ताज़ा खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने BPSL के लिक्विडेशन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया ताकि JSW को रीव्यू पीटिशन दायर करने की अनुमति मिल सके
सुप्रीम कोर्ट ने BPSL के लिक्विडेशन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया ताकि JSW को रीव्यू पीटिशन दायर करने की अनुमति मिल सके

सुप्रीम कोर्ट ने आज जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के समक्ष भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड (BPSL) के परिसमापन कार्यवाही पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, जिसकी BPSL के लिए समाधान योजना को सुप्रीम कोर्ट ने 2 मई को खारिज कर दिया था। ज‌स्टिस बीवी नागरत्ना और ज‌स्टिस सतीश शर्मा की पीठ ने इस तथ्य पर विचार करते हुए आदेश पारित किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रीव्‍यू दायर करने के लिए जेएसडब्ल्यू की सीमा अवधि अभी समाप्त नहीं...

सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी इंडिया की सदस्यता रद्द करने के लिए विदर्भ हॉकी संघ की चुनौती खारिज की; एक राज्य-एक इकाई सिद्धांत को दोहराया
सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी इंडिया की सदस्यता रद्द करने के लिए विदर्भ हॉकी संघ की चुनौती खारिज की; 'एक राज्य-एक इकाई' सिद्धांत को दोहराया

"हॉकी एक ओलंपिक खेल है और भारतीय ओलंपिक संघ के नियमों के अनुसार, एक राज्य से केवल एक ही संघ हो सकता है," सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी इंडिया और भारतीय ओलंपिक संघ के सहयोगी सदस्य के रूप में मान्यता के लिए विदर्भ हॉकी संघ की याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और याचिकाकर्ता को संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद मामला वापस लेने की अनुमति दी।याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के रिट क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए हॉकी इंडिया और भारतीय...

डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने पर केंद्र से फैसला मांगा
डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने पर केंद्र से फैसला मांगा

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की कि वह राम सेतु पुल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने और राम सेतु को राष्ट्रीय महत्व के प्राचीन स्मारक के रूप में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सर्वेक्षण कराने के लिए उनके आवेदन पर समय पर निर्णय ले।जनहित में दायर की गई डॉ. स्वामी की याचिका में कहा गया कि केंद्र सरकार राम सेतु को किसी भी तरह के दुरुपयोग, प्रदूषण या अपवित्रता से बचाने के लिए बाध्य...

NEET PG 2025| डबल शिफ्ट परीक्षा के खिलाफ याचिका का फिर उल्लेख, सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून से पहले सूचीबद्ध करने को कहा
NEET PG 2025| डबल शिफ्ट परीक्षा के खिलाफ याचिका का फिर उल्लेख, सुप्रीम कोर्ट ने 2 जून से पहले सूचीबद्ध करने को कहा

NEET-PG 2025 के उम्मीदवारों ने दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ के समक्ष याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, क्योंकि परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 जून को जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा,"माई लॉर्ड्स ने कहा था कि वे इस सप्ताह मामले को सूचीबद्ध करेंगे.. यह सूची में नहीं आया।...

वारंट पर गिरफ्तारी की जाती है तो गिरफ्तारी का कोई अलग आधार बताने की जरूरत नहीं : सुप्रीम कोर्ट
वारंट पर गिरफ्तारी की जाती है तो गिरफ्तारी का कोई अलग आधार बताने की जरूरत नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को वारंट के तहत गिरफ्तार किया जाता है तो संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के आधारों को अलग से बताने की बाध्यता उत्पन्न नहीं होती है, क्योंकि वारंट ही गिरफ्तारी के लिए आधार बनाता है, जिसे अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को दिया जाना है।कोर्ट ने कहा,“यदि किसी व्यक्ति को वारंट पर गिरफ्तार किया जाता है तो गिरफ्तारी के कारणों का आधार वारंट ही होता है; यदि वारंट उसे पढ़कर सुनाया जाता है तो यह इस आवश्यकता का पर्याप्त अनुपालन है कि उसे उसकी...

कर्नाटक सरकार ने बैंगलोर पैलेस अधिग्रहण पर शाही परिवार के उत्तराधिकारियों को TDR जारी करने के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
कर्नाटक सरकार ने बैंगलोर पैलेस अधिग्रहण पर शाही परिवार के उत्तराधिकारियों को TDR जारी करने के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कर्नाटक सरकार को 15 एकड़ बंगलौर पैलेस ग्राउंड के अधिग्रहण के संबंध में पूर्ववर्ती मैसूर राजपरिवार के कानूनी उत्तराधिकारियों को हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश दिए जाने के कुछ दिनों बाद, राज्य सरकार ने टीडीआर प्रमाण-पत्र जारी करने के खिलाफ आवेदन दायर किया। टीडीआर प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने 22 मई को अवमानना ​​याचिकाओं के एक समूह में पारित किया था। अब, राज्य ने एक संबंधित अपील में ऐसे...

जिला जजों की रिटायरमेंट आयु 61 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से कहा
जिला जजों की रिटायरमेंट आयु 61 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिला जजों की रिटायरमेंट आयु 61 वर्ष तक बढ़ाने में कोई बाधा नहीं है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से 3 महीने के भीतर रिटायरमेंट आयु बढ़ाने पर प्रशासनिक निर्णय लेने को कहा।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ मध्य प्रदेश जज संघ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश में जिला जजों की रिटायरमेंट आयु 62 वर्ष करने की मांग की गई।याचिकाकर्ताओं ने 2018 में इस तरह की वृद्धि पर विचार करने के लिए हाईकोर्ट के समक्ष अभ्यावेदन दिया था। हाईकोर्ट...

क्या लोकायुक्त प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा दंड रद्द करने को चुनौती दे सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रश्न खुला छोड़ा
क्या लोकायुक्त प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा दंड रद्द करने को चुनौती दे सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रश्न खुला छोड़ा

सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी प्रश्न को खुला छोड़ दिया कि क्या लोकायुक्त के पास प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Administrative Tribunal) के उस निर्णय को चुनौती देने का अधिकार है, जिसमें कथित भ्रष्टाचार के लिए किसी व्यक्ति पर लगाए गए अनिवार्य रिटायरमेंट का दंड रद्द कर दिया गया था।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध लोकायुक्त की याचिका पर विचार कर रही थी, जिसने प्रतिवादी के विरुद्ध पारित अनिवार्य रिटायरमेंट (दंड के रूप में) का आदेश रद्द करने के कर्नाटक राज्य...

अभियोजन पक्ष को चार्जशीट के साथ प्रस्तुत किए जाने से चूके गए दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की अनुमति दी जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
अभियोजन पक्ष को चार्जशीट के साथ प्रस्तुत किए जाने से चूके गए दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की अनुमति दी जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष द्वारा मजिस्ट्रेट को विश्वसनीय दस्तावेज प्रस्तुत करने में की गई वास्तविक चूक उसे आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद उन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने से नहीं रोकती है, भले ही वे जांच से पहले या बाद में एकत्र किए गए हों।कोर्ट ने कहा कि साक्ष्य प्रस्तुत करने में प्रक्रियागत चूक को आरोपपत्र के बाद ठीक किया जा सकता है, बशर्ते कि अभियुक्त के प्रति कोई पूर्वाग्रह न हो।कोर्ट ने कहा,"यदि अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपपत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद भी मजिस्ट्रेट को विश्वसनीय...

AP Land Grabbing Act | कानूनी अधिकार के बिना शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा करना अब भी भूमि हड़पना माना जाएगा : सुप्रीम कोर्ट
AP Land Grabbing Act | कानूनी अधिकार के बिना शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा करना अब भी 'भूमि हड़पना' माना जाएगा : सुप्रीम कोर्ट

आंध्र प्रदेश भूमि हड़पना (निषेध) अधिनियम के तहत भूमि हड़पने के दायरे की व्याख्या करते हुए एक महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भूमि हड़पने के लिए हिंसा कोई शर्त नहीं है। कोर्ट ने कहा कि भूमि पर शांतिपूर्ण या "अहिंसक" अनधिकृत कब्जा भी अधिनियम के दायरे में आता है।हाईकोर्ट के फैसले की पुष्टि करते हुए जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने इस निष्कर्ष को बरकरार रखा कि अपीलकर्ता भूमि पर अपने अनधिकृत और अहिंसक कब्जे के कारण अधिनियम के तहत "भूमि हड़पने वाला"...

सुप्रीम कोर्ट ने यौन शिक्षा में सुधार और POCSO मामलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग के सुझावों पर केंद्र सरकार से राय मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने यौन शिक्षा में सुधार और POCSO मामलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग के सुझावों पर केंद्र सरकार से राय मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने यौन शिक्षा नीति में सुधार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत मामलों की रियल-टाइम ट्रैकिंग और डेटा संग्रह पर न्याय मित्र द्वारा दिए गए सुझावों पर केंद्र सरकार से राय मांगी।जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्जल भुयान की खंडपीठ एक अजीबोगरीब मामले पर विचार कर रही थी। यह मामला POCSO के तहत एक व्यक्ति की सजा से संबंधित है, जहां पीड़ित लड़की नहीं चाहती कि उस व्यक्ति को सजा मिले, क्योंकि वह इस कृत्य को "अपराध" के रूप में नहीं देखती। साथ ही वह (वयस्क होने के...

