ताज़ा खबरें

आर्टिकल 226 - हाईकोर्ट को सबूतों की फिर से सराहना करने या अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा दर्ज किए गए निष्कर्षों में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
आर्टिकल 226 - हाईकोर्ट को सबूतों की फिर से सराहना करने या अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा दर्ज किए गए निष्कर्षों में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी हाईकोर्ट को न्यायिक समीक्षा की अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सबूतों की फिर से सराहना करने और/या अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा स्वीकार किए गए जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए निष्कर्षों में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।इस मामले में अपीलकर्ता एक बैंक में शाखा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। उसके खिलाफ बैंक के एक उधारकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि उसने 1,50,000/- रुपये के ऋण की सीमा स्वीकृत की थी, लेकिन उधारकर्ता ने उसके द्वारा मांगी गई रिश्वत देने से इनकार कर...

दोषसिद्धि के बाद किए गए समझौते पर भरोसा नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी की एसएलपी खारिज की
दोषसिद्धि के बाद किए गए समझौते पर भरोसा नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी की एसएलपी खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया।आरोपी को आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी ठहराया गया था। उसने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया था कि उसके और शिकायतकर्ता/पीड़िता के बीच एक समझौता किया गया है।जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस अभय एस ओक की पीठ ने कहा, "हमें इस तरह के समझौते को कोई श्रेय देने का कोई कारण नहीं दिखता, जो हाईकोर्ट द्वारा सजा की पुष्टि के बाद किया जा रहा है।"पीड़िता की मां द्वारा दर्ज...

सीआरपीसी की धारा 482 : एफआईआर में लगे आरोपों पर कुछ तथ्यात्मक सहायक सामग्री होनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही रद्द की
सीआरपीसी की धारा 482 : एफआईआर में लगे आरोपों पर कुछ तथ्यात्मक सहायक सामग्री होनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा कि एफआईआर (प्राथमिकी) में जो आरोप लगाए गए हैं, उनके के लिए कम से कम कुछ तथ्यात्मक सहायक सामग्री होनी चाहिए।एफआईआर में दर्ज शिकायतकर्ता का मामला इस प्रकार था: आरोपी ने 11 दिसंबर, 2016 को शिकायतकर्ता के भाई के साथ शादी की और उसके बाद वह अपने भाई को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगी और यही कारण था कि उसके भाई की 8 दिसंबर, 2017 को नौकरी के दौरान अचानक मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के तुरंत बाद, उसके व्यवहार में अचानक...

आप शिकायतकर्ता, अभियोजक और निर्णायक  : सुप्रीम कोर्ट ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों में वसूली नोटिस पर कार्रवाई करने के लिए यूपी सरकार को फटकार लगाई
"आप शिकायतकर्ता, अभियोजक और निर्णायक " : सुप्रीम कोर्ट ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों में वसूली नोटिस पर कार्रवाई करने के लिए यूपी सरकार को फटकार लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में जिला प्रशासन द्वारा दिसंबर, 2019 में आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की वसूली के लिए कथित सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को जारी किए गए नोटिस पर कार्रवाई करने के लिए यूपी सरकार को फटकार लगाई।कोर्ट ने कहा कि राज्य की कार्रवाई कोडुंगल्लूर फिल्म सोसाइटी (2018) में और इन रि : रि: डिस्ट्रक्शन ऑफ पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टीज (2009) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उल्लंघन में है, जहां कानून की अनुपस्थिति में, जहां भी विरोध के कारण संपत्ति का...

मृत्युदंड के प्रतिस्थापन के तौर पर बिना किसी छूट के अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है : सुप्रीम कोर्ट
मृत्युदंड के प्रतिस्थापन के तौर पर बिना किसी छूट के अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मृत्युदंड के प्रतिस्थापन के तौर पर बिना किसी छूट के अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा दी जा सकती है।जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने एक मामले में रखी गयी उस दलील को खारिज कर दिया कि 'भारत सरकार बनाम वी. श्रीहरन- (2016) 7 एससीसी 1' मामले में अल्पमत वाले दृष्टिकोण पर विचार किया जाना चाहिए, जिसमें संविधान पीठ के दो न्यायाधीशों ने एक तरह का मंतव्य प्रकट किया था।कोर्ट ने रवीन्द्र नामक व्यक्ति द्वारा रिट याचिका पर विचार करने के दौरान कहा, "एक बार जब...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
क्या केंद्र सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों को कोर्ट भत्ते के लिए सीजेआई की ओर से की गई सिफारिश को खारिज कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें यह सवाल उठाया गया था कि जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों को 'कोर्ट भत्ता' देने का फैसला किया है और अनुच्छेद 146(2) के तहत राष्ट्रपति का अनुमोदन मांगा है, तब क्या कानून और न्याय मंत्रालय मनमाने ढंग से बिना कोई कारण बताए या राष्ट्रपति को इसका हवाला दिए बिना अनुमोदन से इनकार कर सकता है।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ सुप्रीम कोर्ट इम्‍लॉईज़ वेलफेयर एसोसिएशन की एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों द्वारा डोमिसाइल के लिए नौकरी कोटा प्रदान करने वाले कानूनों को हाईकोर्ट से अपने पास ट्रांसफर पर विचार मांगे

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डोमिसाइल के लिए नौकरी कोटा प्रदान करने वाले कानूनों की वैधता के संबंध में विभिन्न हाईकोर्ट में लंबित मामलों को अपने पास ट्रांसफर करने के संबंध में विचार मांगे।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 3 फरवरी को पारित आदेश के खिलाफ हरियाणा राज्य द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें हरियाणा में स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण प्रदान करने वाले कानून पर रोक लगा दी गई थी।पीठ ने कहा कि आंध्र...

हिजाब प्रतिबंध - हम भी जानते हैं कि राज्य में क्या हो रहा है, हम उचित समय पर सुनवाई करेंगे : सीजेआई
हिजाब प्रतिबंध - "हम भी जानते हैं कि राज्य में क्या हो रहा है, हम उचित समय पर सुनवाई करेंगे" : सीजेआई

भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं को तत्काल सूचीबद्ध करने के अनुरोध के जवाब में शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे को "उचित समय" पर देखेगा क्योंकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामला सुनवाई के लिए ले लिया है।वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने एक अंतरिम आदेश पारित करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के कदम के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका का उल्लेख किया कि छात्रों को कॉलेजों में धार्मिक कपड़े पहनने पर जोर नहीं देना चाहिए, जबकि मामला न्यायालय...

अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले न्यायिक अधिकारी को इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी करें : सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा
अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले न्यायिक अधिकारी को इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी करें : सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ हाईकोर्ट द्वारा अपनाई गई प्रथा का समर्थन किया है जिसमें एक न्यायिक अधिकारी को उसके द्वारा दिए गए इस्तीफे को वापस लेने के लिए राजी किया गया था।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा, "एक अच्छे न्यायिक अधिकारी को बिना काउंसलिंग और उसे आत्मनिरीक्षण और पुनर्विचार का अवसर दिए बिना खोना न्यायिक अधिकारी या न्यायपालिका के हित में नहीं होगा।"अदालत ने ये मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश देते हुए कहा कि वो इस्तीफा देने वाली महिला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को बहाल करे...

न्यायाधीशों को व्हाट्सएप मैसेजस भेजने से परहेज करें: सुप्रीम कोर्ट ने हीरा गोल्ड घोटाले मामले के पीड़ितों से कहा
न्यायाधीशों को व्हाट्सएप मैसेजस भेजने से परहेज करें: सुप्रीम कोर्ट ने हीरा गोल्ड घोटाले मामले के पीड़ितों से कहा

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हीरा गोल्ड घोटाला मामले (Heera Gold Scam Case) में ठगे गए निवेशकों से व्हाट्सएप मैसेजस के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास से परहेज करने को कहा।जांच एजेंसियों द्वारा निवेशकों को धोखा देने के मामले में हीरा गोल्ड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रबंध निदेशक, नोहेरा शेख के खिलाफ दायर एक अपील पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने चिंता व्यक्त की कि न्याय की मांग करने वाले निवेशकों द्वारा उनसे संपर्क किया जा रहा...

इस्तीफे को स्वैच्छिक नहीं माना जा सकता : सुप्रीम कोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट को हाईकोर्ट जज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला जज को बहाल करने का आदेश दिया
'इस्तीफे को स्वैच्छिक नहीं माना जा सकता' : सुप्रीम कोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट को हाईकोर्ट जज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला जज को बहाल करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वो इस्तीफा देने वाली महिला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को बहाल करे जिसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।सुप्रीम कोर्ट ने माना कि मामले की परिस्थितियों में उनके इस्तीफे को "स्वैच्छिक" नहीं माना जा सकता और इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया।अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में महिला जज को बहाल करने का आदेश देते हुए, सुप्रीम...

केवल अपराध की घृणित प्रकृति मौत की सजा देने के लिए निर्णायक कारक नहीं हो सकती, सजा कम करने के कारक भी समान रूप से जरूरी : सुप्रीम कोर्ट
केवल अपराध की घृणित प्रकृति मौत की सजा देने के लिए निर्णायक कारक नहीं हो सकती, सजा कम करने के कारक भी समान रूप से जरूरी : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल अपराध की घृणित प्रकृति मौत की सजा देने के लिए निर्णायक कारक नहीं हो सकती है।अदालत ने एक सात साल की बच्ची की बलात्कार और हत्या के आरोपी व्यक्ति को दी गई मौत की सजा को कम करते हुए कहा कि इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सजा कम करने वाले कारकों से संबंधित समान रूप से प्रासंगिक पहलू पर भी विचार किया जाना चाहिए कि मौत की सजा के अलावा किसी अन्य सजा का विकल्प बंद हो चुके हैं।जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि आरोपी का कोई...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत पति को बच्चे की कस्टडी की अनुमति ना देने कार्यवाहियों की बहुलता होती है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इस कानूनी सवाल पर बहस शुरू की कि घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम की धारा 21 के तहत क्या पीड़ित महिला के अलावा किसी वयस्क पुरुष सदस्य को भी बच्चे के संबंध में मुलाकात के अधिकार की मांग के लिए आवेदन दायर करने का अधिकार है ?भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना,जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत एक महिला द्वारा शुरू की गई कार्यवाही में मुलाकात के अधिकार की मांग नहीं कर सकने पर वैवाहिक विवादों में होने वाली कार्यवाही की...

सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब प्रतिबंध याचिका को सूचीबद्ध करने की मांग पर कहा- हाईकोर्ट को फैसला करने दीजिए
सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब प्रतिबंध याचिका को सूचीबद्ध करने की मांग पर कहा- 'हाईकोर्ट को फैसला करने दीजिए'

चीफ जस्टिस एनवी रमाना के सामने सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध के मुद्दे का मेंशन किया। उन्होंने कहा कि सिर पर स्कार्फ पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।कपिल सिब्बल ने बताया कि मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग वाली एक याचिका दायर की गई है। उन्होंने सीजेआई एनवी रमना से मामले की तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया।सीजेआई ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ आज...

