ह्यूजेस हॉल की नई 'मानद फेलो' जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस का दौरा किया

Update: 2022-09-29 10:12 GMT

दिल्ली हाईकोर्ट की जज, जस्टिस प्रतिभा एम सिंह जुलाई में ह्यूजेस हॉल के मानद फेलो के रूप में चुने जाने के बाद पहली बार पिछले सप्ताह कॉलेज का दौरा किया।

ह्यूजेस हॉल की पूर्व स्टूडेंट जस्टिस सिंह, ह्यूजेस हॉल मानद अध्येताओं की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय जज हैं। एक व्यक्ति को मानद फेलो के रूप में चुनने का निर्णय कॉलेज के शासी निकाय द्वारा लिया जाता है।

जस्टिस सिंह ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज में दिए बयान में कहा,

"मैंने ठीक तीस साल पहले 1991-92 में ह्यूजेस हॉल में पढ़ाई की थी। कैम्ब्रिज और ह्यूजेस ने मुझे एक विश्व दृष्टि देकर और आज तक मजबूत दोस्ती के बंधन बनाकर मेरे करियर और जीवन के विकास में बहुत योगदान दिया है। मैं इस चयन को, इस दृष्टि को और मजबूत करने और कैम्ब्रिज-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में लेती हूं। मैं ह्यूजेस की इस फैलोशिप को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती हूं।"

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, बैंगलोर से ग्रेजुएट सिंह को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एलएलएम का अध्ययन करने के लिए कैम्ब्रिज कॉमनवेल्थ ट्रस्ट द्वारा ODASSS स्कॉलरशिप की पेशकश की गई थी। इसके बाद उन्होंने 1991 में बार में यहां एडमिशन लिया था।

बेंच में पदोन्नत होने से पहले वह भारत में प्रमुख बौद्धिक संपदा वकील थीं। उन्हें पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिजाइन, कॉपीराइट, पौधों की किस्मों, इंटरनेट कानूनों आदि सहित आईपीआर कानूनों के सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक मामलों को संभालने का गौरव प्राप्त है।

जस्टिस सिंह वर्तमान में हाईकोर्ट के आईपी डिवीजन की प्रमुख हैं और वह ट्रेडमार्क उल्लंघन मामलों में कई ऐतिहासिक आदेश पारित कर चुकी हैं।


Tags:    

Similar News