ताज़ा खबरें

केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ए़डिशनल जज के रूप में वकील सोमशेखर सुंदरेसन की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की
केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ए़डिशनल जज के रूप में वकील सोमशेखर सुंदरेसन की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

हालिया घटनाक्रम में वकील सोमशेखर सुंदरेशन को बॉम्बे हाईकोर्ट में ए़डिशनल जज नियुक्त किया गया है।बॉम्बे हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने 04 अक्टूबर, 2021 को एडवोकेट सोमशेखर सुंदरेसन के नाम की सिफारिश की थी। 16 फरवरी, 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए सोमशेखर सुंदरेसन के नाम की सिफारिश की। 25 नवंबर, 2022 को सरकार ने उक्त सिफारिश पर पुनर्विचार की मांग की है। केंद्र की आपत्ति यह थी कि उन्होंने कई मामलों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे हैं, जो अदालतों के समक्ष...

निविदाओं की न्यायिक रिव्यू - निविदा प्राधिकारी की व्याख्या तब तक प्रभावी होनी चाहिए जब तक कि किसी दुर्भावना का आरोप ना हो या दुर्भावना साबित ना हो: सुप्रीम कोर्ट
निविदाओं की न्यायिक रिव्यू - निविदा प्राधिकारी की व्याख्या तब तक प्रभावी होनी चाहिए जब तक कि किसी दुर्भावना का आरोप ना हो या दुर्भावना साबित ना हो: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि जब निविदा शर्तों की बात आती है, तो निविदा प्राधिकरण की व्याख्या तब तक प्रभावी होनी चाहिए जब तक कि कोई दुर्भावनापूर्ण आरोप न लगाया गया हो या दुर्भावाना को साबित न किया गया हो।जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए जगदीश मंडल बनाम उड़ीसा राज्य (2007) 14 एससीसी 517 मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लेख किया।मामले के तथ्यात्मक मैट्रिक्स के अनुसार, मेसर्स राइट्स लिमिटेड (द्वितीय प्रतिवादी)...

200 एसएमएस की डेली लिमिट रद्द करने वाले टीडीसैट के निर्णय के खिलाफ ट्राई की अपील, सुप्रीम कोर्ट ने प्रासंगिक नियम दाखिल करने को कहा
200 एसएमएस की डेली लिमिट रद्द करने वाले टीडीसैट के निर्णय के खिलाफ ट्राई की अपील, सुप्रीम कोर्ट ने प्रासंगिक नियम दाखिल करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में प्रति दिन 200 टेक्स्ट मैसेज की सीमा को रद्द करने के टेलीकॉम अपीलीय न्यायाधिकरण के 2012 के फैसले के खिलाफ अपील में प्रासंगिक नियम दाखिल करने का निर्देश दिया। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ 2012 में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी।यह प्रतिबंध भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा अपने कड़े दूरसंचार वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियमों के हिस्से के रूप में लगाया गया था। इसका उद्देश्य अनचाहे...

एलएमवी लाइसेंस मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, मुकुंद देवांगन का फैसला   संदर्भ लंबित रहने तक लागू रहेगा
एलएमवी लाइसेंस मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'मुकुंद देवांगन' का फैसला संदर्भ लंबित रहने तक लागू रहेगा

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बुधवार, 22 नवंबर 2023, को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट ‌व्हीकल के लिए लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकताओं संबंधी मुद्दों पर संदर्भ लंबित रहने तक मुकुंद देवांगन बनाम ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में उसका 2017 का निर्णय जारी रहेगा।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस हृषिकेश रॉय, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस मनोज मिश्रा की संविधान पीठ मुकुंद देवांगन के फैसले के खिलाफ एक संदर्भ पर सुनवाई कर रहा था कि अगर किसी...

विवाह समानता की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिका पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की; सीजेआई विचार करने पर सहमत
विवाह समानता की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिका पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की; सीजेआई विचार करने पर सहमत

भारत में विवाह समानता से संबंधित याचिकाओं में एक और घटनाक्रम में याचिकाकर्ताओं ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की, जिसने भारत में समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था। याचिकाकर्ताओं ने पुनर्विचार याचिकाओं की ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने किया।उन्होंने जोर देकर कहा, ...

स्वतंत्रता के अधिकार को प्रभावित करता है: कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से ईडी की शक्तियों को बरकरार रखने वाले पीएमएलए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया
'स्वतंत्रता के अधिकार को प्रभावित करता है': कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से ईडी की शक्तियों को बरकरार रखने वाले पीएमएलए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने बुधवार (22 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट से विजय मदनलाल चौधरी फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए एक बड़ी पीठ को भेजने का आग्रह किया, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। केंद्रीय एजेंसी की व्यापक शक्तियों पर चिंता जताते हुए सीनियर एडवोकेट ने कहा-“इसमें शामिल मुद्दे बहुत गंभीर हैं और स्वतंत्रता के अधिकार को प्रभावित करते हैं। एडीएम जबलपुर में 40 साल बाद फैसला रद्द किया गया। एके गोपालन को कई वर्षों के बाद मिनर्वा मिल्स में रद्द कर दिया...

क्या मौत की सज़ा के मामलों में एक ही दिन सज़ा देना उचित है? सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2024 में मामले की सुनवाई करेगा
क्या मौत की सज़ा के मामलों में एक ही दिन सज़ा देना उचित है? सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2024 में मामले की सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं को जनवरी, 2024 में सूचीबद्ध करने का फैसला किया, जो इस बात से संबंधित हैं कि क्या मृत्युदंड या मौत की सजा के मामलों में एक ही दिन की सजा की अनुमति दी जा सकती है।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि रजिस्ट्री जनवरी 2024 में मामले में सुनवाई की सही तारीख सूचित करेगी।उल्लेखनीय है कि इससे पहले तत्कालीन सीजेआई यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा था कि किसी आरोपी को मौत की सजा देने से पहले उसे सुनने...

जब साजिश मूल अपराध से संबंधित न हो तो ईडी आईपीसी की धारा 120बी का उपयोग करके पीएमएलए लागू नहीं कर सकती: जस्टिस संजीव खन्ना
जब साजिश मूल अपराध से संबंधित न हो तो ईडी आईपीसी की धारा 120बी का उपयोग करके पीएमएलए लागू नहीं कर सकती: जस्टिस संजीव खन्ना

सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी का हवाला देते हुए किसी आरोपी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA एक्ट) लागू नहीं कर सकता है, अगर कथित साजिश पीएमएलए एक्ट के तहत मूल अपराध (scheduled offences) से संबंधित नहीं है।जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ विजय मदनलाल चौधरी बनाम भारत संघ मामले में 2022 के फैसले पर पुनर्विचार की मांग करने वाले आवेदनों पर सुनवाई कर रही है, जिसमें...

विवाह समानता निर्णय एक लंबी प्रक्रिया का पहला कदम; सुप्रीम कोर्ट केंद्र की समिति के लिए समय-सीमा दे सकता था: सीनियर एडवोकेट एस मुरलीधर
विवाह समानता निर्णय एक लंबी प्रक्रिया का पहला कदम; सुप्रीम कोर्ट केंद्र की समिति के लिए समय-सीमा दे सकता था: सीनियर एडवोकेट एस मुरलीधर

हिंदू कॉलेज में कॉकस द्वारा 'भारत में विवाह समानता का भविष्य' पर आयोजित पैनल डिस्कशन सीनियर एडवोकेट (रिटायर्ड जज) एस मुरलीधर ने कहा कि सुप्रियो बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में हालिया फैसला बड़े पैमाने पर पहला कदम था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को समयबद्ध तरीके से विवाह समानता के मुद्दे पर समिति रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया जा सकता था।उन्होंने यह भी कहा कि विवाह समानता निर्णय बहुत सीमित समय-सीमा में पारित किया गया। इस पर अधिक विचार-विमर्श की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समय की कमी के कारण...

जेजे रूल्स 2007| जहां उम्र का सही आकलन संभव नहीं, एक साल की कमी की जा सकती है : सुप्रीम कोर्ट ने 1995 हत्या के मामले में किशोरता की अर्जी स्वीकारी
जेजे रूल्स 2007| जहां उम्र का सही आकलन संभव नहीं, एक साल की कमी की जा सकती है : सुप्रीम कोर्ट ने 1995 हत्या के मामले में किशोरता की अर्जी स्वीकारी

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में 1995 में हुए एक हमले और हत्या के मामले में 27 साल बाद एक दोषी द्वारा किशोर होने की याचिका पर पुनर्विचार किया और उसे स्वीकार कर लिया। हालांकि अपराध और सजा के समय किशोर न्याय अधिनियम, 1986 लागू था, 5-न्यायाधीशों ने प्रताप सिंह मामले (2005) में संवैधानिक पीठ ने स्पष्ट किया था कि 2000 का अधिनियम 1986 के अधिनियम के तहत शुरू की गई लंबित कार्यवाही पर लागू होता है। यह ध्यान रखना उचित है कि जेजे अधिनियम, 2000 ने किशोर की उम्र 16 से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दी थी। इस मामले में,...

