ताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश की सभी के लिए भोजन सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश की सभी के लिए भोजन सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को COVID-19 महामारी के दौरान सभी के लिए खाद्य सुरक्षा के सार्वभौमिक कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने अदालत से निर्देश देने की मांग की थी कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीए) में राशन की आपूर्ति के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता को COVID -19 के मद्देनजर कुछ अवधि तक विराम दिया जाए ताकि भोजन की...

लॉकडाउन उल्लंघन के लिए IPC 188 के तहत दर्ज FIR रद्द करने की UP के पूर्व DGP की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 
लॉकडाउन उल्लंघन के लिए IPC 188 के तहत दर्ज FIR रद्द करने की UP के पूर्व DGP की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ विक्रम सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें लॉकडाउन दिशानिर्देशों के कथित उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण को अवैध बताते हुए रद्द करने की मांग की गई थी। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि सुप्रीम कोर्ट में कैसी- कैसी याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं। पीठ ने कहा कि अगर FIR दर्ज नहीं की जाएंगी तो लॉकडाउन का...

COVID-19 :  मकान मालिकों द्वारा छात्र / श्रमिक वर्ग के किरायेदारों से किराया मांगने से रोकने की MHA की एडवाइजरी लागू करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 
COVID-19 :  मकान मालिकों द्वारा छात्र / श्रमिक वर्ग के किरायेदारों से किराया मांगने से रोकने की MHA की एडवाइजरी लागू करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को COVID ​​-19 लॉकडाउन के दौरान मकान मालिकों को परिसर खाली करने और एक महीने के लिए किराया मांगने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय के आदेश को लागू करने के लिए केंद्र को निर्देश देने से इनकार कर दिया।जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एस के कौल और जस्टिस बी आर गवई की पीठ ने यह कहते हुए वकील-याचिकाकर्ताओं पवन प्रकाश पाठक और ए के पाण्डेय की याचिका को खारिज कर दिया कि शीर्ष अदालत सरकार के आदेशों को लागू नहीं कर सकती है।जस्टिस कौल ने कहा, "ये मुश्किल समय हैं और सामान्यीकृत...

प्रवासी मजदूरों को घर भेजने में किराया वसूलने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद की, कहा,  केंद्र और राज्य कदम उठा रहे हैं
प्रवासी मजदूरों को घर भेजने में किराया वसूलने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद की, कहा, " केंद्र और राज्य कदम उठा रहे हैं"

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रवासी कामगारों के घर वापस लाने के मुद्दे पर दाखिल याचिका का निपटारा कर दिया है। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा कि इस संबंध में केंद्र और राज्यों द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।याचिकाकर्ता के लिए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रवासी श्रमिकों को लाने- ले जाने के तरीके और साधन उपलब्ध कराने चाहिए। भूषण ने सवाल उठाया, "इन लोगों से लिया गया शुल्क केवल 15 प्रतिशत शुल्क है। यहां तक ​​कि 15 प्रतिशत...

फिजिकल डिस्टेंसिंगका उपयोग करें : अस्पृश्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग शब्द  का संबंध होने के कारण इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
फिजिकल डिस्टेंसिंग''का उपयोग करें : अस्पृश्यता के साथ ''सोशल डिस्टेंसिंग'' शब्द का संबंध होने के कारण इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र याचिका दायर कर मांग की गई है कि सभी राज्य सरकार और केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह ''सोशल डिस्टेंसिंग'' शब्दावली का उपयोग बंद करें क्योंकि इस शब्दावली के साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है। पत्र पीआईएल के तौर पर यह याचिका डाक्टर बी. कार्तिक नवयन ने दायर की है, जो हैदराबाद में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ''सोशल डिस्टेंसिंग'' की...

