आगरा कोर्ट में हत्या के बाद BCI ने 50 लाख के मुआवजा और बार के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की

Update: 2019-06-13 07:43 GMT

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मांग की है कि देश भर में बार के सदस्यों के लिए कड़ी सुरक्षा के अलावा मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि वकील भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फायरिंग की इस घटना ने कानूनी बिरादरी के बीच सदमे की लहर पैदा कर दी है।

मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को दरवेश सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए। दरवेश सिंह यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष थीं। पदग्रहण करने के बाद पहली बार आगरा सिविल कोर्ट एक समारोह में भाग लेने पहुंची दरवेश सिंह की मनीष शर्मा नाम के एक वकील ने हत्या कर दी। शर्मा ने इसके बाद खुद को गोली मारने से पहले सिंह पर 3 गोलियां दागी थीं।

Tags:    

Similar News