बीएमडब्ल्यू कार हुई क्षतिग्रस्त : सुप्रीम कोर्ट ने कार बदलने की मांग खारिज की, कहा, बीमा पॉलिसी कवर से ज्यादा दावा नहीं किया जा सकता
बीएमडब्ल्यू कार हुई क्षतिग्रस्त : सुप्रीम कोर्ट ने कार बदलने की मांग खारिज की, कहा, बीमा पॉलिसी कवर से ज्यादा दावा नहीं किया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (20.11.2023) को दोहराया कि कोई बीमाधारक बीमा पॉलिसी द्वारा कवर की गई राशि से अधिक का दावा नहीं कर सकता है। न्यायालय ने यह भी कहा कि बीमा पॉलिसी की शर्तें, जो बीमा कंपनी की देनदारी निर्धारित करती हैं, को सख्ती से पढ़ा जाना चाहिए।नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बनाम मुख्य चुनाव अधिकारी मामले में हाल के फैसले का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि कॉन्ट्रा प्रोफ़ेरेंटम का नियम बीमा अनुबंध जैसे वाणिज्यिक अनुबंध पर लागू नहीं होगा। यह नियम कहता है कि यदि अनुबंध में कोई खंड...

राजस्व रिकॉर्ड स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं, याची द्वारा केवल प्रतिवादी के टाईटल में खामियों को इंगित करना पर्याप्त नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट
राजस्व रिकॉर्ड स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं, याची द्वारा केवल प्रतिवादी के टाईटल में खामियों को इंगित करना पर्याप्त नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट

यह दोहराते हुए कि राजस्व रिकॉर्ड स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का केवल म्यूटेशन किसी भूमि के वास्तविक मालिक-मालिकों से उनके अधिकार, स्वामित्व और भूमि में हित को नहीं छीनेगा।पूर्व उदाहरणों का हवाला देते हुए, न्यायालय ने कहा कि "राजस्व रिकॉर्ड में म्यूटेशन न तो स्वामित्व बनाता है और न ही समाप्त करता है, न ही इसका टाईटल पर कोई अनुमानित मूल्य है। यह केवल उस व्यक्ति को भू-राजस्व का भुगतान करने का अधिकार देता है जिसके पक्ष में म्यूटेशन किया गया है। "न्यायालय ने...

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं पर 2013 के माओवादी हमले के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर पर एनआईए की चुनौती खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं पर 2013 के माओवादी हमले के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर पर एनआईए की चुनौती खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (21.11.2023) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दायर अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें 2020 में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा माओवादी हमले के पीछे बड़ी राजनीतिक साजिश के आरोपों की जांच के लिए दर्ज की गई नई एफआईआर को चुनौती दी गई थी। 2013 में बस्तर में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हत्या कर दी थी।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।एनआईए की याचिका में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

ऐसी अदालतें जहां पत्नी क्रूरता के कारण वैवाहिक घर छोड़ने के बाद शरण लेती है, आईपीसी की धारा 498ए शिकायत पर विचार कर सकती हैं: सुप्रीम कोर्ट
ऐसी अदालतें जहां पत्नी क्रूरता के कारण वैवाहिक घर छोड़ने के बाद शरण लेती है, आईपीसी की धारा 498ए शिकायत पर विचार कर सकती हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि क्रूरता के कारण अपने पति का घर छोड़ने के बाद पत्नी जिस स्थान पर रहती है और आश्रय चाहती है, उसे तथ्यात्मक स्थिति के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498-ए के तहत शिकायतों पर विचार करने का अधिकार क्षेत्र होगा।रूपाली देवी बनाम यूपी राज्य, (2019) 5 एससीसी 384 में 3-न्यायाधीशों की पीठ के फैसले का हवाला देते हुए अदालत ने कहा,“उस स्थान पर अदालतें जहां पत्नी पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा किए गए क्रूरता के कृत्यों के मामले में वैवाहिक घर छोड़ने या भगाए जाने...

नियुक्तियां केवल विज्ञापित रिक्तियों के आधार पर: सुप्रीम कोर्ट ने दो जजों की नियुक्ति गलत मानी पर 10 साल की सेवा के चलते पद से हटाने से इनकार किया
'नियुक्तियां केवल विज्ञापित रिक्तियों के आधार पर': सुप्रीम कोर्ट ने दो जजों की नियुक्ति गलत मानी पर 10 साल की सेवा के चलते पद से हटाने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में 2013 में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के चयन में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हाईकोर्ट द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया को गलत ठहराया और परिणामस्वरूप, दो न्यायिक अधिकारियों की नियुक्तियां अनियमित पाई गईं। साथ ही, न्यायालय ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए दोनों अधिकारियों को पद से हटाने से इनकार कर दिया कि उन्होंने दस साल से अधिक सेवा प्रदान की है और अनियमितताओं में उनकी कोई गलती नहीं थी।जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 2021 के...

दिल्ली प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से बाहर रखने का सुझाव दिया
दिल्ली प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से बाहर रखने का सुझाव दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (21 नवंबर) को ‌दिल्ली से लगे पंजाब अन्य राज्यों में पराली जलाने को हतोत्साहित करने के लिए पराली जलाने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बुनियादी ढांचे के दायरे से बाहर करने का सुझाव दिया। कोर्ट ने गरीब किसानों के लिए बेलिंग मशीनों पर पूरी तरह से सब्सिडी देने और पराली को एक उपयोगी उपोत्पाद में बदलने के लिए उनकी परिचालन लागत का वित्तपोषण करने की भी सिफारिश की, जिसे बाद में राज्य सरकार द्वारा लाभ के लिए बेचा जा सकता है। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु...

धारा 69 साक्ष्य अधिनियम के अनुसार एक रैंडम गवाह द्वारा यह साबित नहीं किया जा सकता है कि उसने प्रमाणित गवाह को इस पर हस्ताक्षर करते हुए देखा था: सुप्रीम कोर्ट
धारा 69 साक्ष्य अधिनियम के अनुसार एक रैंडम गवाह द्वारा यह साबित नहीं किया जा सकता है कि उसने प्रमाणित गवाह को इस पर हस्ताक्षर करते हुए देखा था: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (20.11.2023) को माना कि वसीयत की वास्तविकता साबित करने के लिए, एक रैंडम गवाह की जांच करना पर्याप्त नहीं है, जो दावा करता है कि उसने प्रमाणित गवाह को वसीयत में अपने हस्ताक्षर करते देखा है।साक्ष्य अधिनियम की धारा 69 उन मामलों में दस्तावेज़ की प्रामाणिकता साबित करने से संबंधित है, जहां कोई प्रमाणित गवाह नहीं मिलता है। उक्त प्रावधान के तहत, यह साबित किया जाना चाहिए कि साक्ष्य देने वाले एक गवाह का सत्यापन कम से कम उसकी लिखावट में है, और दस्तावेज़ को निष्पादित करने वाले व्यक्ति...

भ्रामक विज्ञापन बंद करें, झूठे इलाज का दावा करने वाले हर उत्पाद पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद से कहा
भ्रामक विज्ञापन बंद करें, झूठे इलाज का दावा करने वाले हर उत्पाद पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (21 नवंबर) को आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ भ्रामक दावे और विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाई।भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर विचार करते हुए जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने बाबा रामदेव द्वारा सह-स्थापित कंपनी को कड़ी चेतावनी जारी की।जस्टिस अमानुल्लाह ने मौखिक रूप से कहा,“पतंजलि आयुर्वेद के ऐसे सभी झूठे और भ्रामक विज्ञापनों को तुरंत बंद करना होगा। न्यायालय ऐसे...

राष्ट्रीय परियोजनाएं प्रभावित, विज्ञापनों पर खर्च किया गया पैसा: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के विज्ञापन फंड को आरआरटीएस प्रोजेक्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया
'राष्ट्रीय परियोजनाएं प्रभावित, विज्ञापनों पर खर्च किया गया पैसा': सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के विज्ञापन फंड को आरआरटीएस प्रोजेक्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (21 नवंबर) को क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम परियोजना के लिए धन आवंटित करने के अपने आश्वासन को पूरा नहीं करने के लिए दिल्ली सरकार की खिंचाई की।कोर्ट ने दिल्ली सरकार के रुख पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए परियोजना के लिए सरकार के विज्ञापन फंड को ट्रांसफर करने का आदेश पारित किया. हालाँकि, न्यायालय ने यह कहते हुए आदेश को एक सप्ताह के लिए स्थगित रखा कि यदि सरकार एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से परियोजना के लिए धन हस्तांतरित नहीं करती है तो यह लागू हो जाएगा।जस्टिस संजय किशन...