[ COVID-19]: कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अगले सेमेस्टर के लिए फीस माफ करने के निर्देश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका 
[ COVID-19]: कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अगले सेमेस्टर के लिए फीस माफ करने के निर्देश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर COVID-19 के चलते निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अगले सेमेस्टर के लिए फीस माफ करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन के नेशनल फाउंडर,  सत्यम सिंह राजपूत, सुप्रीम कोर्ट के वकील अमित कुमार शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र एक्टिविस्ट प्रतीक शर्मा, और एक लॉ छात्रा दीक्षा दादू की याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि किसी भी छात्र को किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय से फीस का भुगतान न करने के कारण से...

घर वापसी के लिए प्रवासी मज़दूरों से वसूला जा रहा है किराया प्रवासी मज़दूरों के मामले में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
'घर वापसी के लिए प्रवासी मज़दूरों से वसूला जा रहा है किराया' प्रवासी मज़दूरों के मामले में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

घर वापसी के लिए प्रवासी मज़दूरों से वसूले जा रहे शुल्क का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अनुपूरक हलनामा दायर कर उठाया गया है। यह अनुपूरक हलफनामा उस याचिका के संबंध में दायर किया गया है, जिसमें मांग की गई थी कि देश भर के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहनगर और गांवों में लौटने की अनुमति देने के लिए निर्देश जारी किए जाएं। वहीं उनकी सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक परिवहन का प्रबंध किया जाए। इस मामले में याचिकाकर्ता आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व महानिदेशक जगदीप एस. छोकर व अधिवक्ता गौरव...

अर्नब गोस्वामी घमंडी हैं, जांच में बाधा डाल रहे हैं, पुलिस को धमकी दे रहे हैं : महाराष्ट्र सरकार ने  अंतरिम संरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी
अर्नब गोस्वामी घमंडी हैं, जांच में बाधा डाल रहे हैं, पुलिस को धमकी दे रहे हैं : महाराष्ट्र सरकार ने अंतरिम संरक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी

मुंबई के डिप्टी कमिश्नर (जोन III) की ओर से महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी पुलिस को "धमकी" दे रहे हैं। 24 अप्रैल को, रिपब्लिक टीवी एडिटर-इन-चीफ को सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज खिलाफ दायर कई एफआईआर के आलोक में तीन सप्ताह की अवधि के लिए किसी भी आक्रामक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। अर्नब पर उनके डेली शो पर सांप्रदायिक बयान और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने...

विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी पर केंद्र सरकार ने लिया फैसला, चरणबद्ध तऱीके से 7 मई से होगी वापसी
विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी पर केंद्र सरकार ने लिया फैसला, चरणबद्ध तऱीके से 7 मई से होगी वापसी

भारत सरकार ने सोमवार को कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन के दौरान विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा देगी, जिसके लिए विमान और नौसेना के जहाजों द्वारा यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा 7 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में मानक संचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) तैयार किया गया है। भारतीय दूतावास और उच्च आयोग फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रहे हैं। यह सुविधा भुगतान-आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। हवाई यात्रा के...

वर्चुअल कोर्ट खुली अदालतों के लिए विरोधात्मक नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई का बचाव किया 
वर्चुअल कोर्ट खुली अदालतों के लिए "विरोधात्मक'" नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई का बचाव किया 

COVID-19 महामारी के कठिन समय के दौरान नए युग के वर्चुअल कोर्ट रूम सिस्टम द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, सुप्रीम कोर्ट वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट की सुनवाई को विकसित करने की प्रचलित प्रथा के बचाव में सामने आया है।हाल ही में, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने देश के मुख्य न्यायाधीश को लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल सुनवाई जारी रखने के खिलाफ सलाह दी थी, जिसमें कहा गया था कि यह "ओपन कोर्ट रूम प्रैक्टिस" और न्यायिक पारदर्शिता को प्रभावित करता है।आलोचना पर...

सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 से मृत शवों को कब्रिस्तान में दफनाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार किया, बॉम्बे हाईकोर्ट को 2 हफ्ते में फैसला करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 से मृत शवों को कब्रिस्तान में दफनाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार किया, बॉम्बे हाईकोर्ट को 2 हफ्ते में फैसला करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें मुंबई के बांद्रा वेस्ट में बने कब्रिस्तान में COVID-19 के संक्रमण से मृत हुए लोगों के शवों को दफनाने पर रोक का अनुरोध किया गया था।जस्टिस आर एफ नरीमन और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की पीठ ने सोमवार को इस मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट के पास भेजा और कहा है कि हाईकोर्ट दो सप्ताह के भीतर मामले का निपटारा करे।पीठ ने कहा कि चूंकि बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला अंतरिम था, इसलिए ये उचित होगा कि हाईकोर्ट ही इस मामले की सुनवाई करे। गौरतलब है कि मुंबई निवासी...

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस दीपक गुप्ता को वर्चुअल विदाई देगा, 6 मई को सीजेआई की अध्यक्षता में समारोह
सुप्रीम कोर्ट जस्टिस दीपक गुप्ता को वर्चुअल विदाई देगा, 6 मई को सीजेआई की अध्यक्षता में समारोह

लॉकडाउन के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई, 2020 को जस्टिस दीपक गुप्ता के लिए वर्चुअल विदाई समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने सूचित किया है कि यह समारोह बुधवार शाम 4.30 बजे आयोजित किया जाएगा, और इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे करेंगे। यह पहली बार है जब सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसी जज को विदाई देगा। पिछले हफ्ते, केरल उच्च न्यायालय ने भी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायमूर्ति सीके अब्दुल रहीम को विदाई दी...

शपथ से 15 मिनट पहले कभी दखल नहीं दिया: SC ने कर्नाटक के जिला जज की  जूनियर जज को हाईकोर्ट जज बनाने के खिलाफ याचिका खारिज की
शपथ से 15 मिनट पहले कभी दखल नहीं दिया': SC ने कर्नाटक के जिला जज की ' जूनियर जज को हाईकोर्ट जज बनाने के खिलाफ याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के एक प्रमुख जिला और सेशन जज की उस याचिका को खारिज कर दिया है , जिसमें "जूनियर जज" को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने को चुनौती दी गई थी। ये याचिका शपथग्रहण के 15 मिनट पहले खारिज हुई।जस्टिस दीपक गुप्ता और अनिरुद्ध बोस की दो जजों की पीठ ने 30 अप्रैल के राष्ट्रपति के आदेश को रद्द करने की याचिका पर सोमवार की सुबह सुनवाई की और कहा, जस्टिस दीपक गुप्ता और अनिरुद्ध बोस एससी ने कहा,"आप ग्यारहवें घंटे में देरी से आए हैं ... शपथ ग्रहण में केवल 15...

सुप्रीम कोर्ट रजिस्टार और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी 4 मई से कोर्ट आएंगे, संशोधित आदेश जारी
सुप्रीम कोर्ट रजिस्टार और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी 4 मई से कोर्ट आएंगे, संशोधित आदेश जारी

सुप्रीम कोर्ट के रविवार को जारी एक ताजा कार्यालय आदेश में यह कहा गया है कि डिप्टी रजिस्ट्रार और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी या उनके समकक्ष सभी अधिकारी सोमवार, 4 मई 2020 से कार्यालय में उपस्थित होंगे। सामाजिक दूरी के बारे में सावधानियों और अपेक्षित दिशानिर्देशों के क्रम में इस आदेश में कहा गया है कि शेष कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे जब तक कि बहुत आवश्यक नहीं हो। "शेष कर्मचारी ऐसे नियमों और शर्तों पर घर से काम करना जारी रखेंगे, जैसा कि संदर्भ के तहत आदेशों द्वारा अधिसूचित किया गया है,...