सीपीसी का आदेश XIV नियम 2 - लिमिटेशन के मुद्दे को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तय नहीं किया जा सकता है जब तक यह कानून का विशुद्ध प्रश्न न हो : सुप्रीम कोर्ट
सीपीसी का आदेश XIV नियम 2 - लिमिटेशन के मुद्दे को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तय नहीं किया जा सकता है जब तक यह कानून का विशुद्ध प्रश्न न हो : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश XIV नियम 2 के तहत लिमिटेशन के मुद्दे को प्रारंभिक मुद्दे के रूप में तय नहीं किया जा सकता है, जब तक यह कानून का विशुद्ध प्रश्न न हो।आदेश XIV नियम 2 (2) में प्रावधान है कि यदि एक ही मुकदमे में कानून और तथ्य दोनों के मुद्दे उठते हैं, और कोर्ट की राय है कि मामला या उसका कोई अंश का निपटारा केवल कानून के मुद्दे पर किया जा सकता है, तो कोर्ट उस मुद्दे को पहले निपटाने की कोशिश कर सकता है, यदि वह मुद्दा- (ए) कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'डिक्री धारक को डिक्री का फल चखने में उम्र लग जाती है': सुप्रीम कोर्ट ने निष्पादन में देरी पर अफसोस जताया

सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए कि यह एक क्लासिक केस है, जहां निष्पादन की कार्यवाही खुद मुकदमेबाजी का एक और दौर बन गई और डिक्री धारक को ड‌िक्री की सफलता का फल चखने में एक उम्र लग गई, हाल ही में दिल्‍ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर एसएलपी को खारिज कर दिया।जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने इन्हीं टिप्पणियों के साथ डिक्री कोर्ट को डिक्री को तत्काल निष्पादित करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'हम आक्षेपित आदेश में हस्तक्षेप करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। डिक्री...

मानवीय मुद्दे का सामना कर रहे वकीलों के क्लर्कों के लिए टैक्नोलॉजी मार्च सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने में मददगार होगा, वे ई-कोर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकें: जस्टिस चंद्रचूड़
मानवीय मुद्दे का सामना कर रहे वकीलों के क्लर्कों के लिए टैक्नोलॉजी मार्च सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने में मददगार होगा, वे ई-कोर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकें: जस्टिस चंद्रचूड़

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 100% डिजिटल साक्षरता सुरक्षित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ई-समिति की भविष्य की योजनाओं को प्रचारित करते हुए कहा कि इस संबंध में वह छात्रों के साथ जेल अधिकारियों के सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जेल वास्तव में वह क्षेत्र है, जो हमारे देश में कानूनी व्यवस्था की कमजोर कड़ी है।सुप्रीम कोर्ट ई-समिति के अध्यक्ष जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ मास्टर ट्रेनर्स के लिए ई-सर्टिफिकेट्स के डिजिटल वितरण पर मुख्य भाषण दे रहे थे।उन्होंने बताया कि...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
जिस शिक्षक ने पहले रोटेशन में एचओडी बनने से इनकार कर दिया हो, दूसरे रोटेशन में उसे एचओडी नियुक्त करने पर रोक नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केरल सरकार द्वारा बनाए गए विधान 18 के तहत, जो कोचीन विश्वविद्यालय के निदेशक / एचओडी की नियुक्ति की परिकल्पना करता है, एक शिक्षक जिसे तर्कसंगत आधार पर एचओडी के लिए विचार किया जा रहा था, उसे नियुक्ति के लिए विचार करने से प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा, यदि दूसरी रोटेशनल अवधि देय हो और वह पहले कार्यकाल के दौरान शैक्षणिक कारणों से जिम्मेदारी से मुक्त होने का अनुरोध करता है।जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस एएस ओक की पीठ केरल हाईकोर्ट के 8 अप्रैल, 2021 के आदेश का विरोध करने वाली एक...

सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस और मकोका मामले में चार साल से विचाराधीन विकलांग अभियुक्त को जमानत दी
सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस और मकोका मामले में चार साल से विचाराधीन विकलांग अभियुक्त को जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 ('मकोका एक्ट') के तहत आरोपित एक आरोपी को जमानत दे दी। उक्त आरोपी एक पैर से विकलांग है। उसकी फिजिकल स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने का आदेश दिया।जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने अपने आदेश में जमानत देते हुए कहा,"अपीलकर्ता चार साल से हिरासत में है, मुकदमा शुरू होना भी अभी बाकी है और वह विकलांग भी है। उसकी फिजिकल स्थिति को देखते हुए हम ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के...