ताज़ा खबरें

बार के सीनियर सदस्य अपने जूनियरों का ख्याल रखें और उन्हें अच्छा वेतन दें : जस्टिस कृष्ण मुरारी ने अपने विदाई समारोह में कहा
बार के सीनियर सदस्य अपने जूनियरों का ख्याल रखें और उन्हें अच्छा वेतन दें : जस्टिस कृष्ण मुरारी ने अपने विदाई समारोह में कहा

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण मुरारी ने शुक्रवार को अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट न केवल भारत की बहु सांस्कृतिक लोकाचार और विविधता का संरक्षक है, बल्कि अपने आप में इसकी बहु-सांस्कृतिक और विविध सभ्यता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने बार के सीनियर मेंबरों से अनुरोध किया कि वे अपने जूनियरों का ध्यान रखें और उन्हें प्रोत्साहित करें, अच्छा वेतन दें। जस्टिस मुरारी ने अपने विदाई भाषण में कहा," इस...

भारत के विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर धोखाधड़ी वाले व्हाट्सएप संदेशों के प्रति जनता को आगाह किया
भारत के विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता पर धोखाधड़ी वाले व्हाट्सएप संदेशों के प्रति जनता को आगाह किया

भारत के विधि आयोग ने आम जनता को समान नागरिक संहिता के संबंध में प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले फर्जी व्हाट्सएप टेक्स्ट, संदेशों और कॉल के प्रति आगाह किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रसारित किए जा रहे किसी भी संदेश से उसका कोई जुड़ाव या संबंध नहीं है। अपने डिस्क्लेमर में लॉ कमीशन ने कहा है कि समान नागरिक संहिता से संबंधित कुछ व्हाट्सएप टेक्स्ट, कॉल और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, लेकिन इन्हें लॉ कमीशन द्वारा जारी नहीं किया गया है।डिस्क्लेमर में कहा गया है कि" यह देखने में आया है कि कुछ...

एससी एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल पोस्टमैन की तरह किया जा रहा है: सुप्रीम कोर्ट ने AoRs के कदाचार से निपटने के लिए SCBA, SCAORA और BCI से विचार मांगे
एससी एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल पोस्टमैन की तरह किया जा रहा है: सुप्रीम कोर्ट ने AoRs के कदाचार से निपटने के लिए SCBA, SCAORA और BCI से विचार मांगे

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई ने दो वकीलों के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को टिप्पणी की कि शीर्ष अदालत में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड का इस्तेमाल पोस्टमैन की तरह किया जा रहा है।न्यायाधीश का आशय यह था कि एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड केवल अन्य वकीलों द्वारा तैयार की गई याचिकाएं दायर कर रहे हैं और दलीलों के संबंध में वे अपना दिमाग नहीं लगाते।जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ कर्नाटक हाईकोर्ट की पीठ के खिलाफ एक विशेष अनुमति याचिका में किए गए अपमानजनक बयानों पर एक वकील और एक...

मोदी-चोर टिप्पणी -  राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए गलत बयान दिया,  इसे सनसनीखेज बनाने के लिए पीएम का नाम लिया : गुजरात हाईकोर्ट
'मोदी-चोर' टिप्पणी' - राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए गलत बयान दिया, इसे सनसनीखेज बनाने के लिए पीएम का नाम लिया : गुजरात हाईकोर्ट

'गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी चोर' टिप्पणी मामले में आपराधिक मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए कहा कि गांधी ने अपने भाषण में चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए गलत बयान दिया था और इसमें सनसनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी लिया। गांधी के भाषण की सामग्री, जो विवाद के केंद्र में है [" सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों है... "] का अवलोकन करते हुए जस्टिस हेमंत प्रच्छक की पीठ ने यह भी...

