ताज़ा खबरें
'सीलबंद लिफाफों का विरोध': सुप्रीम कोर्ट 'सीलबंद कवर' प्रक्रिया की वैधता की जांच करने के लिए सहमत
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मीडियावन चैनल (MediaOne) प्रतिबंध मामले में मुद्दों को सुलझाने के लिए "सीलबंद कवर" पर भरोसा करने की वैधता से संबंधित मुद्दे की जांच करने की सहमति जताई।न्यायालय मुकदमेबाजी के एक पक्ष का उल्लेख कर रहा था - ज्यादातर सरकारी पक्ष - दूसरे पक्ष को प्रतियां साझा किए बिना 'सीलबंद कवर' में पीठ के सामने दस्तावेज जमा करना और अदालत उन दस्तावेजों पर भरोसा करते हुए निर्णय देती है। कानूनी हलकों में इस प्रथा की काफी आलोचना हुई है।मीडियावन मामले में, केरल उच्च न्यायालय ने गृह...
सीआरपीसी धारा 362- अगर प्रक्रियात्मक पुनर्विचार की मांग का आवेदन हो तो आदेश वापस लेने का आवेदन सुनवाई योग्य : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 362 के तहत रोक प्रक्रियात्मक पुनर्विचार की मांग करने वाले आवेदन पर लागू नहीं होती है।जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा पारित एक आदेश को बरकरार रखते हुए इस प्रकार कहा, जिसमें एक आपराधिक मामले में पारित आदेश को वापस लिया गया था।इस मामले में आरोपी ने हाईकोर्ट के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के तहत याचिका दायर कर कहा था कि उसके और वास्तविक शिकायतकर्ता के बीच समझौता हो गया है। इस याचिका...
'हम देखेंगे': सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को बरकरार रखने के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की तत्काल सुनवाई की मांग वाली याचिका पर कहा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को कहा कि वह होली की छुट्टियों के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करेगा।बता दें, कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है और स्कूलों और कॉलेजों में हेडस्कार्फ़ पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने आज इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षाएं होने वाली हैं और उच्च न्यायालय के आदेश से कई लड़कियां प्रभावित हुई हैं।बेंच ने...
"मुझे कोई सीलबंद लिफाफा नहीं चाहिए, इसे अपने पास रखें": चीफ जस्टिस एनवी रमाना
चीफ जस्टिस एनवी रमाना ने मंगलवार को पटना हाईकोर्ट की ओर से सीलबंध लिफाफा दिए जाने पर कहा, "कोई सीलबंद लिफाफा न दें, इसे अपने पास रखें। मुझे कोई सीलबंद कवर नहीं चाहिए।"पटना हाईकोर्ट ने एक आरोपी को जमानत से संबंधित एक विशेष अनुमति याचिका में हाईकोर्ट की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने एक पेन ड्राइव के साथ सीलबंद लिफाफे में याचिकाकर्ता द्वारा किए गए सभी कार्यों से संबंधित टेप जमा करने की मांग की थी।कुमार ने तब चीफ जस्टिस एनवी रमाना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ को सूचित...
सुप्रीम कोर्ट में फिर से फिजिकल मोड में सुनवाई शुरू करने के संबंध में होली के बाद जजों के साथ सामूहिक निर्णय लेंगे: सीजेआई रमाना
सुप्रीम कोर्ट में फिर से फिजिकल मोड में सुनवाई शुरू करने के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार को कहा कि होली की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट के फिर से खुलने पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।सीजेआई ने होली के उपलक्ष्य में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,"अदालतों को फिर से खोलने के मुद्दे के बारे में मुझे सभी न्यायाधीशों के साथ सामूहिक निर्णय लेना है। उनमें से कुछ कल अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। फिर से खोलने के बाद हम बहुत जल्द निर्णय...
एक गलत आदेश पारित करने पर न्यायिक अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं, केवल लापरवाही को कदाचार नहीं मान सकते : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक न्यायिक अधिकारी को बहाल करते हुए कहा कि केवल लापरवाही को न्यायिक अधिकारी की सेवाओं को समाप्त करने के लिए कदाचार नहीं माना जा सकता है।जस्टिस उदय उमेश ललित और जस्टिस विनीत सरन की पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही केवल इसलिए जरूरी नहीं है क्योंकि उसके द्वारा गलत आदेश पारित किया गया है या उसके द्वारा की गई कार्रवाई अलग हो सकती थी।अदालत ने कहा कि राहत-उन्मुख न्यायिक दृष्टिकोण अपने आप में एक अधिकारी की ईमानदारी और अखंडता पर आक्षेप लगाने का आधार नहीं हो...
कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है और स्कूलों और कॉलेजों में हेडस्कार्फ़ पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा जाता है।एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अनस तनवीर के माध्यम से निबा नाज़ नाम के एक मुस्लिम छात्र द्वारा विशेष अनुमति याचिका दायर की गई है।कर्नाटक उच्च न्यायालय की एक पूर्ण पीठ ने फैसला सुनाया कि हिजाब पहनना इस्लामी आस्था में अनिवार्य धार्मिक...