शव दफनाना इस्लाम में आवश्यक जमीयत उलेमा ए हिन्द ने COVID19 प्रभावित शवों को दफनाने पर अस्थायी रोक लगाने वाली याचिका में हस्तक्षेप आवेदन दाखिल किया
"शव दफनाना इस्लाम में आवश्यक"' जमीयत उलेमा ए हिन्द ने COVID19 प्रभावित शवों को दफनाने पर अस्थायी रोक लगाने वाली याचिका में हस्तक्षेप आवेदन दाखिल किया

COVID19 के प्रकोप के दौरान मुस्लिम कब्रिस्तानों में शव दफनाने पर अस्थायी प्रतिबंध की मांग वाली याचिका में निहितार्थ के प्रयोजनों के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया गया है। आवेदक संगठन जमीयत-उलमा-ए-हिंद का कहना है कि कब्रिस्तानों में वायरस से पीड़ित शवों को दफनाने पर प्रतिबंध संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ जाता है और संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धर्म के अधिकार का उल्लंघन है, चूंकि इस्लाम और / या ईसाई धर्म में शवों को दफनाना आवश्यक है।संक्रमित शवों के माध्यम से COVID-19 के...

व्यापार व्यवहार के बारे में कर अधिकारी विधायी प्रावधानों की अपनी व्याख्या नहीं पेश कर सकते : सुप्रीम कोर्ट
व्यापार व्यवहार के बारे में कर अधिकारी विधायी प्रावधानों की अपनी व्याख्या नहीं पेश कर सकते : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कर प्रशासनिक अधिकारी व्यापार व्यवहार के बारे में खुद की धारणा के आधार पर विधायी प्रावधानों की अपनी व्याख्या प्रस्तुत नहीं कर सकते। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और अनिरुद्ध बोस की पीठ ने राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग के उस सर्कुलर को अवैध करार दे दिया जिसमें कहा गया था कि अन्य राज्यों से ख़रीदी गई वस्तुओं को 'कंस्ट्रकटिवली डिलीवर्ड' माना जाएगा अगर ये वस्तुएं इसको ख़रीदने वाले राज्य में ट्रांसपोर्टरों के पास एक निश्चित समय तक पड़ी रहती हैं। अदालत ने कहा कि विभाग को...

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने मोबाइल टेस्ट लैबोरेट्री और पीपीई  किट के लिए भी फंड दिया कहा, जितना कर सकते हैं, करें
वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने मोबाइल टेस्ट लैबोरेट्री और पीपीई किट के लिए भी फंड दिया कहा, जितना कर सकते हैं, करें

COVID -19 महामारी संकट के बीच PM CARES फंड और अन्य गैर सरकारी संगठनों को दान करने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अब एक पुरानी बस को COVID -19 के लिए मोबाइल टेस्ट लैबोरेट्री में बदलने में वित्तीय मदद की है और फ्रंटलाइन हेल्थकेयर श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट के अधिग्रहण के लिए भी फंड दिया है। लाइव लॉ ने भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल से संपर्क किया और दिल्ली सरकार को उनकी अद्वितीय सहायता और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने में कानूनी बिरादरी की भूमिका के बारे में...

लॉकडाउन तीसरा चरण : रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में इन गतिविधियों की अनुमति/रोक रहेगी, पढ़िए नए दिशा निर्देश
लॉकडाउन तीसरा चरण : रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में इन गतिविधियों की अनुमति/रोक रहेगी, पढ़िए नए दिशा निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए दिशा निर्देशों का एक नया सेट जारी किया। लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से अगले दो सप्ताह तक प्रभावी रहेगा। जोखिम रूपरेखा के आधार पर, क्षेत्रों को रेड (हॉटस्पॉट), ग्रीन और ऑरेंज जोन के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ मामलों में उल्लेखनीय छूट की अनुमति रहेगी। जोन के लिए मानदंड स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), भारत सरकार द्वारा जारी 30 अप्रैल, 2020 के पत्र में रेड, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन...