सुप्रीम कोर्ट कर्मचारी COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया

Update: 2020-04-27 23:56 GMT

सोमवार रात को सुप्रीम कोर्ट के एक कर्मचारी का COVID-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया। सूत्रों के अनुसार सेक्शन IV कर्मचारी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस के बाद दो रजिस्ट्रार को में क्वारंटाइन में जाने के लिए कहा गया है। कर्मचारी ने अंतिम बार 16 अप्रैल को काम पर उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

कर्मचारी के परिवार को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह कर्मचारी जिन लोगों के संपर्क में आया, उनके बारे में पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जारी करने की उम्मीद है और विशेषज्ञों के परामर्श से अदालत परिसर में स्वच्छता के लिए सैनेटाइज़र प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News