77वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ पीठ में ध्वजारोहण समारोह संपन्न

Update: 2026-01-30 07:04 GMT

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश माननीय जस्टिस श्री राजन रॉय ने लखनऊ स्थित उच्च न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा पी.ए.सी. बैंड द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी गई।

इसके पश्चात माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति के साथ अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण एवं उनके जीवनसाथी, माननीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्तिगण, उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्तागण, मुख्य स्थायी अधिवक्तागण, शासकीय अधिवक्ता तथा अवध बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह देशभक्ति, अनुशासन एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

(Dr. Rachna Singh)

सेक्शन ऑफिसर (मीडिया सेल)

(Ashok Kumar Yadav)

संयुक्त निबंधक (मीडिया सेल)

Tags:    

Similar News