सुप्रीम कोर्ट ने अजीम प्रेमजी के खिलाफ अगंभीर मामले दर्ज करने वालों पर हाईकोर्ट की ओर से दिए अवमानना दंड को निलंबित किया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से अधिवक्ता आर सुब्रमण्यम और पी सदानंद पर अदालत की अवमानना के लिए लगाई गई सजा को तीन साल के लिए निलंबित कर दिया। उन्हें पूर्व विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक निजी कंपनी "इंडिया अवेक फॉर ट्रांसपेरेंसी" के माध्यम से कार्रवाई के एक ही कारण पर कई याचिकाएं दायर करने के लिए सजा दी गई थी।एडवोकेट आर सुब्रमण्यम ने अपनी कंपनियों के माध्यम से प्रेमजी और उनके सहयोगियों के खिलाफ 70 से अधिक "गलत" मामले दर्ज किए थे।जस्टिस एसके कौल...
लखीमपुर खीरी केस : ' मुख्य गवाह पर हमला किया गया, अब कहा गया, बीजेपी चुनाव जीत गई है, वे उसका ख्याल रखेंगे' : प्रशांत भूषण ने आशीष मिश्रा के खिलाफ याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा
लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका के संबंध में अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लखीमपुर खीरी मामले के मुख्य गवाहों में से एक पर बेरहमी से हमला किया गया था और कहा गया था कि अब जबकि बीजेपी ने राज्य के चुनाव में जीत हासिल की है, उसका ध्यान रखा जाएगा।याचिकाकर्ता की ओर से पेश भूषण ने कहा,'उन्हें (मिश्रा) जमानत मिलने के बाद, मुख्य संरक्षित गवाहों में से एक पर बेरहमी से हमला किया गया था। जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उन्होंने कहा,...
सुप्रीम कोर्ट ने मीडियावन पर केंद्र के प्रसारण प्रतिबंध पर रोक लगाई, चैनल चलाने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मलयालम समाचार चैनल मीडियावन पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रसारण प्रतिबंध पर रोक लगा दी।कोर्ट ने चैनल चलाने वाली कंपनी द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका में अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें केरल हाईकोर्ट के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के चैनल के प्रसारण लाइसेंस को नवीनीकृत नहीं करने के फैसले को बरकरार रखने के आदेश के खिलाफ अपील की गई थी।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने चैनल चलाने वाली कंपनी के संबंध में सुरक्षा चिंताओं को उठाते...
'किराए का भुगतान करने में विफलता दंडनीय अपराध नहीं': सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार के खिलाफ एफआईआर रद्द की
सुप्रीम कोर्ट ने मकान मालिक द्वारा किरायेदार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करते हुए कहा कि किराए का भुगतान करने में विफलता के नागरिक परिणाम हो सकते हैं, लेकिन भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध नहीं है।अदालत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें आईपीसी की धारा 415 के तहत धोखाधड़ी के अपराध और धारा 403 के तहत हेराफेरी के अपराध के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।जस्टिस संजीव खन्ना और बेला एम त्रिवेदी ने कहा,"हमारी राय है कि कोई भी...
'हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं': कर्नाटक हाईकोर्ट ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम लड़कियों की याचिका खारिज की
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कॉलेजों में हिजाब प्रतिबंध के मामले में कहा कि हिजाब पहनना इस्लामी आस्था में अनिवार्य धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है और इस प्रकार, संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत संरक्षित नहीं है।हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने आगे कहा कि राज्य द्वारा स्कूल ड्रेस का निर्धारण अनुच्छेद 25 के तहत छात्रों के अधिकारों पर एक उचित प्रतिबंध है और इस प्रकार, कर्नाटक सरकार द्वारा 5 फरवरी को जारी सरकारी आदेश उनके अधिकारों का उल्लंघन नहीं है।तदनुसार, कोर्ट ने मुस्लिम छात्राओं द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर...
आदेश VII नियम 11 सीपीसी - कोर्ट को वाद पत्र को पूरा पढ़ना होगा, कुछ पंक्तियां पढ़कर इसे खारिज नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आदेश VII नियम 11 सीपीसी के तहत वाद पत्र की अस्वीकृति के लिए एक आवेदन पर विचार करते समय, न्यायालय को पूरे वाद अभिकथन के माध्यम से जाना होगा और वह केवल कुछ पंक्तियों/ अंश को पढ़कर और वाद के अन्य प्रासंगिक भागों की अनदेखी करके वाद पत्र को अस्वीकार नहीं कर सकता है।जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसने इस आधार पर एक वाद पत्र को खारिज कर दिया था कि संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम की धारा 53 ए के तहत घोषणात्मक राहत के...
