'वापस प्लस्टिक की ओर' ट्रम्प ने प्लास्टिक स्ट्रॉ को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की पूर्व राष्ट्रपित बाइडेन की योजना को पलटा

Update: 2025-02-10 11:12 GMT
वापस प्लस्टिक की ओर ट्रम्प ने प्लास्टिक स्ट्रॉ को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की पूर्व राष्ट्रपित बाइडेन की योजना को पलटा

पेपर स्ट्रॉ के बढ़ते चलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में फिर से प्लास्टिक स्ट्रॉ को वापस लाने की रणनीति तैयार की है। गौरतलब है कि ट्रम्प ने कहा है कि वह अगले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे बिडेन प्रशासन द्वारा पेपर स्ट्रॉ के उपयोग को वापस लिया जाएगा और प्लास्टिक के उपयोग को फिर से शुरू करने का आदेश दिया जाएगा।

अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर उन्होंने लिखा "मैं अगले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा, जो बिडेन द्वारा पेपर स्ट्रॉ के लिए किए जा रहे हास्यास्पद प्रयास को समाप्त करेगा, जो काम नहीं करते हैं। वापस प्लास्टिक की ओर!"

आपको बताते चलें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बिडेन लाए गए पेपर स्ट्रॉ का मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना था। बिडेन प्रशासन ने पीने के स्ट्रॉ सहित सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के बर्तनों को सरकारी एजेंसियों से 2035 तक चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का लक्ष्य था।

इस योजना का उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करना और स्थिरता को बढ़ावा देना था। पर्यावरण कार्यकर्ता समुद्री जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्लास्टिक कचरे के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए लंबे समय से इस मुद्दे का समर्थन करते रहे हैं हालांकि आलोचकों का मानना ​​है कि पेपर स्ट्रॉ जैसे विकल्प अव्यवहारिक और बेकार हैं।

यहीं नहीं ट्रम्प के सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद बिजनेसमैन एलन मस्क ने भी उनका समर्थन किया उन्होंने एक्स पर ट्रुथ सोशल पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, "अब तक के सबसे महान राष्ट्रपति!"

राष्ट्रपति ट्रम्प का यह बयान पेरिस जलवायु समझौते के निकलने के बाद आया है इस समझौते में लगभग 200 से अधिक देश शामिल है। इन देशों का उद्देश्य वैश्विक तपमान में हो रही वृद्धि को सीमित करना है।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के अनुमान के अनुसार पिछले 30 वर्षों में प्लास्टिक की खपत चार गुना बढ़कर 400 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है। जबकि इसका बहुत ही कम हिस्सा रिसाइकिल हो पाता है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान देता है और मनुष्यों, जानवरों और समुद्री जीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। प्लस्टिक से जुड़ी सामग्री के बड़े या सूक्ष्म टुकड़े ग्रह के हर कोने में पाए जाते हैं यहां तक कि हवा में भी। प्लास्टिक समुद्री जीवों और पक्षियों को गला घोंटता है और मनुष्यों सहित जानवरों के शरीर के भीतर माइक्रोप्लास्टिक पाया गया है।

क्या होता है सिंगल यूज प्लास्टिक

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग केवल एक बार उपयोग में लायी जाने वाली वस्तुओं से है इनका उपयोग एक बार करके फेंक दिया जाता है। इनमें प्लास्टिक के स्ट्रॉ, बोतलें, थैलियां, इत्यादि शामिल है।

Tags:    

Similar News