वरिष्ठ अधिवक्ता वी शेखर का COVID-19 के कारण निधन

Update: 2021-04-24 14:03 GMT

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वी शेखर का शनिवार को COVID-19 के कारण निधन हो गया।

वी शेखर का जन्म दिल्ली में हुआ था और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री हासिल करने से पहले उन्होंने स्नातक स्तर पर वाणिज्य का अध्ययन किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में अपने नामांकन के बाद, उन्होंने वर्ष 1980 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। वह सिविल, प्रशासनिक कानून, कराधान (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष), सेवा कानून, कॉर्पोरेट कानून, आपराधिक, मध्यस्थता और संविधान से संबंधित मामलों में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए।

अधिवक्ता वी शेखर को वर्ष 2006 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था और वह वर्ष 2006 से उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार के लिए वरिष्ठ वकीलों के पैनल में रहे।

उन्हें वर्ष 2012 में सरकार के लिए विशेष वरिष्ठ वकील के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें 2007-2008, 2008-2009 के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के वरिष्ठ सदस्य के रूप में चुना गया था। वह साल 2011-2012 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) उपाध्यक्ष रहे।

वह इंटरनेशनल बार एसोसिएशन, लंदन और INSOL के सदस्य भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से पेशे, खेल, साहित्य आदि में अपनी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए।

Tags:    

Similar News