CLAT 2022 19 जून तक के लिए स्थगित, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई तक बढ़ाई गई
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ऑफ कंसोर्टियम की कार्यकारी समिति ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को 19 जून तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।14 मार्च को हुई बैठक में निम्न निर्णय लिए गए हैं;1. CLAT-2022 को यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए रविवार, 19 जून 2022 को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच पुनर्निर्धारित किया गया है।2. CLAT-2022 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है। अधिसूचना पढ़ने/डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें:
"मेरी बेंच से मामला हटाने के लिए ये तरकीबें न आजमाएं, मेरी अंतरात्मा साफ है": जस्टिस चंद्रचूड़ ने वकील को चेतावनी दी
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) ने सोमवार को एक वकील द्वारा पीठ से मामले को हटाने के लिए "तरकीबें आजमाने की कोशिश" करने पर कड़ी आपत्ति जताई और उसको चेतावनी दी।वर्तमान मामले में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ के समक्ष स्थगन की मांग करते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने एक वरिष्ठ वकील के नाम का उल्लेख किया जो याचिकाकर्ताओं में से एक के लिए पेश हुआ करते थे।हालांकि यह बात न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को अच्छी नहीं लगी, जिन्होंने टिप्पणी...
जिला जज चयन- जिला न्यायाधीशों के चयन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष का निर्धारण संविधान के विपरीत नहीं : सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष की आवश्यकता को बरकरार रखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जिला न्यायाधीशों के चयन के लिए न्यूनतम आयु सीमा का निर्धारण संविधान के विपरीत नहीं है।न्यायालय ने माना कि संविधान का अनुच्छेद 233 (2) केवल एक न्यूनतम योग्यता निर्धारित करता है कि किसी वकील के पास जिला न्यायाधीश के रूप में चयनित होने के लिए कम से कम 7 साल का अभ्यास होना चाहिए और यह न्यूनतम आयु आवश्यकता की शर्त को नहीं रोकता है।कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट ...
सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 मौत के मुआवजे के फर्जी दावों की कैग से जांच कराने का सुझाव दिया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुझाव दिया कि COVID-19 मौतों के लिए अनुग्रह मुआवजे के लिए केंद्र की योजना के तहत अयोग्य लोगों द्वारा किए गए फर्जी दावों की जांच के लिए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय को सौंपा जा सकता है।कोर्ट ने कहा,"हम महालेखाकार कार्यालय को जांच सौंप सकते हैं।"जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ को यह जानकर निराशा हुई कि कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों को अनुग्रह मुआवजा देने की "पवित्र कवायद" का फायदा उठाया है।पीठ ने आगे संकेत दिया...
'आप एकमात्र राज्य हैं जहां लोगों को केवल 2 साल के लिए नियुक्त किया जाता है और फिर आजीवन पेंशन दी जाती है' : सुप्रीम कोर्ट ने ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ याचिका खारिज करते हुए कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल सरकार की मंत्रियों के निजी स्टाफ के रूप में नियुक्त व्यक्तियों को आजीवन पेंशन देने की नीति की मौखिक रूप से आलोचना की।सुप्रीम कोर्ट ने थोक खरीदारों को बेचे जाने वाले ईंधन की कीमतों में वृद्धि से संबंधित राज्य के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों द्वारा लिए गए निर्णयों को चुनौती देने वाली केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ("केएसआरटीसी") द्वारा एक रिट याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए मौखिक रूप से कहा, "आप एकमात्र राज्य हैं जहां मंत्री द्वारा लोगों को केवल 2 साल के...
COVID-19 के कारण भुगतान में चूक: सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को ब्याज सहित ओटीएस राशि के भुगतान में राहत दी
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक कंपनी को ब्याज सहित ओटीएस राशि का भुगतान करने में राहत प्रदान की। कोर्ट ने यह देखते हुए कंपनी को राहत दी कि भुगतान में चूक COVID-19 के कारण थी।जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ एक एसएलपी पर विचार कर रही थी। इसमें मद्रास हाईकोर्ट के 22 जुलाई, 2021 के आदेश का उल्लंघन किया गया था।याचिकाकर्ता ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था। चूंकि, लोन चुकाने में चूक हुई थी। याचिकाकर्ता ने नवंबर, 2020 में बैंक से ओटीएस योजना के तहत एकमुश्त समझौता किया। ओटीएस योजना...
डीजेएसई और डीएचजेएसई, 2022 : सुप्रीम कोर्ट ने 2020 और 2021 में पात्र आयु-वर्जित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा छूट दी, डीजेएस के लिए न्यूनतन 35 वर्ष आयु को बरकरार रखा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन उम्मीदवारों को दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा (डीजेएसई) के लिए 32 साल की और 2022 की दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा (डीएचजेएसई) के लिए 45 साल की ऊपरी आयु सीमा छूट दी, जो 2020 और 2021 में पात्र थे, लेकिन इस वर्ष आयु-वर्जित हो गए हैं।कोर्ट ने 2022 भर्तियों के लिए इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए छूट दी कि संस्थागत कारणों और COVID-19 महामारी के कारण क्रमशः 2020 और 2021 में परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। अंतिम परीक्षा 2019 में आयोजित की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी ऐसे...



















