्य: गुजरात हाईकोर्ट का पैतृक संपत्ति के संबंध में जालसाजी का आरोप खारिज करने से इनकार

गुजरात हाईकोर्ट ने हाल ही में 81 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज करने से इनकार किया। उक्त व्यकित पर उसकी बुजुर्ग बहन ने आरोप लगाया कि उसने 1975 से अपनी पैतृक संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए उसके हस्ताक्षरों की जालसाजी की है।जस्टिस डी ए जोशी ने भारत में भाइयों की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा,"मैं पक्षकारों के बीच चल रही दीवानी कार्यवाही के बारे में जानता हूं और यह भी कि आवेदक अब लगभग 81 वर्ष की आयु का सीनियर सिटीजन है। लेकिन जो बात मुझे अंतर्निहित शक्तियों का...

BREAKING | राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ अपमानजनक बयान न दे मुख्यमंत्री: कलकत्ता हाईकोर्ट
BREAKING | राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ अपमानजनक बयान न दे मुख्यमंत्री: कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ कोई भी अपमानजनक बयान देने से रोक दिया।जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि राज्यपाल संवैधानिक प्राधिकारी हैं, जो किसी भी मंच पर इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ खुद का बचाव नहीं कर सकते हैं और यदि प्रतिवादियों को अपमानजनक बयान देने से नहीं रोका गया तो इससे राज्यपाल को अपूरणीय क्षति और चोट पहुंचेगी।इससे पहले...

राजस्थान कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ सर तन से जुदा नारा लगाने के आरोपी दरगाह के मौलवी और पांच अन्य को बरी किया
राजस्थान कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ 'सर तन से जुदा' नारा लगाने के आरोपी दरगाह के मौलवी और पांच अन्य को बरी किया

राजस्थान के अजमेर जिले की एक अदालत ने आज दरगाह के एक मौलवी (सैयद गौहर हुसैन चिश्ती) और पांच अन्य को जून 2022 में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ आयोजित एक रैली के दौरान लोगों को उकसाने और "सर तन से जुड़ा" का नारा लगाने के आरोप से बरी कर दिया।पैगंबर मोहम्मद के बारे में शर्मा की कथित टिप्पणी के बाद (अजमेर दरगाह के मुख्य द्वार पर) एक सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर नारा लगाया गया था, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया था। उनकी कथित टिप्पणी के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित भी कर...

प्रेस को सत्य को उजागर करने और बिना किसी दुर्भावना के जनता को सूचित करने के लिए किए गए स्टिंग ऑपरेशन के लिए अभियोजन से छूट है : केरल हाईकोर्ट
प्रेस को सत्य को उजागर करने और बिना किसी दुर्भावना के जनता को सूचित करने के लिए किए गए 'स्टिंग ऑपरेशन' के लिए अभियोजन से छूट है : केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता में सभी मामलों में स्टिंग ऑपरेशन शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन को लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अलग तरीके से माना जाना चाहिए। इसने कहा कि न्यायालय को यह आकलन करना चाहिए कि क्या स्टिंग ऑपरेशन सत्य को उजागर करने और जनता को सूचित करने के लिए सद्भावनापूर्वक किया गया था और यह मामला-दर-मामला आधार पर निर्धारित किया जाना चाहिए।न्यायालय ने इस बात पर विचार किया कि...

बयानों में कुछ भी अपमानजनक नहीं: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में हाईकोर्ट में कहा
"बयानों में कुछ भी अपमानजनक नहीं": मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में हाईकोर्ट में कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा कि राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का संदर्भ देने वाले उनके बयानों में कुछ भी अपमानजनक नहीं है।ये दलीलें जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ के समक्ष बनर्जी के वकील, पूर्व एडवोकेट जनरल एस.एन. मुखर्जी ने राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में दी।राज्यपाल ने कथित तौर पर यह कहकर मुख्यमंत्री को बदनाम किया कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण महिलाएं उनसे मिलने में "सुरक्षित...