किसी भी न्यायालय को निचली अदालत कहना संविधान के सिद्धांतों के विरुद्ध; ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को निचली अदालत का रिकॉर्ड न कहें : सुप्रीम कोर्ट
किसी भी न्यायालय को "निचली अदालत" कहना संविधान के सिद्धांतों के विरुद्ध; ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को "निचली अदालत का रिकॉर्ड" न कहें : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को "निचली अदालत का रिकॉर्ड" नहीं कहा जाना चाहिए, क्योंकि किसी भी न्यायालय को निचली अदालत कहना संविधान के सिद्धांतों के विरुद्ध है।जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ ने आपराधिक अपील पर निर्णय देते हुए कहा कि "ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को "निचली अदालत का रिकॉर्ड" नहीं कहा जाना चाहिए। किसी भी न्यायालय को "निचली अदालत" कहना हमारे संविधान के सिद्धांतों के विरुद्ध है।"इस संबंध में खंडपीठ ने रजिस्ट्री को 8 फरवरी, 2024 को दिए गए अपने...

CAPF को संगठित समूह-ए सेवाओं के सभी लाभ प्राप्त करने का अधिकार, CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में धीरे-धीरे कमी लाई जाए : सुप्रीम कोर्ट
CAPF को संगठित समूह-ए सेवाओं के सभी लाभ प्राप्त करने का अधिकार, CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति में धीरे-धीरे कमी लाई जाए : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को संगठित समूह-ए सेवाओं (OGAS) का हिस्सा माना जाना चाहिए, न केवल गैर-कार्यात्मक वित्तीय उन्नयन (NFFU) प्रदान करने के उद्देश्य से, बल्कि कैडर समीक्षा सहित सभी कैडर-संबंधी मामलों के लिए भी।न्यायालय ने कहा,“अब जबकि केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि CAPFs को OGAS में शामिल किया गया तो स्वाभाविक परिणाम सामने आने चाहिए। CAPFs से संबंधित पात्र अधिकारियों को हरनंदा (सुप्रा) में इस न्यायालय के निर्णय के बाद पहले ही NFFU प्रदान किया जा चुका...

S.11 SARFAESI Act| DRT सुरक्षित परिसंपत्तियों पर बैंकों के बीच विवादों का फैसला नहीं कर सकता; इसे मध्यस्थता के लिए भेजा जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
S.11 SARFAESI Act| DRT सुरक्षित परिसंपत्तियों पर बैंकों के बीच विवादों का फैसला नहीं कर सकता; इसे मध्यस्थता के लिए भेजा जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (23 मई) को SARFAESI अधिनियम, 2002 (‌अधिनियम) के तहत दिए एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा, अंतर-ऋणदाता ‌विवाद (सुरक्षित ऋणदाताओं के बीच) को सरफेसी अधिनियम की धारा 11 सहप‌ठित मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 (Arbitration & Conciliation Act, 1996) के तहत मध्यस्थता के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा, मध्यस्थता और सुलह अधिनियम के विपरीत, जिसमें संदर्भ के लिए लिखित समझौते की आवश्यकता होती है, अधिनियम की धारा 11 मध्यस्थता के लिए एक वैधानिक अधिदेश बनाती है, जिससे ऐसे...

S.141 NI Act | चेक अनादर की शिकायत में कंपनी के निदेशकों की विशिष्ट प्रशासनिक भूमिका बताने की आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
S.141 NI Act | चेक अनादर की शिकायत में कंपनी के निदेशकों की विशिष्ट प्रशासनिक भूमिका बताने की आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि चेक अनादर के अपराध के लिए कंपनी के निदेशकों को उत्तरदायी बनाने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि शिकायत में कंपनी के भीतर उनकी विशिष्ट भूमिका बताई जाए।कोर्ट ने कहा कि जबकि परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 141(1) के तहत यह स्पष्ट रूप से कहा जाना आवश्यक है कि वह व्यक्ति "कंपनी के व्यवसाय के संचालन के लिए प्रभारी और कंपनी के प्रति उत्तरदायी था", कानून की भाषा को शब्दशः अपनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, भौतिक अनुपालन पर्याप्त है, बशर्ते शिकायत में निदेशक की भूमिका...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को केंद्र और एलजी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा दायर याचिकाएं वापस लेने की दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को केंद्र और एलजी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा दायर याचिकाएं वापस लेने की दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (23 मई) को दिल्ली सरकार को पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार और उपराज्यपाल (Delhi LG) के खिलाफ कई प्रशासनिक मुद्दों पर दायर सात याचिकाओं को वापस लेने की अनुमति दी।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बी आर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने याचिकाओं को वापस लेने की अनुमति दी।दिल्ली सरकार की ओर से पेश एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि नवगठित सरकार ने अब याचिकाओं को वापस लेने का फैसला किया।उन्होंने कहा,"इन मामलों से अब इस अदालत को परेशानी...