मेडिकल इंश्योरेंस | एक बार बीमाकर्ता ने मान लिया कि बीमारी को छिपाना महत्वपूर्ण नहीं है तो वह आगे के दावों या नवीनीकरण से इनकार नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
मेडिकल इंश्योरेंस | एक बार बीमाकर्ता ने मान लिया कि बीमारी को छिपाना महत्वपूर्ण नहीं है तो वह आगे के दावों या नवीनीकरण से इनकार नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एक बार जब किसी व्यक्ति के पक्ष में वैध बीमा पॉलिसी हो, तो उस पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति के दावे का भुगतान किया जाना चाहिए। यह भी कहा गया कि एक बार जब बीमा कंपनी ने स्वीकार कर लिया कि पॉलिसी खरीदते समय किसी बीमारी को छिपाना कोई महत्वपूर्ण बात नहीं थी क्योंकि यह उस बीमारी से संबंधित नहीं है जिसके कारण मृत्यु हुई, तो वह बाद में उसी आधार पर बीमा पॉलिसी पर आगे के दावों या नवीनीकरण से इनकार नहीं कर सकती है।जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ एक ऐसे पति की...

हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा: सुप्रीम कोर्ट ने आयोग द्वारा रोके गए उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी
हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा: सुप्रीम कोर्ट ने आयोग द्वारा रोके गए उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन याचिकाकर्ता-उम्मीदवारों को 9 जुलाई, 2023 को आयोजित हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने की अस्‍थायी रूप से अनुम‌ति दे दी है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (आयोग) ने परीक्षा में शामिल होने के लिए ‌उचित प्रारूप में क्रेडेंशियल सर्टीफिकेट जमा नहीं करने के कारण रोक दिया था। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए आयोग को याचिकाकर्ताओं को आवश्यक प्रवेश पत्र जारी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि...

न्यायपालिका और संविधान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यति नरसिंहानंद को अवमानना नोटिस भेजा
न्यायपालिका और संविधान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यति नरसिंहानंद को अवमानना नोटिस भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुत्व नेता यति नरसिंहानंद के खिलाफ एक अवमानना याचिका में नोटिस जारी किया, जो एक इंटरव्यू के बाद दायर की गई थी जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट और भारतीय संविधान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश की डिवीजन बेंच कार्यकर्ता शची नेली की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। हालांकि पीठ प्रतिवादी को नोटिस जारी करने और उसकी प्रतिक्रिया मांगने पर सहमत हुई, लेकिन कोई वापसी योग्य तारीख नहीं दी गई।पूरा...

स्कूल घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के अगस्त तक 32 हजार शिक्षकों के नए सिलेक्शन करने का आदेश रद्द किया
स्कूल घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के अगस्त तक 32 हजार शिक्षकों के नए सिलेक्शन करने का आदेश रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश रद्द कर दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को अगस्त 2023 के अंत से पहले 32,000 शिक्षक पदों के लिए नए सिरे से चयन करने का निर्देश दिया गया था।जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की खंडपीठ ने कलकत्ता हाईकोर्ट से स्कूल जॉब्स फॉर कैश घोटाले से संबंधित अपील पर जल्द से जल्द फैसला करने को भी कहा।सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया,“इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि यह बड़ी संख्या में सहायक शिक्षकों के चयन और नियुक्ति से...

कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न: सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ताओं/गवाहों को प्रतिशोध से बचाने के लिए निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार किया
कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न: सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ताओं/गवाहों को प्रतिशोध से बचाने के लिए निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें यौन उत्पीड़न की शिकायतों के मामलों में शिकायतकर्ताओं/गवाहों/अन्य व्यक्तियों को आरोपी व्यक्तियों या संबंधित संगठनों द्वारा प्रतिशोध/उत्पीड़न के कृत्यों से बचाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। उसी याचिकाकर्ता द्वारा इसी प्रार्थना के साथ दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2020 में विचार करने से इनकार कर दिया था, जिससे सरकार को प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने का विकल्प खुला रह गया।चीफ जस्टिस...

गैर इरादतन हत्या| धारा 308 आईपीसी के तहत सजा टिकने वाली नहीं है अगर आरोपी का मौत का इरादा या जानकारी ना हो: सुप्रीम कोर्ट
गैर इरादतन हत्या| धारा 308 आईपीसी के तहत सजा टिकने वाली नहीं है अगर आरोपी का मौत का इरादा या जानकारी ना हो: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बस कंडक्टर को दी गई धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत सजा को संशोधित कर दिया, क्योंकि उसने कथित तौर पर घंटी बजाई थी, जो ड्राइवर को वाहन शुरू करने का संकेत था, जिसके कारण पीड़ित गिर गया और घायल हो गया, साथ ही उसे आईपीसी की धारा 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत इस आधार पर दोषी ठहराया गया कि कंडक्टर ने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने में लापरवाही बरती थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके कृत्य से...

तर्क की प्रक्रिया के जरिए जिस त्रुटि का पता लगाया जाना है, उसे रिकॉर्ड के समक्ष स्पष्ट त्रुटि नहीं कहा जा सकताः सुप्रीम कोर्ट
तर्क की प्रक्रिया के जरिए जिस त्रुटि का पता लगाया जाना है, उसे रिकॉर्ड के समक्ष स्पष्ट त्रुटि नहीं कहा जा सकताः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक त्रुटि जो खुद स्पष्ट नहीं है और तर्क की प्रक्रिया के जरिए जिसका पता लगाया जाना है, उसे रिकॉर्ड के समक्ष स्पष्ट त्रुटि नहीं कहा जा सकता।जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने कहा, रिकॉर्ड के समक्ष एक त्रुटि, ऐसी त्रुटि होनी चाहिए, जा रिकॉर्ड को देखने मात्र से ही स्पष्ट हो जाए और इसके लिए उन बिंदुओं पर तर्क की किसी लंबी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, जहां दो राय हो सकती हैं।अदालत ने एक मध्यस्थता मामले (जेमिनी बे ट्रांसक्रिप्शन प्राइवेट लिमिटेड बनाम...

क्या व्यभिचार के आरोपों को साबित करने के लिए पति या पत्नी के निजता के अधिकार का उल्लंघन किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा
क्या व्यभिचार के आरोपों को साबित करने के लिए पति या पत्नी के निजता के अधिकार का उल्लंघन किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने पति द्वारा दायर उस विशेष अनुमति याचिका में नोटिस जारी किया है, जिसमें अदालत के उस निर्देश को चुनौती दी गई, जिसमें उसकी पत्नी की याचिका- जो उस पर व्यभिचार का आरोप लगा रही है- उसको उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड और होटल में ठहरने से संबंधित विवरण प्राप्त करने और संरक्षित करने की अनुमति दी गई।याचिकाकर्ता ने मुद्दा उठाया कि क्या तलाक की कार्यवाही में व्यभिचार के आरोप के मामले में पति या पत्नी की निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया जा सकता है।जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस संजय कुमार की...

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता के साथ एसएलपी को वापस लेने के बाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एसएलपी सुनवाई योग्य ? सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को संदर्भ भेजा
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता के साथ एसएलपी को वापस लेने के बाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एसएलपी सुनवाई योग्य ? सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को संदर्भ भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इस मुद्दे को एक बड़ी बेंच संदर्भित किया - क्या सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुनर्विचार में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता स्वचालित रूप से उक्त मामले को एस्केलेशन मैट्रिक्स में शामिल है और विशेष अनुमति याचिका का उपाय फिर से उपलब्ध कराती है ?जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने मामले को बड़ी पीठ के पास भेज दिया। इस संबंध में, इसने रजिस्ट्री को एक बड़ी पीठ के गठन के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया।यह...

पतियों द्वारा पंचायतों में महिला आरक्षण के दुरुपयोग के खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मंत्रालय में प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी
पतियों द्वारा पंचायतों में महिला आरक्षण के दुरुपयोग के खिलाफ याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मंत्रालय में प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि पंचायतों में महिला आरक्षण का दुरुपयोग किया जा रहा है क्योंकि आरक्षित सीटों पर अपनी पत्नियों के चुनाव जीतने के बाद पति प्रॉक्सी के माध्यम से ग्राम पंचायत चला रहे हैं। अनुच्छेद 243डी(3) में महिलाओं के लिए पंचायत में कम से कम ⅓ सीटें आरक्षित करने की परिकल्पना की गई है। एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, स्वाति जिंदल के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि हालांकि आरक्षण लागू किया गया है, लेकिन वास्तव में यह एक...

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सत्र न्यायालय को क्रिकेटर मोहम्मद शमी घरेलू हिंसा मामले में एक महीने में फैसला करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सत्र न्यायालय को क्रिकेटर मोहम्मद शमी घरेलू हिंसा मामले में एक महीने में फैसला करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सत्र न्यायालय को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ 2018 में उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर क्रूरता और हमले के मामले में जारी वारंट से संबंधित याचिका का निपटारा करने का निर्देश दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा शमी के खिलाफ सत्र न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाने वाले आदेश को चुनौती देने वाली हसीन जहां की याचिका को खारिज करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही...

पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाए: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वांकरा लिमिटेड को तमिलनाडु पीसीबी को 5.5 करोड़ जमा करने का निर्देश दिया
"पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाए": सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वांकरा लिमिटेड को तमिलनाडु पीसीबी को 5.5 करोड़ जमा करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने एनजीटी, चेन्नई पीठ के फैसले के खिलाफ एक अपील पर सुनवाई की, जिसमें चेन्नई स्थित एक निजी बिल्डर कंपनी को पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन के लिए 5.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि "अनुपालन न करने के साथ-साथ पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए भी मुआवजा दिया जाए।" इसने पूर्वांकरा प्रोजेक्ट्स को 30 अक्टूबर 2023 को या उससे पहले तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 5.50 करोड़ रुपये जमा करने का...

सज्जनतापूर्ण आचरण को गलत न समझें, कोर्ट में दिए गए बयानों को लेकर सावधान रहें, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील को फटकार लगाई
सज्जनतापूर्ण आचरण को गलत न समझें, 'कोर्ट में दिए गए बयानों को लेकर सावधान रहें, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वकील को फटकार लगाई

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को एक मामले पर सुनवाई के दौरान उस समय गहरी नाराजगी व्यक्त की जब एक वकील एक मामले पर बहस करता रहा, जबकि पीठ ने स्पष्ट कर दिया था कि याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता।सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें दुष्ट हाथी 'अरीकोम्बन' की भलाई की मांग की गई थी, जिसे मानव बस्तियों के लिए खतरे के मद्देनजर केरल के जंगल से स्थानांतरित किया गया था।शुरुआत में पीठ ने "एरीकोम्बन" से...

बकाया वेतन के लिए ये स्थापित करने का प्रारंभिक बोझ कर्मचारी पर है कि वह बर्खास्तगी के बाद लाभकारी रूप से नियोजित नहीं था : सुप्रीम कोर्ट
बकाया वेतन के लिए ये स्थापित करने का प्रारंभिक बोझ कर्मचारी पर है कि वह बर्खास्तगी के बाद लाभकारी रूप से नियोजित नहीं था : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को एक कंडक्टर को बकाया वेतन के बदले में 3 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया जिसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में श्रम न्यायालय के आदेश द्वारा इस आधार पर बहाल कर दिया गया था कि अपीलकर्ता (कंडक्टर) ने यह स्थापित करके बोझ का निर्वहन किया था कि वह बर्खास्तगी के बाद तेरह महीने तक बेरोजगार था।जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने कहा,“यह स्वीकार करना संभव नहीं है कि तेरह वर्षों की पूरी अवधि के दौरान अपीलकर्ता के पास आय...