संपर्क तोड़ने के लिए 4 साल का समय पर्याप्त : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आतंकी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन को पैसा भेजने के लिए UAPA, NDPS Act के तहत गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दी
संपर्क तोड़ने के लिए 4 साल का समय पर्याप्त : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आतंकी संगठन 'हिज्ब-उल-मुजाहिदीन' को पैसा भेजने के लिए UAPA, NDPS Act के तहत गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दी

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भारत में हेरोइन की तस्करी और व्यापार करने के लिए आपराधिक साजिश रचने के आरोप में कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत आरोपी चार व्यक्तियों को जमानत दे दी, जिससे आय को आतंकी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन को हस्तांतरित किया जा सके।न्यायालय ने पाया कि "प्रथम दृष्टया" यूएपीए के तहत अपराध नहीं बनते हैं, सिवाय एक आरोपी के और UAPA तथा NDPS Act दोनों के तहत इस मामूली अंतर के साथ जमानत की...

केंद्र सरकार सजा पूरी होने के बावजूद पाकिस्तानी कैदियों को वापस भेजने में सुस्त: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
केंद्र सरकार सजा पूरी होने के बावजूद पाकिस्तानी कैदियों को वापस भेजने में सुस्त: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार सजा पूरी होने के बावजूद हिरासत में बंद पाकिस्तानी कैदियों को वापस भेजने के मामले में 'अस्थिरता' बरत रही है।न्यायालय ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि अगली सुनवाई तक कार्रवाई नहीं की गई तो उस पर कठोर जुर्माना लगाया जाएगा।न्यायालय को बताया गया कि 30 में से 6 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को 26 जुलाई को वापस भेजा जाएगा तथा शेष 24 कैदियों के मामले में मंत्रालय एवं सभी हितधारकों द्वारा सक्रियता से विचार किया जा रहा है।जस्टिस जी.एस. संधावालिया एवं...

एक्सिस बैंक ऐसे सार्वजनिक कार्य नहीं करता, जो उसे रिट अधिकार क्षेत्र के अधीन कर दे: कलकत्ता हाईकोर्ट
एक्सिस बैंक ऐसे सार्वजनिक कार्य नहीं करता, जो उसे रिट अधिकार क्षेत्र के अधीन कर दे: कलकत्ता हाईकोर्ट

चीफ जस्टिस टी.एस. शिवगनम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्य की कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने माना कि एक्सिस बैंक ऐसे सार्वजनिक कार्य नहीं करता, जो उसे रिट अधिकार क्षेत्र के अधीन कर दे। इसने माना कि प्राइवेट बैंक द्वारा RBI के दिशा-निर्देशों का पालन करना सार्वजनिक कर्तव्यों के प्रदर्शन के बराबर नहीं है।खंडपीठ ने माना,“बैंकिंग का व्यवसाय या वाणिज्यिक गतिविधि करने वाला अपीलकर्ता बैंक कोई सार्वजनिक कार्य या सार्वजनिक कर्तव्य नहीं निभाता है।”संक्षिप्त तथ्य:इंडियन केबल नेट कंपनी लिमिटेड केबल टेलीविजन का...

Bhojshala-Kamal Mosque Row | मौजूदा संरचना मंदिर के अवशेषों से बनी है: ASI ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी
Bhojshala-Kamal Mosque Row | 'मौजूदा संरचना मंदिर के अवशेषों से बनी है': ASI ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर पर अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि मौजूदा संरचना (कमल मौला मस्जिद) का निर्माण पहले के मंदिरों के हिस्सों का उपयोग करके किया गया।अपनी रिपोर्ट में ASI ने कहा है कि वैज्ञानिक जांच और जांच के दौरान बरामद पुरातात्विक अवशेषों के आधार पर पहले से मौजूद संरचना "परमार (राजवंश) काल की हो सकती है।"ASI की रिपोर्ट में कहा गया,"सजाए गए स्तंभों और स्तंभों की कला और वास्तुकला से...

आर्य समाज/रजिस्ट्रार के प्रमाण-पत्र से हिंदू विवाह सिद्ध नहीं होता, सप्तपदी या अन्य संस्कार जरूर दर्शाए जाने चाहिए: इलाहाबाद हाईकोर्ट
आर्य समाज/रजिस्ट्रार के प्रमाण-पत्र से हिंदू विवाह सिद्ध नहीं होता, सप्तपदी या अन्य संस्कार जरूर दर्शाए जाने चाहिए: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना है कि आर्य समाज मंदिर या हिंदू विवाह रजिस्ट्रार द्वारा जारी विवाह प्रमाण-पत्र अपने आप में पक्षों के बीच विवाह को सिद्ध नहीं करता। यह माना गया कि विवाह के तथ्य का दावा करने वाले को यह दर्शाने वाले साक्ष्य/गवाह प्रस्तुत करने चाहिए कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत हिंदू विवाह की सप्तपदी और अन्य संस्कार और रीति-रिवाज किए गए थे।जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने कहा,“ऋग्वेद' के अनुसार हिंदू विवाह में सप्तपदी करने पर, सातवां चरण (सप्तपदी) पूरा...

