सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प वाकया हुआ। अपनी तीखी पूछताछ के लिए जानी जाने वाली एक बेंच ने एक जूनियर वकील को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति नहीं दी। इसके बजाय यह देखते हुए कि मामला सुनवाई के योग्य है बेंच ने नोटिस जारी किया।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच के सामने पेश हुईं जूनियर वकील ने हिचकिचाते हुए अपनी बात शुरू की

“माई लॉर्ड्स, मुझे याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए।”

बेंच ने तुरंत पूछा,

“आपको याचिका वापस लेने के निर्देश किसने दिए?”

जूनियर वकील ने जवाब दिया,

“मेरे क्लाइंट ने, माई लॉर्ड।”

इसके बाद बेंच ने एक सीधा सवाल पूछा, 

“अगर हम नोटिस जारी कर दें, तो क्या आपको कोई आपत्ति है?”

हैरान होकर जूनियर वकील ने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

याचिका को संक्षेप में देखने के बा बेंच ने टिप्पणी की, 

“आपका केस मजबूत है। हम नोटिस जारी कर रहे हैं।”

इसके बाद कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और जमानत याचिका से जुड़े इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: