ताज़ा खबरें

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पेश करने के लिए साक्ष्य अधिनियम की धारा 65बी(4) के तहत प्रमाण-पत्र अनिवार्य; मौखिक साक्ष्य संभवतः पर्याप्त नहीं : सुप्रीम कोर्ट
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पेश करने के लिए साक्ष्य अधिनियम की धारा 65बी(4) के तहत प्रमाण-पत्र अनिवार्य; मौखिक साक्ष्य संभवतः पर्याप्त नहीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए साक्ष्य अधिनियम की धारा 65 बी (4) के तहत प्रमाण-पत्र अनिवार्य है और ऐसे प्रमाण-पत्र के स्थान पर मौखिक साक्ष्य संभवतः पर्याप्त नहीं हो सकता है।इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने अपहरण-सह-हत्या मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने दो आरोपियों की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें बरी कर दिया। एक आरोपी की सजा को बरकरार रखा गया था, हालांकि मौत की सजा को रद्द कर दिया गया था। इस आरोपी ने हाईकोर्ट के फैसले...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
किसी दस्तावेज़ का निष्पादन केवल इसलिए स्वीकार नहीं किया जाता क्योंकि किसी व्यक्ति ने इस पर हस्ताक्षर करना स्वीकार कर लिया है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी दस्तावेज़ /डीड का निष्पादन केवल इसलिए स्वीकार नहीं किया जाता क्योंकि किसी व्यक्ति ने दस्तावेज़ / डीड पर हस्ताक्षर करना स्वीकार कर लिया है।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा, धारा 35 (1) (ए) पंजीकरण अधिनियम में " शर्त" निष्पादन का अर्थ है कि एक व्यक्ति ने इसे पूरी तरह से समझने और इसकी शर्तों से सहमत होने के बाद एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां कोई व्यक्ति किसी दस्तावेज़ पर...

जजों को मौत की सजा देने के लिए राजी करने पर अभियोजकों को वेटेज पॉइंट्स: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की नीति पर चिंता जताई
जजों को मौत की सजा देने के लिए राजी करने पर अभियोजकों को वेटेज पॉइंट्स: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की नीति पर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) इस बात से हैरान हुआ कि मध्य प्रदेश राज्य द्वारा दायर हलफनामे से संकेत मिलता है कि एक सरकारी वकील को 'स्टार प्रॉसिक्यूटर ऑफ द मंथ' के रूप में तय करने के लिए एक पैरामीटर मौत की सजा को सुरक्षित करने की उनकी क्षमता है।जस्टिस यू.यू. ललित, जस्टिस एस. रवींद्र भट और जस्टिस सुधांशु धूलिया मौत की सजा के मामलों में शमन जानकारी एकत्र करने और जांच करने की प्रक्रिया के संबंध में मानदंड निर्धारित करने और दिशानिर्देश तैयार करने से संबंधित एक स्वत:संज्ञान याचिका पर सुनवाई कर रहे...

राजद्रोह : सुप्रीम कोर्ट आईपीसी की धारा 124 ए पर केंद्र के पुनर्विचार करने तक सुनवाई स्थगित करने के लिए सहमत
राजद्रोह : सुप्रीम कोर्ट आईपीसी की धारा 124 ए पर केंद्र के पुनर्विचार करने तक सुनवाई स्थगित करने के लिए सहमत

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत राजद्रोह के अपराध की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई को तब तक के लिए टालने के केंद्र के सुझाव पर सहमति जताई ,जब तक कि वह प्रावधान पर पुनर्विचार नहीं करता।कोर्ट ने सरकार से इस मामले पर निर्णय लिये जाने तक लंबित और भविष्य के मामलों की स्थिति पर केंद्र से जवाब मांगा है।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की एक विशेष पीठ प्रारंभिक मुद्दे पर विचार कर रही है कि क्या इस मामले...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
वैवाहिक बलात्कार: पत्नी के बलात्कार की शिकायत पर पति के खिलाफ धारा 376 के तहत आरोप तय, कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के एक फैसले खिलाफ पति की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका पर नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट ने पत्नी की ओर से पति के खिलाफ दायर वैवाहिक बलात्कार के मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया था।हाईकोर्ट ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार के आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। सीजेआई एनवी रमाना, जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने सुनवाई की कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश नहीं...

20,000 स्थानीय निकाय कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद काम कर रहे हैं: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को दो सप्ताह के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव की सूचना देने का निर्देश दिया
"20,000 स्थानीय निकाय कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद काम कर रहे हैं": सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को दो सप्ताह के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव की सूचना देने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को अंतरिम आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग को मौजूदा वार्डों के अनुसार 20,000 से अधिक स्थानीय निकायों के चुनाव को ओबीसी आरक्षण प्रदान करने और आगे की परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'ट्रिपल टेस्ट' अभ्यास के पूरा होने के लिए स्थगित किए बिना दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित करना चाहिए।जस्टिस ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया कि 5 साल का कार्यकाल समाप्त होने पर सभी निकायों के लिए नए सदस्यों का चुनाव किया जाना...

