मुख्य सुर्खियां

भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम वहां लागू हो, जहां व्यक्तिगत कानून के तहत विवाहित पक्ष विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत हों: केरल हाईकोर्ट में याचिका
भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम वहां लागू हो, जहां व्यक्तिगत कानून के तहत विवाहित पक्ष विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत हों: केरल हाईकोर्ट में याचिका

केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वकील ने यह घोषणा करने की मांग की है कि जिन माता-पिता का विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत है, उनके बच्चों के लिए विरासत का कानून सभी परिदृश्यों में भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 होगा, भले ही पार्टियों ने शुरू में संबंधित व्यक्तिगत कानून के तहत विवाह किया हो।याचिकाकर्ता ने अपनी पत्नी से मुस्लिम रीति-रिवाज, जो कि इस्लामी शरीयत कानून है, के अनुसार शादी की थी और दंपति की तीन बेटियां पैदा हुईं।याचिकाकर्ता का तर्क है कि विरासत के इस्लामी शरीयत कानून के...

आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में किए गए अपराध के आरोपी लोक सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए: झारखंड हाईकोर्ट
आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में किए गए अपराध के आरोपी लोक सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए: झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने हाल के एक फैसले में अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान किए गए अपराधों के आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले गहन पूछताछ करने के लिए पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य पर जोर दिया।जस्टिस सुभाष चंद ने कहा, “यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि आरोपी एक लोक सेवक है और अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान किसी भी अपराध के आरोपी संबंध में एक लोक सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते समय पुलिस अधिकारी पहले मामले की जांच करने के लिए बाध्य है। इसके पीछे उद्देश्य केवल यह...

धारा 306 आईपीसी | सुसाइड नोट के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, सामग्री की जांच की जानी चाहिए: कर्नाटक हाईकोर्ट
धारा 306 आईपीसी | सुसाइड नोट के आधार पर निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, सामग्री की जांच की जानी चाहिए: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि केवल इसलिए कि सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति का नाम लिखा गया है, कोई तुरंत इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकता कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत अपराधी है, पहले सुसाइड नोट की सामग्री और अन्य परिस्थितियों के तहत पूर्ण जांच में जांच की जानी चाहिए।कलबुर्गी स्थित जस्टिस वेंकटेश नाइक की एकल न्यायाधीश पीठ ने हनमन्त्रय द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसका नाम मृतक बसवराज के सुसाइड नोट में दिया गया था, जिसने आत्महत्या कर ली ‌‌थी।मृतक की पत्नी ने शिकायत दी थी कि उसके...

Evidence Act की धारा 27 के तहत सह-अभियुक्त का खुलासा बयान अकेले किसी अन्य व्यक्ति को अपराध में आरोपी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
Evidence Act की धारा 27 के तहत सह-अभियुक्त का खुलासा बयान अकेले किसी अन्य व्यक्ति को अपराध में आरोपी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोहराया कि किसी व्यक्ति को एफआईआर और अंतिम आरोप पत्र में दोषी नहीं ठहराया जा सकता, जब अभियोजन पक्ष के पास इविडेंस एक्ट (Evidence Act) की धारा 27 के तहत तैयार किए गए कथित सह-अभियुक्तों के प्रकटीकरण बयानों को छोड़कर उसे अपराध से जोड़ने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।जस्टिस प्रणय वर्मा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने याचिकाकर्ता के कहने पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8, 15, 25 और 29 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए एफआईआर और परिणामी कार्यवाही रद्द कर...

वैवाहिक विवादों में समझौते के संबंध में हाइपर-टेक्निकल दृष्टिकोण प्रतिकूल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पति के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द किया
वैवाहिक विवादों में समझौते के संबंध में 'हाइपर-टेक्निकल' दृष्टिकोण प्रतिकूल: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पति के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द किया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में पति के खिलाफ लंबित आपराधिक मामला इस तर्क के आधार पर रद्द कर दिया कि संबंधित पति-पत्नी के बीच पहले ही समझौता हो चुका है। इसलिए अदालत समझौते के आधार पर आपराधिक कार्यवाही रद्द करने के लिए सीआरपीसी की धारा 482 के तहत अपनी शक्ति का उपयोग कर सकती है।अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए कहा,“अगर पति-पत्नी के बीच उनके परिवार के सदस्यों के प्रयासों से समझौता हो जाता है तो यह न केवल समाज के लिए अच्छा होगा, बल्कि उनके शेष जीवन के लिए भी फायदेमंद होगा। समझौते का उद्देश्य...

AP Civil Services Rules | यदि विवाह से पहले सरकारी अनुमति नहीं ली गई तो सरकारी कर्मचारी की दूसरी पत्नी उसकी मृत्यु लाभ की हकदार नहीं: तेलंगाना हाईकोर्ट
AP Civil Services Rules | यदि विवाह से पहले सरकारी अनुमति नहीं ली गई तो सरकारी कर्मचारी की दूसरी पत्नी उसकी मृत्यु लाभ की हकदार नहीं: तेलंगाना हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने माना कि यदि पति ने दूसरी शादी करने से पहले सरकार से अनुमति नहीं ली तो दूसरी पत्नी सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करने वाले अपने अपने मृत पति की मृत्यु पर मिलने वाले वेतन की हकदार नहीं है।कोर्ट ने कहा,"यह दिखाने के लिए रिकॉर्ड पर कोई दस्तावेज़ नहीं है कि मृतक ने दूसरी शादी करने से पहले सरकार से कोई अनुमति ली थी या नहीं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुस्लिम व्यक्ति समय में चार पत्नियों से शादी कर सकता है। लेकिन, सर्विस रूल्स के अनुसार, चूंकि मृतक सरकारी कर्मचारी था तो उसे दूसरी...

POCSO Act की धारा 23 के तहत उत्तरदायित्व नाबालिग की पहचान का खुलासा करने वाले मीडिया के रिपोर्टर्स और योगदानकर्ता पर लागू होता है: मेघालय हाईकोर्ट
POCSO Act की धारा 23 के तहत उत्तरदायित्व नाबालिग की पहचान का खुलासा करने वाले मीडिया के रिपोर्टर्स और योगदानकर्ता पर लागू होता है: मेघालय हाईकोर्ट

मेघालय हाईकोर्ट ने हाल ही में स्पष्ट किया कि POCSO Act की धारा 23 न केवल प्रकाशकों और मीडिया आउटलेट के मालिकों पर बल्कि पत्रकारों या समाचार के योगदानकर्ताओं पर भी लागू होती है।जस्टिस बी. भट्टाचार्जी ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रावधान को लागू करने के पीछे विधायिका की मंशा यह है कि किसी बच्चे की पहचान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उजागर नहीं की जानी चाहिए।उन्होंने कहा,"POCSO Act की धारा 23 किसी भी तरह से बच्चे की पहचान का खुलासा करने पर रोक लगाती है। विधायिका का इरादा है कि किसी बच्चे की पहचान...

NDPS Act। बॉम्बे हाईकोर्ट ने जब्त चरस के स्टॉक के समय 10 ग्राम हल्का पाए जाने पर आरोपी को जमानत दी
NDPS Act। बॉम्बे हाईकोर्ट ने जब्त चरस के स्टॉक के समय 10 ग्राम हल्का पाए जाने पर आरोपी को जमानत दी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत 'चरस' की व्यावसायिक मात्रा रखने के आरोपी व्यक्ति को जमानत दे दी, क्योंकि पुलिस हिरासत में उससे जब्त चरस का वजन कथित तौर पर कम हो गया।अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि जब्ती के समय चरस का वजन 1 किलो 10 ग्राम है। हालांकि, जब मजिस्ट्रेट के सामने सामान के लिए पेश किया गया तो उसका वजन सिर्फ 1 किलो था।जस्टिस एमएस कार्णिक ने अभियोजन पक्ष द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर ध्यान दिया कि जब्त किया गया पदार्थ समय के...

भगोड़ा अपराधी पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से याचिका दायर करके सिस्टम को शॉर्ट सर्किट नहीं कर सकता : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने समझौते के आधार पर एफआईआर रद्द करने से इनकार किया
'भगोड़ा अपराधी पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से याचिका दायर करके सिस्टम को शॉर्ट सर्किट नहीं कर सकता' : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने समझौते के आधार पर एफआईआर रद्द करने से इनकार किया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी भगोड़ा अपराधी पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से याचिका दायर करके समझौते के आधार पर एफआईआर को रद्द करने की मांग नहीं कर सकता। जस्टिस जसजीत सिंह बेदी ने कहा, "भगोड़ा अपराधी समझौते के आधार पर एफआईआर को रद्द करने की मांग नहीं कर सकता, खासकर तब जब वह अपने खिलाफ लंबित कई मामलों में फरार हो।"न्यायालय ने आगे कहा कि (भगोड़ा अपराधी) पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से याचिका दायर करके सिस्टम को शॉर्ट सर्किट नहीं कर सकता, जब तक कि वह नाबालिग, पागल, विकलांगता...

क्रिकेट विश्व कप 2023 - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ में मैचों के लिए टिकट की कीमत में असमानता के खिलाफ जनहित याचिका का निपटारा किया
क्रिकेट विश्व कप 2023 - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ में मैचों के लिए टिकट की कीमत में असमानता के खिलाफ जनहित याचिका का निपटारा किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक जनहित याचिका (पीआईएल) का निपटारा कर दिया , जिसमें भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों के टिकटों की कीमत में असमानता के बारे में चिंता ज़ाहिर की गई थी। जस्टिस अताउ रहमान मसूदी और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने याचिकाकर्ता विपुल त्रिपाठी को अपनी शिकायत, यदि कोई हो, यूपी-क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल के समक्ष उठाने की स्वतंत्रता दी, जो टिकटों से संबंधित सार्वजनिक शिकायतों को दूर करने के...

मकान मालिक को बिना योग्यता के मुकदमों के अंतहीन दौर में नहीं फंसाया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगभग चार दशक लंबे किराए के विवाद को समाप्त किया
मकान मालिक को बिना योग्यता के मुकदमों के अंतहीन दौर में नहीं फंसाया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगभग चार दशक लंबे किराए के विवाद को समाप्त किया

बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने एक कृषि भूमि के मालिक और उसके किरायेदारों के बीच 3,15,250 रुपये के संचित किराए के भुगतान के ‌लिए चालीस साल से हो रही मुकदमेबाजी को समाप्त कर दिया।जस्टिस संदीप वी मार्ने ने तहसीलदार के 2018 के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने में किरायेदारों की ओर से की गई डेढ़ साल से अधिक की देरी को माफ करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्हें 1985 से जमा हुए किराए का भुगतान तीन महीने के भीतर मकान मालिक को करने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने यह स्वीकार करने के बावजूद कि देरी की इस अवधि को आमतौर पर...

कथित चेक उनके इस्तीफे के बाद जारी किए गए: केरल हाईकोर्ट ने कंपनी से इस्तीफा देने वाले निदेशकों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई
कथित चेक उनके इस्तीफे के बाद जारी किए गए: केरल हाईकोर्ट ने कंपनी से इस्तीफा देने वाले निदेशकों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक कंपनी के दो अतिरिक्त निदेशकों के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी, जो चेक ‌डिसऑनर के लिए एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत अभियोजन का सामना कर रहे थे। जस्टिस पीवी कुन्हिकृष्णन ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही पर अंतरिम रोक रहेगी क्योंकि उन्होंने प्रथम दृष्टया मामला बनाया है।उन्होंने कहा,"याचिकाओं को पढ़ने और याचिकाकर्ताओं के वकील को सुनने के बाद मुझे लगता है कि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रथम दृष्टया मामला बनाया गया है। अकेले याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एचडीआईएल प्रमोटर राकेश वधावन को मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार किया, जेजे अस्पताल को फिजियोथेरेपिस्ट और नर्स को जेल अस्पताल भेजने का निर्देश दिया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एचडीआईएल प्रमोटर राकेश वधावन को मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार किया, जेजे अस्पताल को फिजियोथेरेपिस्ट और नर्स को जेल अस्पताल भेजने का निर्देश दिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रमोटर राकेश वधावन को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया। उन पर करोड़ों रुपये के पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक लोन फ्रॉड मामले में मामला दर्ज किया गया है और वे आर्थर रोड सेंट्रल जेल, मुंबई में बंद हैं।राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग पर पीएमसी बैंक से धोखाधड़ी से 2,558 करोड़ रुपये का ऋण लेने और ब्याज सहित 4,435 करोड़ रुपये की बकाया राशि चुकाने में विफल रहने का आरोप है। जस्टिस भारती डांगरे ने...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुरक्षित ऋणदाता की सहायता करने में विफल रहने पर एडीएम पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुरक्षित ऋणदाता की सहायता करने में विफल रहने पर एडीएम पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल में दोहराया कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सरफेसी एक्ट की धारा 14 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए के अधिकारों का फैसला नहीं कर सकता है। उक्त टिप्पण‌ियों के साथ कोर्ट ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया दिया, जिसे ‌‌एडिशनल डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्ट्रेट (एडीएम), इंदौर को देना होगा, ‌जिन्होंने प्रावधान में परिकल्पित 'एक्जीक्यूटरी और मिनिस्टेरियल' प्रकृत के खिलाफ में 'फंक्टस ऑफिसियो' के रूप में कार्य किया था।कोर्ट ने एडीएम को जुर्माना अपनी जेब से देने का निर्देश दिया। अदालत ने...

सड़क पर असावधानी से वाहन पार्क करना प्रतिबंधित: कर्नाटक हाईकोर्ट ने अंशदायी लापरवाही की याचिका खारिज की
सड़क पर असावधानी से वाहन पार्क करना प्रतिबंधित: कर्नाटक हाईकोर्ट ने अंशदायी लापरवाही की याचिका खारिज की

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि नेशनल हाईवे पर लापरवाही से पार्क वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक चालक को किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने यह टिप्पणी बीमा कंपनी फ्यूचर जेन इंडिया आईएनएस कंपनी लिमिटेड की ओर से ट्रिब्यूनल के 12 नवंबर 2019 के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर दिए निर्णय में की।ट्रिब्यूनल ने मृतक सादिक हुसैन के दावेदारों को 8,74,000 रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया था।मृतक 25 नवंबर 2014 की रात सोलापुर-विजयपुर रोड पर मोटरसाइकिल चला रहा था।...

यमन में मौत की सज़ा पाने वाली मलयाली नर्स की मां ने ब्लड मनी पर बातचीत के लिए यात्रा की अनुमति की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया
यमन में मौत की सज़ा पाने वाली मलयाली नर्स की मां ने 'ब्लड मनी' पर बातचीत के लिए यात्रा की अनुमति की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया

यमनी नागरिक की हत्या करने वाली और वहां मौत की सजा पाने वाली भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया की मां ने ब्लड मनी का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा और उसे मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।मां ने भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद यमन की यात्रा की अनुमति मांगी।उसका मामला है कि उसकी बेटी को फांसी से बचाने का एकमात्र तरीका मृतक के...

मद्रास हाईकोर्ट ने खुद को वकील के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत करने, क्लाइंट पर जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया
मद्रास हाईकोर्ट ने खुद को वकील के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत करने, क्लाइंट पर जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में ऐसे व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसने खुद को वकील के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया और क्लाइंट, शिकायतकर्ता को धोखा दिया।जस्टिस केके रामकृष्णन ने विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उस व्यक्ति की अपील यह कहते हुए खारिज कर दी कि विशेष न्यायाधीश ने समाज के हित में जमानत देने से इनकार कर दिया।अपीलकर्ता राजशेखरन के खिलाफ मामला यह है कि उसने शिकायतकर्ता को खुद को वकील और प्रेस रिपोर्टर के रूप में पेश किया और उसे दो महीने की अवधि के भीतर अपने भूमि...

केरल हाईकोर्ट ने अपनी क्लाइंट के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपी वकीलों को अग्रिम जमानत दी
केरल हाईकोर्ट ने अपनी क्लाइंट के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपी वकीलों को अग्रिम जमानत दी

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में अपनी क्लाइंट से कई मौकों पर बलात्कार और यौन शोषण करने के आरोपी दो वकीलों को अग्रिम जमानत दे दी।जस्टिस गोपीनाथ पी. ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए आदेश पारित किया कि जबकि पीड़िता/शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब वह पहली बार अपना मामला सौंपने के लिए पहले याचिकाकर्ता के पास पहुंची, तब से ही उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया, इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं की गई। शिकायत जून, 2023 में दायर की गई।कोर्ट ने कहा,"वास्तव में शिकायतकर्ता/पीड़ित द्वारा पसंद की गई सभी शिकायतों का...