बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस दामा शेषाद्रि नायडू ने इस्तीफा दिया

Update: 2021-08-16 13:39 GMT

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जज जस्टिस दामा शेषाद्रि नायडू ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

जस्टिस नायडू बॉम्बे हाईकोर्ट से पहले केरल हाईकोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जस्टिस नायडू ने लाइव लॉ को बताते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से 13 अगस्त (शुक्रवार) को अपना इस्तीफा दे दिया।

1962 में जन्मे न्यायमूर्ति नायडू का कानूनी पेशे में प्रवेश आंध्र प्रदेश के तिरुपति की अदालतों में एक वकील के रूप में हुआ था।

बाद में उन्होंने अपनी प्रैक्टिस को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (अविभाजित) में स्थानांतरित कर दिया।

उन्हें 21 सितंबर, 2013 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

बाद में उन्हें केरल हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।

केरल हाईकोर्ट में उन्होंने 30 जून, 2014 को एक न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।

मार्च 2019 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।

जब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में राज्य के विभाजन के बाद 01 जनवरी, 2019 से आंध्र प्रदेश राज्य के लिए नए हाईकोर्ट का गठन किया गया, तो इसे उनका मूल हाईकोर्ट घोषित किया गया।

Tags:    

Similar News