वीडियो

हिजाब पहनना पंसद की बात: जस्टिस सुधांशु धूलिया ने हिजाब बैन के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए कहा (वीडियो)

हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों ने अलग-अलग फैसला सुनाया। एक जज ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, वहीं दूसरे जज ने हाईकोर्ट के फैसले को खारिज किया। मामला बड़ी बेंच को भेजा जाएगा। जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "हाईकोर्ट ने गलत रास्ता अपनाया। अनुच्छेद 14 और 19 का मामला। यह पसंद का मामला है, न ज्यादा और न ही कम।" जस्टिस सुधांशु ने कहा कि उनके मन में सबसे बड़ा सवाल बालिकाओं की शिक्षा को लेकर है।जस्टिस सुधांशु ने कहा,"लेकिन...

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ उठाए गए कदमों पर केंद्र, इंटरनेट इंटरमीडियरी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी को बाल यौन शोषण, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और रेप / गैंग रेप वीडियो से संबंधित मुद्दों के संबंध में सरकार और इंटरनेट इंटरमीडियरी को स्टेटस रिपोर्ट छह महीने के भीतर अदालत को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस सी टी रविकुमार की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की जहां याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अपर्णा भट ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में शिकायतों को दर्ज करने में सक्षम बनाने के लिए एक पोर्टल बनाया गया था।अदालत ने...