मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार सेठ का COVID-19 से निधन

Update: 2021-04-30 06:17 GMT

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय कुमार सेठ का शुक्रवार की सुबह COVID-19 से निधन हो गया।

जस्टिस संजय कुमार सेठ ने नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और जून 2019 में सेवानिवृत्त हुए।

जस्टिस सेठ ने वर्ष 1981 में एक वकील के रूप में दाखिला लिया था और जबलपुर में सिविल और संवैधानिक मामलों पर प्रैक्टिस शुरू की थी।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया

न्यायमूर्ति सेठ को वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

बाद में उन्हें वर्ष 2004 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जस्टिस सेठ के निधन पर शोक व्यक्त किया।



Tags:    

Similar News