नोएडा सीईओ रितु माहेश्वरी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के वारंट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
नोएडा सीईओ रितु माहेश्वरी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के वारंट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अवमानना ​​के एक मामले में पेश होने में विफल रहने के बाद न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर रोक लगा दी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अगुवाई वाली एक पीठ ने सोमवार को माहेश्वरी को तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारियों को अदालत के आदेशों का पालन नहीं करने पर उसके परिणामों का सामना करना चाहिए।कल सीजेआई ने इस मामले में कहा था,"आप...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
उन बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनसीपीसीआर के सुझावों को लागू करें, जिन्हें COVID-19 के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकारों से कहा कि वे 'महामारी और अन्य अकल्पनीय स्‍थ‌ितियों के कारण बच्चों की शिक्षा में अनिरंतरता की गंभीर समस्या' के संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से द‌िए गए सुझावों और उसके आदेश को प्रचार‌ित करें।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई ने आशंका व्यक्त की कि अखबार मौजूदा मामले में सूचना प्रसारित करने का सबसे प्रभावी माध्यम नहीं हो सकते और राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे शिक्षा विभाग या महिला एवं बाल कल्याण विभाग से नोडल...

दुर्भाग्यपूर्ण: सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई बीच में ही छोड़ने पर सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पर नाराजगी जताई
"दुर्भाग्यपूर्ण": सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई बीच में ही छोड़ने पर सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पर नाराजगी जताई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को वर्चुअल सुनवाई बीच में ही छोड़ने पर सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पर नाराजगी जताई।जस्टिस एमआर शाह और बीवी नागरत्ना की पीठ ने अपने आदेश में कहा,"प्रतिवादियों की ओर से पेश वकील द्वारा प्रस्तुतियां पूरी होने के बाद, हम याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील से कुछ प्रश्न पूछने वाले थे, हालांकि, याचिकाकर्ता के लिए पेश सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी तर्कों के बीच और जब मामला चल रहा था, कोर्ट छोड़ दिया। यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। जब मामला चल रहा है, उन्हें मामले को...

तलाक-ए-हसन के जरिए तलाक को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल लिस्ट करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया
तलाक-ए-हसन के जरिए तलाक को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल लिस्ट करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (9 मई) को मुस्लिम पर्सनल लॉ प्रथा के माध्यम से तलाक की प्रथा तलाक-ए-हसन की को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। तलाक-ए-हसन के अनुसार एक आदमी तीन महीने तक, हर महीने एक एक बार "तलाक" का उच्चारण करके अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है। पत्रकार बेनज़ीर हीना ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अश्वनी कुमार दुबे के माध्यम से जनहित याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे 19 अप्रैल को स्पीड पोस्ट के जरिए तलाक की पहली किस्त भेजी है।वकील ने कहा,...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'आप एक आईएएस अधिकारी हैं, अगर आप अदालत के आदेश का पालन नहीं करते हैं तो इसके परिणाम का सामना करें': सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सीईओ के खिलाफ वारंट पर रोक लगाने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (9 मई) को अवमानना ​​मामले में पेश होने में विफल रहने के बाद न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिंह ने तत्काल राहत के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले का उल्लेख किया।एएसजी ने कहा, "महिला आईएएस अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।"जब वकील ने कहा कि उन्हें अदालत पहुंचने में देर हो गई थी...

एनआई अधिनियम की धारा 138 – एक व्यक्ति को चेक के अनादर के अपराध के लिए केवल इसलिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि वह उस फर्म का भागीदार था या गांरटर था: सुप्रीम कोर्ट
एनआई अधिनियम की धारा 138 – एक व्यक्ति को चेक के अनादर के अपराध के लिए केवल इसलिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि वह उस फर्म का भागीदार था या गांरटर था: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को कहा कि किसी व्यक्ति को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NI Act) की धारा 138 के तहत चेक के अनादर के अपराध के लिए केवल इसलिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि वह उस फर्म का भागीदार था जिसने लोन लिया था या वह इस तरह के लोन के लिए गारंटर के रूप में खड़ा था।कोर्ट ने इस मामले में दिलीप हरिरामनी बनाम बैंक ऑफ बड़ौदा में कहा कि एनआई अधिनियम की धारा 141 के तहत किसी व्यक्ति पर केवल इसलिए नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि साझेदारी अधिनियम के तहत नागरिक दायित्व भागीदार...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
कुछ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग; केंद्र ने कहा- उनके पास अल्पसंख्यकों को सूचित करने की शक्ति है, लेकिन व्यापक परामर्श की जरूरत

उन राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांग वाली याचिका में, जहां उनकी संख्या कम है, केंद्र सरकार ने पिछले हलफनामे के स्थान पर एक नया हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि राज्यों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का आह्वान करना है।कल (9 मई) दायर नवीनतम हलफनामे में केंद्र का कहना है कि उसके पास अल्पसंख्यकों को सूचित करने की शक्ति है, लेकिन इस संबंध में एक स्टैंड "राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श" के बाद ही " भविष्य की अनपेक्षित जटिलताओं" से बचने के लिए लिया जा...

जस्टिस जेबी पारदीवाला: COVID के दौर में किया था साहसिक हस्तक्षेप, 1000 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय ‌दिए, आरक्षण पर की थी विवाद‌ित टिप्पणी
जस्टिस जेबी पारदीवाला: COVID के दौर में किया था साहसिक हस्तक्षेप, 1000 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय ‌दिए, आरक्षण पर की थी विवाद‌ित टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जज जस्टिस जमशेद बुर्जोर पारदीवाला ने गुजरात हाईकोर्ट के जज के रूप में कई उल्लेखनीय निर्णय दिए हैं। उन्होंने वकालत के पेशे में 1989 में कदम रखा था। वह अपने पर‌िवार की चौथी पीढ़ी थे, जिन्होंने वकालत का पेशा अपनाया ‌था।उनके परदादा नवरोजजी भीखाजी परदीवाला, दादा और उनके पिता वकील थे, ‌जिन्होंने मुख्य रूप से वलसाड में प्रैक्टिस की। उनके पिता बुर्जोर कावासजी पारदीवाला 1955 में वलसाड की बार में शामिल हुए और दिसंबर 1989 से मार्च, 1990 तक 7वीं गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष भी...

[जहांगीरपुरी विध्वंस] जूस की दुकान के पास कोई वैध परमिट नहीं था, मालिक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया इसलिए इसे तोड़ा गया: एनडीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
[जहांगीरपुरी विध्वंस] जूस की दुकान के पास कोई वैध परमिट नहीं था, मालिक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया इसलिए इसे तोड़ा गया: एनडीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

एनडीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के एक जूस की दुकान के मालिक द्वारा दायर याचिका में जवाबी हलफनामा दायर करते हुए कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।याचिका में कहा गया है कि 20 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा उसकी दुकान को अनधिकृत रूप से ध्वस्त किया गया था।'दुकान की पहली मंजिल' को ध्वस्त करने के अपने कदम का बचाव करते हुए, एनडीएमसी ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया है कि दुकान के पास वैध परमिट नहीं था और दुकान को तोड़ने से पहले, 31मार्च...

जहांगीरपुरी विध्वंस | यह एक रूटीन कार्यवाही थी, कोई घर/दुकान नहीं तोड़ा गया; किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया: सुप्रीम कोर्ट में एनडीएमसी ने बताया
जहांगीरपुरी विध्वंस | यह एक रूटीन कार्यवाही थी, कोई घर/दुकान नहीं तोड़ा गया; किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया: सुप्रीम कोर्ट में एनडीएमसी ने बताया

सुप्रीम कोर्ट में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने सोमवार को बताया कि उसके द्वारा चलाया गया जहांगीरपुरी विध्वंस अभियान एक रूटीन प्रशासनिक कार्यवाही थी और याचिकाकर्ताओं ने इसे अनुचित सांप्रदायिक रंग दिया।उत्तरी डीएमसी, आयुक्त के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर हलफनामे में एनडीएमसी ने प्रस्तुत किया कि 20 अप्रैल को उसने केवल सार्वजनिक सड़क पर अनधिकृत प्रक्षेपणों और अनधिकृत अस्थायी स्ट्रक्चर को घरों की सीमा से परे हटा दिया था।उपरोक्त स्ट्रक्चर को हटाने के अपने कदम का बचाव करते हुए एनडीएमसी...

आईपीसी की धारा 124ए की फिर से जांच और इस पर पुनर्विचार करेंगे : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
आईपीसी की धारा 124ए की फिर से जांच और इस पर पुनर्विचार करेंगे : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

केंद्र ने सोमवार को एक हलफनामे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए (राजद्रोह के लिए लगने वाली धारा) की फिर से जांच करने और इस पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है।केंद्र सरकार का यह हलफनामा पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों और राजनीतिक नेताओं द्वारा दायर याचिकाओं के एक बैच में दायर किया गया, जिसमें आईपीसी की धारा 124 ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।केंद्र ने प्रस्तुत किया कि इस क्लाज़ के बारे में विभिन्न न्यायविदों,...