ताज़ा खबरें
आरक्षण प्रदान करने के लिए परमादेश जारी नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार को आरक्षण प्रदान करने के लिए कोई परमादेश जारी नहीं किया जा सकता है।न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की बेंच ने पंजाब राज्य के सरकारी मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में तीन प्रतिशत का खेल कोटा प्रदान करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी एक निर्देश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।इस मामले में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रिट याचिकाओं की अनुमति दी और पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह राज्य में सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त गैर-अल्पसंख्यक...
धारा 372 सीआरपीसी : बरी करने के आदेश के खिलाफ पीड़ित का अपील करने का अधिकार एक संपूर्ण अधिकार है, विशेष अनुमति प्राप्त करने की कोई आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बरी करने के आदेश के खिलाफ पीड़ित का अपील करने का अधिकार एक संपूर्ण अधिकार है और विशेष अनुमति प्राप्त करने की कोई आवश्यकता नहीं है।जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कल एक फैसले में कहा, "पीड़ित को अपील करने के लिए विशेष अनुमति देने के लिए प्रार्थना नहीं करनी है, क्योंकि पीड़ित को धारा 372 के तहत अपील करने का वैधानिक अधिकार है। धारा 372 के प्रोविज़ो सीआरपीसी की धारा 378 की उपधारा (4) की तरह अपील के लिए विशेष अनुमति प्राप्त करने की कोई शर्त निर्धारित नहीं...
जानिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाए जाने की वजह और इसके इतिहास के बारे में
गणतंत्र दिवस (Republic Day) हर साल 26 जनवरी को देशभर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा झंडा फहराया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और वीर योद्धाओं को स्मरण किया जाता है।26 जनवरी को चुनने की वजहभारत की संविधान सभा की स्थापना 9 दिसंबर 1946 को भारत के संविधान को...
हाईकोर्ट सीआरपीसी की धारा 401 के तहत पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार का प्रयोग करते हुए दोषमुक्ति के निष्कर्ष को दोषसिद्धि में नहीं बदल सकता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोई हाईकोर्ट दंड प्रक्रिया संहिता ( सीआरपीसी) की धारा 401 के तहत पुनरीक्षण अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए दोषमुक्ति के निष्कर्ष को दोषसिद्धि में परिवर्तित नहीं कर सकता।जस्टिस एमआर शाह की बेंच और जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, "यदि ट्रायल कोर्ट द्वारा बरी करने का आदेश पारित किया गया है तो हाईकोर्ट मामले को ट्रायल कोर्ट को भेज सकता है और यहां तक कि सीधे पुनर्विचार भी कर सकता है। हालांकि, अगर बरी करने का आदेश प्रथम अपीलीय अदालत द्वारा पारित किया जाता है, तो उस मामले में,...
फर्जी एमएसीटी दावा: सुप्रीम कोर्ट ने एमओआरटीएच और एनआईसी को इस मुद्दे से निपटने के लिए पोर्टल को अंतिम रूप देने के लिए कहा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) के समक्ष दायर की जा रही फर्जी दावा याचिकाओं से संबंधित मामले में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के साथ परामर्श में नए, व्यापक सूचना फॉर्म को अंतिम रूप देने पर ध्यान देने के लिए कहा। सुनवाई की आखिरी तारीख (14.12.2021) पर सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण और कर्मकार मुआवजा अधिनियम के तहत दायर फर्जी दावा याचिका के...
विकलांग व्यक्तियों के लिए टीकाकरण: सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक न्याय मंत्रालय को हितधारकों और इससे संबंधित एक्सपर्ट से सुझाव लेने के लिए कहा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने विकलांग व्यक्तियों के लिए टीकाकरण के संबंध में मंगलवार को निर्देश दिया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारिता विभाग को (जो केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन है) मौजूदा सुविधाओं और आगे के प्रस्तावों के संबंध में हितधारकों और डोमेन विशेषज्ञों से सुझाव लेना चाहिए।इसके साथ ही इसे स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष रखें, जो इस पर विचार करेगा कि क्या इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मौजूदा पैटर्न में किसी संशोधन की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और...
कानूनी पेशे में क्वालिटी वाले लोग ही आएं, बार एक्ज़ाम के स्तर में सुधार करें : सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई से कहा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया ("बीसीआई") की चुनौती वाली याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि यह उचित समय है कि बीसीआई बार परीक्षा आयोजित करने के साथ-साथ परीक्षा की क्वालिटी (गुणवत्ता) के लिए निर्धारित सिस्टम पर आत्मनिरीक्षण करे।बीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसने अन्य रोजगार वाले व्यक्तियों को, चाहे वे पूर्णकालिक या अंशकालिक, अपनी नौकरी से इस्तीफा दिए बिना अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाने की...
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस बढ़ाने की मांग वाली याचिका ठुकराई
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एफसीआरए लाइसेंस जारी रखने की अनुमति देने के लिए अंतरिम राहत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट में भारत के सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि कट-ऑफ तारीख के भीतर आवेदन करने वाले 11,594 गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरए पंजीकरण बढ़ा दिए गए हैं। इनमें वे संगठन शामिल हैं, जो अगले आदेश तक 30.09.2021 तक वैध थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।विदेशी योगदान नियमन अधिनियम के तहत 6000 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के लाइसेंस की समाप्ति को चुनौती देते हुए जनहित याचिका...
चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुफ्त उपहार का वादा ' गंभीर मुद्दा' : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ईसीआई को नोटिस जारी किया
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर भारत संघ और भारतीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई थी कि राजनीतिक दलों को चुनाव से पहले सार्वजनिक निधि से तर्कहीन फ्रीबी( मुफ्त उपहार ) का वादा करने या वितरित करने की अनुमति न दें और जो राजनीतिक पार्टियां ऐसा करती हैं तो उनके पंजीकरण रद्द करें या पार्टियों के चुनाव चिन्ह जब्त करें।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि यह निस्संदेह एक...
वीसी के जरिए बाल गवाहों के बयानों की रिकॉर्डिंग : सुप्रीम कोर्ट ने नालसा से रिमोट पॉइंट को-ऑर्डिनेटरों के मानदेय को वहन करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ट्रायल कोर्ट में सबूत देने के लिए राज्यों या जिलों में यात्रा करने के लिए आवश्यक बाल पीड़ितों / मानव तस्करी के गवाहों की गवाही की वर्चुअल रिकॉर्डिंग से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए, राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण ("नालसा") को 'रिमोट पॉइंट को-ऑर्डिनेटरों ' को दिए जाने वाले मानदेय को वहन करने को कहा। नालसा को सुनवाई का अवसर प्रदान करने के लिए, सर्वोच्च न्यायालय ने उस पर उसकी प्रतिक्रिया मांगी है।गौरतलब है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाल पीड़ितों / गवाहों की...
न तो मुवक्किल और न ही अदालत कानून या कानूनी निष्कर्ष के मामलों में वकील की स्वीकारोक्तियों से बंधे हैं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि न तो मुवक्किल और न ही अदालत कानून के मामलों या कानूनी निष्कर्षों के बारे में वकील की स्वीकृतियों के प्रति बाध्य है।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने ईएसआईसी भर्ती विनियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली एक डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन) योजना से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए कहा, "जबकि आम तौर पर वकील द्वारा तथ्य की स्वीकृति बाध्यकारी होती है, न तो मुवक्किल और न ही अदालत कानून या कानूनी निष्कर्ष के मामलों में स्वीकृति के लिए...
किस तरह सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप ने COVID-19 मौत पर मुआवजे के आवेदनों में बढ़ोतरी की
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप राज्य सरकारों के समक्ष दायर किए जा रहे आवेदनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिनमें COVID-19 के कारण हुई मौतों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।न्यायालय ने 4 अक्टूबर, 2021 को, निर्देश दिया था कि किसी भी राज्य को कोविड से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि से केवल इस आधार पर इनकार नहीं करना चाहिए कि मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु के कारण के रूप में कोविड का उल्लेख नहीं है। विशेषज्ञ दिशानिर्देशों के आधार पर, कोर्ट ने...
महिला ने पारिवारिक इच्छाओं के विरुद्ध विवाह के बारे में अलग बयान दियाः सुप्रीम कोर्ट ने शादी रद्द की
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महिला के मामले में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उसकी शादी को रद्द कर दिया। उक्त महिला ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ एक पुरुष से शादी की थी।महिला के परिवार वालों ने पति के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अपहरण के अपराध में पति के परिवार के कुछ सदस्यों को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया था।वह व्यक्ति और अन्य आरोपी (उसके परिवार के कुछ सदस्य) ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने इस मामले को खारिज...
