ताज़ा खबरें

आईपीसी की धारा 149 – किसी व्यक्ति को महज इसलिए गैर-कानूनी भीड़ का हिस्सा नहीं माना जा सकता कि उसने पीड़ित के ठिकाना बताया: सुप्रीम कोर्ट
आईपीसी की धारा 149 – किसी व्यक्ति को महज इसलिए गैर-कानूनी भीड़ का हिस्सा नहीं माना जा सकता कि उसने पीड़ित के ठिकाना बताया: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति की दोषसिद्धि को रद्द करते हुए हाल ही में कहा है कि किसी व्यक्ति को महज इसलिए गैर-कानूनी जमावड़ा का हिस्सा नहीं माना जा सकता कि उसने हत्यारी भीड़ को पीड़ित का ठिकाना बताया था। उस व्यक्ति को गैर-कानूनी भीड़ के सामान्य उद्देश्य का साझेदार नहीं माना जा सकता।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने यह कहते हुए आगाह किया कि अदालतों को अपराध के सामान्य उद्देश्य को साझा करने के लिए अपराध के केवल निष्क्रिय दर्शकों को भारतीय दंड...

हवाईअड्डे की सुरक्षा जांच में विकलांगों को कृत्रिम अंग हटाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
हवाईअड्डे की सुरक्षा जांच में विकलांगों को कृत्रिम अंग हटाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने विकलांग व्यक्तियों के लिए सुविधाजनक हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दायर एक याचिका में बुधवार को कहा कि कृत्रिम अंगों (Prosthetic Limbs) / कैलिपर वाले विकलांग व्यक्तियों को हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच में कृत्रिम अंग को हटाने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए ताकि मानवीय गरिमा बनाए रखी जा सके।कोर्ट ने यह भी देखा कि हवाई यात्रा या सुरक्षा जांच के दौरान विकलांग व्यक्ति को उठाना अमानवीय है और कहा कि ऐसा व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।न्यायमूर्ति हेमंत...

सुप्रीम कोर्ट में शादी के पंजीकरण से पहले अनिवार्य प्री-मैरिटल काउंसलिंग की मांग वाली याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में शादी के पंजीकरण से पहले अनिवार्य प्री-मैरिटल काउंसलिंग की मांग वाली याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें केंद्र सरकार को एक नीति तैयार करने पर विचार करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है जो देश में विवाह के पंजीकरण से पहले विवाह पूर्व परामर्श (प्री मैरिटल काउंसलिंग) को अनिवार्य बनाने के लिए सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को निर्धारित करे।राष्ट्रीय बाल विकास परिषद द्वारा दायर याचिका की शुरुआत में कहा गया है, "आज के समय में जब देश में तलाक की दर तेज से बढ़ रही है, ऐसे मुद्दों को संबोधित करने की सख्त जरूरत है जो जोड़ों...

[त्रिपुरा चुनाव]  हमने सिर्फ शांतिपूर्वक चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया  : सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी राहतों के लिए तृणमूल कांग्रेस को हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया
[त्रिपुरा चुनाव] " हमने सिर्फ शांतिपूर्वक चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया " : सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी राहतों के लिए तृणमूल कांग्रेस को हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया

यह कहते हुए कि त्रिपुरा में चुनावी प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और अदालत ने चुनावी हिंसा के मामले में उत्पन्न हुई तत्काल स्थिति का ध्यान रखा है, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मौखिक रूप से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को बर्बरता और गुंडागर्दी के कृत्यों की जांच के लिए प्रार्थना और हमले, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के पीड़ितों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के संबंध में त्रिपुरा उच्च न्यायालय में अपनी रिट याचिका को पुनर्जीवित करने पर विचार किया।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस...

आईबीसी की धारा 12 के तहत निर्धारित अवधि के भीतर ही पूरी समाधान प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
आईबीसी की धारा 12 के तहत निर्धारित अवधि के भीतर ही पूरी समाधान प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाला और दिवालियापन संहिता की धारा 12 के तहत निर्धारित अवधि के भीतर ही पूरी समाधान प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि कोई भी विचलन ऐसी समय सीमा प्रदान करने के उद्देश्य और लक्ष्य को विफल कर देगा।अदालत एमटेक ऑटो लिमिटेड के खिलाफ शुरू की गई कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के मामले में लेनदारों की समिति द्वारा दायर अपील पर विचार कर रही थी। एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ दायर अपील का निपटारा करते हुए, इस तथ्य को ध्यान...

युवा घर से काम करते हैं, लेकिन बच्चे स्कूल जाते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के बीच स्कूलों को फिर से खोलने पर दिल्ली सरकार की आलोचना की
'युवा घर से काम करते हैं, लेकिन बच्चे स्कूल जाते हैं?' सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के बीच स्कूलों को फिर से खोलने पर दिल्ली सरकार की आलोचना की

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे प्रदूषण संकट के बीच स्कूलों को फिर से खोलने के दिल्ली सरकार के फैसले के प्रति अपनी अस्वीकृति व्यक्त की।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की एक खंडपीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार को स्कूलों को फिर से खोल दिया, जबकि अदालत ने कहा था कि स्कूल बंद कर दिया जाए। यह तब है जब कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।बेंच ने तीन-चार साल के बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंता...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
CMA Exam: सुप्रीम कोर्ट ने कॉस्ट अकाउंटेंसी परीक्षा के ऑनलाइन मोड और पैटर्न में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा 8 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट और फाइनल सीएमए परीक्षाओं के पैटर्न को चुनौती देने वाली रिट याचिका को खारिज कर दिया।जस्टिस एलएन राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए मौखिक रूप से टिप्पणी की,"हम खुद को पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में नहीं बदल सकते।" जब मामले को सुनवाई के लिए बुलाया गया, तो पीठ ने याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील से पूछा कि...

National Uniform Public Holiday Policy
सेवानिवृत्ति के समय मौजूद नियमों पर ही पेंशन निर्धारित की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेवानिवृत्ति पर किसी कर्मचारी को देय पेंशन सेवानिवृत्ति के समय मौजूद नियमों पर निर्धारित की जाएगी। न्यायालय ने यह भी कहा कि कानून नियोक्ता को समान रूप से स्थित व्यक्तियों के संबंध में नियमों को अलग तरीके से लागू करने की अनुमति नहीं देता है।वर्तमान मामले में जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ केरल उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच द्वारा पारित 29 अगस्त, 2019 के एक आदेश के खिलाफ एक सिविल अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें उच्च न्यायालय ने अपील को खारिज कर दिया...

दिल्ली प्रदूषण : हम आपको 24 घंटे देते हैं, अगर केंद्र सरकार ने गंभीर कदम नहीं उठाए तो सुप्रीम कोर्ट टास्क फोर्स बनाएगा
दिल्ली प्रदूषण : 'हम आपको 24 घंटे देते हैं', अगर केंद्र सरकार ने गंभीर कदम नहीं उठाए तो सुप्रीम कोर्ट 'टास्क फोर्स' बनाएगा

एक दिन जब दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में 500 के खतरनाक स्तर तक गिर गया।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और आसपास के एनसीआर द्वारा किए गए दावों के बावजूद प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आने पर कई उपाय करने के लिए गहरी चिंता व्यक्त की।कोर्ट ने पूछा कि वह वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Air Quality Management Commission) कब काम कर रहा है। साथ ही कोर्ट ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि प्रदूषण के स्रोतों की भी ठीक से पहचान नहीं की गई है।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना,...

गुजरात दंगा:  विरोध याचिका शिकायकर्ता के हाथों से बाहर निकल चुकी है, ये इस बर्तन को उबलते हुए रखने का भयावह पक्ष : एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
गुजरात दंगा: " विरोध याचिका शिकायकर्ता के हाथों से बाहर निकल चुकी है, ये इस बर्तन को उबलते हुए रखने का भयावह पक्ष" : एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जाकिया जाफरी की याचिका का विरोध करते हुए एसआईटी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलें सुनना जारी रखा। जाकिया ने आरोप लगाया है कि एसआईटी ने 2002 के गुजरात दंगों में साजिश के आरोपों की जांच के बिना ही क्लोज़र रिपोर्ट में गुजरात के उच्च अधिकारियों को दोषमुक्त कर दिया था। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री भी थे, जिन पर 2002 के गुजरात दंगों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया था।न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च, 2020 से पहले ई-वाहन पोर्टल पर अपलोड किए गए बीएस-IV वाहनों की बिक्री के रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने 31.03.2020 से पहले ई-वाहन पोर्टल पर अपलोड किए गए बीएस-IV वाहनों की बिक्री के रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि बशर्ते कि अस्थायी/स्थायी रजिस्ट्रेशन कट ऑफ तिथि यानी 31.03.2020 से पहले दिया गया हो।हालांकि संबंधित परिवहन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया गया कि बिक्री वास्तविक और 31.03.2020 से पहले हुई है।अदालत ने निर्देश दिया,"संबंधित परिवहन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक...

लोकसभा ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी को विनियमित करने के लिए विधेयक पारित किया
लोकसभा ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी को विनियमित करने के लिए विधेयक पारित किया

लोकसभा ने बुधवार को असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) बिल 2020 पारित किया। बिल का उद्देश्य असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी सर्विसेज को दुरुपयोग रोकना और ऐसी सर्विसेज के नैतिक अभ्यास को बढ़ावा देना है। विधेयक को संशोधनों के साथ पारित किया गया है। बिल को 14 सितंबर 2020 को पहली बार लोकसभा में पेश किया गया था। बिल में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) के रूप में उन सभी तकनीकों को शामिल किया गया है, जिनकी सहायता से मानव शरीर के बाहर शुक्राणु या अंडाणु का संरक्षण कर और एक महिला की...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
विशेष न्यायालय एमएमडीआर अधिनियम के साथ- साथ आईपीसी के तहत अपराधों का संयुक्त ट्रायल कर सकता है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत एक विशेष न्यायालय आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 220 के अनुसार भारतीय दंड संहिता के तहत अपराधों के साथ-साथ एमएमडीआर अधिनियम के तहत अपराधों का संयुक्त ट्रायल कर सकता है।धारा 220 सीआरपीसी उन स्थितियों को निर्दिष्ट करती है जहां अपराधों का संयुक्त ट्रायल संभव है। कोर्ट ने एमएमडीआर अधिनियम की धारा 30 सी के साथ सीआरपीसी की धारा 4 और 5 के संयुक्त पठन पर उल्लेख किया, कि संहिता के तहत निर्धारित प्रक्रिया विशेष न्यायालय के समक्ष...

यदि गवाही भरोसेमंद है तो केवल पीड़िता की गवाही के आधार पर बलात्कार के आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया
यदि गवाही भरोसेमंद है तो केवल पीड़िता की गवाही के आधार पर बलात्कार के आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि बलात्कार के आरोपी को केवल पीड़िता/अभियोक्ता (prosecuterix) की गवाही के आधार पर दोषी ठहराया जा सकता है, लेकिन यह गवाही विश्वसनीय और भरोसेमंद होनी चाहिए।इस मामले में, बलात्कार के आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 375 के तहत समवर्ती रूप से दोषी ठहराया गया था। आरोपी द्वारा उठाया गया एक तर्क यह था कि अभियोजन का मामला पूरी तरह से पीड़िता (अभियोक्ता) के बयान पर टिका है और किसी अन्य स्वतंत्र गवाह की जांच नहीं की गई है जिसने अभियोक्ता के मामले का समर्थन किया हो।जस्टिस...

सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ अंग्रेजी का इस्तेमाल: सांसद ने लोकसभा में कोर्ट की भाषा का मुद्दा उठाया
'सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ अंग्रेजी का इस्तेमाल': सांसद ने लोकसभा में कोर्ट की भाषा का मुद्दा उठाया

लोकसभा में एक सांसद ने आज सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में इस्तेमाल होने वाली भाषा का मुद्दा उठाया।कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा, "मैं भारत के सुप्रीम कोर्ट और देश भर के हाईकोर्ट में राष्ट्रीय भाषा हिंदी के उपयोग की कमी की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। स्वतंत्रता के समय, संविधान निर्माताओं ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया था और निर्णय लिया था कि कुछ समय के लिए हाईकोर्ट में अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी प्रावधान किया कि संसद, जब चाहे, हिंदी या अन्य...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
केंद्र विभिन्न ट्रिब्यूनल में कर्मियों के आवंटन के लिए अखिल भारतीय ट्रिब्यूनल सर्विस बनाने पर विचार कर सकता है: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन ऑफ इंडिया को मौखिक रूप से कहा कि जहां तक ​​ट्रिब्यूनल में प्रशासनिक कार्य का संबंध है, यह एनसीडीआरसी, एनसीएलटी, डीआरटी जैसे विभिन्न ट्रिब्यूनल और अन्य केंद्रीय कानून के तहत व्यक्तियों के आवंटन के लिए एक अंब्रेला सर्विस के माध्यम से, यह यूके की हर मेजेस्टीज ट्रिब्यूनल सर्विस की तर्ज पर एक अखिल भारतीय ट्रिब्यूनल सेवा बनाने पर विचार कर सकता है।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, ज‌स्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ इम्तियाज अहमद बनाम यूपी राज्य मामले की सुनवाई कर रही थी, और...

आपके पास बहुत पैसा है लेकिन मध्यस्थों को पैसा नहीं दे सकते ? आप जजों का अपमान कर रहे हैं  : सुप्रीम कोर्ट ने ओएनजीसी को फटकार लगाई, एजी को हस्तक्षेप करने को कहा
"आपके पास बहुत पैसा है लेकिन मध्यस्थों को पैसा नहीं दे सकते ? आप जजों का अपमान कर रहे हैं " : सुप्रीम कोर्ट ने ओएनजीसी को फटकार लगाई, एजी को हस्तक्षेप करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को ट्रिब्यूनल द्वारा तय किए गए मध्यस्थों को शुल्क का भुगतान करने से इनकार करने के लिए कड़ी फटकार लगाई। ट्रिब्यूनल ने उच्च न्यायालय के तीन पूर्व न्यायाधीशों को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया था।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने टिप्पणी की कि ओएनजीसी के पास, एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम होने के नाते, "तुच्छ कार्यवाही" दायर करने के लिए पर्याप्त धन है लेकिन मध्यस्थों को...

जब मरीज को सर्जरी के लिए ले जाया गया और उस समय ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध नहीं था तो यह अस्पताल की ओर से चिकित्सा लापरवाही नहीं : सुप्रीम कोर्ट
जब मरीज को सर्जरी के लिए ले जाया गया और उस समय ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध नहीं था तो यह अस्पताल की ओर से चिकित्सा लापरवाही नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में माना कि जब अन्य रोगियों की सर्जरी की जा रही हो, उस समय इमर्जेंसी ऑपरेशन थियेटर की अनुपलब्धता अस्पताल की लापरवाही का वैध आधार नहीं हो सकती।जस्टिस हेमंत टी गुप्ता और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि गंभीर स्थिति में भर्ती कोई मरीज अगर सर्जरी के बाद भी जिंदा नहीं रह पाता तो दोष अस्पताल या डॉक्टर को नहीं दिया जा सकता है, जिसने अपने साधनों के अनुसार हर संभव उपचार दिया।"अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों से समय-समय पर परामर्श किया गया है और उसी के मुता‌बिक उपचार में...

सुप्रीम कोर्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग वाली याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग वाली याचिका दायर

देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।याचिकाकर्ता- सरदार चरणजीत सिंह चंद्रपाल ने याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय, आईटी मंत्रालय, ट्राई और विभिन्न राज्यों के राज्य पुलिस अधिकारियों को कंगना रनौत के खिलाफ सोशलमीडिया पर निवारक कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की।याचिका में रनौत के बयान (इंस्टाग्राम पर डाला गया) का जिक्र करते हुए कृषि कानूनों के संबंध में एक खालिस्तानी...