SCBA चुनाव परिणाम : विकास सिंह अध्यक्ष, अर्धेंदुमूली कुमार प्रसाद सचिव चुने गए

Update: 2021-02-28 01:30 GMT

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कार्यकारी समिति 2020-2021 के लिए हुए चुनावों के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार राय को उपाध्यक्ष चुना गया है।

परिणाम

अध्यक्ष, श्री विकास सिंह (सीनियर)

उपाध्यक्ष, श्री प्रदीप कुमार राय (सीनियर)

सचिव, श्री अर्धेंदुमूली कुमार प्रसाद

संयुक्त सचिव, श्री राहुल कौशिक

कोषाध्यक्ष, श्री मीनेश कुमार दुबे

संयुक्त कोषाध्यक्ष, सुश्री डॉ ऋतु भारद्वाज

वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य:

1. श्री वी शेखर (सीनियर)

2. सुश्री महालक्ष्मी पावनी (सीनियर)

3. श्री अरिजीत प्रसाद (सीनियर)

4. श्री बृजेंद्र चाहर (सीनियर)

5. सुश्री सोनिया माथुर (सीनियर)

6. श्री विकास पाहवा (सीनियर)

कार्यकारी सदस्य

1. श्री अनुपम मिश्र

2. सुश्री नीना गुप्ता

3. सुश्री के.वी. भारती उपाध्याय

4. श्री मुकेश कुमार सिंह

5. सुश्री सस्मिता त्रिपाठी

6. श्री प्रशांत सिंह

7. सुश्री प्रेरणा कुमारी

8. सुश्री सीमा पटना

9. सुश्री नंदिनी गुप्ता

SCBA चुनावों में 6 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, जबकि 5 ने उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा।

5 लोग सचिव के पद के लिए चुनाव मैदान में थे, जबकि 8 लोग संयुक्त सचिव के पद के लिए, 4 उम्मीदवार कोषाध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में थे।

एससीबीए की कार्यकारी समिति के चुनाव Covid 19 के मद्देनजर कई बार स्थगित करने और चुनाव कराने के तरीके के संदर्भ में असहमति के बाद संपन्न हुए।

Tags:    

Similar News