'फैसला अपने लिए खुद ही बोलता है' : सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग धरने पर फैसले में स्पष्टीकरण का आवेदन खारिज किया
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शाहीन बाग धरने के संबंध में पारित 7 अक्टूबर 2020 के अपने फैसले के स्पष्टीकरण के लिए दायर एक विविध आवेदन को खारिज कर दिया।एडवोकेट अमित साहनी की एक याचिका में, जिसमें शाहीन बाग में सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरने को हटाने की मांग की गई थी, सर्वोच्च न्यायालय ने अपने अक्टूबर 2020 के फैसले के माध्यम से कहा था कि एक कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार मौजूद है, लेकिन असहमति व्यक्त करने वाले प्रदर्शनों को नामित स्थानों किया जाना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर...
धर्म संसद के भाषणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका का विरोध करते हुए हिंदू सेना नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरिद्वार और दिल्ली में आयोजित धर्म संसद सम्मेलन में वक्ताओं के खिलाफ अभद्र भाषा के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग करने वाली जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने और विरोध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। पत्रकार कुर्बान अली और वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश (पटना उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश) द्वारा दायर रिट याचिका में विष्णु गुप्ता ने हस्तक्षेप आवेदन दायर किया गया है।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हेमा कोहली की पीठ ने 12 जनवरी को...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (17 जनवरी, 2022 से 21 जनवरी, 2022) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा शुरू करने पर लागू नहीं होती : सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (21 जनवरी 2022) को एक फैसले में कहा कि लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा शुरू करने पर लागू नहीं होती है। कोर्ट ने एनसीडीआरसी द्वारा पारित उस फैसले को निरस्त...
सेवा नियमों के विपरीत विज्ञापन में बयान आवेदक के पक्ष में अधिकार पैदा नहीं करता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि किसी विज्ञापन और सेवा नियमों में एक बयान के बीच संघर्ष की स्थिति में, बाद वाला मान्य होगा। कोर्ट ने कहा कि एक गलत विज्ञापन ऐसे अभ्यावेदन पर कार्रवाई करने वाले आवेदकों के पक्ष में अधिकार पैदा नहीं करेगा।न्यायालय ने आगे कहा, "वैधानिक प्राधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों में कानून बनाने का बल है और कार्यकारी निर्देश, इस मामले में ज्ञापन का कार्यालय और वैधानिक नियम, के बीच संघर्ष की स्थिति में बाद वाला प्रबल होगा।"न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की...
लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा शुरू करने पर लागू नहीं होती : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (21 जनवरी 2022) को एक फैसले में कहा कि लिमिटेशन एक्ट की धारा 5 सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा शुरू करने पर लागू नहीं होती है।कोर्ट ने एनसीडीआरसी द्वारा पारित उस फैसले को निरस्त करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें उसने कहा था कि शिकायतकर्ता सक्षम सिविल कोर्ट में उपाय तलाशने के लिए स्वतंत्र होगा। आयोग ने आगे कहा था कि यदि वह एक सिविल कोर्ट में कार्रवाई करने का विकल्प चुनता है, तो वह लिमिटेशन एक्ट, 1963 की धारा 5 के तहत एक अर्जी दायर करने के लिए स्वतंत्र है। आयोग ने एसबीआई के...
सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की; अस्पताल ले जाया गया
शुक्रवार को एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया।खबरों के मुताबिक, शख्स की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला हैपुलिस ने कहा है कि व्यक्ति को झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने यह भी कहा कि वह आत्मदाह करने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
हत्या का मामला - सिर की चोट महत्वपूर्ण, केवल फ्रैक्चर ना देख पाने से मामला आईपीसी की धारा 302 से बाहर नहीं हो सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोपी को दोषी ठहराते हुए कहा कि केवल यह तथ्य कि कोई फ्रैक्चर नहीं देखा और/ या पाया नहीं गया था, मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 से बाहर नहीं कर सकता है, जबकि मौत सिर की चोट के कारण हुई थी।जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 को आकर्षित करने के लिए सिर पर चोट को शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर चोट देना कहा जा सकता है।इस मामले में निचली अदालत ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...



















