भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस केएन सिंह का 8 सितंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार इलाहाबाद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
जस्टिस सिंह 25 नवंबर, 1991 से 12 दिसंबर, 1991 तक सीजेआई के पद पर रहे। उनका जन्म 1926 में हुआ था।
उन्होंने 4 सितंबर, 1957 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में नामांकन किया और इलाहाबाद में नागरिक, संवैधानिक और कराधान मामलों में प्रैक्टिस की। उन्हें साल 1963 में यूपी सरकार की ओर से जूनियर स्टैंडिंग काउंसल के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें सरकारी वकील के रूप में नियुक्त किया गया।
उन्हें 3.3.1970 से 3.5.1970 तक यूपी सरकार के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त किया गया।
इसके बाद 25 अगस्त, 1970 से दो साल की अवधि के लिए उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
उन्हें 25.8.1972 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 10 मार्च, 1986 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया।