उड़ीसा हाईकोर्ट

उड़ीसा कोर्ट ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या करने, शरीर के अंगों को काटने और उसे खाने का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई

ओडिशा के क्योंझर में सेशन कोर्ट ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस नेता की हत्या करने उनके हाथ और पैर काटने और शरीर के अंगों को खाने का प्रयास करने के आरोप में पांच लोगों को दोषी ठहराया और मृत्युदंड की सजा सुनाई।जिस दुष्टता के साथ अपराध सामने आया, उसका वर्णन करते हुए आनंदपुर की अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज प्रज्योति राउत ने कहा,“दोषियों ने मृतक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके हाथ और पैर काट दिए। इसके बाद वे समाज में अशांति फैलाने के लिए मृतक के कटे हाथ लेकर गांव में घूम रहे थे। इसके बाद अपने...