ताज़ा खबरे
गैरकानूनी धर्म परिवर्तन गंभीर अपराध, न्यायालय पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर कार्यवाही रद्द नहीं कर सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि गैरकानूनी धर्म परिवर्तन गंभीर अपराध है और न्यायालय पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर कार्यवाही रद्द नहीं कर सकता।न्यायालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि बलात्कार के अपराध के संबंध में कोई भी समझौता, जो किसी महिला के सम्मान के खिलाफ हो, जो उसके जीवन की जड़ को हिलाकर रख दे और उसके सर्वोच्च सम्मान को गंभीर आघात पहुंचाए, उसके सम्मान और गरिमा दोनों को ठेस पहुंचाए, न्यायालय को “स्वीकार्य नहीं” है।जस्टिस मंजू रानी चौहान की पीठ ने तौफीक अहमद द्वारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की...
S.482 CrPC/S.528 BNSS | जांच के शुरुआती चरण में FIR को रद्द करने पर हाईकोर्ट पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि ऐसा कोई पूर्ण नियम नहीं है जो हाईकोर्ट को सीआरपीसी की धारा 482 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 528 के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग करके एफआईआर को रद्द करने से रोकता है, केवल इसलिए कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। “ऐसा कोई पूर्ण नियम नहीं है कि जब जांच प्रारंभिक चरण में हो, तो हाईकोर्ट भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 या BNSS की धारा 528 के समकक्ष सीआरपीसी की धारा 482 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करके अपराध को रद्द करने के लिए अपने अधिकार...
धारा 256 CrPC/S.279 BNSS | शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति हमेशा आरोपी को बरी नहीं करती : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना कि शिकायतकर्ता की गैरहाजिरी हमेशा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 256 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 279 के अनुरूप) के अनुसार अभियुक्त को बरी नहीं करती।न्यायालय ने धारा 256 CrPC की व्याख्या इस प्रकार की कि इस धारा के तहत बरी करना तभी उचित है जब शिकायतकर्ता अभियुक्त की उपस्थिति के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित हो। यदि तिथि अभियुक्त की उपस्थिति के अलावा किसी अन्य उद्देश्य से निर्धारित की गई थी, तो ऐसी तिथि पर शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति अभियुक्त को बरी करने का आधार नहीं...
कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग का विस्तार करने के लिए पर्याप्त तैयारी जरूरी, सर्वव्यापी निर्देश न्यायिक प्रक्रिया की सुरक्षा को कमजोर कर सकते हैं: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के विस्तार के लिए पर्याप्त तैयारी आवश्यक है। इस संबंध में व्यापक निर्देश जारी करने से न्यायिक प्रक्रियाओं की गुणवत्ता, गोपनीयता और सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है। जस्टिस सचिन दत्ता ने समन्वय पीठ के फैसले का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली हाईकोर्ट, प्रशासनिक पक्ष से, अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने या उसका विस्तार करने की पहल से जुड़ी तार्किक और अवसंरचनात्मक चुनौतियों को दूर करने में सक्रिय रूप से...
आपराधिक शिकायत लंबित रहने से उपभोक्ता शिकायत दाखिल करने में हुई देरी उचित नहीं: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने निर्णय दिया कि किसी आपराधिक शिकायत के दाखिल होने या लंबित रहने को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत कार्यवाही शुरू करने में देरी को माफ करने के आधार के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा कि ऐसी स्वीकृति देना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में निर्धारित सीमित अवधि के विधायी उद्देश्य को निष्फल कर देगा।पुरा मामला: श्री पुष्पेंदु दत्ता चौधरी (शिकायतकर्ता) को सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF), हावड़ा के सामने लूट लिया गया, जिसमें...
बार-बार मरम्मत कराना वाहन में निर्माण दोष साबित नहीं करता: राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने निर्णय दिया कि किसी वाहन की बार-बार मरम्मत या वर्कशाप में ले जाने मात्र से उसमें निर्माण दोष सिद्ध नहीं होता।पुरा मामला:श्री अनुज गुप्ता (शिकायतकर्ता) ने M/s स्वामी ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹11,88,900/- में 'Volkswagen Vento Highline' कार खरीदी। उन्होंने Volkswagen चंडीगढ़ की वर्कशाप में बार-बार सर्विसिंग कराई, लेकिन सेवा से असंतुष्ट रहे और वाहन में निर्माण दोष होने का आरोप लगाया।असंतुष्ट होकर, उन्होंने राज्य आयोग में उपभोक्ता शिकायत दायर की और...
Sec. 125 CrPC | इद्दत अवधि के बावजूद यदि तलाकशुदा मुस्लिम महिला स्वयं का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो, तो उसे भरण-पोषण का अधिकार: पटना हाईकोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने अपने हालिया फैसले में दोहराया है कि यदि किसी मुस्लिम महिला के पूर्व पति ने इद्दत अवधि के दौरान या उसके बाद उसके जीवनयापन के लिए उचित प्रावधान नहीं किया है, तो वह Cr.PC की धारा 125 के तहत भरण-पोषण का दावा करने की हकदार होगी, भले ही उसे तलाक दिया जा चुका हो।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 की उपस्थिति Cr.PC की धारा 125 के तहत उपलब्ध कानूनी उपचारों को समाप्त नहीं करती।सुप्रीम कोर्ट के इस विषय पर पूर्व निर्णयों का हवाला देते...
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर के खिलाफ हड़ताल समाप्त की
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ जारी अपनी हड़ताल को निलंबित करने का निर्णय लिया है।एसोसिएशन द्वारा 29 मार्च को पारित एक प्रस्ताव के अनुसार, यह हड़ताल तब तक निलंबित रहेगी जब तक तीन-सदस्यीय जांच समिति जस्टिस वर्मा के खिलाफ अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती।जस्टिस वर्मा विवाद के केंद्र में हैं, क्योंकि दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने की घटना के बाद जली हुई नकदी के बंडल पाए गए थे।एसोसिएशन ने यह भी फैसला किया है कि...
अदालतों को उन 'अदृश्य' पीड़ितों पर भी विचार करना चाहिए जो न्यायिक निर्णय से प्रभावित हो सकते हैं : जस्टिस सूर्य कांत
सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस सूर्य कांत ने हाल ही में न्याय प्रणाली को उन व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो किसी कानूनी निर्णय से प्रभावित होते हैं लेकिन अदालतों के समक्ष लगभग अदृश्य रहते हैं।जस्टिस सूर्य कांत ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित 250वें फ्राइडे ग्रुप मीटिंग में "कानूनी प्रणाली के अदृश्य पीड़ित: संवेदनशीलता और करुणामय निर्णय की आवश्यकता" विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जजों और वकीलों को यह समझना चाहिए कि कोई...
पूर्व एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह के कार्यकाल में लड़ी गईं पंजाब सरकार की कानूनी लड़ाइयां
ऐमन जे चिस्तीपूर्व महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह के 18 महीने के कार्यकाल के दौरान, पंजाब सरकार ने न्यायालय में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम और चुनौतियों का सामना किया। किसानों के विरोध से लेकर चुनावों में सत्ताधारी पार्टी द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों तक, सिंह ने राज्य की कानूनी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व महाधिवक्ता के कार्यकाल के दौरान कानूनी घटनाक्रम और आगे आने वाली चुनौतियों पर एक नज़र डालते हैं। चुनावहाल के दिनों में पंजाब के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों में से एक पंचायत चुनाव था,...
अनुच्छेद 311 का मतलब यह नहीं कि केवल नियुक्ति प्राधिकारी ही सरकारी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर सकता है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि नियुक्ति प्राधिकारी को राज्य कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही आरंभ करने की आवश्यकता नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 311(1) का हवाला देते हुए न्यायालय ने स्पष्ट किया कि बर्खास्तगी के लिए नियुक्ति प्राधिकारी की स्वीकृति आवश्यक है, लेकिन अनुशासनात्मक कार्यवाही आरंभ करने के लिए इसकी आवश्यकता नहीं है। ऐसा मानते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने झारखंड राज्य की अपील स्वीकार कर ली और हाईकोर्ट के उस निर्णय को पलट दिया, जिसमें...
सिर्फ अरेस्ट मेमो देना गिरफ्तारी के आधार बताने के बराबर नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और रिमांड रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में Prabir Purkayastha VS. State (2024) मामले में दिए गए निर्णय के आधार पर एक अपीलकर्ता की गिरफ्तारी और रिमांड को रद्द कर दिया।इस मामले में यह तय किया गया था कि CrPC की धारा 50 के तहत गिरफ्तारी के कारणों को लिखित रूप में देना अनिवार्य है।अगर गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो गिरफ्तारी और रिमांड कानून की नजर में अमान्य माने जाएंगे।जस्टिस एम.एम. सुंदर्रेश और जस्टिन राजेश बिंदल की खंडपीठ ने पाया कि अपीलकर्ता को जो दस्तावेज़ दिया गया था, वह केवल एक...
पहली पत्नी से साबित पारंपरिक तलाक के बिना धोखे से साथ रहना बलात्कार के समान: तेलंगाना हाईकोर्ट
तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि यदि बिना पहली पत्नी से सिद्ध पारंपरिक तलाक के धोखे पर आधारित सहवास किया जाता है, तो यह बलात्कार के समान है। जस्टिस मौसुमी भट्टाचार्य और जस्टिस बी.आर. मधुसूदन राव की खंडपीठ ने कहा, "1955 अधिनियम की धारा 5(i) को धारा 11 के साथ पढ़ने पर स्पष्ट होता है कि यदि पति पहले से विवाहित है, तो उसकी दूसरी शादी प्रारंभ से ही शून्य होती है और उसे कानून में कोई मान्यता प्राप्त नहीं होती। चूंकि प्रतिवादी को यह ज्ञात था कि उसकी पहली पत्नी जीवित...
Delhi Riots: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन को जमानत, कोर्ट ने शरजील इमाम को राहत देने वाले हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दिया
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के सिलसिले में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी।कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने कहा कि हुसैन ने कथित धन शोधन अपराध के लिए निर्धारित कारावास की अवधि के आधे से अधिक समय तक हिरासत में रखा है, जिससे उन्हें ज़मानत पर रिहा किया जा सकता है।जज ने कहा कि भले ही हुसैन की ओर से लगभग 241 दिनों की देरी हुई हो, जिसे छोड़कर वह अपराध के लिए निर्धारित हिरासत की अवधि के...
NI Act में धारा 58 के प्रावधान
लिखत को अपराध द्वारा प्राप्त करना- धारा 58 के अधीन उन मामलों को विहित किया गया है जिसके अधीन एक लिखत अपराध द्वारा अभिप्राप्त माना जाता है। वे हैंचुराया हुआ लिखत- खोने की दशा में,कपट के द्वारा अभिप्राप्त लिखत,अवैध प्रतिफल के लिए अभिप्राप्त लिखत,कूटरचित लिखत, अर्थात् कूटरचना द्वारा प्राप्त लिखत,कूटरचित पृष्ठांकन, अर्थात् कूटरचित पृष्ठांकन से प्राप्त लिखतचुराया हुआ लिखत- एक व्यक्ति जिसने किसी लिखत को चुराया है, इसका संदाय उसके अधीन किसी दायी पक्षकार से लागू नहीं करा सकता है एवं न तो इसे उस व्यक्ति...
NI Act में अवैध रूप से किसी इंस्ट्रूमेंट को प्राप्त करने के परिणाम
NI Act में कुछ तरीके ऐसे बताये गए हैं जिनसे अवैध रूप से कोई इंस्ट्रूमेंट प्राप्त कर लिया जाता है। इस प्रकार निम्नलिखित के सम्बन्ध में संरक्षण प्रदान किया गया है-लिखत के खोनेलिखत के चोरी होनेलिखत को कपटपूर्ण तरीके से प्राप्त करनेलिखत को अवैध तरीकों से प्राप्त करनेऐसा कब्जाधारी या पृष्ठांकिती जो लिखत को पाने वाले, चोरी करने वाले या कपटपूर्ण तरीके या अवैध प्रतिफल से प्राप्त करने वाले व्यक्ति से प्राप्त किया है, लिखत के रचयिता, प्रतिग्रहीता या धारक या किसी पूर्विक पक्षकार से धन का दावा नहीं कर सकता...
पंजाब नगर निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज को नियुक्त किया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक तथ्यान्वेषी आयोग का गठन किया है पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक पूर्व जज को पंजाब नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों द्वारा चुनाव संचालन के संबंध में उठाए गए मुद्दों की जांच करने के लिए नियुक्त किया है। मेरिट पर कोई राय व्यक्त किए बिना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने जस्टिस निर्मलजीत कौर (पूर्व जज, हाईकोर्ट) को निर्धारित कार्य, अधिमानतः दैनिक आधार पर, करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त करने का आदेश पारित किया।आदेश में कहा गया,...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (24 मार्च, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 3 महीनों में महानगरों में हुई मैनुअल सीवर क्लीनर्स की मौतों के लिए 4 सप्ताह के भीतर 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दियामैला ढोने और सीवर की सफाई पर प्रतिबंध लगाने के बारे में असंतोषजनक हलफनामों पर प्रमुख शहरों (दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु) के अधिकारियों को...
हाईकोर्ट वीकली राउंड अप : पिछले सप्ताह के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
देश के विभिन्न हाईकोर्ट में पिछले सप्ताह (24 मार्च, 2025 से 28 मार्च, 2024) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं हाईकोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह हाईकोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।कस्टम डिपार्टमेंट वैधानिक तरीके से जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डेटा क्लोन कर सकता है, उपकरणों को रखने की जरूरत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट ने सीमा शुल्क विभाग से कहा है कि वह तस्करी और अधिनियम के तहत अन्य उल्लंघनों में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों के जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से आवश्यक डेटा...
'पुरानी दुश्मनी उद्देश्य दिखा सकती है, पर झूठे आरोप का खतरा भी': सुप्रीम कोर्ट ने 30 साल पुराने हत्या केस में आरोपी को बरी किया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब पीड़ित के साथ पूर्व दुश्मनी के आधार पर कोई आपराधिक कृत्य किया जाता है, तो झूठे आरोपों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पक्षों के बीच दुश्मनी किसी अपराध के लिए एक मकसद स्थापित कर सकती है, लेकिन यह व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित झूठे आरोपों की संभावना को भी बढ़ाती है। ऐसा मानते हुए, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ ने 30 साल पुराने हत्या के मामले में एक व्यक्ति की सजा को पलट दिया, जहां अभियोजन पक्ष ने दावा किया था कि अपीलकर्ता-आरोपी ने पूर्व...



