Right To Relief Lost: कर्नाटक हाईकोर्ट ने 1978 से भूमि अधिग्रहण कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका को 44 साल बाद खारिज किया
Right To Relief Lost: कर्नाटक हाईकोर्ट ने 1978 से भूमि अधिग्रहण कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका को 44 साल बाद खारिज किया

यह देखते हुए कि "कानूनी कार्रवाई जारी रखने के लिए 44 साल का समय बहुत लंबा है। इतने लंबे समय के बीत जाने के बाद राहत पाने का अधिकार खत्म (Right To Relief Lost) हो जाता है," कर्नाटक हाईकोर्ट ने वर्ष 1978 में शुरू की गई और पूरी की गई भूमि अधिग्रहण कार्यवाही पर सवाल उठाने वाले अपीलकर्ता द्वारा दायर की गई अपील खारिज की।चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया और जस्टिस के वी अरविंद की खंडपीठ ने विनोद कुमार के द्वारा दायर की गई अपील खारिज कर दी। अपीलकर्ता ने विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी द्वारा शुरू की गई कार्यवाही से...

केवल एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने का एग्रीमेंट करना अनुचित: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शहनाज गिल को राहत दी
केवल एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने का एग्रीमेंट करना अनुचित: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शहनाज गिल को राहत दी

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अपीलीय अदालत के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि गायिका शहनाज़ गिल को केवल एक संगीत कंपनी के लिए गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने 2019 में अनुबंध किया था।हाईकोर्ट ने कहा कि ये शर्तें "अनुचित" हैं और उनमें समान सौदेबाजी की शक्ति का अभाव है। गिल ने टीवी शो बिग बॉस में प्रवेश करने से पहले 2019 में सिमरन म्यूज़िक कंपनी के साथ "जल्दबाजी में" अनुबंध किया था और शर्तों के अनुसार उन्हें किसी अन्य कंपनी के लिए गाने...

पटना हाईकोर्ट ने गलत प्रारंभिक प्रश्नों के कारण जिला जज भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की याचिका खारिज की
पटना हाईकोर्ट ने गलत प्रारंभिक प्रश्नों के कारण जिला जज भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की याचिका खारिज की

पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार (12 जुलाई) को बिहार जिला जज (एडमिशन स्तर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देने से इनकार किया, जिसमें अभ्यर्थियों ने गलत प्रश्नों के कारण मुख्य परीक्षा के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए चयन प्राधिकारी को निर्देश देने में न्यायालय की सहभागिता मांगी थी।अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में आए गलत प्रश्नों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके कारण वे मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर...

भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65-बी केवल इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने से संबंधित है, भौतिक दस्तावेजों से नहीं: झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया
भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65-बी केवल इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने से संबंधित है, भौतिक दस्तावेजों से नहीं: झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया

झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 65-बी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लागू होती है, भौतिक दस्तावेजों पर नहीं।जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा,"भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65 मुख्य रूप से उसमें उल्लिखित शर्तों की उपलब्धता के आधार पर दस्तावेज़ को द्वितीयक साक्ष्य के रूप में मानने के उद्देश्य से है। अधिनियम की धारा 65-बी इलेक्ट्रॉनिक सामान को साक्ष्य के रूप में मानने के उद्देश्य से है। धारा 65-बी के प्रावधानों में से एक विशेष रूप से धारा 65-बी(4) के...

भाजपा का दर्शन मेरी सोच के अनुरूप है: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहित आर्य BJP में शामिल हुए
'भाजपा का दर्शन मेरी सोच के अनुरूप है': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहित आर्य BJP में शामिल हुए

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज के रूप में रिटायर होने के तीन महीने बाद जस्टिस रोहित आर्य इस शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। वे तीन महीने पहले 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में रिटायर हुए।लाइव लॉ के साथ स्पेशल इंटरव्यू में जस्टिस आर्य ने विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिसमें कुछ मामलों में उनके न्यायिक निर्णयों से लेकर राजनीति में प्रवेश करने के उनके उद्देश्य और तीन नए आपराधिक कानूनों पर उनके विचार शामिल हैं।लाइव लॉ से बात करते हुए पूर्व जज ने...